Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: NRI के घर पर फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI के घर पर फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के नज़दीकी गांव हरदोझंडे में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर पर फायरिंग की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। दरअसल, जिस घर पर फायरिंग हुई थी, उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है और उसी से फिरौती मांगी जा रही थी। पैसे ना देने पर अनजान लोग उसके घर के बाहर आकर फायरिंग करके हमलावर फरार हो गए ते। इस मामले की शिकायत थाना सदर में दर्ज करवाई गई थी।

    डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की गई है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है और ये सामान्य परिवार से हैं।

    जांच की जा रही है कि इनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि एक आरोपी युवराज सिंह को जब रिकार्वरी के दौरान कस्टडी में लाया गया तो उसने सरकारी वाहन से छलांग लगाने की कोशिश की, जिससे उस पर हथकड़ी लगाई गई और वह भाग नहीं सका; इस दौरान उसकी टांग में चोट आई, उसे बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन तीनों का पुलिस रिमांड लेकर अगली जांच जारी है।

  • Punjab News: नहर से मिला 21 वर्षीय नौजवान का शव, परिवार ने जताया हत्या का शक

    Punjab News: नहर से मिला 21 वर्षीय नौजवान का शव, परिवार ने जताया हत्या का शक

    बटालाः डेरा बाबा नानाक के गांव उदुवाली कलां से 21 वर्षीय युवक का शव नहर से बरामद हुआ है। मृतक के परिवार द्वारा हत्या का शक जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बेटे की हत्या हमारे ही पड़ोसी रहने वाले एक युवक ने की है। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का शव अमृतसर के सुल्तानविंद के पास नहर से काफी बुरी हालत में मिला।

    मृतक युवक गुलाब सिंह के पिता हरजिंदर सिंह और माता निर्मल कौर ने बताया कि पिछले जुलाई में हमारे ही गांव का एक युवक हमारे लड़के को घर से बुलाकर कहा था कि वह कलानौर के पास राज गिरी का काम करने जा रहे हैं, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। उक्त युवक ने हमारे लड़के को अपनी बहन के गांव धर्मपुरा ले जाकर वहीं पर अपने जीजा की मोटरसाइकिल लेकर अमृतसर की ओर चल दिया। इसके बाद उस युवक ने हमें फोन कर कहा कि आपके लड़के की नहर में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई है।

    उन्होंने बताया कि जब हम वहां जाकर काफी तलाश की तो उस स्थान पर शव नहीं मिला और अगले दिन नहर की किसी दूसरी जगह से शव बरामद हुआ। इससे लगता है कि किसी ने आज ही उसे मारकर शव नहर में फेंक दिया होगा। इस मौके पर मृतक गुलाब सिंह की पत्नी और परिजन पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि इस मामले की बारीकी से जांच कर इंसाफ़ दिया जाए। वहीं इस संबंध में थाना सुल्तानविंद ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है।

  • Punjab News: फिरौती और फायरिंग मामले में आरोपी बिल्ला का हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: फिरौती और फायरिंग मामले में आरोपी बिल्ला का हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला शहर में पिछले कुछ समय से हुई विभिन्न फिरौती और फायरिंग की घटनाओं में वांछित 5वें आरोपी मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ को पुलिस हथियार की रिकवरी के लिए अलीवाल क्षेत्र में नहर किनारे लेकर आई थी। जहां बिल्ले ने हथियार की बरामदगी के दौरान छुपा कर रखी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल बिल्ला को उपचार के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ बटाला और आसपास के इलाकों में हुई कई फिरौती और फायरिंग की वारदातों में वांछित था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फैशन लंदन गारमेंट्स, एक कार डीलर से संबंधित प्रतिष्ठान तथा राइफल रेस्टोरेंट सहित कई स्थानों पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया था। उस पर कथित रूप से फिरौती मांगने के भी आरोप हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी (पीबीआई) रमणिंदर सिंह, डीएसपी सिटी सुखइंदर सिंह, डीएसपी ललित कुमार, थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरमीत सिंह तथा थाना घनिए के बांगर के एसएचओ लखबीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ के खिलाफ पहले से भी 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उसके खिलाफ करीब आठ आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें फायरिंग, धमकी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। फिरौती और फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल घायल आरोपी पुलिस निगरानी में उपचाराधीन है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में आगे और तथ्य सामने आने पर पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

     

  • Punjab News: दो मामलों में तीन आरोपियों से पिस्तौल और हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: दो मामलों में तीन आरोपियों से पिस्तौल और हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    डेरा बाबा नानकः डेरा बाबा नानक पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी को पिस्तौल के साथ और दो आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन के एचएसओ अशोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि पुलिस स्टेशन के एसआई कैलाश चंद्र ने अनाज मंडी के पास एक चेक पोस्ट लगाया था। इस दौरान एक युवक बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में आता हुआ दिखाई दिया।

    उन्होंने बताया कि जब उस युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल और बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए युवक की पहचान विक्रम सिंह पिता सुखविंदर सिंह, निवासी गांव समराई, डेरा बाबा नानक के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

    दूसरे मामले में धर्मकोट रंधावा पुलिस पोस्ट के इंचार्ज ASI सुखदेव सिंह ने दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान करन निवासी नांगल विजवा और रसपाल सिंह निवासी गांव सरफकोट के तौर पर हुई है, और उनके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है और पूछताछ के दौरान कई और बातें सामने आने की संभावना है।

  • Punjab News: अकाली दल को झटका, हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह आप पार्टी में शामिल

    Punjab News: अकाली दल को झटका, हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह आप पार्टी में शामिल

    गुरदासपुरः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटका देकर कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं आज फिर से आप पार्टी ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सीएम भगवंत मान की अगुवाई में कादियां हलके में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख चेहरे और हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल आप पार्टी में शामिल हो गए। उनके इस फैसले को कादियां क्षेत्र में अकाली दल के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

    पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कादियां क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कादियां नगर परिषद चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने गुरइकबाल सिंह माहल की अगुआई में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। चुनाव परिणामों को अकाली दल के लिए बड़ी सफलता माना गया था। ऐसे में चुनाव के तुरंत बाद माहल का पार्टी छोड़ना अकाली नेतृत्व के लिए अप्रत्याशित घटनाक्रम माना जा रहा है।
    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गुरइकबाल सिंह माहल लंबे समय से कादियां क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और उनका स्थानीय स्तर पर अच्छा जनाधार माना जाता है। ऐसे में उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिल सकती है। माहल के पार्टी बदलने के बाद कादियां की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। विपक्षी दलों के नेता भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी इसे अपने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थियों में नौजवान का शव बरामद

    Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थियों में नौजवान का शव बरामद

    बटालाः कादियां इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब बटर कलां गांव के पास नहर के किनारे रोह पर युवक का कपड़ों और रस्सी से लटका हुआ शव मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने थाना सैखवां की पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मौके पर मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र बरामद हुआ। मृतक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह, निवासी ठीकरीवाला सूच्चा के रूप में हुई है।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी नहर किनारे गांव मल्लियां थाना कहनूंवान में एक युवक का शव मिला था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं और सहम का माहौल बन गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में गांववासियों और मृतक के वारिसों की तरफ़ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है कि जगजीत सिंह का क्या मामला था और उसने नहर के किनारे पेड़ों के साथ फंदा लगाकर जीवनलीला क्यों समाप्त की। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में बीते 2 दिनों में कारोबारी युवक के घर गोलीबारी करने वाले युवकों को बटाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए 2 युवकों में से एक, बलदेव सिंह को आज बटाला पुलिस पिस्टल रिकवरी के लिए ले गई तो वहां उसने पुलिस पर ही गोली चला दी। पुलिस और उक्त युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।

    एसएसपी बटाला महताब सिंह के मुताबिक आरोपी बलदेव सिंह की टांग में गोली लगी है और उसे सिविल अस्पताल बटाला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, विदेश में रहने वाले गैंगस्टरों ने हाल ही में बटाला में कपड़ों की दुकान के मालिक से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और फिरौती न मिलने पर गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने गोली चलाने वालों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया था और उनकी तलाश कर रही थी।

    कल, घुमन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले खजाला गांव के निवासी बलदेव सिंह उर्फ़ करण (चंद सिंह के बेटे) को गिरफ़्तार किया था। जब पुलिस हथियार बरामद करने के लिए उसे मानेस गांव के पास नहर पर ले गई, तो बलदेव सिंह उर्फ़ करण ने पुलिस पर गोलियां चला दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बलदेव सिंह की टांग में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम के साथ फारेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: अकाली दल का बड़ा नेता आप पार्टी में हो सकता हैं शामिल

    Punjab News: अकाली दल का बड़ा नेता आप पार्टी में हो सकता हैं शामिल

    बटालाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, लगातार पार्टी के नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थामने का सिलसिला जारी है। वहीं विधानसभा हलका कादियां में शिरोमणि अकाली दल (ब) के बड़े नेता आप पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

    सूत्रों के अनुसार पता चला है कि अकाली दल (बादल) के हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल हलके के नेताओं और वर्करों से बातचीत कर रहे हैं और उनसे राय ले रहे हैं कि यदि वे किसी दूसरी पार्टी में जाएं तो क्या वे भी उनके साथ चलेंगे। इस संदर्भ में उन्हें सहमति का इशारा मिल रहा है और ऐसा लग रहा है कि गुरइकबाल सिंह माहल जल्द ही शिरोमणि अकाली दल (बादल) को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

  • Punjab News: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के थाना सेक्खवां के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडी कराल में जमीनी विवाद के चलते देर रात एक भयानक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार एक नौजवान ने अपनी सगी चाची और नाबालिग चचेरे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जब उसका दोस्त (जिसके सेना में होने की जानकारी दी जा रही है) उसे रोकने के लिए आगे आया तो उसे भी गोली लगी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद उक्त नौजवान अपने घर लौटकर रसोई में आत्महत्या कर ली और अपने जीवन का अंत कर लिया।

    इस प्रकार कुल 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक ही परिवार के सदस्य और एक बाहरी व्यक्ति शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्खवां की पुलिस और बटाला के डिएसपी सिटी सुखिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है और आगे के तथ्य दर्ज किए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। पुलिस ने चार लाशों को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला के डैड हाउस में रखवा दिया है।

  • Punjab News: घर में टहल रहे पूर्व सरपंच पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार

    Punjab News: घर में टहल रहे पूर्व सरपंच पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार

    गुरदासपुरः बटाला के नज़दीकी गांव किला लाल सिंह में घर के आंगन में टहल रहे पूर्व सरपंच पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। यह हमला शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ। घटना के दौरान पूर्व सरपंच घर के आंगन में टहल रहे थे। इस गोलीबारी में पूर्व सरपंच बाल-बाल बचे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूर्व सरपंच द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ललित कुमार और थाना किला लाल सिंह के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अकाली दल के पूर्व सरपंच जसबीर सिंह गिल ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें 2 बार फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने इस बारे में थाना किला लाल सिंह की पुलिस को सूचित भी किया था। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 5ः30 मिनट पर वह अपने आंगन में टहल रहे थे कि मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात व्यक्ति गली में खड़े होकर उन पर फायरिंग करने लगे। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में उनकी जान बाल-बाल बची। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। पूर्व सरपंच ने बताया कि गोलीबारी की सूचना उन्होंने तुरंत थाना किला लाल सिंह की पुलिस को दी।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार और थाना किला लाल सिंह के एसएचओ प्रभजोत सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और गोलीबारी के मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उधर इस घटना से पूर्व सरपंच के परिवार में डर और सहम महसूस की जा रही है।