Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: कई वाहनों को टक्कर मारकर कार चालक फरार, टायर फटने से लोगों ने किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: कई वाहनों को टक्कर मारकर कार चालक फरार, टायर फटने से लोगों ने किया काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शुगर मिल के पास एक्टिवा सहित कई वाहनों को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक्टिवा सवार बुजुर्ग घायल हो गया और उसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा, बाइक और अर्टिगा कार को टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार का टायर फटने के कारण ज्यादा दूर तक कार को भगा नहीं पाया और लोगों ने कार चालक को काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मामले की जानकारी देते हुए कार चालक कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह जालंधर में लाइसेंस के काम के सिलसिले में आया था। वहीं तेज रफ्तार होने के कारण एक्टिवा को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दौरान रास्ते में टायर फटने के दौरान लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया। कार चालक ने बताया कि वह 3 दिन से सोया नहीं है। एक्टिवा सहित अन्य वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भगाने को लेकर कहा कि वह घबरा गया था। जिसके कारण उसने कार घटना स्थल से भगा ली। कार चालक खुद मान रहा है कि वह 80 से अधिक स्पीड से कार चला रहा था। कार चालक ने कहा चंडीगढ़ 32 सेक्टर में मरीज दाखिल है और वह उसकी केयर के लिए जा रहे थे। कार चालक ने गलती मानी और कहा कि वह खुद मरीज का हाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे है।

    इस घटना को लेकर भारी हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने कहाकि टायर फटने के कारण ही कार चालक काबू किया गया। लोगों ने कहा कि एक्टिवा सवार की हालत काफी गंभीर है। जिसके बाद लोगों ने कहा कि कार, एक्टिवा और बाइक का नुकसान हुआ। इस दौरान एक एक्टिवा सवार सड़क पर खड़ा था और गलत दिशा से कार चालक तेज रफ्तार से आई और एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा उनकी कार से टकरा गई। राहगीर का कहना है कि उसे नहीं लगता है कि एक्टिवा सवार जीवित है, जिस तरह से एक्टिवा सवार घायल हुआ है, उसके लगातार खून बह रहा था। इस घटना के बावजूद कार चालक मौके से गाड़ी भगाकर ले गया, लेकिन लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शुगर मिल चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस घटना में कार चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद कार चालक को लोगों ने काबू कर लिया। कार चालक ने एक्टिवा, बाइक और कार को हिट किया। स्विफ्ट कार चालक लुधियाना के रहने वाले है। इस मामले को लेकर कार चालकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: CM Mann के नेतृत्व में पहलवान प्रीतपाल सिंह आप पार्टी में शामिल

    Punjab News: CM Mann के नेतृत्व में पहलवान प्रीतपाल सिंह आप पार्टी में शामिल

    फगवाड़ाः पंजाब की राजनीति में खेल जगत से एक और बड़ी एंट्री हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में मशहूर पहलवान और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ व ‘हिंद केसरी’ खिताब जीतने वाले प्रीतपाल सिंह फगवाड़ा ने औपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रीतपाल सिंह को पार्टी में शामिल किया और उनके राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएँ दीं।

    मान ने कहा कि खेलों में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों जब समाज सेवा के लिए आगे आते हैं, तो यह युवाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आम आदमी पार्टी की राजनीति काम और विकास पर आधारित है, जिससे प्रेरित होकर विभिन्न क्षेत्रों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रीतपाल सिंह जैसे अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी को पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं को भी सही रास्ते पर लाने में योगदान मिलेगा।

  • Punjab News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः क्राइम और नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने इलाके में पूरी तरह सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में थाना सिटी की एसएचओ अमनदीप कौर के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की हिदायतों के अनुसार पुलिस पार्टी ने थाना गुरु हरगोबिंद नगर के पास विशेष चेकिंग कर आने–जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान बातचीत में एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि इस चेकिंग के दौरान पुलिस ने अधूरे कागजात रखने वाले छह वाहनों के चालान काटे और एक मोटरसाइकिल को रोक भी लिया गया।

    उन्होंने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिलों पर पटाखे फोड़ने वाले युवाओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का साथ देने की अपील की और साथ ही आपत्तिजनक तत्वों के प्रति कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी दी कि पकड़े जाने की स्थिति में उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यह मुहिम इसी तरह जारी रहेगी।

     

  • Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, भागकर नौजवान को किया काबू, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, भागकर नौजवान को किया काबू, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत खंडर इमारतों में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे फगवाड़ा की नए डीएसपी ने 2 नौजवानों को काबू किया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और फगवाड़ा को नशामुक्त किया जाएगा। मौके पर मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ने बताया कि एक नौजवान से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है और एक नौजवान को नशे का सेवन करते हुए पकड़ा गया है।

