Punjab News: शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। हालात यह हो गए है कि अब चोर मंदिरों को निशाना बनाने लग गए है। ताजा मामला कांगड़ा कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में चोरी का सामने आया है, जहां मंदिर से चोर गहने और सामान लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि 3 चोर मंदिर में घुसते है और ताले तोड़कर घटना को अंजाम देते है। वहीं कांगड़ा कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर के प्रधान दविंदर शर्मा बिल्ला और सेक्रेटरी पवन ऋषि ने जानकारी दी कि सुबह जब 5.30 बजे मंदिर को खोला गया तो चोरी का पता चला। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई।

करीब 3 किलो चांदी के श्रृंगार के सामान को चोर साथ ले गए हैं। जिनमें शिवलिंग के वस्त्रों के अलावा आरती ज्योत और श्री कृष्ण की बांसुरी शामिल है। जब सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो स्पष्ट हुआ कि चोर तीन थे। जिनमें से एक अंदर दाखिल हुआ था, जबकि दो बाहर ही थे। चोर पास वाले घर की दीवार के रास्ते छत से मंदिर में दाखिल हुआ। मुख्य गृह के अंदर चोरी को अंजाम देने से पहले उसने सीसीटीवी को तोड़ा और उसे बंद कर दिया। सीसीटीवी से स्पष्ट हुआ कि मंदिर में रखी आलुओं की बोरी को खाली कर उसमें आरोपी सामान भरकर ले गए।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से ही आरोपी का क्लू मिला। दरअसल, जब आरोपी सीसीटीवी को तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी उसकी उंगली पर बना क्राउन आकार का टैटू सीसीटीवी में आ गया। जब उसकी पहचान की कोशिश की गई तो एक आरोपी को आइडेंटिफाई करने में पुलिस सफल रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसीपी मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि कुछ क्लू मिले हैं। 90 फीसदी जिस पर शक है, वही चोर है। आरोपी को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी और उसके साथियों को पकड़ मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *