Category: Punjab>Gurdaspur
-

Punjab News: यात्रियों से भरी नाव में भरा पानी, महिलाओं और बच्चों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले के मकोरा पट्टन में रावी नदी पर बना पंटून पुल लगातार बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पहले ही हटा दिया गया था। पुल हटने के बाद आसपास के 7 गांवों के लोगों के लिए नदी पार करने का एकमात्र साधन छोटी नावें रह गई हैं। रोजमर्रा के काम, स्कूल और जरूरी जरूरतों के लिए ग्रामीण इन्हीं नावों के सहारे नदी पार कर रहे हैं। किनारे पहुंचते ही नाव में भरने लगा पानी इसी दौरान एक छोटी नाव में महिलाएं, बच्चे और अन्य ग्रामीण सवार होकर नदी पार कर रहे थे। जैसे ही नाव नदी के किनारे पहुंची, अचानक उसमें पानी भरना शुरू हो गया। देखते ही देखते नाव डगमगाने लगी, जिससे उसमें बैठे लोगों में घबराहट फैल गई। महिलाएं और बच्चे डर के मारे जोर-जोर से चीखने लगे। स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी नाव में अफरा-तफरी मचते ही किनारे पर मौजूद स्थानीय लोग और नाव चलाने वाले तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने बिना समय गंवाए महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ बुजुर्ग और अन्य लोग भी सावधानी से पैदल नदी से बाहर आ गए। बड़ा हादसा टला स्थानीय लोगों की सतर्कता और तुरंत की गई मदद की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है, क्योंकि पंटून पुल हटने के बाद नावों के सहारे सफर करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। -

Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 8 लोग घायल, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले में जम्मू नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ये दुर्घटना गांव मलकपुर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक टिप्पर ने पीछे से एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
ऑटो में सवार 8 लोग हुए घायल
हादसे के समय ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। टक्कर लगते ही सभी यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। कुछ लोग ऑटो के अंदर ही फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।स्थानीय लोगों ने दिखाई इंसानियत
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े सबूत जुटाए। साथ ही टिप्पर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
-

Punjab News: गन्ने के खेतों में संदिग्ध ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस
गुरदासपुर: पाकिस्तान लगातार अपनी नाकाम हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और सीमा क्षेत्र के इलाकों में नशीले पदार्थ तथा हथियार जैसी सामग्री गिराने के लिए बार-बार कोशिशें करता रहता है। लेकिन सीमाओं पर तैनात हमारी सुरक्षा बलों के जवान अक्सर उनकी इन हरकतों को नाकाम करने में सफल रहते हैं। एक बार फिर सरहदी ज़िला गुरदासपुर के पुलिस स्टेशन बहिरामपुर के अंतर्गत आने वाले गांव जागोचक टांडा के टी-पॉइंट के पास गन्ने के खेतों में एक संदिग्ध ड्रोन मिलने की खबर सामने आई है। ड्रोन देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दीनानगर रज़िंदर मीन्हास ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आस-पास के इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन किस मकसद से इस क्षेत्र में आया था और क्या इसके द्वारा कोई संदिग्ध सामग्री उतारी गई है।
सरहदी इलाका होने के कारण सुरक्षा एजेंसियाँ इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस द्वारा ड्रोन की तकनीकी जाँच करवाई जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है। दूसरी ओर पुलिस ने थाना बहिरामपुर में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है और जाँच पूरी होने के बाद ही ड्रोन संबंधी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
-

Punjab News: ताबड़तोड़ गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो
गुरदासपुर: सीरा गांव में देर रात मामूली विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब रणजीत सिंह के पुत्र गगनदीप सिंह गगन ने गांव के निवासी करनैल सिंह के पुत्र मनपिंदर सिंह उर्फ मन्ना पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से 6 गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में मनपिंदर सिंह उर्फ मन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं हादसे में घायल मनपिंदर को परिवार और गांव वासियों की मदद से उपचार के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आज उपचार के दौरान मनपिंदर सिंह उर्फ मन्ना की मौत हो गई। परिवार द्वार घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घनिया के बंगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
बातचीत के दौरान, मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भी घटनास्थल पर मौजूद था। जब भाई को गोली मारने वाला व्यक्ति हमलावर विवाद कर रहा था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी का भाई से पहले से ही झगड़ा चल रहा था। ऐसे में देर रात भी हुए विवाद के दौरान आरोपी की पत्नी अंदर से पिस्तौल लाई और उसे दे दी, जिसके बाद उसने सीधे भाई पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में घायल भाई को उपचार के लिए पहले बटाला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
आज उपचार के दौरान भाई की मौत हो गई। दूसरी ओर फतेहगढ़ चुड़ियां के डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सीरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी द्वारा 6 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 6 गोलियां मृतक के शरीर में लगीं और उसकी मौत हो गई। इस घटना में परिवार के बयानों पर पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: Civil Hospital के Blood Bank में 25 यूनिट रक्त हुआ खराब, कंपनी को भेजा नोटिस, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले के सिविल अस्पताल गुरदासपुर में 25 यूनिट रक्त खराब होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में नया फ्रिज मंगवाया गया था, जिसमें तकनीकी खराबी होने के कारण 25 यूनिट रक्त खराब हुआ है। इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल द्वारा कंपनी को नोटिस भेजा गया है।
ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. पूजा खोसला ने बताया कि रात के समय ब्लड स्टोरेज फ्रीजर में तकनीकी खराबी आ गई थी। फ्रीजर ने कोई अलर्ट या इंडिकेशन नहीं दिया, जिसके कारण समय रहते समस्या का पता नहीं चल सका और उसमें रखा 25 यूनिट रक्त उपयोग के योग्य नहीं रहा।
डॉ. पूजा खोसला के अनुसार, खराब हुए रक्त को बायोमेडिकल वेस्ट प्रोटोकॉल के तहत नष्ट (डिस्ट्रॉय) कर दिया गया, ताकि किसी मरीज को गलती से वह रक्त न चढ़े और संक्रमण का कोई खतरा न रहे। वहीं उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर द्वारा कंपनी को नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित रक्तदान शिविरों के कारण ब्लड बैंक में इस समय लगभग 50 यूनिट रक्त उपलब्ध है। जरूरतमंद मरीज निर्धारित प्रक्रिया के तहत ब्लड बैंक से रक्त प्राप्त कर सकते हैं।
-

Punjab News: भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित करके किया चौक का उद्घाटन, देखें वीडियो
गुरदासपुरः आम आदमी पार्टी के गुरदासपुर के चेयरमैन राजीव शर्मा और हल्का इंचार्ज रमन बहल द्वारा आज काहनूंवाना चौक पर भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति स्थापित कर चौक का उद्घाटन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन राजीव शर्मा ने बताया कि पहले इस चौक में भगवान परशुराम जी के बरछे लगाए गए थे, जिसके कारण लोग इस चौक को भगवान श्री परशुराम चौक कहने के बजाय ‘गंडासा चौक’ कहने लगे थे, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती थी।
इसलिए अब इस चौक में भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मूर्ति को चारों तरफ कांच से ढक दिया गया है ताकि मूर्ति पर किसी प्रकार की धूल-मिट्टी न बैठे। साथ ही मूर्ति की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है।
हमारा मकसद लोगों की सेवा करना है और आने वाले समय में भी विकास पर इसी तरह तेज़ी से काम चलता रहेगा। इस मौके पर हल्का इंचार्ज रमन बहल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस चौक में सुंदर मूर्ति लगाई गई है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि पुरानी नगर काउंसिल द्वारा चौक के मीटर का बिल जमा नहीं किया गया। जिसके कारण चौक में लगे फव्वारे नहीं चल रहे और मीटर भी काट दिया गया।
-

Punjab News : शरारती अंसरो ने मंदिर में की तोड़फोड़, देखें वीडियो
घटना को अंजाम देने से पहले CCTV की तारें तोड़ीं
गुरदासपुर : स्थानीय बबरी बाईपास पर मैरिटोरियस स्कूल के पास स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। मंदिर में मौजूद संगत के अनुसार मंदिर के महंत देवा जी मंदिर का गेट बंद करके कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान एक युवक मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा।
लोगो का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से मंदिर में घुसा था। जिसके बाद उसने सभी मूर्तियों के गहने उतार पीतल और तांबे की मूर्तियों सहित अन्य कीमती सामान बैग में भर लिया। इससे पहले कि वह बाहर निकल पाता, संगत ने इकट्ठा होकर उसे घेर लिया। युवक ने संगत पर हमला करने की भी कोशिश की गई। लोगो ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया
.
वहीं संगत ने मांग की है कि युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मंदिर के महंत देवा जी ने घोषणा की है कि यदि आरोपी को सजा नहीं दी गई, तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। -

Punjab News: नौजवान के कत्ल को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले के गांव भुंडेवाल के नौजवान रोहित के कथित कातिलों को पकड़ने के लिए माता-पिता और इलाके के लोगों ने पुराना शाला अड्डा में धरना लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों के हवाले कर दिया था। इसके बाद रोहित की लाश लेकर वारिस अपने गांव भुंडेवाल जा रहे थे और अड्डा पुरानी शाला में उनके द्वारा धरना लगा दिया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाके के लोग, पारिवारिक सदस्य और मृतक के सगे-संबंधी मौजूद रहे। मृतक रोहित के पिता ठाकुर बलवान सिंह और भाई रणजीत सिंह के अलावा गांव के सरपंच ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में 6 युवकों का नाम दर्ज किया है, जिनमें से 5 भारत में और एक विदेश में रहता है। उन्होंने कहा कि इनमें से 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ाने के लिए यह सांकेतिक धरना दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे बड़े कदम उठाने को तैयार हैं। इस मौके पर पुरानी शाला अड्डे के पास भारी जाम नजर आया। ऐसे में पुलिस को जाम खोलने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। थाना पुरानी शाला के मुखी कुलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में किसी तरह का रूखी रवैया नहीं अपना रही है। उन्होंने कहा कि 2 आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी विदेश में है, उसके खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-

Punjab News: अल्टो कार छीनकर अज्ञात व्यक्ति हुए फरार
गुरदासपुर: थाना कोटली सूरत मल्ली के अंतर्गत आने वाले गांव डेरा पठाना के नजदीक बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अल्टो कार छीनकर फरार होने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मसीह पुत्र इकबाल मसीह, निवासी गांव दुबीवाल, जो बीती रात गांव दारापुर से अपनी अल्टो कार नं. PB05 AK 1520 पर सवार होकर गांव डेरा पठाना आ रहा था, जब वह कोटली सूरत मल्ली और डेरा पठाना के बीच पहुंचा तो चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर उसकी कार छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
-

Punjab News: किसान नेता ने चढ़ूनी ने लोगों को दिखाई दलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज, देखें वीडियो
गुरदासपुरः भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पंजाब यूथ अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बैंस द्वारा गुरदासपुर के गांव मांनचोपड़ा में रात को गांव के लोगों को दलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज दिखाई गई। यह फिल्म गांव के लोगों को दिखाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट भी की गई। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह फिल्म देखने जरूर आए।
किसान नेता ने लोगों को बताया गया कि पुलिस ने किस तरह उसे समय लोगों पर अत्याचार किया था और उसे समय पंजाब के नौजवानों बुजुर्गों और महिलाओं को आतंकवादी घोषित कर उनका फर्जी एनकाउंटर किया गया। फिल्म में दिखाया गया कि लाशों को लावारिस बताकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाता था। भाई जसवंत सिंह खालड़ा ने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन उसका भी एनकाउंटर कर दिया गया।
वहीं लोगों का कहना है कि पंजाब के इतिहास को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते यह फिल्म बैन की गई है लेकिन लोग इस फिल्म को देखना चाहते हैं। इसलिए गांव गांव जाकर इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों का कहना है कि जितना सरकार इस फिल्म को दबाएगी वह उतना ही इसको लोगों तक पहुंचाएंगे।