Punjab News: अचानक बढ़ा पानी का स्तर, पुल का हिस्सा गिरने से टूटा गांवों का संपर्क, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के विधान सभा हलका दीनानगर में बरसात के दिनों में मकौड़ा पतन पार 7 गांवों का संपर्क भारत से कट जाता है, लेकिन इस बार सावन से पहले अचानक जलस्तर बढ़ने से रावी नदी के दूसरी तरफ के 7 गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। सुबह करीब 4:00 बजे पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और पलटून पुल के सामने से पुल का एक हिस्सा पानी के सैलाब में बह गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण नाव पूरी तरह से बंद है।

जिसके कारण दूसरी तरफ रहने वाले कुछ लोग नछत्तर सिंह, प्यारा सिंह और दलीप कौर अपनी जान जोखिम में डालकर पलटून पुल को पार कर रहे हैं। वे स्कूटर, मोटरसाइकिल, साइकिल के साथ लोहे के गार्डर से होकर पुल पार कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर जाने के लिए दूसरी ओर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के दूसरी ओर एक परिवार में शादी समारोह था, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते सभी मेहमान उसमें शामिल नहीं हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *