Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे ADGP, तस्कर के घर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे ADGP, तस्कर के घर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव शमशेरपुर में पंजाब पुलिस और सिविल प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए गांव में नशे के अवैध धंधे चलाने वाले कारोबारियों के घरों पर पीला पंजा चलाया गया। इस दौरान तस्करों के घरों को तहस-नहस किया गया। इस कार्रवाई का जायजा लेने पंजाब पुलिस के एडीजीपी अमरदीप सिंह राय और एसएसपी बटाला सोहिल कासिम मीर भी मौके पर पहुंचे।

    मामले की जानकारी देते हुए एडीजीपी अमरदीप सिंह राय ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा पूरे पंजाब में शुरू किया गया। नशे के खिलाफ युद्ध अभियान आज अपना 100वां दिन पूरा कर चुका है। वह बटाला में इस अभियान का निरीक्षण करने आए हैं। उन्होंने बताया कि बटाला पुलिस ने कई नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिन लोगों ने नशा बेचकर जायदाद बनाई, उन पर भी जब्ती की कार्रवाई की गई है और उन्हें जेल भी भेजा गया है।

    इसी के साथ कई ऐसे युवा जो नशे की दलदल में फंसे हुए थे, उनका इलाज भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पंजाब पुलिस के सभी वर्ग साथ दे रहे हैं। जब एडीजीपी पंजाब पुलिस इस गांव पहुंचे, तो स्थानीय लोग, खासकर गांव की महिलाएं, एकत्र होकर उनसे गुहार लगाई कि बड़े मगरमच्छ जो नशा बेच रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना हैकि गांव के कई युवाओं की नशे के पदार्थों से मौत हो चुकी है।

  • Punjab News: लड़की के परिजनों ने किया प्रेमी का कत्ल, ऐसे हुए खुलासा

    Punjab News: लड़की के परिजनों ने किया प्रेमी का कत्ल, ऐसे हुए खुलासा

    गुरदासपुरः बटाला के भुल्लर रोड पर स्थित गोबिंद नगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की के माता-पिता ने उसके प्रेमी का कत्ल करके घर के अंदर ही लाश दबा दी। मामला तब सामने आया जब 5 दिनों से घर से गायब मृतक युवक की माता-पिता ने प्रेमिका के घर पहुंचकर तलाश की। इस दौरान मृतक युवक घर में बंद मिला। बताया जा रह हैकि घर के अंदर से बदबू आ रही थी जिससे सच्चाई का पता चला।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय साहील मट्टू पुत्र लियाकत मसीह निवासी नई आबादी पुंडर बटाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी परमवीर सिंह, थाना सिविल लाइन के एसएचओ निरमल सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

  • Punjab News: IELTS Centre में चली गोली, बदमाशों ने मालिक से की मारपीट, देखें CCTV

    Punjab News: IELTS Centre में चली गोली, बदमाशों ने मालिक से की मारपीट, देखें CCTV

    बटालाः जिले के भीड़भाड़ वाले इलाके हंसली पुल के पास आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ युवक एक आईलेट्स सेंटर में घुस गए और उस सेंटर के मालिक से बहस करने लगे। देखते ही देखते उन युवकों ने उस सेंटर के मालिक पर हमला कर दिया।

    सेंटर मालिक दीपक कुमार और बलजिंदर सिंह ने बताया कि आज वे अपने सेंटर पर बैठे थे तभी अचानक कुछ युवकों ने उनके सेंटर पर हमला बोल दिया। पहले तो उन्होंने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और फायरिंग भी की। जब उन्होंने अपने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग की तो हमलावर उनकी पिस्तौल छीनकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    सेंटर के मालिकों का कहना है कि इस हमले के पीछे का मुख्य कारण यह है कि 2 दिन पहले उनकी निजी पार्किंग में कोई एक्टिवा खड़ी कर गया था और जब कोई उसे लेने नहीं आया, तो उन्होंने वह एक्टिवा अपने पास रख ली थी, जबकि बाद में वह लोग एक्टिवा वापस लेने आए तो उन्होंने एक्टिवा भी उन्हें दे दी थी। इसी रंजिश के चलते आज उन पर हमला कर दिया गया। जहां यह फायरिंग हुई है, वहां पर आईलेट्स सेंटर और रेस्टोरेंट के अलावा मुख्य ट्रैफिक रोड और एरिया भी है और इस घटना के बाद पूरे एरिया में डर का माहौल बन गया है।

    वहीं सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां पर फायरिंग की घटना हुई है और उनके द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है और मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: मवेशियों को नहलाते समय 2 चचेरे भाई नहर में डूबे, देखें वीडियो

    Punjab News: मवेशियों को नहलाते समय 2 चचेरे भाई नहर में डूबे, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर साहिब के गांव उधनवाल में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, गुजरों के 2 युवक मवेशियों को नहर में नहला रहे थे कि अचानक वह नहर के बहाव में बह गए। जब आसपास के लोगों ने उनको बहते हुए देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों युवक नहर में कही गुम हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया और राहत कार्य चलाया गया। पुलिस व अन्य लोग युवकों को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह श्री हरगोबिंदपुर साहिब के गांव उधनवाल के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे सामू पुत्र शेर अली और काका पुत्र शाहदीन रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए गए थे। बाद में वह मवेशियों को पानी पिलाने और नहलाने के लिए गांव मनेस के पास नहर में उतरे। इस दौरान पानी का बहाव तेज हो गया और बहाव में एक युवक बहने लगा। जब दूसरे ने भाई को बहते देखा तो वह भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया।

    इसी दौरान दोनों भाई पानी के तेज बहाव में बह गए। लोगों ने जब दोनों को बहते देखा तो शोर मचाया। सूचना पर जब तक पुलिस की टीम और परिजन आए तब तक दोनों युवक नहर में गुम हो चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और युवकों की तलाश जारी है।

  • Punjab News: छत पर चढ़कर बाप-बेटे ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर किया हमला, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: छत पर चढ़कर बाप-बेटे ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर किया हमला, 2 घायल, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन बटाला के गांव मुरादपुर में बाप-बेटे को पकड़ने गई पुलिस तो दोनों बाप-बेटा छत पर चढ़ गए। दरअसल, पुलिस 10 मामलों में नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान छत पर चढ़कर बाप-बेटे ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर पुलिस पर हमला भी किया। इस घटना में 2 कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

    पुलिस ने बताया कि वह 10 मामलों में नामजद समिंदर सिंह को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान समिंदर सिंह अपने बेटे के साथ घर की छत पर चढ़ गया। इस घटना के दौरान पुलिस और समिंदर सिंह के बीच काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। समिंदर सिंह ने समिंदर सिंह और उसके बेटे को गिरफ्तार करने गए अधिकारियों पर ईंटें बरसाईं और तेजधार हथियारों से हमला किया, जिसमें 2 पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। दूसरी ओर जमानत पर आए समिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस उसे यह बताए कि उसे किस जुर्म में गिरफ्तार करने आई है और उसने क्या अपराध किया है। समिनंदर सिंह ने कहा कि पुलिस उसे बिना वजह परेशान कर रही है।

    काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को समिंदर सिंह और उसके बेटे को गिरफ्तार किए बिना ही खाली हाथ लौटना पड़ा। एसएचओ ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ नशा तस्करी के 10 मामले दर्ज हैं। और एक पत्र में कहा गया है कि वे उसे गिरफ्तार करने आए थे, लेकिन पुलिस को देखते ही वह छत पर चढ़ गया और वहां से पुलिस पर ईंटों से हमला किया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। बाकी उसे गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: हैप्पी पासिया सहित 5 गैंगस्टरों के खिलाफ Red Corner Notice जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: हैप्पी पासिया सहित 5 गैंगस्टरों के खिलाफ Red Corner Notice जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, आए दिन गैंगस्टरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके चलते बटाला पुलिस के प्रयासों से इंटरपोल द्वारा 5 कुख्यात गैंगस्टरों के संबंध में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। बटाला पुलिस पंजाब के उन कुछ जिलों की पुलिस में शामिल है जिसने इंटरपोल द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर रखी। वहीं पुलिस द्वारा जारी की गई सूची में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पसियां के संबंध में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया है।

    जिसकी राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए भी जांच कर रही है। इसके अलावा गैंगस्टर पवित्र सिंह, हुसनदीप सिंह, शमशेर सिंह, हरि सिंह भी इस लिस्ट में शामिल है। बटाला के एसपी जीएस सहोता ने बताया की उन्हें उम्मीद है कि इस करवाई में उनको आने वाले समय में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो गैंगस्टर इस समय विदेश में बैठे है और आंतकी घटनाओं को अंजाम दे रहे है उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। दरअसल उक्त गैंगस्टर भारत और खासकर पंजाब में वांटेड है। ऐसे में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करके भारत लाने के प्रयास किए जा रहे है, ताकि पंजाब में उनके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर कानूनी करवाई की जा सके।

  • Punjab News: अंग्रेज़ों के जमाने में बना स्कूल, अपग्रेड करने को लेकर विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अंग्रेज़ों के जमाने में बना स्कूल, अपग्रेड करने को लेकर विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    बटालाः आम आदमी पार्टी के प्रदेशीय कार्यकारी अध्यक्ष और बटाला से विधायक आनंद शेर सिंह शैरी कलसी ने अंग्रेज़ों के जमाने में बने सरकारी स्कूल को आज अपग्रेड किए जाने के बाद उद्धाटन किया। इस दौरान करीब 50 लाख रुपये की सरकारी ग्रांट से बने नए भवन का निर्माण किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान शैरी कलसी ने कहा कि विरोधी बदलाव की बात करते हैं, लेकिन बदलाव यही है कि वह पुराने नेताओं जैसे लड़ाई नहीं करता, काम पूरा होने के बाद ही उद्घाटन करते है।

    इसी का उदाहरण है कि यह स्कूल पहली बार तब आया था जब विधानसभा चुनाव जीते गए थे। उस दौरान यहां लोगों की जरूरत को समझा गया था। अब जब सारी सुविधाएं यहां पढ़ने वालों बच्चों के लिए पूरी हो गई हैं और नए क्लासरूम बनकर तैयार हो गए तो उन्होंने अपने वादा को आज पूरा किया।

    शैरी कलसी का कहना था कि पंजाब का कोई भी सरकारी स्कूल हो, वहां बच्चों के लिए हर सुविधा सरकार पूरी कर रही है। इसके साथ ही लुधियाना में उप चुनाव को लेकर शैरी कलसी ने कहा कि हम लुधियाना के उपचुनाव को पूरी शान के साथ जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उस सीट से जो आपका उम्मीदवार है, वह अच्छा नेता है। वहां की जनता भी इस बात का गर्व महसूस करती है और जनता भी आम आदमी पार्टी के हक में फैसला देंगी।

  • Punjab News: चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, नगदी और गहने चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, नगदी और गहने चोरी, देखें वीडियो

    बटालाः जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने शादी वाले घर को निशाना बनाया है। एक घर मेें इकलौते बेटे की शादी रखी हुई थी। शादी की तारीख तय कराने के लिए घरवाले रिश्तेदारों के पास गए थे, तभी पीछे से चोरों ने दोपहर के समय घर में घुस और 35,000 रुपए की नकदी, 5 लाख के गहने व मोबाइल लेकर फरार हो गया।

    जानकारी देते हुए पीड़ित महिला पूजा ने बताया कि वह अपने बेटे के सोहरे घर कैंप गए थे। जब वह करीब साढ़े 3 बजे वापस घर आए तो देखा कि अलमारी खुली हुई थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने अलमारी चैक की तो देखा कि अलमारी से 35,000 रुपए नकद गायब थे और अलमारी में रखे गहने भी चोर चोरी करके फरार हो गए। वहीं कुछ समय पहले चोरी हुआ मोबाइल पुलिस द्वारा दिया गया था, चोर उस फोन को भी चोरी करके ले गए।

    उन्होंने कहा कि इन पैसों से शादी के लिए हमने सारी तैयारी करनी थी, लेकिन अब पैसे चोरी होने के चलते सब काम खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि घर के हालात भी इतने ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से चोरी के पैसे और चोरों को पकड़ने की मांग की है।

  • Punjab News: 10 साल से फरार Travel Agent गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 10 साल से फरार Travel Agent गिरफ्तार, देखें वीडियो

    23 मामलों में था वांछित

    बटाला: पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े कुल 23 मामले दर्ज हैं। एसपी जी एस सहोता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया ट्रैवल एजेंट पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अपने ऑफिस खोलकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था और उनसे मोटी रकम वसूल कर फरार हो जाता था।

    आरोपी की तलाश पुलिस को पिछले 10 वर्षों से थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी सहोता ने कहा कि आम लोगों से धोखा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: BKI terror module Busted 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: BKI terror module Busted 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस द्वारा पाकिस्तान के आईएसआई-समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरविंदर सिंह रिंदा के हैंडलर मनिंदर बिल्ला और मनू अगवान द्वारा संचालित बीकेआई आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 6 संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ साजन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार के रूप में हुई है।

    जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल ने बटाला में शराब के ठेके के बाहर ग्रेनेड हमला करने की कोशिश की थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और बीकेआई के मास्टरमाइंड मनू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे, जिन्होंने हाल ही में अमेरिका में हैपी पाशिया की गिरफ्तारी के बाद संचालन की जिम्मेदारी संभाली है।

    जतिन कुमार द्वारा रिकवरी लेकर जाते समय पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। उसने पुलिस पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, उसे बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएनएस और यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत बटाला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान आरोपी के पास से एक 30 बोर पिस्टल बरामद हुई। पंजाब पुलिस प्रदेश में आतंकवादी नेटवर्कों को समाप्त करने, शांति और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।