Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः कार और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में दो की मौत

    कपूरथलाः कार और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में दो की मौत

    कपूरथलाः जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। आज सुबह एक धार्मिक स्थल पर बाइक पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा गांव टूटा और जहांगीर के बीच एपेक्स स्कूल के पास सेंट्रो कार के साथ हुआ है। मिली मृतकों की पहचान सागर पुत्र अशोक कुमार निवासी शेरगढ़ मोहल्ला और राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी जटपूरा के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक PB09 AB 0137  सवार होकर नकोदर में एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव टूट और जहांगीर के पास एपेक्स स्कूल के नजदीक पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही सेंट्रो कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कार का भी काफी नुक्सान हुआ है।

    वहीं हादसे में कपूरथला निवासी सागर और राहुल की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भी कपूरथला की ही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नकोदर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

  • कपूरथलाः सेंट्रल जेल से तलाशी के दौरान ये सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सेंट्रल जेल से तलाशी के दौरान ये सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सेंट्रल जेल से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है, अब एक बार फिर तलाशी के दौरान कपूरथला जेल से कुछ मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैटरी आदि बरामद हुए हैं। वैसे तो जेलों में मोबाइल फोन मिलना आम बात नहीं है, इसके बावजूद कपूरथला जेल में रोजाना मोबाइल फोन आदि का मिलना चिंता का विषय बना हुआ है और इसी वजह से यह जेल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।

    बता दें कि कपूरथला की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह बरामदगी जेल प्रशासन द्वारा औचक तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन, 6 बैटरी और 4 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जिसमें से 3 मोबाइल लावारिस हालत में मिले।

    जिसे लेकर जेल प्रशासन ने कपूरथला की कोतवाली में 3 अज्ञात आरोपितों सहित 4 गिरफ्तार दोषियों के खिलाफ 52-ए कारागार अधिनियम के तहत कपूरथला के कोतवाली में 5 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

  • कपूरथलाः गुरुघर के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार लुटेरे, वारदात सीसीटीवी में कैद

    कपूरथलाः गुरुघर के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार लुटेरे, वारदात सीसीटीवी में कैद

    कपूरथलाः जिले में चोरी की वारदाते दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। चोरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने लग गए है। वहीं देर रात चोरों ने जिला के बेगोवाल के पास पड़ते गांव जैद के गुरुघर को निशाना बनाकर वहां पड़ी गोलक को चुराकर ले गए। यह मामला पिंड जैद में स्थित बाबा मक्खण शाह लुबाणा (जद्दी) गुरुघर से सामने आया है।

    चोरों ने पहले गुरुघर के ताले तोड़े और फिर गोलक को चुरा कर ले गए। चोरों की सारी हरकतें और यह सारी वारदात गुरुघर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरों ने गुरुघर में रात करीब एक-डेढ़ बजे एंट्री की। गुरुघर के प्रबंधकों ने कहा कि गोलक में करीब चालीस हजार से ज्यादा कैश था। उन्होंने कहा कि गुरुघर में जो लोग श्रद्धा के अनुसार गोलक में पैसे डाल कर जाते हैं उसे निकाला नहीं गया था।

    गुरुघर के मुख्य ग्रंथी सतनाम सिंह ने बताया कि तोर गोलक को चोरी कर खेतों में ले गए। वहां पर जाकर चोरों ने गोलक को तोड़ा और उसमें कैश चुराया। ग्रंथी सतनाम सिंह ने कहा कि टूटी हुई गोलक खेतों से बरामद हो गई है। उन्होंने कहा कि गोलक में करीब चालीस हजार से ज्यादा नगदी थी। अभी तक जो पैसा लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ाया था उसे गिना नहीं गया था।

    अंदाजा है कि गोलक में चालीस हजार के करीब पैसा था। गुरुद्वारा के प्रबंधकों ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध करवा दी है। इस घटना की निंदा करते हुए प्रबंधकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

  • कपूरथलाः इंसानियत शर्मसार, मकान मालिक ने 9 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

    कपूरथलाः इंसानियत शर्मसार, मकान मालिक ने 9 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने किरायेदार की 9 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। आरोप है कि उसने बच्ची को 20 रुपए का लालच देकर घर की छत पर बुलाया था। थाना बेगोवाल पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    जानकारी अनुसार थाना बेगोवाल पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति जर्मनी में रहता है। करीब एक माह पहले वह विदेश से घर आया। उनके 3 बच्चे हैं, जिनमें 12 साल और 09 साल की दो लड़कियां और एक साल का बेटा है। वे 4 साल से बलदेव सिंह उर्फ मुंडा के घर पर किराये पर रह रहे हैं। महिला ने बताया कि रविवार को वह अपने बेटे को साथ लेकर दवा लेने बाइक पर शहर से बाहर गए हुए थे।

