Punjab News: इस सब्जी मंडी में गुंडा पर्ची वसूलने के आरोप, बिना Rate List वसूल रहे मनमाने पैसे, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः शहर के होशियारपुर रोड पर स्थित सब्जी मंडी में पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं। सुबह के समय, जब लोग और दुकानदार मंडी से सब्जियां खरीदने आते हैं, तो ठेकेदार पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी करते हुए पैसे वसूलते हैं। कुछ पर्चियों पर अलग रेट लिखे होते हैं, जबकि रेट लिस्ट में कहा गया है कि मोटरसाइकिल के लिए कोई पर्ची नहीं है; फिर भी, जबरदस्ती मोटरसाइकिल की पर्ची काटी जा रही है।

इस संबंध में जब ठेकेदार के करिंदों से बातचीत की तो उन्होंने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया और बदतमीजी और रूखेपन से बात की गई। रेट लिस्ट के बारे में पूछने पर भी करिंदे कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। तो वहीं दूसरी ओर मंडी में आए किसानों और दुकानदारों ने बताया कि उनसे हमेशा ऐसे ही मनमाने ढंग से पैसे वसूले जाते हैं। पहले उनसे बाइक की पार्किंग के 10 रुपए लिए जाते थे, लेकिन अब कई बार 20 तो कई बार 25 रुपए लिए जाते हैं। वहीं कई सब्जी विक्रेताओं ने यहां तक बताया कि उनसे अब रेहड़े के 50 रुपए तक भी लिए जाते हैं, जो पहले 20 रुपए थे, लेकिन दूसरी ओर रेट लिस्ट में दो पहिया और तीन पहिया वाहनों की एंट्री फ्री लिखी हुई है। वहीं रेट लिस्ट में कोई भी रेट भी नहीं लिखा हुआ है। दुकानदारों ने इस तरह के गुंडा टैक्स को वसूलने से रोकने की मांग की है।

मौके पर ही, जब मंडी बोर्ड के चेयरमैन तविंदर राम से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि यह ठेका नया है और अगर वहां जबरदस्ती पैसे वसूले जा रहे हैं, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *