Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News :Verna कार से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News :Verna कार से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले के पास चहैरु गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब चहैरु पुलिस चौकी की टीम ने लावारिस हालत में खड़ी एक काली वर्ना कार से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए। इस बारे में जानकारी जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चहैरु रेलवे लाइन के पास एक काली वरना कार (नंबर PB 08 CH 5818) लावारिस हालत में खड़ी है।

    इसके बाद जब वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार की तलाशी ली, तो कार से चीन में बनी एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि वरना कार पर पंजाब पुलिस का एक स्टिकर भी लगा हुआ था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का सुराग लगा लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: Main Chowk पर गौ रक्षकों ने पकड़ी गायों से भरी Pickup, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Main Chowk पर गौ रक्षकों ने पकड़ी गायों से भरी Pickup, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के शुगर मिल चौक पर गायों से भरी पिकअप पकड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। गौ रक्षा दल के सदस्य दविंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मेन रोड के रास्ते गायों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी, जिसमें 2 गायें भरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि जब टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पहले वाहन को भगाने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे शुगर मिल चौक के पास काबू कर लिया गया।

    दविंदर शर्मा के अनुसार, ड्राइवर के पास गायों को ले जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसी लोकेशन से पहले भी कई बार गायों को पकड़ा जा चुका है, जिन्हें कथित तौर पर पठानकोट ले जाया जाता है और बाद में जम्मू में गौ तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने शक जताया कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे सुलेमान नाम का व्यक्ति सक्रिय हो सकता है। गौरक्षा दल ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गायों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की अपील की है।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि शुगर मिल चौक पर गौरक्षकों ने एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है, जिसमें गायें लदी हुई हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की पहचान छिरमल सिंह निवासी गांव मलियाना, जिला मोगा के रूप में हुई है।

    ड्राइवर छिरमल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गायों को एक डेयरी से लेकर पठानकोट जा रहा था। उसने यह भी कहा कि उसे मालिक द्वारा रास्ते में लोकेशन भेजी जानी थी, जहां पशुओं को उतारना था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल गाड़ी और पशुओं को कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि चालक के पास वैध बिल या अनुमति पत्र पाए जाते हैं तो उसे छोड़ दिया जाएगा, अन्यथा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

     

     

  • Phagwara News : ठेके पर Expiry Beer बेचने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Phagwara News : ठेके पर Expiry Beer बेचने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: शहर के एक शराब के ठेके पर देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ रोड पर स्थित ठेके पर ग्राहक बीयर खरीदने गया था। जब उसने बीयर की डेट चेक की तो 8 महीने पहले एक्सपायर हो चुकी थी। जिसके बाद ग्राहक के पूछने पर ठेकेदार के कारिंदे ने उससे बतमीजी करनी शुरू कर दी।

    पीड़ित मक्खन सिंह ने बताया कि वह NRI है और पिछले 40 साल से NewZeland मे रह रहा है। वह पिछले 3 महीने से इस ठेके से BEER पी रहा है। आज वह अपने दोस्त के साथ बियर पीने आया था और दोस्त ने देखा कि बियर Expired थी। जब उसने विरोध किया, तो ठेकेदार Bhandari के करिंदे ने कहा कि “तुमने अब तक सारी बीयर पी ली है, अब क्या होगा “

    पीड़ित ने प्रशासन और एक्साइज विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि ठेकेदार और उसके करिंदे Expiry Beer बेच कर लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे है। जल्द ही विभाग की ओर से बनती कार्रवाई कर ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।

    गौरतलब है कि शहर के ठेको पर मे 8 महीने से एक्सपायर बियर बिक रही है। क्या एक्साइज विभाग के अफसरों का इस ओर धयान नहीं गया होगा। इस घटना से एक्साइज विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो है।

     

     

     

  • Punjab News : VIDEO बनाकर फिनाइल पीने के मामले में आया नया मोड़, पूर्व सरपंच ने लगाये Blackmailing के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : VIDEO बनाकर फिनाइल पीने के मामले में आया नया मोड़, पूर्व सरपंच ने लगाये Blackmailing के आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में गांव रायपुर सुनड़ा की महिला ने पूर्व सरपंच का नाम लेकर फिनाइल पी लिया था। उसने फिनाइल पीते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला ने वीडियो में कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 8-9 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। महिला ने पूर्व सरपंच पर जिंदगी बर्बाद करने और उसके नाम पर कर्ज लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। जहां, पूर्व सरपंच का बयान सामने आया है। जिसमें गंभीर आरोप लगाया है।

    पूर्व सरपंच का आया बयान
    इधर, पूर्व सरपंच ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिस महिला ने मुझ पर आरोप लगया बिल्कुल गलत है। ये महिला मुझे इससे पहले भी कई बार आत्महत्या करके फंसाने की कोशिश कर चुकी है। मुझे 2019 में अपने साथ मोहाली लेकर चली गई थी। जहां, बुटीक की दुकान खोल लिया था। जिसके बाद मैं कई बार अपने घर आने की कोशिश की लेकिन मुझे घर नहीं आने देती थी। मुझे फंसाने में इनका पूरा परिवार शामिल है। मेरी पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए।

    ये था पूरा मामला
    शहर में गांव रायपुर सुनड़ा की महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली। महिला ने जहरीली वस्तु निगलने के दौरान वीडियो भी बनाई है। जिसमें महिला ने जंडियाली गांव के पूर्व सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने पूर्व सरपंच पर जिंदगी बर्बाद करने और उसके नाम पर कर्ज लेने का आरोप लगाया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला के परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर बनती कार्रवाई की जाएगी। महिला एक बोतल से गिलास में कुछ डालती है और पानी मिलाकर पी जाती है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। हालांकि इस मामले को लेकर परिवार ने कार्रवाई करने को लेकर चुप्पी साधी हुई है।

    दरअसल, अस्पताल में परिवार के बयान के लिए गए जब पत्रकार गए तो परिवार ने कहा कि वह अभी मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। वह पहले उपचार में व्यस्त है। महिला की पहचान मनजीत कौर के रूप में हुई है। वीडियो में जहर निगलने के बाद महिला कहती है कि तुझे क्या लगता था कि मैं तुम्हारे लिए मर नहीं सकती। लो अब मैं जहर निगल रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। महिला का आरोप है कि 7 से 8 साल मेरे साथ रहकर वहां से भी फ्रॉड करके मेरी जिंदगी खराब करके अपने घर आ गया। अब मेरे पास ना मेरा मायका परिवार है ना मेरा ससुराल परिवार है। मुझे लोग ताने दे रहे हैं कि रंगरलियां मनाकर तू गांव वापस आ गई है। जो मैं नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैं सुसाइड करने जा रही हूं।

    आरोप है कि ये मुझे 7 साल पहले मोहाली ले गया था। आगे महिल ने कहा, जी ले तू अब सुखी होकर। तुझे ऐसा लगता था ना, मैं तेरे लिए मर नहीं सकती हूं, मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं। खुश हो जाना अपनी जिंदगी के बीच। अब खुश रह, आजाद है तू अब मेरे से। मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। महिला वीडियो में दावा किया कि मेरी मौत का जिम्मेदार रविंदर कुमार बब्बी होगा। इस जुर्म के बीच इसकी वाइफ बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी यह किसी की लाइफ खराब करके 6-7 साल उसके साथ रह कर बच्चा पैदा करके घर आ गया। इन्होंने उसको अपना लिया। अब मेरी लाइफ खराब करके अपने घर आ गया। फिर इन्होंने अपना लिया। बब्बी की पत्नी को कोई मतलब नहीं कि ये किसी की जिंदगी खराब करके क्यों आया। पहले यहा से क्यों लेकर गया इनको कोई मतलब नहीं किसी की जिंदगी के साथ। मेरी प्रशासन से विनती है कि मेरे मरने के बाद मेरे किसी भी परिवार के मेंबर को परेशान न किया जाए।

     

     

  • Punjab News: महिला ने निगली जहरीली वस्तु, पूर्व सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने निगली जहरीली वस्तु, पूर्व सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में गांव रायपुर सुनड़ा की महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली। महिला ने जहरीली वस्तु निगलने के दौरान वीडियो भी बनाई है। जिसमें महिला ने जंडियाली गांव के पूर्व सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने पूर्व सरपंच पर जिंदगी बर्बाद करने और उसके नाम पर कर्ज लेने का आरोप लगाया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला के परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर बनती कार्रवाई की जाएगी। महिला एक बोतल से गिलास में कुछ डालती है और पानी मिलाकर पी जाती है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। हालांकि इस मामले को लेकर परिवार ने कार्रवाई करने को लेकर चुप्पी साधी हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दरअसल, अस्पताल में परिवार के बयान के लिए गए जब पत्रकार गए तो परिवार ने कहा कि वह अभी मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। वह पहले उपचार में व्यस्त है। महिला की पहचान मनजीत कौर के रूप में हुई है। वीडियो में जहर निगलने के बाद महिला कहती है कि तुझे क्या लगता था कि मैं तुम्हारे लिए मर नहीं सकती। लो अब मैं जहर निगल रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। महिला का आरोप है कि 7 से 8 साल मेरे साथ रहकर वहां से भी फ्रॉड करके मेरी जिंदगी खराब करके अपने घर आ गया। अब मेरे पास ना मेरा मायका परिवार है ना मेरा ससुराल परिवार है। मुझे लोग ताने दे रहे हैं कि रंगरलियां मनाकर तू गांव वापिस आ गई है। जो मैं नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैं सुसाइड करने जा रही हूं। आरोप है कि ये मुझे 7 साल पहले मोहाली ले गया था। आगे महिला ने कहा, जी ले तू अब सुखी होकर। तुझे ऐसा लगता था ना, मैं तेरे लिए मर नहीं सकती हूं, मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं। खुश हो जाना अपनी जिंदगी के बीच। अब खुश रह, आजाद है तू अब मेरे से। मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। महिला ने वीडियो में दावा किया कि मेरी मौत का जिम्मेदार रविंदर कुमार बब्बी होगा। इस जुर्म में इसकी वाइफ बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी यह किसी की लाइफ खराब करके 6-7 साल उसके साथ रह कर बच्चा पैदा करके घर आ गया। इन्होंने उसको अपना लिया। अब मेरी लाइफ खराब करके अपने घर आ गया। फिर इन्होंने अपना लिया। बब्बी की पत्नी को कोई मतलब नहीं कि ये किसी की जिंदगी खराब करके क्यों आया। पहले यहा से क्यों लेकर गया इनको कोई मतलब नहीं किसी की जिंदगी के साथ। मेरी प्रशासन से विनती है कि मेरे मरने के बाद मेरे किसी भी परिवार के मेंबर को परेशान न किया जाए।  
  • Jalandhar-Ludhiana GT Road पर ट्रक और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, वाहन में फंसे लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar-Ludhiana GT Road पर ट्रक और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, वाहन में फंसे लोग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: लुधियाना-जालंधर जीटी रोड पर स्थित शुगर मिल चौक में देर रात एक भयानक हादसा हुआ। शुगर मिल चौक पर एक टिप्पर की टक्कर आगे चल रहे एक बड़े ट्रक से हो गई। सूत्रों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से आ रहे टिप्पर ने सीधे ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह भयानक दुर्घटना हुई। हादसे के बाद आगे वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि टिप्पर चालक गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गया और कुछ समय के लिए वह जीवन और मौत की लड़ाई लड़ता दिखा। पर इस मुश्किल घड़ी में लोगों ने अपना फर्ज निभाया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ियाँ रोककर मदद के लिए हाथ बढ़ाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों और सांझा कोशिश से लोगों ने टिप्पर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाल लिया। ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा और सारा रेस्क्यू काम लोगों ने अपने जज़्बे और हिम्मत से अंजाम दिया। दुर्घटना के दौरान टिप्पर के परखच्चे उड़ गए और घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस दुर्घटना की गहन जांच कर रही है। सिविल अस्पताल के डॉ. सुधीर चौधरी ने बताया कि पेशेंट का नाम गुरमीत है। उसकी उम्र 35 साल के करीब है। गंभीर हालत के चलते उसको रैफर किया जा रहा है। दोनों टांगें फ्रैक्टर हैं। रात को लोग इसे लेकर अस्पताल आए थे जिसके फर्स्ट एड दे दिया गया था।
  • Punjab News: आवारा पशु आने से हुआ भीषण सड़क हादसा, खुले एयरबैग, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा पशु आने से हुआ भीषण सड़क हादसा, खुले एयरबैग, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    पेड़ गिरने से अन्य गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

    फगवाड़ाः आवारा पशुओं के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे है, लेकिन आवारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं पाया जा रहा। आवारा पशुओं के कारण सड़क हादसों में कई लोग जान गंवा चुके है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा के नजदीक गांव साहनी से सामने आया है, जहां बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक आवारा पशु अचानक आ गया। इस दौरान आवारा पशु को बचाते समय गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार के एयरबैग खुलने के कारण कार चालक पुलिस कर्मी का बचाव हो गया। घटना में पुलिस कर्मी को मामूली चोटें आई है। घटना में घायल पुलिस कर्मी की पहचान एएसआई मेजर सिंह के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव राम खलियाणा के निवासी दलविंदर सिंह ने बताया कि गाड़ी में सवार होकर किसी काम के सिलसिले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अचानक आवारा पशु आने के कारण पुलिस कर्मी से बेकाबू हो गई और कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी पलटी खाकर सड़क पर आ गई। हादसे में पेड़ पीड़ित का गाड़ी पर गिरने से कार का फ्रंट का शीशा टूट गया। वहीं अन्य गाड़ी साइड का शीशा टूट गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। जिसके बाद उन्होंने घायल कार चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान एक ही पुलिस कर्मी कार में मौजूद था। इस संबंध में जानकारी देते हुए पाशटा पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि हादसाग्रस्त हुई गाड़ी उनकी है। घटना के दौरान वह कार में मौजूद नहीं थे। दरअसल, उनकी गाड़ी लेकर एएसआई मेजर सिंह किसी काम से थाना रावलपिंडी गए हुए थे। जब वह काम से वापिस पाशटा पुलिस चौकी आ रहे थे कि रास्ते में बाबा मंगू शाह दरगाह के पास अचानक आवारा पशु आने से यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान का नुकसान होने से बच गया जबकि गाड़ी हादसे में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना में गाड़ी के एयरबैग खुलने से एएसआई की जान बच गई। एएसआई को हादसे में मामूली चोटें आई है।
  • Punjab News: नगर निगम के कर्मी को नौकरी से निकालने पर SC कमीशन के चेयरमैन ने लिया एक्शन, देखे वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के कर्मी को नौकरी से निकालने पर SC कमीशन के चेयरमैन ने लिया एक्शन, देखे वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में मृतक देह कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में सिविल अस्पताल से श्मशान घाट पहुंचाने का मामला लगातार गर्माया हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर आज पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने एक्शन लिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनके द्वारा नगर निगम में तैनात एक दलित कर्मचारी को नौकरी से निकालने का कड़ा नोटिस लिया गया है।

    चेयरमैन जसबीर गढ़ी ने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा में तैनात उक्त दलित कर्मचारी ने आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का ड्राइवर के पद पर तैनात था। लेकिन पिछले साल नवंबर महीने के दौरान उसे सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि उसने एक अज्ञात मृतक देह को मौके पर कोई वाहन ना मिलने पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में सिविल अस्पताल से श्मशान घाट तक पहुंचाया था। व्यक्ति ने कहा कि इस घटना को लेकर मामला मीडिया में प्रकाशित हुआ और उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उसे नौकरी से निकाल दिया।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी किया गया। व्यक्ति ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने नगर निगम के सामने नौकरी पर वापिस रखने के लिए धरना भी दिया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं इस मामले को लेकर आज एससी कमीशन के चेयरमैन ने बताया कि आयोग ने इस पर कड़ा नोटिस लिया है। आयोग ने नगर निगम अधिकारियों से विस्तार से मामले के तथ्यों संबंधी सारा रिकॉर्ड आयोग के सामने पेश करने को कहा है और पिछले 5 वर्षों के दौरान अनजान मौतों से संबंधित भी रिकॉर्ड मांगा है। नगर निगम कमिशनर शीखा भगत ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि इसे नियमों के तहत जल्द निपटाया जाए।

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में गंदगी से मिली देवी-देवताओं की तस्वीरें, हिंदू नेताओं में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में गंदगी से मिली देवी-देवताओं की तस्वीरें, हिंदू नेताओं में रोष, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में हिंदू सगंठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, कूड़े के ढेर में देवी-देवताओं की तस्वीरें बरामद हुई है। इस घटना की सूचना मिलने पर हिंदू नेता मौके पर पहुंचे और कूड़े में पड़ी धार्मिक तस्वीरों को बाहर निकालकर अपने पास सुरक्षित रखा। जिसके बाद नेताओं ने घटना को लेकर कड़ी निंदा की। उन्होंने लोगों से धार्मिक प्रोग्राम के दौरान देवी-देवताओं की तस्वीरें ना लगाने की अपील की है। नेताओं का कहना हैकि अगर वह फ्लैक्स बोर्ड पर धार्मिक तस्वीरें लगाते है तो उसे जल प्रवाह करें। उन्होंने कहाकि हम धार्मिक स्थलों पर भारी खर्च करते है, लेकिन संस्थाओं द्वारा धार्मिक पोस्टर को अपमान ना किया जाए।

    उन्होंने संस्थाओं से अपील की है कि वह प्रोग्राम के बारे में पोस्टर पर प्रचार करें, लेकिन धार्मिक देवी-देवताओं की तस्वीरे ना लगे। नेताओं ने कहा कि यह कृत्य किसी ने जानबूझकर किया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रोग्राम खत्म होने के बाद पोस्टर को उतारकर उसे जल प्रवाह करवाना चाहिए। दरअसल, लोग प्रोग्राम करवाने के बाद पोस्टर नहीं उतारते, जिसके बाद एंगल उतारकर फ्लैक्स बोर्ड कर्मी ले जाते है और पोस्टर वहीं गिर जाते है।

    ऐसे में पोस्टर पर देवी-देवताओं की लगी तस्वीरों का अपमान होता है। उन्होंने कहाकि घटना को लेकर वह प्रशासन से अपील करेंगे कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए और शरारती अनंसरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाने की अपील की।

     

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 3 महिलाएं गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 3 महिलाएं गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा जेसीटी मील के नजदीक जीटी रोड पर हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई और हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि महिलाएं सिविल अस्पताल के पास काम करती है।

    इस दौरान ई-रिक्शा में सवार होकर महिलाएं काम पर जा रही थी और ई-रिक्शा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई और 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टर सलेम ने बताया कि उन्हें पास सुबह 8 बजे 4 मरीज आए थे, जिसमें एक व्यक्ति और 3 महिलाएं शामिल थी। हादसे में विष्णु भगवत की मौत हो चुकी थी। वहीं 3 महिलाओं में 36 वर्षीय मीनू, 36 वर्षीय सरोज और सुनद्रा गंभीर रूप से घायल हुई है।

    हालांकि इनमें मीनू और सरोज की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को हायर सेंटर रैफर कर दिया, जबकि तीसरी महिला सुनद्रा का उपचार चल रहा है। सरोज के हेड इंजरी हुई है और उसकी हालत काफी गंभीर है। वहीं मीनू को फैक्चर आए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं घायल महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।