Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: इस जिले मे गुरुद्वारा साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी आग , देखेंं वीडियो

    Punjab News: इस जिले मे गुरुद्वारा साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी आग , देखेंं वीडियो

    जत्थेदार ने पूरे गांव को श्री अकाल तख्त साहिब पर किया तलब

    गुरदासपुर: बटाला के अधीन पड़ते हरचोवाल के गांव भाव विखे में गुरुद्वारा साहिब में शॉर्ट सर्किट के कारण गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप, गुटका साहिब और अन्य धार्मिक इलेक्ट्रॉनिक सामान में आग लग गई। जब इसकी सूचना श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    जिसके बाद उन्होंने सख्त फैसला लेते हुए कहा कि गुरुद्वारे में दिन और रात के चौकीदार होने चाहिए। जिन गुरुद्वारों में चौकीदार नहीं होंगे, वहां से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को उठाकर संबंधित ऐतिहासिक गुरुद्वारों में भेजा जाएगा। इसके साथ ही जत्थेदार ने पूरे गांव को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया।

    इस मौके पर जांच कर रहे डीएसपी हरी कृष्ण ने कहा कि फोरेंसिक टीम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। अगर किसी ने शरारत के तहत यह काम किया है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: चरित्र पर शक करने पर 3 बच्चों की मां ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    Punjab News: चरित्र पर शक करने पर 3 बच्चों की मां ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः थाना सदर के तहत आने वाले गांव अमींपुर की 32 वर्षीय विवाहित कोमल ने अपनी सास और ससुर से दुखी होकर जहरीली दवा निगल ली। जिससे उसकी गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पति संदीप और भाई लभा के अनुसार मृतका कोमल की सास मनजीत और ससुर कर्मा शाह उसके चरित्र पर आरोप लगाकर परिवार से अलग रहने के लिए मजबूर कर रहे थे। इसी बात को लेकर उसका कई बार सास के साथ झगड़ा भी हुआ था। मृतका के परिवार के मोहल्ले के काउंसलर रॉबिन रंधावा के अनुसार कई बार उन्होंने सास और बहू का समझौता भी करवाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी झगड़ा खत्म नहीं हो रहा था। इसी बता से परेशान होकर कोमल ने बीते दिन ज़हरीली दवा निगल ली और उसकी मौत हो गई।

    वहीं, मृतका के पति संदीप ने अपने माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जबकि मृतका के भाई लभा मसीह ने भी उसके सास-ससुर को गिरफ्तार करने की मांग की है। दूसरी तरफ, थाना सदर की पुलिस ने मृतका की सास मनजीत और ससुर कर्मा शाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी घर को ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मृत महिला तीन बच्चों की मां थी।

  • Punjab News: New Zealand में जेल अफसर बने व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: New Zealand में जेल अफसर बने व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः 11 साल पहले स्टडी वीजा पर न्यूज़ीलैंड गए गांव भुलेचक्क के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। गुरचरण की 25 मार्च को उस समय न्यूज़ीलैंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जब वह अपनी गाड़ी में अपनी नौकरी पर जा रहा था। गुरचरण सिंह ने अपनी क्षमता की बदौलत न्यूज़ीलैंड पुलिस में पढ़ाई के बाद अफसर के तौर पर नौकरी हासिल कर ली। जिसके बाद उसे न्यूज़ीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन में जेल अफसर के रूप में नौकरी मिली। 2020 में वह वापस घर आया और विवाह करके लगभग डेढ़ साल बाद फिर से वापस चला गया।

    जिसके बाद कुछ महीने पहले दोबारा गुरचरण घर आया और 1 नवंबर 2024 को वापस चला गया। लेकिन किस्मत ने ऐसी खेल खेली कि उसका हंसता-खेलता परिवार रोने को मजबूर हो गया है। मृतक की 4 साल की बच्ची है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है जबकि उसकी पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। गुरचरण के पिता सुच्चा सिंह और गांव के सरपंच के भाई बलविंदर सिंह ने प्रशासन और भारत सरकार से मांग की है कि जल्दी से जल्दी गुरचरण के मृत शरीर को भारत वापस लाने की प्रक्रिया की जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

  • Punjab News: पेपर देकर लौट रहे 12वीं के 2 छात्रों की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पेपर देकर लौट रहे 12वीं के 2 छात्रों की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    बटालाः जिले में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दयाल सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिरजाजान में बने परीक्षा केंद्र में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देकर लौटते समय 2 विद्यार्थियों की मौत हो गई। दोनों विद्यार्थी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुल्लर में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि आज कंप्यूटर का पेपर था और वे पेपर देकर गाड़ी में मिरजाजान स्कूल से निकलते ही थे कि आधा किलोमीटर पर बनी एक फैक्ट्री की दीवार में उनकी गाड़ी टकरा गई, जिससे मौके पर ही दोनों विद्यार्थियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चन्नबीर और गोपी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
  • Punjab News: चोर ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: चोर ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब गुरुघरों को भी नहीं बख्शा जा रहा। एक ताजा मामला पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ली के तहत पड़ते गांव उदोवाली कलां से सामने आया है। जहां चोरों ने महीने में दूसरी बार गुरुद्वारा बाबा सिद्ध सो में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. बलविंदर सिंह और गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा सरबजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन करीब ढाई बजे फोन आया कि गुरुद्वारा साहिब का गेट टूटा हुआ है। जब गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो देखा कि एक अज्ञात नौजवान द्वारा गोलक तोड़ने की कोशिश की गई, जिसमें वह नाकाम रहा। उसके बाद उसने गुरुद्वारा साहिब में लगे एसी को भी तोड़ने की कोशिश की।

    15 दिन पहले भी किसी अज्ञात चोर द्वारा गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़ी गई थी, लेकिन उस समय तकनीकी कारणों से कैमरे बंद थे। इस बार चोर की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ली में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ जसजीत सिंह ने फोन पर बताया कि इस चोरी से संबंधित चोर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: परीक्षा केंद्र में तलाशी के दौरान लगे छेड़छाड़ के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: परीक्षा केंद्र में तलाशी के दौरान लगे छेड़छाड़ के आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित डीएवी स्कूल में चल रही 12वीं की परीक्षाओं के दौरान एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और परीक्षा निगरान के बीच विवाद हो गया। जहां परीक्षा निगरान और निरीक्षक आरोप लगा रहे हैं कि इस निजी स्कूल का डीएवी स्कूल में सेंटर बना था। निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा परीक्षा केंद्र के अंदर आने की कोशिश की जा रही थी, ताकि अपने छात्रों को नकल करवा सके, लेकिन जब मनजीत सिंह नाम के अध्यापक ने उसे अंदर आने से रोका, तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसके विरोध में सभी अध्यापक एकत्र होकर थाना सिटी गुरदासपुर में पहुंचे और इस निजी स्कूल के प्रिंसिपल जतिंदर महाजन के खिलाफ शिकायत दी।

    वहीं, निजी स्कूल के अध्यापक जतिंदर महाजन ने कहा है कि स्कूल के एक पुरुष छात्र ने आरोप लगाया है कि अध्यापक मनजीत सिंह द्वारा उसके साथ तलाशी के नाम पर शारीरिक छेड़छाड़ की गई है, जिस कारण वह बेइज़ती महसूस कर रहा है। जिसकी शिकायत थाना सिटी पुलिस को की गई है।

    इस संबंधी थाना सिटी पुलिस के एसएचओ दविंदर प्रकाश ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा शिकायतें दी गई हैं और मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। जो भी तथ्य जांच के दौरान सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बावालाल जी मंदिर में चोरी के मामले में 2 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बावालाल जी मंदिर में चोरी के मामले में 2 चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के बावालाल जी मंदिर में मंदिर से 3 दिन पहले नगदी और मूर्ति पर लगा चांदी का श्रृंगार चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत मंदिर के पुजारी द्वारा पुलिस को दी गई थी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 3 दिन पहले मंदिर से चोर 4 गोलकें और माता रानी की मूर्ति से सजावट के सामान लेकर फरार हो गए थे। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से कुछ सामान पुलिस ने बरामद किया है।

    जबकि अन्य चोरी के सामान को लेकर पुलिस द्वारा चोरों से पूछताछ जारी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट बटाला के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से सामान भी बरामद किया है। आरोपियों का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से जल्द अन्य सामान को भी बरामद कर लिया जाएगा।

    दूसरी ओर मंदिर के सेवक के अनुसार चोर 3 दिन पहले मंदिर में दाखिल हुए थे। जहां उन्होंने 4 गोलकें तोड़कर उसमें से नगदी निकाल ली थी और माता रानी की मूर्ति से चांदी का सामान चुराकर चोर फरार हो गए थे। इस पर सेवकों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से कुछ सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सारा सामान इनसे बरामद किया जाएगा।

  • Punjab News: दिन-दिहाड़े चोरी करता आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन-दिहाड़े चोरी करता आरोपी काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शहरों के साथ-साथ अब गांवों में भी चोरी के मामले सामने आने लग पड़े है। ताजा मामला डेरा बाबा नानक के गांव घुम्मण का है। जहां से दिन-दिहाड़े चोरी करने का मामला सामने आया है।  चोर एक घर में घुस गया और वहां चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला ही था कि गांव वासियों ने उसे दबोच लिया।

    जिसके बाद उक्त चोर की जमकर छितर-परेड़ की गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और चोर को अपनी हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किस मकसद से घर में दाखिल हुआ था।

  • Punjab News: बाइक सवार 3 युवकों को इनोवा चालक ने घसीटा, ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार 3 युवकों को इनोवा चालक ने घसीटा, ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: थाना कोटली सूरत मली अधीन आने वाले गांव खजानेकोट के गुरुद्वारे के नजदीक हुए भयानक सड़क हादसे में 3 युवकों के गंभीर रूप से जख्मी हो जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी नंबर पीबी 08 सीएक्स 6085 चंदूसूजा पुल से गांव गिलावाली जा रही थी और जब यह पिंड खजानेकोट के गुरुद्वारा साहिब के निकट पहुंची तो सामने आ रहे तीन मोटरसाइकिल सवारों को सीधी टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े।

    इनको एक किलोमीटर तक इनोवा गाड़ी ने मोटरसाइकिल समेत घसीटा। जिससे तीनों युवक गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह और अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों जख्मी युवक कोटली सूरत मली के बताए जा रहे हैं। इनोवा का ड्राइवर गांव गिलावाली पुल के निकट गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।

  • Punjab News: 300 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 300 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना घुमाण ने आरोपियों के कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रमुख घुमाण एसएचओ बलजीत कौर सरां ने बताया कि पंजाब सरकार और एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर आईपीएस की कड़ी हिदायतों के अनुसार घुमाण पुलिस ने दोनों आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान जोबनप्रीत सिंह निवासी नंगल और मनजोत सिंह निवासी घुमाण के रूप में हुई है। पुलिस ने जोबनप्रीत सिंह के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन और मनजोत सिंह के कब्जे से100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा हेरोइन सहित गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।