    दोनों बच्चियां घर पर ही थी। वह शाम करीब साढ़े 3 बजे घर लौटे तो उसे देखकर उसकी छोटी बेटी रोने लगी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि बलदेव अंकल ने उसे छत से आवाज देकर बुलाया। इसके बाद उसे 20 रुपए दिए। इसके बाद उसे कमरे में बुला लिया और गलत हरकतें कीं। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर मकान मालिक बलदेव सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

  • सुल्तानपुर लोधी: सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा, देखें सीसीटीवी

    सुल्तानपुर लोधी: सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा, देखें सीसीटीवी

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के बाहर मेडिकल करवाने आए आरोपी के भागने से हड़कंप मच गया। इसी दौरान पुलिस ने बड़ी मशक्त के साथ पीछा करके आरोपी को दोबारा काबू किया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे वापस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मौका देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की और उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज है। 

  • कपूरथलाः पटाखा मार्किट में SDM की रेड, जानें कितनी दुकाने की सील 

    कपूरथलाः पटाखा मार्किट में SDM की रेड, जानें कितनी दुकाने की सील 

    कपूरथला/अमनदीप सिंह गोल्डी: दीवाली के त्यौहार दौरान पटाखों को लेकर पुलिस की सख्ती देखने को मिली है। प्रशासन द्वारा सर्कुलर रोड पर स्थित बनाई गई होलसेल पटाखा मार्केट में एसडीम लाल विश्वास ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध तौर पर स्थापित की गई 10 दुकानों को सील कर दिया गया। प्रशासन द्वारा सिर्फ 6 लाइसेंस अलॉट किए गए हैं, जबकि पटाखा मार्केट में 16 दुकानें लगी थी।

    हालांकि पटाखा व्यापारियों को राहत देने की मांग के चलते राजनीतिक नेताओं के हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों तथा जिला प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी। जानकारी के अनुसार कपूरथला के सर्कुलर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा दिवाली के त्यौहार को लेकर पटाखा सेल को लेकर पहले चरण में भूमि नियुक्त की गई और प्रतिक्रिया के दूसरे चरण में लॉटरी सिस्टम द्वारा पटाखा व्यापारियों को 6 लाइसेंस अलॉट किए गए। दूसरी तरफ पटाखा व्यापारियों की संख्या अधिक होने के चलते सभी ने अपनी अपनी अस्थाई दुकानें मार्केट में स्थापित कर ली।

    देर शाम एसडीएम पुलिस बल और डिच मशीन के साथ पटाखा मार्केट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों के लाइसेंस चेक किए। एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन ने सिर्फ 6 दुकानदारों को लाइसेंस अलाट किए गए थे, जबकि इसके अलावा अनधिकृत तौर पर स्थापित की गई सभी दुकानों को सील कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पटाखा व्यापारियों का लाखों रुपया पटाखे पर खर्च होने के चलते व्यापारियों ने जिला प्रशासन से राहत देने का आग्रह किया है। 

  • मोदी सरकार ने रबी सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान हित में बड़ा निर्णय लिया है: खोजेवाल

    मोदी सरकार ने रबी सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान हित में बड़ा निर्णय लिया है: खोजेवाल

    मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं आज किसानों की असली शक्ति बनी है, राजेश पासी 

    कपूरथला/आमन दिप गोल्डी: पूर्व चेयरमेन व भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल ने दावा किया कि मोदी सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में पहले से कहीं अधिक कार्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं किसानों की वास्तविक शक्ति बन गई है।उन्होंने कहा मोदी सरकार ने किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितना काम आठ साल में किया है,उतना पहले कभी नहीं हुआ था।मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं आज किसानों की असली शक्ति बनी है।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी, जिला महासचिव जगदीश शर्मा, जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला उपप्रधान पवन धीर, जिला उपप्रधान अशोक माहला, जिला सचिव अश्वनी तुली, पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल, युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस, आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विक्की गुजराल आदि भी उपस्थित थे। खोजेवाल ने कहा मोदी सरकार ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर देशभर के करोड़ों किसानों को दिवाली के पावन पर्व का तोहफा देने का काम किया है।सोमवार को पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर 16 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में पंहुचाए थे और मंगलवार को रबी सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान हित में बड़ा निर्णय लिया है।

    खोजेवाल ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों का नौ प्रतिशत तक न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने ने कहा कि पंजाब की प्रमुख फसल गेंहू का समर्थन मूल्य 110 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है,रबी सीजन में अब किसान का गेहूं सरकारी मंडियों में 2125 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा।भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि सरसों के भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए गए है।दाल व तिलहन को बढ़ावा देने के लिए मसूर के भाव में 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है।सरकार ने जौ के भाव में 100 रुपये, चना के भाव में 105 रुपये और सूरजमुखी के भाव में 209 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।खोजेवाल ने कहा कि रबी सीजन की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर मोदी सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए बिजाई सीजन से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी घोषित करना, किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजना, किसानों को समय पर उन्नत बीज और उर्वरक उपलब्ध कराना, अनुदान आधारित सिंचाई योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाना, कृषि भूमि का स्वास्थ्य जांचना,बागवानी को बढ़ावा देना जैसे अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं,जिससे किसानों की आय में  निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

    खोजेवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को झारखंड के रांची से प्रधान मंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की। इस स्कीम के तहत किसान के 60 वर्ष के होने के बाद उन्हें 3,000 रुपये मासिक पेंशन का मिलता है। इस योजना के तहत आपको 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच में आवेदन करना पड़ता है। 18 वर्ष की उम्र में आपको हर महीने 55 रुपये का प्रीमियम देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानो को बुढ़ापे में जीवन व्यतीत करने के लिए सरकार की तरफ से पेंशन प्रदान की जाएगी।

    प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत देश के किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद बुढ़ापे में अच्छे से जीवन यापन करने के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह 3000 रूपये की पेंशन धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों द्वारा 50 % प्रीमियम का अनुदान किया जायेगा और बाकि 50% प्रीमियम का अनुदान सरकार द्वारा किया जायेगा। खोजेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। मोदी सरकार 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक कृषि सुधार करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में लगी हुई है। इससे किसानों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।

  • रिश्तेदार के घर भोग पर जा रहे भाई बहन को एक वाहन ने टक्कर मार कर किया गम्भीर रूप से जख्मी

    रिश्तेदार के घर भोग पर जा रहे भाई बहन को एक वाहन ने टक्कर मार कर किया गम्भीर रूप से जख्मी

    कपूरथला/आमन दिप गोल्डी: गाँव सुभानपुर के नजदीक एक गाडी ने ओवरटेक करने के चक्र में मोटरसाइकिल पर सवार भाई बहन को  टक्कर मार दी टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार ओर उस की पिछे बैठी बहन भी सडक के बीचो-बीच गिर गयें सडक के बीचो-बीच गिरने से दोनों भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गये तभी रहा गिरो ने उन दोनों को सडक से उठाया और 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और फिर उन दोनों को कपूरथला के सिवल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया  वह जलंधर से अमृतसर की ओर जा, रहे थे सडक हादसे में जख्मी हुये भाई बहन कीं पहचान हिरा सिंह ओर उस की बहन जिंदर कौर वासी गाँव खुनन जिला फतियावाद (हरियाणा) के रूप में हुई है सडक हादसे में जख्मी वयकति ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ किसी रिश्तेदार के  भोग में जा रहे थे कीं अचानक सुभानपुर के नजदीक एक गाडी ने पिछे से ओवरटेक करने के चक्र में हमारे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे हम दोनों मोटरसाइकिल से निचे गिर गयें ओर हम दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए ओर हम दोनों को रहा गिरो ने उठाया और 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और फिर हमे कपूरथला के सिवल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया वही डिऊटी डाक्टर ने बताया कि बताया कि जिंदर कौर कीं टंग ओर बाजू में फ्रैक्चर आया है ओर उस के भाई के भी टंग ओर बाजू में चोटें आई हैं वैसे  अब दोनों मरीज  ठीक है

  • मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना यह बलिदानियों का अपमान: रणजीत सिंह खोजेवाल

    मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना यह बलिदानियों का अपमान: रणजीत सिंह खोजेवाल

    कपूरथला/अमनदीप गोल्डी: भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भ्रष्टाचार के आरोपितों को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपित उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआइ द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने पर आप नेताओं का बयान व ट्वीट इसी का हिस्सा है।यह बातें पूर्व चेयरमेन व भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,एडवोकेट हैरी शर्मा,आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विक्की गुजराल,युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस ने विशेष बातचीत करते हुए कही।खोजेवाल ने कहा कि शराबबंदी की बात करने वाली आप सत्ता में आने के बाद नई आबकारी नीति बनाकर गली-गली शराब की दुकानें खोल दी।इस नीति से घोटाला किया।उन्होंने आप नेताओं पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी भ्रष्टाचार के आरोपितों को पूछताछ के लिए बुलाती है तो कट्टर भ्रष्ट नेता हल्ला मचाते हैं।सिसोदिया को अपनी बात व सभी तथ्य सीबाआइ के सामने रखने चाहिए।केजरीवाल व अन्य आप नेता जांच एजेंसियों पर दबाव न बनाएं।खुद को ईमानदारी का प्रमाण पत्र न दें।अदालत भ्रष्टाचार के आरोप का फैसला करेगी।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने भ्रष्ट नेताओं की तुलना बलिदानी भगत सिंह से कर रहे हैं।यह बलिदानियों का अपमान है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल के आदर्श भगत सिंह नहीं बल्कि प्रधानमंत्री और उनकी माता के लिए अपमानजनक शब्द बोलने वाले और धर्म विशेष की आस्था पर प्रहार करने वाले हैं। कुछ माह पहले मुख्यमंत्री स्वयं बोल रहे थे कि सिसोदिया की गिरफ्तारी होगी।पहले उन्होंने सत्येंद्र जैन के लिए भी इस तरह की भविष्यवाणी कर उन्हें कट्टर ईमानदार बता रहे थे।अब बताना चाहिए कि जैन को पांच माह से जमानत क्यों नहीं मिली है?

    मुख्यमंत्री जांच एजेंसियों पर सिसोदिया को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं।यदि उनकी बात में सच्चाई है तो यह भी बता दें कि सीबीआइ द्वारा एफआइआऱ दर्ज करने के दो माह तक वह न्याय के लिए अदालत क्यों नहीं गए? खोजेवाल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा शहीद भगत सिंह की तुलना उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से करने पर पुरे देश में भारी रोष है।खोजेवाल ने केजरीवाल से अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने काे कहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का यह बयान न केवल भगत सिंह बल्कि सभी क्रांतिकारियों का अपमान है। वह मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से कैसे कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मिशन राजनीतिक खेल नहीं था, बल्कि देश को समर्पित था।उन्होंने कहा कि राजनीतिक खेल वाला आदमी कभी फांसी पर नहीं चढ़ सकता।भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।जबकि ये लोग सिस्टम के खिलाफ नहीं बल्कि सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना बयान वापस लें और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

  • कपूरथलाः मामूली विवाद को लेकर युवकों ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला, 2 कर्मी घायल

    कपूरथलाः मामूली विवाद को लेकर युवकों ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला, 2 कर्मी घायल

    कपूरथलाः गांव तलवंडी मेहमा में 25 से 30 युवकों ने सीआईए स्टाफ व थाना कोतवाली की पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद में यह विवाद हिंसक रूप में बदल गया। बताया जा रहा है कि युवकों ने पुलिस टीम पर पहले ईंट-पत्थर बरसाए और फिर तेजधार हथियारों से वार किए। इसमें दो पुलिस कर्मियों जख्मी हो गए। जबकि वहां से गुजर रहा एक राहगीर भी घायल हो गया। तीनों जख्मियों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से एक पुलिस कर्मी व राहगीर गंभीर होने के चलते जालंधर के निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जबकि एक पुलिस कर्मी सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन है। डीएसपी व सीआईए स्टाफ की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ कपूरथला में तैनात कांस्टेबल परमिंदर सिंह निवासी गांव धंदल अपनी कार में सवार होकर ड्यूटी पर कपूरथला आ रहा था। जब वह गांव तलवंडी मेहमा के पास पहुंचा तो आगे से आ रही कार को ओवरटेक किया तो दूसरे कार सवार ने उसे रोक लिया और उसे(परमिंदर) पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उक्त कार सवार ने शोर मचाकर अपने साथी इकट्ठे कर लिए। देखते ही देखते 25-30 युवक तेजधार हथियार, बेसबाल बेट लेकर आ धमके और ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    इसमें परमिंदर सिंह गंभीर जख्मी हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा राहगीर सतविंदर सिंह भी घायल हो गया। वहां से ड्यूटी पर जा रहे नवदीप सिंह निवासी सैदोवाल के अनुसार उसने जब परमिंदर को जख्मी देखा तो उसने कार रोककर उसे ले जाने लगा तो किसी ने पीछे से उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला करके जख्मी कर दिया। नवदीप ने बताया कि उसे झगड़े की वजह नहीं पता, लेकिन वहां पर मौजूद युवकों के पास तेजधार हथियार व अन्य हथियार मौजूद थे। एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम जांच में जुट चुकी है और हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।