Jalandhar News: PUDA Complex से बुलेट चोरी करता चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला डीसी ऑफिस के सामने पुडा कॉप्लैक्स की पार्किंग से बुलेट चोरी करते चोर को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। घटना की सूचना बुलेट सवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए परमवीर सिंह ने बताया कि चोर बुलेट के हैंडल लॉक तोड़ चुका था।

लेकिन चोर के पास कोई चाबी नहीं थी। जिसके बाद आरोपी ने तारों को डायरेक्ट कर लिया था। इस दौरान वह बुलेट की काफी समय से किक मार रहा था, लेकिन स्टार्ट नहीं हुआ। जिसके बाद बुलेट सवार अपना बुलेट ढूंढ रहा था और उसने अपना बुलेट देखा और चोर को मौके पर काबू कर लिया।

पूछताछ के दौरान चोर ने बताया कि वह नकोदर मलसियां का रहने वाला है। चोर के पास से फोन बरामद किया है। जब लोगों ने चोर की छित्तर परेड की तो वह बेहोश होने के एक्टिंग करने लगा। हैरानी की बात यह है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए आधा घंटा से अधिक समय हो गया, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *