Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News : करोड़ों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : करोड़ों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पुलिस ने हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्ना पुत्र फुमन सिंह निवासी हरिमाबाद थाना कोटली सूरत हाल मल्ली के तौर पर हुई है। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई मुहिम “नशे के खिलाफ जंग” के तहत टी-प्वाइंट कलानौर पावर हाउस के नजदीक नाकाबंदी के दौरान गांव हरिमाबाद की तरफ से एक गाड़ी नंबर पीबी-29-एई-1113 स्विफ्ट को रोकने की कोशिश की तो, उसने गाड़ी रोकने की बजाय भागने लगा।

    जिसे नाकाबंदी पर लगाए गए बैरिकेड्स की मदद से काबू किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो उससे 532 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: लंगर की सेवा से लौट रहे बुजुर्ग दंपति पर Firing; एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: लंगर की सेवा से लौट रहे बुजुर्ग दंपति पर Firing; एक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बीती रात डेरा बाबा नानक के गांव सरवाली में लंगर की सेवा कर घर वापस आ रहे बुजुर्ग दंपति पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर जख्मी हो गई। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए महिला को अमृतसर में रेफर कर दिया है।

    गांव के सरपंच ने बताया कि बुजुर्ग दंपति लंगर की सेवा कर घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दी। एक गोली बुजुर्ग को लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। जिसका इलाज अमृतसर के एक अस्पताल में करवाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर अलग-अलग टीमें तैयार कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: नगर कौंसिल चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू, शाम 4 बजे तक पड़ेगी वोट, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर कौंसिल चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू, शाम 4 बजे तक पड़ेगी वोट, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में नगर कौंसिल चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 7 से 4 बजे तक होगी। 13 वाडों पर 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को लेकर चुनाव ऑब्जर्वर डॉ. सेनू दुग्गल ने डेरा बाबा नानक पहुंच कर अधिकारियों के साथ बैठक की। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि चुनाव प्रबंधन के लिए पुलिस के 300 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। किसी भी शरारती तत्व को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

  • Punjab News: Palace के बाहर फायरिंग करना पड़ा महंगा, चार युवकों पर केस, देखें वीडियो

    Punjab News: Palace के बाहर फायरिंग करना पड़ा महंगा, चार युवकों पर केस, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में एक पैलेस में आए युवकों की तरफ से रोड पर खड़े होकर फायरिंग करने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

    जानकारी देते हुए SSP गुरदासपुर अदित्य ने कहा कि मामले में अवतार सिंह, अमनदीप सिंह, प्रगट सिंह वासी पहाड़ा और रमन निवासी हयात नगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से हथियारों का प्रदर्शन करने पर पाबंदी लगाई गई है। पुलिस तक सोशल मीडिया पर एक वीडियो पहुंची थी। इसमें चार युवक फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। पुलिस की ओर से चारों को ट्रेस करते हुए सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इन सभी युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

  • Punjab News: Encounter में मारे गए मोहित के परिजनों का आया ब्यान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Encounter में मारे गए मोहित के परिजनों का आया ब्यान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पुलिस ने बीते दिन एक एनकाउंटर किया था जिसमें 20 वर्षीय मोहित की मौत हो गई थी। पुलिस ने तब जानकारी दी थी कि उक्त युवक शराब ठेकेदार पप्पू जेनतीपुरिया और डेरा बााबा नानक के एक पुलिस अधिकारी के चाचा के घर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था। पुलिस जब मोहित को काबू करने जा रही थी तो आरोपी ने पुलिस पर पिस्तोल से फायर करने शुरू कर दिए थे। इस दौरान जवाबी फायरिंग में मोहित ढेर हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

    इस घटना के बाद मोहित के माता-पिता का घर पर रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। परिजनों ने इस दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा गुरु घर से जुड़ा हुआ था और गुरु घर की सेवा करता था। उन्होंने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि हमारा बेटा कोई अपराध नहीं कर सकता। पुलिस ने हमारे बेटे का गैर-कानूनी तरीके से एनकाउंटर करके मारा है।

    माता-पिता का कहना है कि एक महीना हो गया है, जब से वह हर रोज काम पर जाकर सीधा घर आता था, लेकिन पिछले 2 दिन से वह घर नहीं आया और कल रात को हमें खबरों मिली कि हमारे बेटे का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। मोहित के पिता ने आशंका जताई कि पुलिस ने उसके बेटे की ज्यादा मारपीट की होगी जिससे उसकी मौत हो गई और बाद में उसकों एनकाउंटर का रूप दिया गया है। उन्होंने सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की तथा उन्हें इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई।

  • Punjab News: पैसे मांगने की Audio वायरल होने पर थानेदार Suspend, देखें वीडियो

    Punjab News: पैसे मांगने की Audio वायरल होने पर थानेदार Suspend, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने अपने अधिकारी पर कार्रवाई की है। दरअसल, हाल ही में फतेहगढ़ चूड़ियां थाने के थानेदार का एक ऑडियो वायरल हो रहा था। जिसमें थानेदार राजीनामा करवाने के बदले पैसे की मांग कर रहा था। इस ऑडियो के वायरल होने पर एसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऑडियों वायरल होने पर एसआई पलविंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एसआई पलविंदर को सस्पेंड कर दिया गया। एसआई पलविंदर सिंह एक केस को सेटल करने के लिए पार्टी से पैसों के लेन-देन की बात कर रहा है। एसआई दोषी अजय मसीह के बेटे अभी से पैसों की बात कर रहा है। मामले की जांच के बाद उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: अचानक बढ़ा पानी का स्तर, पुल का हिस्सा गिरने से टूटा गांवों का संपर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: अचानक बढ़ा पानी का स्तर, पुल का हिस्सा गिरने से टूटा गांवों का संपर्क, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के विधान सभा हलका दीनानगर में बरसात के दिनों में मकौड़ा पतन पार 7 गांवों का संपर्क भारत से कट जाता है, लेकिन इस बार सावन से पहले अचानक जलस्तर बढ़ने से रावी नदी के दूसरी तरफ के 7 गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। सुबह करीब 4:00 बजे पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और पलटून पुल के सामने से पुल का एक हिस्सा पानी के सैलाब में बह गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण नाव पूरी तरह से बंद है।

    जिसके कारण दूसरी तरफ रहने वाले कुछ लोग नछत्तर सिंह, प्यारा सिंह और दलीप कौर अपनी जान जोखिम में डालकर पलटून पुल को पार कर रहे हैं। वे स्कूटर, मोटरसाइकिल, साइकिल के साथ लोहे के गार्डर से होकर पुल पार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर जाने के लिए दूसरी ओर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के दूसरी ओर एक परिवार में शादी समारोह था, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते सभी मेहमान उसमें शामिल नहीं हो सके।

  • Punjab News: इलाके में पार्षद की Activa और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में पार्षद की Activa और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब चोर पार्षदों के वाहनों को निशाना बनाने लग गए। दरअसल, वार्ड नंबर 28 के कांग्रेस पार्षद और व्यवसायी राकेश कुमार वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान एक चोर उनकी एक्टिवा लेकर फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि एक्टिवा में कई चेक बुक, कारोबार से संबंधित जरूरी दस्तावेज और एटीएम कार्ड मौजूद था। चोर द्वारा एकिटवा चुराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस घनटा को लेकर पार्षद ने पुलिस को शिकायत दे दी है। दूसरी ओर पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: वाहनों की टक्कर को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: वाहनों की टक्कर को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के काहनुवान रोड के पास धुपसड़ी गांव में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात पार्किंग दौरान 2 वाहनों में मामूली टक्कर को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में खूनी झड़प हो गई और गोलियां चल गई। घटना में एक नौजवान भी घायल हो गया।

    घायल युवक के परिवारिक सदस्य राजिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा किसी काम से बटाला जा रहे थे और उनकी गाड़ी की मामूली टक्कर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की गाड़ी से हो गई, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पहले उनके साथ बदसलूकी की और बाद में हाथापाई करनी शुरू कर दी। राजिंदर सिंह ने बताया कि दूसरी पार्टी ने बेटे को बेहरमी से पीटा।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि जब भतीजा दोनों को छुड़वाने गया तो दूसरे पक्ष ने उस पर फायरिंग कर दी। घटना में वह घायल हो गया। राजिंदर ने कहा कि दूसरे पक्ष ने उनकी थार गाड़ी पर फायरिंग की है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाने के प्रभारी गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है, थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे है, बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कर्ज उठाकर विदेश जा रहा विधवा महिला का बेटा Airport पर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्ज उठाकर विदेश जा रहा विधवा महिला का बेटा Airport पर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    परिजनों के पास नहीं हैं जमानत तक के पैसे, सरकार से लगाई छुड़वाने की गुहार

    गुरदासपुरः श्री हरगोबिंदपुर साहिब के नजदीकी कस्बा घुमाण का युवक लवदीप सिंह अपनी विधवा मां का सहारा बनने और घर की हालत सुधारने के लिए इधर-उधर से पैसे उधार लेकर 12 फरवरी को विदेश जा रहा था कि तभी उसे मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ने गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब परिवार के पास अपने बेटे की जमानत के लिए वकील रखने तक के पैसे नहीं हैं। दरअसल, अपने परिवार की माली हालत ठीक करने के लिए अपने कुछ साथियों से पैसे उधार लेकर लवदीप सिंह विदेश जा रहा था। वह 12 फरवरी को यहां से मुंबई के लिए रवाना हुए थे और 16 फरवरी को उसे मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया गया और मुंबई जेल भेज दिया गया। उसे जेल भेजने का कारण यह है कि लवदीप सिंह 5वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि उसके पासपोर्ट में लिखा था कि वह अनपढ़ है। जब उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा गया तो उसने हस्ताक्षर कर दिए और इमिग्रेशन विभाग ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सारी जानकारी दी जिसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास अब अपने बेटे की जमानत करवाने तक के पैसे नहीं हैं। रोते हुए लवदीप सिंह की मां सुखविंदर कौर ने बताया कि उनके पति गुरमुख सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी है और उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी छोटी बेटी के पति की भी मौत हो चुकी है और वह भी मेरे साथ रहती है। मैं लोगों के घरों में काम करके अपना गुजारा करता हूं। मैं अपने बेटे को विदेश भेजना चाहती था, ताकि उसका भविष्य बेहतर हो सके और घर की भी हालत ठीक हो सके लेकिन उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार ने भारत सरकार, पंजाब सरकार, सिख संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे हमारे बच्चे को किसी भी तरह से जेल से बाहर निकालने में मदद करें।