    इन व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान जो भी खुलासे होंगे, आने वाले दिनों में उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खंडर इमारतों में नशा करने वाले नौजवानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खंडर इमातर में पुलिस को नौजवान दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने भागकर नौजवान को काबू किया। काबू किए नौजवान को थाने में ले जाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं गिरफ्तार किए नौजवानों के खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: सैर पर निकले व्यक्तियों पर बाइक सवारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सैर पर निकले व्यक्तियों पर बाइक सवारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के नज़दीकी गांव अकालगढ़ में सुबह सैर के लिए निकले 2 व्यक्तियों पर बाइक सवार 3 नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान जसवंत सिंह फ़ौजी पुत्र स्वरूप सिंह और मलकीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी अकालगढ़ के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सरवन सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह और मलकीत सिंह पर सुबह तड़के 4 बजे उठकर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद सैर के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला करके घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं सतनाम सिंह ने कहाकि 3 नौजवानों द्वारा दोनों व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया।

    घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सतनाम सिंह ने कहा कि लोगों द्वारा घटना संबंधी सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। सतनाम सिंह ने कहाकि 3 बार सदर थाने की पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सतनाम सिंह ने कहा कि घटना स्थल पर जाकर देखा कि जहां नौजवानों पर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए है। परिवार द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील की गई।

     

     

     

  • Punjab News: इस सब्जी मंडी में गुंडा पर्ची वसूलने के आरोप, बिना Rate List वसूल रहे मनमाने पैसे, देखें वीडियो

    Punjab News: इस सब्जी मंडी में गुंडा पर्ची वसूलने के आरोप, बिना Rate List वसूल रहे मनमाने पैसे, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के होशियारपुर रोड पर स्थित सब्जी मंडी में पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं। सुबह के समय, जब लोग और दुकानदार मंडी से सब्जियां खरीदने आते हैं, तो ठेकेदार पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी करते हुए पैसे वसूलते हैं। कुछ पर्चियों पर अलग रेट लिखे होते हैं, जबकि रेट लिस्ट में कहा गया है कि मोटरसाइकिल के लिए कोई पर्ची नहीं है; फिर भी, जबरदस्ती मोटरसाइकिल की पर्ची काटी जा रही है।

    इस संबंध में जब ठेकेदार के करिंदों से बातचीत की तो उन्होंने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया और बदतमीजी और रूखेपन से बात की गई। रेट लिस्ट के बारे में पूछने पर भी करिंदे कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। तो वहीं दूसरी ओर मंडी में आए किसानों और दुकानदारों ने बताया कि उनसे हमेशा ऐसे ही मनमाने ढंग से पैसे वसूले जाते हैं। पहले उनसे बाइक की पार्किंग के 10 रुपए लिए जाते थे, लेकिन अब कई बार 20 तो कई बार 25 रुपए लिए जाते हैं। वहीं कई सब्जी विक्रेताओं ने यहां तक बताया कि उनसे अब रेहड़े के 50 रुपए तक भी लिए जाते हैं, जो पहले 20 रुपए थे, लेकिन दूसरी ओर रेट लिस्ट में दो पहिया और तीन पहिया वाहनों की एंट्री फ्री लिखी हुई है। वहीं रेट लिस्ट में कोई भी रेट भी नहीं लिखा हुआ है। दुकानदारों ने इस तरह के गुंडा टैक्स को वसूलने से रोकने की मांग की है।

    मौके पर ही, जब मंडी बोर्ड के चेयरमैन तविंदर राम से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि यह ठेका नया है और अगर वहां जबरदस्ती पैसे वसूले जा रहे हैं, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : Short Circuit से पराली में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News : Short Circuit से पराली में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले के फगवाड़ा-जालंधर रोड पर आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखने को मिली हैं। जहां, जालंधर रोड पर पिरामिड कॉलेज के पास एक खेत में आग लग गई। आग लगने का कारण बताया गया कि एक ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। गनीमक ये रही कि जिस खेत में आग लगी, वहां से गेहूं की कटाई हो चुकी थी और पशुओं के लिए फसल का अवशेष (पराली) रखा हुआ था। मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि हमने यह पराली खरीदी थी, जिसमें आग लग गई। इस वजह से हमें लाखों का नुकसान हुआ है। जब हमने मौके पर अग्निशमन विभाग से बात की, तो उन्होंने बताया कि अब तक हमारी चार से पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। हमने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है।  
  • Punjab News: Highway पर बस और एक्टिवा की टक्कर में दपंति घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर बस और एक्टिवा की टक्कर में दपंति घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में बस और एक्टिवा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सड़क हादसे में एक्टिवा सवार दपंति को चोटें आई है। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीं घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया और हादसे के दौरान राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।


    घटनास्थल पर मौजूद सुरिंदर सिंह ने बताया कि बस अमृतसर से फगवाड़ा से होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी।

    इस दौरान फगवाड़ा में हाईवे होशियारपुर सब्जी मंडी जा रही एक्टिवा चालक बिना इंडिकेटर दिए मुड़ने लगा। इस दौरान बस और एक्टिवा में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन नीचे गिरने से उसे चोटें आई, जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोग नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई जसविंदर पाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि फगवाड़ा सब्ज़ी मंडी के पास बस और एक्टिवा सवार दंपती टक्कर के दौरान घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

