Punjab News: मवेशियों को नहलाते समय 2 चचेरे भाई नहर में डूबे, देखें वीडियो

Written by

in

बटालाः शहर के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर साहिब के गांव उधनवाल में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, गुजरों के 2 युवक मवेशियों को नहर में नहला रहे थे कि अचानक वह नहर के बहाव में बह गए। जब आसपास के लोगों ने उनको बहते हुए देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों युवक नहर में कही गुम हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया और राहत कार्य चलाया गया। पुलिस व अन्य लोग युवकों को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह श्री हरगोबिंदपुर साहिब के गांव उधनवाल के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे सामू पुत्र शेर अली और काका पुत्र शाहदीन रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए गए थे। बाद में वह मवेशियों को पानी पिलाने और नहलाने के लिए गांव मनेस के पास नहर में उतरे। इस दौरान पानी का बहाव तेज हो गया और बहाव में एक युवक बहने लगा। जब दूसरे ने भाई को बहते देखा तो वह भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया।

इसी दौरान दोनों भाई पानी के तेज बहाव में बह गए। लोगों ने जब दोनों को बहते देखा तो शोर मचाया। सूचना पर जब तक पुलिस की टीम और परिजन आए तब तक दोनों युवक नहर में गुम हो चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और युवकों की तलाश जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *