Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: 10 से 15 हमलावरों ने घर पर किया हमला, तेजधार हथियार और Beer की बोतलें बरसाई, देखें वीडियो

    Punjab News: 10 से 15 हमलावरों ने घर पर किया हमला, तेजधार हथियार और Beer की बोतलें बरसाई, देखें वीडियो

    परिवार में डर का माहौल, Police पर उचित कार्रवाई न करने के आरोप

    फगवाड़ाः शहर के मलकपुर गांव में घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घर की खिड़कियां तोड़ दी और घर पर शीशे की बोतलें भी फेंकी। इस दौरान परिवार में डर का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति से गांव के कुछ लोग रंजिश रखते हैं और उन्होंने ही यह हमला करवाया है। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते पीड़ित रजनी देवी ने बताया कि बीते दिन उनका पति जब काम से घर आ रहा था तो गांव के तीर्थ राम ने अन्य युवकों को साथ लेकर रास्ते में उसके साथ मारपीट की। वह वहां से किसी तरह जान बचाकर घर आ गया, लेकिन हमलावरों ने घर पर भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। गग्गी, काला, जस्सू ने करीब 10 से 15 युवकों ने उनके घर पर रात को हमला कर दिया। हमलावरों के पास तेजधार हथियार और बीयर की बोतलें भी थी। उन्होंने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए घर के बाहर खिड़कियों के शीशे तोड़े और उनके पति को घर से घसीटकर बाहर निकाला और बुरी तरह मारपीट की गई। बाद में वह मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कहा कि जब वह अपने पति को अस्पताल दाखिल करवाकर घर आए तो हमलावरों ने फिर से उनके घर पर हमला कर दिया और उनके गेट पर तलवारें बरसाई। इस दौरान उसने और उसकी बेटी ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि सभी युवकों ने नशा किया हुआ था और उन्हें बिल्कुल पता नहीं लग रहा था कि वह किसको मार रहे हैं। उन्होंने जान से मारने की भी धमकियां दी। वहीं जब उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना देनी चाही तो पुलिस ने उनका फोन नहीं उठाया और बाद में भी रावलपिंडी पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने सिर्फ अस्पताल में ही उसके पति के बयान दर्ज किए हैं और घर में अभी तक पुलिस ने जांच नहीं की। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें जान का खतरा है और उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव मलकपुर के 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में जमकर तेजधार हथियार चले। इस घटना में 3 लोग घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए घायल रिक्की ने कहाकि वह साथी जस्सू के साथ घूमने के लिए गांव मलकपुर जा रहा था। इस दौरान गांव का जीती नामक व्यक्ति ने फॉर्च्यूनर गाड़ी रोकी और उसने अपने साथियों से उसके बारे में पूछा। जिसके बाद 10 से 12 नौजवानों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि खंडे किरपाणा से उन पर हमला किया गया।

    पीड़ित के अनुसार उनकी कोई पुरानी रंजिश नहीं है। घटना के दौरान वह दिहाड़ी लगाकर लौट रहे थे। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस घटना में पीड़ित के बाजू और टांगों पर गंभीर चोटे आई है। वहीं घायल जसविंदर कुमार जस्सू ने बताया कि वह रिक्की के साथ ठेके से लौट रहा था। इस दौरान गाड़ी सवारों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने गाड़ी साइड पर करने के लिए कहा। जिसके बाद गाड़ी चालकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान हमलवारों ने कहा कि उसके भाई ने हमारे साथी को थप्पड़ मारा था, उसका बदला लिया है। पीड़ित के अनुसार 10 से 12 से अधिक नौजवानों ने हमला किया। गांव के जीती ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।

    पीड़ित ने बताया कि हमलावारों ने उनका साथी सड़क हादसे में मार दिया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस घटना में दोनों टांगों पर गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने कहा कि उस पर गंडासों से हमला किया गया। हमलावार जान से मारने की नीयत से उस पर हमला करके फरार हो गए। वहीं अन्य व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटे आई है। गुरजीत ने कहाकि हमलावारों ने अस्पताल में आकर धमकी देते हुए कहाकि अगर उसने उनके खिलाफ बयान दिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। गुरजीत ने नशा किया हुआ था। गुरजीत ने कहाकि उस पर 4 से 5 नौजवानों ने हमला कर दिया और उसके दस्तावेज बिखेर दिए। पीड़ित ने कहाकि हमलावारों के साथ भतीजा साबी बैठता था और उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। उसी की बात को लेकर विवाद चल रहा है।

     

     

  • Punjab News: NRI के घर से कीमती सामान लेकर चोर फरार, 6 से 7 लाख का नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI के घर से कीमती सामान लेकर चोर फरार, 6 से 7 लाख का नुकसान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव बेगमपुरा में एनआरआई के बंद कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर चोर कोठी से सारा सामान लेकर फरार हो गए। घटना का उस समय पता चला जब लड़का घर पर कार लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान घर का सामान बिखरा हुआ था और ताला वहां पास में गिरा पड़ा था। चोरों ने घर के पंखे भी नहीं छोड़े। मामले की जानकारी देते हुए घर की मालकिन कवंलजीत कौर ने कहा कि पति चरणजीत सिंह ग्रीस में रहते है। ऐसे में वह अपने मायके घर में रह रही है।

    चोर घर के ताले तोड़कर घर से फ्रीज, पंखे, सिलेंडर सहित सारा सामान लेकर फरार हो गए। कवंलजीत कौर ने कहा कि वह गांव में आगंनवाड़ी वर्कर है। महिला ने कहा कि घटना में उनका 6 से 7 लाख का नुकसान हो गया। घटना की सूचना सरपंच और पुलिस को दी गई। घर की रखवाली के लिए कोई नहीं रहता। चोरों द्वारा घर पर जमकर तोड़फोड़ भी की गई।

    सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि सुबह कार लेने के लिए नौजवान आया। इस दौरान ताला टूटा पड़ा था। जिसके बाद नौजवान ने उन्हें घटना की सूचना दी। जब वह घर पर पहुंचे तो देखा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से वॉशिंग मशीन, कैमरे, कूलर, सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना से मकान मालिक का 7 से 8 लाख का नुकसान हो गया। घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

  • Punjab News: बस और टिप्पर की टक्कर में एक की मौत, 18 घायल

    Punjab News: बस और टिप्पर की टक्कर में एक की मौत, 18 घायल

    फगवाड़ाः रोपड़-फगवाड़ा मुख्य मार्ग के पास मल्ला-सोढियां के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिल जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे टिप्पर और सरकारी बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस दुर्घटना में बस कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं घटना में 18 यात्री घायल हो गए। हादसे को लेकर सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

    जिसके बाद यात्रियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मदद के लिए आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए बंगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: सड़क हादसे में 8वीं कक्षा का छात्र और बाइक सवार घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में 8वीं कक्षा का छात्र और बाइक सवार घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव पाछटा के पेट्रोल पंप के सामने बाइक और साइकिल आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में 2 व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को पाछटा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों के सिर पर गहरी चोट होने के कारण उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही परिवारिक मेंबर अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए महेंद्र सिंह गांव नसीराबाद ने बताया उनका लड़का दमनप्रीत सिंह गांव पाछटा के निजी स्कूलों में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। दोपहर के समय स्कूल में छुट्टी होने पर वह गांव नसीराबाद वापस घर को साइकिल पर आ रहा था। दमनप्रीत पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो सामने आ रहा मोटरसाइकिल से दमनप्रीत की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार तरणदीप सिंह के पिता मनजीत सिंह गांव नसीराबाद ने बताया उन्होंने अपने लड़के को किसी काम से गांव पाछटा को भेजा था उनको किसी का फोन आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया। जब उन्होंने जाकर देखा तो उसे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में दाखिल करवाया था।

    सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि साइकिल सवार बच्चा गलत साइड मुड़ रहा था। जिसके बाद साइकिल सवार बच्चे का बेटे की बाइक से एक्सीडेंट हो गया। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ड्यूटी पर डॉक्टर सतकरण सिंह ने बताया 1:30 के करीब दो पेशेंट हॉस्पिटल में जख्मी रूप में आए थे। दोनों के सिर पर गहरी चोटे लगी हुई थी। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिर की सीटी स्कैन करवाने के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

     

     

     

     

  • Punjab News: शुक्राना यात्रा में CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, सुनाई किकली, देखें वीडियो

    Punjab News: शुक्राना यात्रा में CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, सुनाई किकली, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद पूरी उत्साह के साथ शुक्राना यात्रा शुरू की। जिसके बाद वह शुक्राना यात्रा लेकर फगवाडा पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष पर जमकर निशाने। उन्होंने कहा कि तीन व्यक्तियों की प्रॉपर्टी को लेकर जिक्र किया। सीएम मान ने कहा कि इसमें एक इंग्लैंड में रह रहा है। इनकी प्रॉपर्टी को नीलामी करके जल्द गन्ने का हिसाब कर दिया जाएगा। सीएम मान ने वादा किया किसानों का गन्ने का एक-एक हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कहाकि कपूरथला जाना मुश्किल हो गया।

    अब राजाओं का राज नहीं है, बल्कि लोगों का राज है। सीएम मान ने मौके पर बिजली फ्री को लेकर मौजूद लोगों में सर्वे करते हुए करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत लोगों के बिल जीरो आ रहे है। वहीं 10 लाख लोगों को फ्री सेहत कार्ड बनाने को लेकर सर्वे करते हुए कहाकि 50 प्रतिशत लोगों के कार्ड बन चुके है। जिसके बाद 2027 में आप पार्टी की सरकार बनने को लेकर सर्वे करते हुए लोगों को हाथ खड़े करने के लिए कहा। इस दौरान लोग शोर मचाने लग गए। सीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने हाथ खड़े करने के लिए कहा था, शोर मचाने के लिए नहीं कहा था।

    शोर तो विपक्ष वालों का निकलेंगा। शोर मचाने का मतलब बताते हुए कहा कि विरोधियों की जमानत जब्त है। जिसके बाद सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए किकली सुनानी शुरू कर दी। इस दौरान लोगों चिल्लाने लग गए और मजे से सीएम मान से किकली सुनने लग गए। बेअबदी कानून को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मेरा रोम-रोम परमात्मा का ऋणी है कि उसने मुझे जागरूक ज्योति श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार (सुधारणा) अधिनियम 2026 लागू कर मानवता की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें इस ऐतिहासिक कानून को पास करने की जिम्मेदारी मिली, जो भविष्य में अभद्री की घटनाओं को खत्म करने में मददगार होगा।”

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में हुआ हादसा, सड़क पर चलते टिप्पर के निकले टायर, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में हुआ हादसा, सड़क पर चलते टिप्पर के निकले टायर, लगा जाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में रावलपिंडी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां सड़क पर चलते टिप्पर के टायर निकल गए। इस घटना में टिप्पर सड़क पर पलट गया और हादसे के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया। गनीमत यह रही कि घटना को लेकर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम शुरू किया गया।

    वहीं क्रेन की मदद से टिप्पर को सीधा करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए टिप्पर चालक हरपाल सिंह ने कहा कि हाजीपुर से बजरी से भरा टिप्पर भरकर लाया था और लुधियाना जा रहा था। इस दौरान अचानक टिप्पर के टायर निकल गए। घटना में गाड़ी का काफी नुकसान हो गया, लेकिन हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। रावलपिंडी के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने कहाकि बजरी से भरा टिप्पर होशियारपुर से चालक लेकर आ रहा था और लुधियाना की ओर से जा रहा था। इस दौरान अचानक सड़क पर टिप्पर के टायर निकल गए और टिप्पर सड़क पर पलट गया।

    इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन टिप्पर का काफी नुकसान हो गया। दूसरी ओर एएसआई दलजीत सिंह ने कहा कि टिप्पर के अचानक दोनों टायर निकल गए। इस दौरान सूचना मिली थी कि सड़क पर काफी लंबा जाम लगा हुआ है। टिप्पर चालक से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह टिप्पर होशियारपुर से भरकर फगवाड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। टिप्पर को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर ट्रैफिक को दोबारा से शुरू करवाया जा रहा है।

  • Punjab News: CRP कालोनी में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: CRP कालोनी में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले हथियार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में अर्बन स्टेट स्थित सीआरपी कालोनी में 2 पक्षों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मामला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गेट लगे घर पर नौजवान द्वारा किरपाणें मारी जा रही है और उन्हें नीचे आने के लिए कहा जा रहा है।

    घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं व्यक्ति ने कहा कि उनका पिछले साल भी दूसरे पक्ष के साथ झगड़ा हो चुका है। देर रात बेटे को दूसरे पक्ष का नौजवान आंखे दिखा रहा था। जिसके बाद वह आंखे दिखाने का कारण पूछने के लिए गया था।

    इस दौरान वह मौके पर पहुंचे और बात पूछनी शुरू की। आरोप है कि लव नामक नौजवान ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद मोहित नामक नौजवान किरपाण लेकर आ गया। पीड़ित ने कहाकि उसने अपने पक्ष को घटना स्थल से पीछे किया। इस दौरान बहू और मां के साथ विवाद करने लगे। जिसके बाद लव ने उसके मुंह पर दातर से हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि 7 से 8 नौजवानों ने हमला किया। जिसके बाद घर पर नौजवानों ने जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि मामले को त्रेता शर्मा ने तूल दी है और उन पर शराब का सेवन करने के झूठे आरोप लगाए। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने पहले भी वीडियो जारी की, जिसमें निहंग उनके घर के पास घूमते है और विवाद करने की कोशिश करते है।

    पीड़ित ने कहा कि देर रात भी निंहग सहित लव, मोहित, बल्लू, मंगा सहित अन्य अज्ञात नौजवानों ने हमला किया। घटना में नौजवानों में परिवार की महिलाओं को भी घायल किया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और कहा कि उनके परिवार की जान को खतरा है। वहीं पार्षद ने कहा कि यह विवाद काफी लंबा चल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद से दूसरे पक्ष को हार पच नहीं रही। आरोप है कि जिसको लेकर सुरेखा रानी और तृप्ता द्वारा माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहाकि छोटी-छोटी बातों को लेकर लगातार विवाद किया जा रहा है। इसी को लेकर देर रात हमला किया गया।

    दूसरे पक्ष में घायल बलवीर ने कहाकि वह घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान जोनी उसके पास आया और कहने लगा कि वह उसकी ओर क्यों देख रहा है। आरोप है कि इस दौरान वह खंडे सहित अन्य तेजधार हथियार लेकर आ गया और उस पर हमला कर दिया। घटना के दौरान वह घर के बाहर अकेला खड़ा था। घटना के दौरान 3 लोगों ने उस पर हमला किया। वहीं गुरमीत सिंह ने कहाकि उसका बेटा छुड़वा रहा था। इस दौरान जोनी नामक नौजवान ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसके बेटे पर दातर से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना हैकि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पिता की रस्म पगड़ी में परिवार शामिल, घर से 6 लाख के गहने और 3 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पिता की रस्म पगड़ी में परिवार शामिल, घर से 6 लाख के गहने और 3 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के निगाहां मोहल्ला में दिन दहाड़े चोर द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, घटना के दौरान परिवार समागम में गया हुआ था। इस दौरान चोर द्वारा घर में घुसकर नगदी और गहने लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए अभी ने कहाकि पिता की रस्म पगड़ी थी। ऐसे में परिवार वहां पर गया हुआ था। इस दौरान भाई बाइक की चाबी लेने के लिए घर आया तो देखा कि घर पर सामान बिखरा हुआ था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में लाल शर्ट पहने व्यक्ति पैदल घर की ओर आता दिखाई दे रहा है। व्यक्ति का चेहरा भी सीसीटीवी में दिख रहा है। पीड़ित ने कहाकि 3.25 लाख की नगदी और 6 लाख के गहने लेकर चोर फरार हो गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने प्रशासन से सामान दिलाने और आरोपी को गिरफ्तार करने की अपील की है।

    मामले की जानकारी पड़ोसी कौशल ने कहाकि वह घर पर पड़ोसी के साथ बाइक की चाबी लेने के लिए आया था। इस दौरान जब घर आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। जब अलमारी की जांच की तो देखा कि नगदी और गहने लेकर चोर फरार हो गया। रविंदर पाल लक्की ने कहा कि उसके बड़े भाई का निधन हो गया था और आज मंदिर में रस्म पगड़ी थी। ऐसे में सुबह 11.30 बजे परिवार मंदिर में रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। इस दौरान भेदी व्यक्ति घर से नगदी और गहने लेकर फरार हो गया।

    वहीं जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने कहाकि उन्हें चोरी की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर देखा तो अलमारी खुली थी। घटना के दौरान परिवार रस्म पगड़ी में शामिल था। ऐसे में घर से गहने और 3.25 लाख की नगदी लेकर चोर फरार हो गया। परिवार के बयान दर्ज करके मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: International पहलवान व India’s Strongest Man आप पार्टी में हुआ शामिल

    Punjab News: International पहलवान व India’s Strongest Man आप पार्टी में हुआ शामिल

    फगवाड़ाः पंजाब की राजनीति और खेल जगत के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन रहा। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ‘India’s Strongest Man’ का खिताब जीतने वाले इंद्रप्रीत सिंह, जिन्हें ‘सुपर खालसा’ के नाम से भी जाना जाता है, आज औपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के युवाओं के लिए रोल मॉडल माने जाने वाले इंद्रप्रीत सिंह ने पाला जलालपुरिया, जस्सा पत्ती और प्रीतपाल फगवाड़ा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरित होकर ‘आप’ से जुड़ने का फैसला लिया है।

    वह प्रो-रेसलिंग के वर्तमान हैवीवेट चैंपियन होने के साथ-साथ पंजाब स्टेट पावरलिफ्टिंग में 4 बार गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं। आज हुए एक विशेष समारोह के दौरान ओएसडी राजबीर सिंह घूमण ने इंद्रप्रीत सिंह का पार्टी में स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके जैसे होनहार खिलाड़ी के आने से ‘रंगला पंजाब’ मुहिम को और अधिक बल मिलेगा। पार्टी के अनुसार खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने वाले यह युवा अब राजनीति के जरिए पंजाब की अगली पीढ़ी को एक नई और शानदार दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।