Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प, देखें वीडियो 

    कपूरथला: पंजाब में गैंगस्टरों को लेकर भले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान सब कुछ ठीक होने की बात कह रहे थे। लेकिन सच यह है कि पंजाब में गोली चलने और तेजधार हथियारों से हमले करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं जिले में पुलिस चौकी से कुछ किलोमीटर दूरी पर ही नशे के व्यापार के लिए बदनाम बूटा गांव में दो गुटों में झड़प होने का मामला सामने आया है।

    जानकारी के मुताबिक झगड़ा घर में डीजे पार्टी में गाना बजाने को लेकर हुआ था। जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारे के पास दोनों गुट इकट्ठा हो गए थे और दोनों गुटों के 50 के करीब लोग हाथों में हथियार लेकर झगड़ा कर रहे थे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों गुटों में कुछ लोगों के पास नजायज असला भी था। उक्त घटना को लेकर पूरे गावों में दहशत का माहौल है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ग्रुप कथित तौर पर चिट्टे का काम करते है। इन पर पहले भी मामले दर्ज है।

    थाना कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया है कि दोनों गुटों में डीजे पर गाना लगाने को लेकर तकरार हुई है। जिसके बाद दोनों पार्टी में टाइम डाला था और अलग-अलग हथियार भी थे और पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इनमें कुछ लोगों के पास अवैध हथियार भी थे। जिसकी जांच की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस ने कई लोगो पर मामला दर्ज किया है।

  • कपूरथलाः धार्मिक प्रोग्राम में कई श्रद्धालुओं की कटी जेबें

    कपूरथलाः धार्मिक प्रोग्राम में कई श्रद्धालुओं की कटी जेबें

    कई महिलाओं के गहने व मोबाइल हुए गायब 

    कपूरथलाः शहर में पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच शुक्रवार की देर रात मस्जिद चौक में आयोजित एक धार्मिक समारोह में जेबकतरों ने भक्ति में लीन श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। यहीं नहीं, कई महिलाओं के गहने उतर गए और कई मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस को इसकी कानों-कान भनक नहीं लगी। प्रेस क्लब कपूरथला के प्रधान व सीनियर पत्रकार को भी लुटेरों ने निशाना बनाया। वहीं शिकायत करने पर सिटी पुलिस मामले को गुमशुदगी का रंग देने में जुट गई है। मस्जिद चौक स्थित दशहरा ग्राउंड में श्री राम भक्त बालाजी सेवा संघ की ओर से श्री बालाजी व श्री खाटू श्याम जी के संकीर्तन का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु नतमस्तक होने के शरीक हुए।

    इस आयोजन में जहां प्रबंधकों की बदइंतजामी का श्रद्धालुओं को सामना करना पड़ा, वहीं सिटी पुलिस के चाक-चौबंद प्रबंधों बावजूद जेबकतरे व चोरों ने खूब चांदी कूटी। पुलिस सुरक्षा के बीच 12 श्रद्धालुओं की जेबें कटी और सात-आठ महिलाओं के गहने व मोबाइल चोरी हुए। इस कार्यक्रम की कवरेज को गए कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान व सीनियर पत्रकार अरुण खोसला का पर्स पर भी जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया, वह भी तब जब वह वीआईपी लॉबी से माथा टेकने जा रहे थे। थाना सिटी कपूरथला को रात को ही दी शिकायत में अरुण खोसला ने बताया कि पर्स में करीब 12 हजार रुपये की नकदी, तीन डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पंजाब सरकार का येलो कार्ड आदि कई जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

    वहीं चोरी के शिकार लोग पुलिस को शिकायत करने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि थाना सिटी में या तो शिकायत को रफा-दफा किया जाता है या फिर मैन्यूप्लेट कर दिए जाते हैं, जिसके चलते पहले से पीड़ित व्यक्ति और ज्यादा परेशान होने से बचने के चलते ‌पुलिस को भी शिकायत देने से कतरा रहे हैं। वहीं केवल अरुण खोसला की शिकायत को भी एसएचओ सिटी गुमशुदगी बनाकर आरोपियों को पकड़ने की बजाय ठंडे बस्ते में डालने में जुट गए हैं। थाना सिटी के एसएचओ किरपाल सिंह ने कहा कि केवल अरुण खोसला की पर्स गुमशुदगी की शिकायत मिली है। बाकी किसी ने शिकायत नहीं है। इस मामले में डीडीआर दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं एसएसपी से जब चोरी की शिकायत को गुमशुदगी बनाए जाने के बोर में पूछता गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

  • कपूरथलाः दो गन कल्चर मामलों में एक के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः दो गन कल्चर मामलों में एक के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर की पुलिस गन कल्चर के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। कपूरथला में दो अलग-अलग मामलों में युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाने और प्रमोट करने की वीडियो आई सामने आई है। आईपीएस नवनीत सिंह बैंस के आदेशों पर गन कल्चर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक पर मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक सोशल मीडिया पर अपने दोस्तो के संग वीडियो डालकर गन कल्चर को प्रमोट कर रहा था। जिसके तहत उस पर कार्रवाई करते हुए मामला मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जानकारी के अनुसार उक्त युवक अभी पंजाब से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है युवक सुल्तानपुर लोधी के गांव फ़रीद सराय का सरपंच लखबीर सिंह है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव की ओर गन कल्चर को लेकर सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए है।

  • कपूरथलाः तेजधार हथियार दिखा भट्टा मालिक के घर नगदी, एक्टिवा व अन्य सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः तेजधार हथियार दिखा भट्टा मालिक के घर नगदी, एक्टिवा व अन्य सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर में लूटपापट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। बेखौफ लुटेरेें दिन-दिहाड़े चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज शहर के पॉश एरिया लिंक रोड क्षेत्र में दो नकाबपोश लुटेरों ने ईट भट्टा मालिक के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर दातर दिखा कर भट्टा मालिक के अकाउंटेंट को जान से मारने की धमकी देकर उससे लैपटॉप एक्टिवा तथा नगदी लूटकर फरार हो गए हैं।

    पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने काफी देर तक घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। मिली जानकारी अनुसार कपूरथला के लिंक रोड क्षेत्र में कोठी नंबर 41 में रहने वाले भट्टा मालिक सुरेश पाल के घर दोपहर को दो नकाबपोश युवक गुस्से और घर में मौजूद भट्ठा मालिक के अकाउंटेंट मनप्रीत सिंह को दातर दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लुटेरों ने लैपटॉप, एक्टिवा, मोबाइल तथा अकाउंटेंट का पर्स लूटकर फरार हो गए।

    वहीं सूत्रों की माने तो उक्त घटना में लुटेरों ने घर में पड़ी नकदी पर भी हाथ साफ किया है जिसके बारे में अभी स्पष्ट बताया नहीं जा रहा है। भट्टा मालिक सुरेश पाल ने बताया कि दोपहर को वह जब अपने भट्टे पर थे तो घर से फोन पर सूचना मिली कि दो नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर दातर से तोड़फोड़ की तथा लैपटॉप तथा एक्टिवा लूट कर ले गए है। घटना की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस शाम 5 बजे तक घटनास्थल के नजदीक लगे कैमरे की जांच करने में लगी रही। इस मामले को लेकर जब डीएसपी सब डिवीजन से बात हुई तो उन्होंने भी इतना ही बताया कि वह मौके पर जा रहे हैं। मामले की जांच सिटी एसएचओ कर रहे हैं।

  • कपूरथला में युवक ने शादी में की फायरिंग

    कपूरथला में युवक ने शादी में की फायरिंग

    गिरफ्तार कर लाइसेंस किया रद्द

    कपूरथला: पंजाब सरकार द्वारा हथियारों के जनतक प्रदर्शनों पर पिछले दिनों से रोक लगाई गई है, जिसका उल्लंघन करते विवाह में हवाई फ़ायर करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सख़्त कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गयाआरोपी का हथियार लाइसेंस को रद्द करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

    जिला मैजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा 16 नवंबर को पंजाब सरकार द्वारा हथियार कल्चर को रोकने के लिए जारी आदेशों के मद्देनज़र ज़िले में हत्यारों के जन प्रदर्शन एवं विवाह आदि के दौरान फ़ायरिंग करने पर पाबंदी लगायी गई थी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन को गाँव चक दोना, थाना सदर कपूरथला में विवाह के अवसर पर बलबुटा सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी शिकारपुर, थाना सुल्तानपुर लोधी जागो दौरान लाइसेंसी हथियार से हवाई फ़ायर करने की शिकायत मिली थी।

    पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच के बाद फायरिंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एफआईआर क्रमांक 126 दिनांक 20 नवंबर 2022 को दर्ज किया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट सारंगल ने कपूरथला पुलिस के द्वारा इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करने की सराहना की और कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सार्वजनिक प्रदर्शन और हथियारों के अवैध प्रयोग को रोकने के लिए जारी किए गए निर्देशों को लागू किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से विवाह, शादियों और सामाजिक आयोजनों में झूठी लोकप्रसिद्धि के लिए फ़ायर करने वालों को कड़ी चेतावनी देते कहा कि प्रशासन ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा, क्योंकि ऐसे व्यक्ति आम लोगों के जीवन और संपत्ति के लिए खतरा पैदा करते हैं।

    जिला मैजिस्ट्रेट ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार हथियार लाइसेंसों की समीक्षा भी की जा रही है और लाइसेंसी हथियारों का दुरूपयोग करने वालों के लाइसेंस रद्द करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने, नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल को और सक्रिय किया जा रहा है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मैजिस्ट्रेट ने हथियारों या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके अलावा सार्वजनिक समारोहों, शादियों, धार्मिक स्थलों या अन्य आयोजनों में हथियार ले जाने और प्रदर्शन करने पर भी प्रतिबंध है। इस दौरान एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि बलबुटा सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि कपूरथला पुलिस हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर प्रदर्शनों के प्रति सख्त रवैया अपना रही है और सभी डीएसपी, थानाध्यक्षों, साइबर सेल, सोशल मीडिया सेल को भी ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • कपूरथलाः डीसी ने एक और पटवारी को किया सस्पेंड, 5 दिन में दूसरे पटवारी पर गिरी गाज

    कपूरथलाः डीसी ने एक और पटवारी को किया सस्पेंड, 5 दिन में दूसरे पटवारी पर गिरी गाज

    कपूरथलाः डीसी विशेष सारंगल ने बुधवार को सुल्तानपुर लोधी तहसील से संबंधित एक पटवारी को माल विभाग रिकॉर्ड कार्य में कोताही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। पांच दिन में यह दूसरा पटवारी है, जिस पर डीसी की गाज गिरी है।

    बता दें कि 5 दिन पहले 11 नवंबर को भी सुल्तानपुर लोधी तहसील के सराय जट्टा के पटवारी कुलदीप सिंह को भी ड्यूटी में कोताही और गैरहाजिर रहने पर के आरोप में डीसी ने सस्पेंड किया था। डीसी विशेष सारंगल द्वारा जारी आदेशों में सुल्तानपुर लोधी तहसील के पटवार हलका चुहड़पुर में तैनात पटवारी लवप्रीत सिंह को पंजाब पनिशमेंट एंड अपील रूल्स 1970 की धारा 4 के अधीन तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवाओं से सस्पेंड कर दिया है।

    इस दौरान संबंधित कर्मचारी का हेड क्वार्टर तहसील दफ्तर भुलत्थ रख दिया है। डीसी ने जारी आदेश में एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को संबंधित पटवार हलके का अतिरिक्त चार्ज अपने स्तर पर किसी अन्य पटवारी को देने के हुक्म भी दे दिए हैं। डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में कोताही तथा रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • पंजाबः डीसी ने पटवारी को किया सस्पेंड, जाने मामला

    पंजाबः डीसी ने पटवारी को किया सस्पेंड, जाने मामला

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला जिले की तहसील सुल्तानपुर लोधी के क्षेत्र सराय जट्टां के पटवारी को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में कपूरथला के डीसी विशेष सारंगल ने सस्पेंड कर दिया है। पटवारी कुलदीप सिंह की लापरवाही और डयूटी पर उपस्थित न होने के कारण रोजाना के काम के अलावा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का कार्य भी प्रभावित हुआ है।

    डीसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पटवारी कुलदीप सिंह को सरकारी डयूटी में गंभीर लापरवाही और डयूटी पर उपस्थित न होने के आरोप में पंजाब पनिशमेंट एंड अपील रूल्स, 1970 की धारा 4 के अधीन तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवाओं से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान संबंधित कर्मचारी का हेडक्वार्टर भुलत्थ तहसील में रखा गया है।

    डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कर्तव्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी आदेशों के अनुसार एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को निलंबित किए कर्मचारी के पटवार क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार अपने स्तर पर किसी अन्य पटवारी को देने का आदेश दिया गया है।

  • कपूरथलाः कार और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में दो की मौत

    कपूरथलाः कार और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में दो की मौत

    कपूरथलाः जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। आज सुबह एक धार्मिक स्थल पर बाइक पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा गांव टूटा और जहांगीर के बीच एपेक्स स्कूल के पास सेंट्रो कार के साथ हुआ है। मिली मृतकों की पहचान सागर पुत्र अशोक कुमार निवासी शेरगढ़ मोहल्ला और राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी जटपूरा के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक PB09 AB 0137  सवार होकर नकोदर में एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव टूट और जहांगीर के पास एपेक्स स्कूल के नजदीक पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही सेंट्रो कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कार का भी काफी नुक्सान हुआ है।

    वहीं हादसे में कपूरथला निवासी सागर और राहुल की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भी कपूरथला की ही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नकोदर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

  • कपूरथलाः सेंट्रल जेल से तलाशी के दौरान ये सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सेंट्रल जेल से तलाशी के दौरान ये सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सेंट्रल जेल से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है, अब एक बार फिर तलाशी के दौरान कपूरथला जेल से कुछ मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैटरी आदि बरामद हुए हैं। वैसे तो जेलों में मोबाइल फोन मिलना आम बात नहीं है, इसके बावजूद कपूरथला जेल में रोजाना मोबाइल फोन आदि का मिलना चिंता का विषय बना हुआ है और इसी वजह से यह जेल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।

    बता दें कि कपूरथला की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह बरामदगी जेल प्रशासन द्वारा औचक तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन, 6 बैटरी और 4 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जिसमें से 3 मोबाइल लावारिस हालत में मिले।

    जिसे लेकर जेल प्रशासन ने कपूरथला की कोतवाली में 3 अज्ञात आरोपितों सहित 4 गिरफ्तार दोषियों के खिलाफ 52-ए कारागार अधिनियम के तहत कपूरथला के कोतवाली में 5 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

  • कपूरथलाः गुरुघर के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार लुटेरे, वारदात सीसीटीवी में कैद

    कपूरथलाः गुरुघर के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार लुटेरे, वारदात सीसीटीवी में कैद

    कपूरथलाः जिले में चोरी की वारदाते दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। चोरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने लग गए है। वहीं देर रात चोरों ने जिला के बेगोवाल के पास पड़ते गांव जैद के गुरुघर को निशाना बनाकर वहां पड़ी गोलक को चुराकर ले गए। यह मामला पिंड जैद में स्थित बाबा मक्खण शाह लुबाणा (जद्दी) गुरुघर से सामने आया है।

    चोरों ने पहले गुरुघर के ताले तोड़े और फिर गोलक को चुरा कर ले गए। चोरों की सारी हरकतें और यह सारी वारदात गुरुघर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरों ने गुरुघर में रात करीब एक-डेढ़ बजे एंट्री की। गुरुघर के प्रबंधकों ने कहा कि गोलक में करीब चालीस हजार से ज्यादा कैश था। उन्होंने कहा कि गुरुघर में जो लोग श्रद्धा के अनुसार गोलक में पैसे डाल कर जाते हैं उसे निकाला नहीं गया था।

    गुरुघर के मुख्य ग्रंथी सतनाम सिंह ने बताया कि तोर गोलक को चोरी कर खेतों में ले गए। वहां पर जाकर चोरों ने गोलक को तोड़ा और उसमें कैश चुराया। ग्रंथी सतनाम सिंह ने कहा कि टूटी हुई गोलक खेतों से बरामद हो गई है। उन्होंने कहा कि गोलक में करीब चालीस हजार से ज्यादा नगदी थी। अभी तक जो पैसा लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ाया था उसे गिना नहीं गया था।

    अंदाजा है कि गोलक में चालीस हजार के करीब पैसा था। गुरुद्वारा के प्रबंधकों ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध करवा दी है। इस घटना की निंदा करते हुए प्रबंधकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।