कपूरथलाः कार और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में दो की मौत

कपूरथलाः जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। आज सुबह एक धार्मिक स्थल पर बाइक पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा गांव टूटा और जहांगीर के बीच एपेक्स स्कूल के पास सेंट्रो कार के साथ हुआ है। मिली मृतकों की पहचान सागर पुत्र अशोक कुमार निवासी शेरगढ़ मोहल्ला और राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी जटपूरा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक PB09 AB 0137  सवार होकर नकोदर में एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव टूट और जहांगीर के पास एपेक्स स्कूल के नजदीक पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही सेंट्रो कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कार का भी काफी नुक्सान हुआ है।

वहीं हादसे में कपूरथला निवासी सागर और राहुल की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भी कपूरथला की ही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नकोदर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *