Punjab News: जसमीत हत्याकांड में आया नया मोड़, ये वजह आई सामने, जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली जिम्मेदारी

Written by

in

बटालाः पंजाब के बटाला में रविवार को हुए जसमीत हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। इसे लेकर एक पोस्ट भी की गई है, जिसमें लिखा है कि बटाला के बेरिंग कॉलेज में जसमीत ने मना करने के बावजूद स्टूडेंट प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा। वह घनश्यामपुरिया गैंग के दम पर प्रधान बन रहा था। उसने उनके भाई जुगराज का चुनाव में नुकसान करवाया था जिसको लेकर उस पर रंजिश थी। बता दें कि बटाला में रविवार (2 नवंबर) शाम 6 बजे डेरा बाबा नानक रोड पर दाना मंडी के पास जसमीत सिंह (40) की हत्या कर दी गई। जसमीत बटाला के मान नगर के रहने वाले थे। इस घटना को 4 बाइक सवारों ने अंजाम दिया। जसमीत सिंह पर आरोपियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसी हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। कत्ल की जिम्मेदारी वाली पोस्ट में हरविंदर दोधी, दीपा USA और अमन घोटावाला ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। ये सभी लोग जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े हैं। पोस्ट में मृतक जसमीत सिंह को ‘दीप चीमा’ बताते हुए इसे पुरानी रंजिश और कॉलेज प्रधानगी से जुड़े विवाद का परिणाम बताया गया है। वायरल मैसेज में गैंग ने साफ तौर पर कहा है कि जसमीत सिंह उनके विरोधी गैंग ‘गोपी बकरी’ के लिए काम करता था और उसने उनके एक समर्थक जुगराज को कॉलेज चुनाव में नुकसान पहुंचाया था। पोस्ट में बदला लेने की धमकी दी गई है और आगे भी ऐसी वारदातों की चेतावनी दी गई है।

पोस्ट में लिखा..

वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। 2 नवंबर 2025 को बटाला में जो दीप चीमा का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं हैरी छेतिया, केशव शिवाला और अमृत दालम लेते हैं। ये सब हमारे एंटी-गैंग गोपी बकरी के खास बंदे थे, जो उनके कहने पर प्रधान बनाते थे और उन्होंने ही हमारे भाई जुगराज का बेरिंग कॉलेज की प्रधानगी में नुकसान करवाया था। सो, उसके एंटी-प्रधान बनाया था। आज इसे इसकी सजा मिल गई है और बाकी प्रधान भी तैयार रहें। सरोपे उन्हें भी पड़ेंगे। हमने पहले भी कहा था कि मारकर सबका कसूर बताया जाएगा। जो भी हमारी एंटी-गैंग की मदद करेगा, उसका यही हाल होगा। बाकी हमारे जग्गू वीर का फोन चले या न चले, काम ऐसे ही होते रहेंगे। बाकी तैयारी रखो, पता नहीं किसकी मौत कहां आ जाए। वेट एंड वॉच चैंबर में अगली गोली किसके नाम की है, ये एक सरप्राइज ही रहेगा..। हरविंदर दोधी. दीपा USA, अमन घोटावाला। डीएसपी सिटी सुखविंदर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह थाना सिविल लाइन पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 2 मोटरसाइकिल पर करीब 4 युवक आए थे, इन्होंने जसमीत सिंह को गोलियां चलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस की तरफ से हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही हमलावरों को पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *