Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: Seth Telecom की दुकान पर फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Seth Telecom की दुकान पर फायरिंग, देखें वीडियो

    बटालाः कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रधान गौतम सेठ की दुकान पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर जलंधर रोड बटाला पर स्थित सेठ टेलीकॉम फायरिंग की गई। गोलियां दुकान के गेट पर लगे शीशे में जा लगी। फिलाहल किसी भी तरह का कोई जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गौतम सेठ के अनुसार पिछले दिनों से लगातार गैंगस्टरों की धमकियां मिल रही थीं। FIR भी दर्ज करवाई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि आज दुकान पर गोलियां चली है।

    उन्होंने बताया कि जिस जगह पर गोली लगी है वहां अक्सर एक लड़का बैठा रहता है। पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। दूसरी तरफ DSP सिटी संजीव कुमार ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिली थी, आकर देखा तो शोरूम का शीशा टूटा हुआ था। उन्हें पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: विजिलेंस ने SDM को किया गिरफ्तार, घर किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: विजिलेंस ने SDM को किया गिरफ्तार, घर किया सील, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला एसडीएम विक्रमजीत सिंह के विजिलेंस ने दबिश दी। दरअसल, देर रात विजिलेंस टीम एसडीएम के घर पहुंची जहां उन्होंने साढ़े 12 बजे तक एसडीएम से पूछताछ की। हालांकि एसडीएम के घर की गई कार्रवाई को पूरी तरह से विजिलेंस की टीम ने गुप्त रखा। लगभग 3 घंटे पूछताछ और घर की जांच के बाद टीम एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई।

    एसडीएम को ले जाने से पहले टीम ने उनके सरकारी आवास को सील कर दिया। ये कार्रवाई एसडीएम पर किस मामले में हुई है, किसी भी अधिकारी ने अभी कुछ नहीं बताया। एसडीएम को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर अधिकारियों ने चुप्पी साधी। सूत्रों के अनुसार छापे में लाखों की नकदी मिली है। हालांकि विजिलेंस के किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

    विजिलेंस ने एसडीएम विक्रमजीत सिंह के सरकारी आवास पर गुप्त ढंग से रात 9 बजे रेड की। रेड की किसी को भी भनक तक नहीं लगने दी। इस दौरान बटाला पुलिस के अलावा कोई भी वहां मौजूद नहीं था। अधिकारी आते ही आवास के अंदर घुसे और घर की तलाशी ली गई। इसके बाद एसडीएम से पूछताछ की गई। घर से अंदर करीब 3 घंटे तक टीम के अधिकारी बैठे रहे। इसके बाद एसडीएम को लेकर बाहर आए। उनको गाड़ी में बैठाया और किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना रवाना हो गए।

  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य घायल, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस की जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल आरोपी की पहचान मानिक निवासी छेहरटा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज के अधिकारी ने बताया कि मानिक के साथ बटाला पुलिस की गांव कुड़ियालां बटाला के पास हुई। आमने-सामने हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के कारण गैंगस्टर मानिक घायल हो गया।

    पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 नवंबर को बटाला के डेरे रोड पर जसजीत उर्फ दीपां को खोकहर पैलेस के सामने 5 अनजान व्यक्तियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले की जांच करते हुए पहले ही 2 गैंगस्टर को पुलिस ने काबू कर लिया था। वहीं इस मामले की कार्रवाई करते हुए एसएसपी बटाला, एसपीडी और डीएसपी ने टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।

    इस दौरान पुलिस को गैंगस्टर मानिक को लेकर गुप्त सूचना मिली थी कि वह गांव कुड़ियालां के पास है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और मानिक को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से मानिक घायल हो गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है। वहीं, इस मामले को लेकर डीआईजी बॉर्डर रेंज ने बताया कि जसजीत उर्फ दीपां की हत्या भी जग्गू भगवानपुरिया गैंग और डोनी बल गैंग की आपसी गैंगवार का ही नतीजा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मानिक के खिलाफ 307 के पहले ही 2 मामले दर्ज है। आरोपी को जग्गू के विदेश में बैठे गुर्गे अमृत दालम और केशव आदेश जारी कर रहे थे।

  • Punjab News: इस इलाके मे पुलिस ने किया Encounter, एक घायल

    Punjab News: इस इलाके मे पुलिस ने किया Encounter, एक घायल

    बटाला: स्थानीय पुलिस और एक बदमाश मे मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकरी के अनुसार थाना सेखवां की पुलिस ने हाल ही मे विजय नाम के आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गैंग के साथी मलकीत सिंह के बारे मे बताया। पुलिस ने जब मलकीत को पकड़ा, तो उसने छुपाये गए वेपन की जानकरी दी।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जब आरोपी को लेकर ठिकाने पर पहुंची, तो मलकीत सिंह मौका पाते ही पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई मे आरोपी को गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृत दालम और जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा है।

  • Punjab News: 2 Pistol, 16 कारतूस व हैरोइन सहित 2 युवक काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 Pistol, 16 कारतूस व हैरोइन सहित 2 युवक काबू, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के सिविल लाइन थाने की पुलिस ने 2 पिस्तौल, मैगजीन, 16 जिंदा कारतूस और 10 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रिमांड हासिल करने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि उनके द्वारा पकड़े गए हथियारों की जांच की जा सके कि वह ये हथियार कहां से लेकर आए थे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर और डीएसपी सिटी संजीव कुमार के दिशा-निर्देशों पर पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी के तहत एएसआई सुखदेव सिंह ने गश्त के दौरान पुलिस पार्टी के साथ टी प्वाइंट सागरपुरा बटाला से आकाशदीप सिंह निवासी संगरावा को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह एएसआई सुखराज सिंह ने गश्त के दौरान पुलिस पार्टी के साथ टी-प्वाइंट 60 फीट रोड, कादियां रोड, बटाला से गुरलव सिंह निवासी बटाला को 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 16 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उपरोक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में फिर चली गोली, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में फिर चली गोली, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के पास जैतो सरजा गांव में कुछ दिनों से चल रहे विवाद के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। गोलीबारी में 2 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक को अमृतसर रेफर कर दिया गया है जबकि दूसरे का बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ दिनों से उनके घर के पास कुछ युवकों को नशा बेचने से रोकने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने गोलीबारी की।

    बातचीत के दौरान, घायलों के परिजनों ने बताया कि उनका कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और आज उस विवाद ने भयानक रूप ले लिया। 4 अज्ञात लोग आए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से 2 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। एक को अमृतसर रेफर कर दिया गया है और दूसरे का बटाला के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    उधर, सरकारी अस्पताल के डॉ. अरविंदर शर्मा ने बताया कि 2 घायल उनके पास इलाज के लिए आए थे, जिनमें से एक को अमृतसर रेफर कर दिया गया है और दूसरे का इलाज यहीं चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

  • Punjab की बेटी ने CA Exam के All India Top 10 Rank में बनाई जगह, सुनाई मेहनत की दास्तां, देखें वीडियो

    Punjab की बेटी ने CA Exam के All India Top 10 Rank में बनाई जगह, सुनाई मेहनत की दास्तां, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब के बटाला शहर में रहने वाली मान्या सेठ भारत की शीर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में उभरी है। उसने पूरे भारत में CA परीक्षा में 10वां रैंक हासिल करके अपने माता-पिता व इलाके का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद मान्या सेठ के घर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और उन्होंने अपनी बेटी को हमेशा तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।

    बातचीत के दौरान मान्या ने कहा कि आज वह बहुत खुश है कि उसने अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त की है। लगभग 1 लाख युवा लड़के-लड़कियों ने CA की परीक्षा दी थी जिसमें करीब 11 हजार विद्यार्थियों ने ही परीक्षा पास की और उसमें 10वां रैंक हासिल करना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना लगातार कई घंटे पढ़ाई करती थी और सिर्फ कुछ खाने के लिए ही उठती थी। उन्होंने कई फैमिली फंक्शन भी मिस किए और दोस्तों के साथ भी कहीं नहीं जाया करती थी और सभी पार्टियों पर भी जाने से परहेज किया और कड़ी मेहनत का आज उन्हें ये खूबसूरत फल मिला है जिससे वह बहुत खुश है। उनके पिता जो सीए हैं उन्हीं से प्रेरणा मिली थी कि एक दिन सीए बनना है और आज उनका ये सपना सच हो गया है।

    वहीं मान्या के पिता ने कहा कि आज उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया है कि उनकी बेटी ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी CA हैं, लेकिन इस समय उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है जबकि उनकी बेटी ने उनसे भी कई गुना ज्यादा तरक्की हासिल की है। इसके साथ ही मान्या की मां ने कहा कि वह हमेशा उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती थी कि वह सिर्फ पढ़ाई करती है और किसी से बात भी कम ही करती हैं और खाने पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देती है, परन्तु आज जब उसने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है तो आज उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने साबित कर दिया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती हैं।

  • Punjab News: राजा वडिंग के विवादित बयान पर लोगों में रोष, प्रशासन से की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: राजा वडिंग के विवादित बयान पर लोगों में रोष, प्रशासन से की मांग, देखें वीडियो

    बटाला: राजा वडिंग के द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद सियासत गरमा गई है। उन्होंने तरनतारन में उपचुनाव प्रचार के दौरान दिवगंत केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह को लेकर बयान दिया था। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां और नेता उनकी निंदा कर रही हैं। राजा वडिंग ने अपने बयान पर माफी भी मांगी है। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ परंतु फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा।

    इस मामले में अब बटाला में दलित समुदाय के लोगों ने राजा वडिंग के खिलाफ रोष मार्च निकाला है। लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने राजा वडिंग का पूतला फूंक कर अपना गुस्सा भी व्यक्त किया है। इस दौरान लोगों ने कहा कि राजा वडिंग के इस बयान पर उनकी सोच के बारे में पता चलता है। पूरे पंजाब ही नहीं बल्कि हिंदूस्तान में ही दलित समुदाय के लोगों में भारी रोष हैं।

    उन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की सीट से हटा देना चाहिए। उन्हें यह सोचना चाहिए था कि वह किस पर टिप्पणी कर रहे हैं। अब माफी मांगने का कोई फायदा नहीं है। राजा वडिंग का यह बयान उनकी दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। हम तरनतारन उपचुनाव में बॉयकॉट किया जाएगा। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उन पर बनती कार्रवाई की जाए।

     

     

     

  • Punjab News: जसमीत हत्याकांड में आया नया मोड़, ये वजह आई सामने, जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Punjab News: जसमीत हत्याकांड में आया नया मोड़, ये वजह आई सामने, जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली जिम्मेदारी

    बटालाः पंजाब के बटाला में रविवार को हुए जसमीत हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। इसे लेकर एक पोस्ट भी की गई है, जिसमें लिखा है कि बटाला के बेरिंग कॉलेज में जसमीत ने मना करने के बावजूद स्टूडेंट प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा। वह घनश्यामपुरिया गैंग के दम पर प्रधान बन रहा था। उसने उनके भाई जुगराज का चुनाव में नुकसान करवाया था जिसको लेकर उस पर रंजिश थी। बता दें कि बटाला में रविवार (2 नवंबर) शाम 6 बजे डेरा बाबा नानक रोड पर दाना मंडी के पास जसमीत सिंह (40) की हत्या कर दी गई। जसमीत बटाला के मान नगर के रहने वाले थे। इस घटना को 4 बाइक सवारों ने अंजाम दिया। जसमीत सिंह पर आरोपियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसी हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। कत्ल की जिम्मेदारी वाली पोस्ट में हरविंदर दोधी, दीपा USA और अमन घोटावाला ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। ये सभी लोग जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े हैं। पोस्ट में मृतक जसमीत सिंह को ‘दीप चीमा’ बताते हुए इसे पुरानी रंजिश और कॉलेज प्रधानगी से जुड़े विवाद का परिणाम बताया गया है। वायरल मैसेज में गैंग ने साफ तौर पर कहा है कि जसमीत सिंह उनके विरोधी गैंग ‘गोपी बकरी’ के लिए काम करता था और उसने उनके एक समर्थक जुगराज को कॉलेज चुनाव में नुकसान पहुंचाया था। पोस्ट में बदला लेने की धमकी दी गई है और आगे भी ऐसी वारदातों की चेतावनी दी गई है।

    पोस्ट में लिखा..

    वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। 2 नवंबर 2025 को बटाला में जो दीप चीमा का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं हैरी छेतिया, केशव शिवाला और अमृत दालम लेते हैं। ये सब हमारे एंटी-गैंग गोपी बकरी के खास बंदे थे, जो उनके कहने पर प्रधान बनाते थे और उन्होंने ही हमारे भाई जुगराज का बेरिंग कॉलेज की प्रधानगी में नुकसान करवाया था। सो, उसके एंटी-प्रधान बनाया था। आज इसे इसकी सजा मिल गई है और बाकी प्रधान भी तैयार रहें। सरोपे उन्हें भी पड़ेंगे। हमने पहले भी कहा था कि मारकर सबका कसूर बताया जाएगा। जो भी हमारी एंटी-गैंग की मदद करेगा, उसका यही हाल होगा। बाकी हमारे जग्गू वीर का फोन चले या न चले, काम ऐसे ही होते रहेंगे। बाकी तैयारी रखो, पता नहीं किसकी मौत कहां आ जाए। वेट एंड वॉच चैंबर में अगली गोली किसके नाम की है, ये एक सरप्राइज ही रहेगा..। हरविंदर दोधी. दीपा USA, अमन घोटावाला। डीएसपी सिटी सुखविंदर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह थाना सिविल लाइन पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 2 मोटरसाइकिल पर करीब 4 युवक आए थे, इन्होंने जसमीत सिंह को गोलियां चलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस की तरफ से हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही हमलावरों को पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: कार सवार युवक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार युवक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मौत, देखें वीडियो

    बटाला। शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, बटाला के डेरा रोड पर चली गोलियां चलीं है। जिसमें जसजीत उर्फ ​​डिम्पी नामक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जसजीत जब अपनी गाड़ी से बाहर निकला तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने जसजीत पर गोलियां चला दीं। मृतक बटाला के मान नगर का रहने वाला है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम से मामले संबंधी पूछे जाने पर कहा कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मौके से जानकारी मिली है कि डिम्पी नामक युवक पर दो बाइक सवार हमलावारों ने गोलियां चला दी। जिसके बाद युवक की मौत हो गई। हमलावारों को पकड़ने के लिये आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है।