     

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोली, DSP की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोली, DSP की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सदर थाना में बने क्वार्टर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां डीएसपी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय डीएसपी योगेश शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल डीएसपी को तुरंत जालंधर के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि आज सुबह पुलिस के बने क्वार्टर से दुखद घटना सामने आई है। दरअसल, डीएसपी की चंडीगढ़ में पोस्टिंग थी और हाल ही में उनकी एसटीएफ से ट्रांसफर हुई थी। पोस्टिंग होने के कारण उन्होंने अपना लाइसेंसी वैपन पुलिस को सौंपना था। लेकिन आज सुबह चाय पीने के बाद वह अपना लाइसेंसी वैपन साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई और गोली उनकी छाती में लगी।

    जिसके बाद पुलिस क्वार्टर में मौजूद पुलिस कर्मी घायल डीएसपी योगेश शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना में पुलिस विभाग परिवार के साथ सवेंदना व्यक्त करता है। वहीं सिविल अस्पताल की डॉक्टर मनप्रीत कौर गिल ने बताया कि उनके पास आज सुबह 10.28 बजे गन शॉट इंजरी के तहत डीएसपी को पुलिस कर्मी लेकर आए थे। इस घटना में उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    वहीं परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पिता राम स्वरूप शर्मा ने कहाकि डीएसपी योगेश आज सुबह बेटी को कैंब्रिज स्कूल में बस में छोड़कर 7.30 बजे आ गए थे। इस दौरान बेटी की कार उनके पास थी और वह कार देने के लिए जा रहे थे। राम स्वरूप ने कहा कि वह डीएसपी के घर घंटी बजाने लगे तो पहले ही परिजनों को गोली चलने को लेकर फोन आ गया था। जिसके बाद पता चला कि वह गोली लगने से घायल हो गए। राम स्वरूप में कहा कि एसटीएफ से 5 दिन पहले ही ट्रांसफर हुई थी और अब उनकी ट्रांसफर चंडीगढ़ में इंटरोगेशन डिपार्टमेंट में डीजीपी रैंक पर हो गई थी और वह कल ही वापिस आए थे। जिसके बाद आज सुबह यह घटना हो गई। मृतक डीएसपी के एक बेटा आदित्य और बेटी आदिती शर्मा है। राम स्वरूप में कहा कि बेटा विदेश में रहता है।

  • Punjab News: Toll Plaza पर महिला कर्मी के साथ कार चालक का हुआ विवाद, भारी हंगामा,  देखें Live

    Punjab News: Toll Plaza पर महिला कर्मी के साथ कार चालक का हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें Live

    फगवाड़ाः नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी हंगामा हो गया। जहां टोल प्लाजा पर लड़की के साथ सिख नौजवान के साथ विवाद हो गया। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा हैकि कार चालक फगवाड़ा का रहने वाला है। दरअसल, टोल प्लाजा पर 5 मिनट तक देरी होने को लेकर विवाद हो गया। जहां लड़की पर कार चालक ने गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए है। इस दौरान वीडियो में लड़की द्वारा कार चालक को थप्पड़ मारने की बात पर विवाद गरमा गया।

    इस दौरान व्यक्ति ने कहाकि वह टोल पर 5 मिनट से अधिक समय होने को लेकर टोल कर्मी से बात की। जिसके बाद लड़की टोल से बाहर आ गई। इस दौरान व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसकी गाड़ी पर मुक्के मारे और कार चालक को बदतमीज की गई। घटना के दौरान वहां पर मौजूद व्यक्ति कह रहे है कि टोल कर्मी लड़की द्वारा गलत व्यवहार किया जा रहा है। मामला गरमाने के बाद कार चालक ने लड़की को सस्पेंड करवाने की चेतावनी दी। व्यक्ति वीडियो में कह रहा है कि नेशनल अर्थारिटी के नियमों के मुताबकि कोई व्यक्ति लाइन में खड़ा नहीं रह सकता, अगर ऐसा होता है तो वह बिना पर्ची के टोल से गुजर सकता है। जिसके बाद टोल कर्मी लड़की के साथ विवाद हो गया।

    जहां कार चालक ने लड़की पर बदतमीज कहने और थप्पड़ मारने के आरोप लगाए है, वहीं लड़की द्वारा गाली निकालने के कार चालक पर आरोप लगाए गए। जिसके बाद टोल प्लाजा पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं टोल कर्मी ने कार चालक से कहाकि टोल पर 5 से 10 मिनट तक लाइन लगने पर भी फ्री गाड़ी निकलने का कोई नियम नहीं है। अगर कार चालक को लगता है कि वह अधिक समय तक लाइन में खड़ा है तो वह टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकता है। जिसके बाद कार चालक द्वारा टोल कर्मी लड़की के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की गई। वहीं कर्मी ने कहाकि टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चैक की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद बनती कार्रवाई को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ।