Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: जीप और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

    Punjab News: जीप और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

    गुरदासपुर: जिले में बाइक और जीप में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना किला लाल सिंह के अधीन गांव भागोवाल के युवकों के वाहनों की टक्कर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    भयानक हादसे में मनजिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी भागोवाल की मौत हो गई, जबकि शहबाज सिंह शैली पुत्र भगवंत सिंह निवासी भागोवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शहबाज सिंह को बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अमृतसर अस्पताल में रैफर कर दिया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली ईंटें, महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली ईंटें, महिला की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के मोदीघाट इलाके में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। जहां एक पक्ष ने ईंट से हमला करके महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला की पहचान 60 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी कृष्णा देवी के बेटे जतिंदर कुमार उर्फ सोनू ने यह बताया कि चाचाओं के साथ उनकी कुछ जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार पुलिस स्टेशन में की जा चुकी है, लेकिन आज दोपहर 1.30 बजे हमारे चाचा के दामाद ने नींव निकालने के दौरान उन पर ईंटें से हमला करना शुरू कर दिया।

    हादसे में माता कृष्णा देवी के सिर पर ईंट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया और घटना में अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। परिजनों ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है और चेतावनी दी है कि अगर उन्हें इंसाफ ना मिला तो वह शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंगे।

    सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर निकिता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में झगड़े का मामला आया था जिसमें महिला की मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया और शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब धारीवाल थाने के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह मामले दर्ज कर रहे है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 9 लाख गबन के मामले में जिला पंचायत अधिकारी Suspend

    Punjab News: 9 लाख गबन के मामले में जिला पंचायत अधिकारी Suspend

    गुरदासपुरः पंजाब को क्रप्शन और क्राइम मुक्त बनाने के लिए सरकार विभिन्न प्रयास कर रही है। प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी मुलाजिमों को सस्पेंड कर उनकी सेवाएं खत्म कर रहे हैं। वहीं कई मुलाजिमों को तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया जा रहा है। राज्य के कई जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिराई है। ऐसे ही भ्रष्टाचार के मामले में शामिल गुरदासपुर के जिला पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह पर सरकार की गाज गिरी है।

    दरअसल, पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में 9 लाख रुपये के गबन करने के मामले में जिला पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। गुरदासपुर से कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था जिसके बाद सरकार ने आरोपी पर कार्रवाई की है। विधायक बरिन्द्र सिंह पाहड़ा ने बताया कि गुरदासपुर में तैनात बीडीपीओ बलजीत सिंह ने गांव लोधीनंगल पंचायत के प्रबंधक होने के नाते पंचायत में विकास कार्यो के नाम पर लगभग 9 लाख रुपए का गबन किया तथा इस गबन सिंह 23-6-2023 को संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल के बाद इस अधिकारी को आरोपी ठहरा कर इसके विरुद्ध कारवाई करने की सिफारिश की थी। परंतु उसके बावजूद आज तक इस अधिकारी के विरुद्ध कारवाई नहीं की गई।

    पाहड़ा ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में उक्त अधिकारी द्वारा लगभग 4 करोड़ रुपए के करवाए विकास कार्यो संबंधी भी विभाग से न तो मंजूरी ली थी तथा न ही इस संबंधी स्पष्टीकरण दिया। जबकि विभाग को बिना बताए यह अधिकारी 2 बार विदेश का दौरा भी कर चुका है। विधायक पाहड़ा द्वारा इस अधिकारी के विरुद्ध उठाए मुद्दे पर पंजाब सरकार ने गांव लोधीनंगल में हुए 9 लाख रुपए के गबन संबंधी करवाई करते हुए उक्त अधिकारी को ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के उप सचिव ने तुरंत सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। विधायक बरिन्द्रमीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि इस बीडीपीओ के विरूद्व अन्य कई शिकायतें है जिस संबंधी समय आने पर पर्दाफाश किया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 मोटरसाइकिल जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 मोटरसाइकिल जब्त, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर की कानून व्यवस्था और लूटपाट की वारदातों पर नकेल कसने के लिए थाना सिटी गुरदासपुर पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की ओर से स्पेशल नाकाबंदी कर कई वाहनों को रोका गया। ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए।

    एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि स्पेशल नाकाबंदी के दौरान कुल 22 चालान काटे गए है और 2 मोटरसाइकिल जब्त किए गए है। बुलेट के पटाखे बजाने और ट्रिपलिंग करने वालों पर भी पुलिस की खास नजर है। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के लिए स्पैशल रूट प्लान तैयार किए जा रहे है। जो कुछ दिनों में लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से नशे का अड्डा बन रहे इलाकों में भी रेड की गई। इस दौरान 2 शकी नौजवानों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

  • Punjab News: America से डिपोर्ट होकर लौटे जुगराज ने सुनाई आप बीती, देखें वीडियो

    Punjab News: America से डिपोर्ट होकर लौटे जुगराज ने सुनाई आप बीती, देखें वीडियो

    एजेंट ने 7 महीने अलग-अलग देशों में घुमाया, अमरीका पहुंचा तो पकड़ा गयाः जुगराज

    गुरदासपुरः अमेरीका से प्रवासियों को डिपोर्ट करने का मामला लगातार जारी है। अमेरीका से चौथी फ्लाइट से डिपोर्ट होकर आए पंजाब के 4 नौजवानों में से एक जिला गुरदासपुर के गांव चौदरपुर का रहने वाला जुगराज सिंह भी है। जिसने अपनी आप बीती सुनाई। जुगराज सिंह का कहना है कि उसने अपने हिस्से की खेती की जमीन बेचकर और कुछ कर्ज लेकर 40 लाख रुपये इकठ्ठा किए थे। वह अच्छे भविष्य का सपना देखकर अमेरिका गया था। जुगराज सिंह ने बताया कि वह घर से जुलाई 2024 में गया था, लेकिन एजेंट उसे करीब 7 महीने विभिन्न देशों में घुमाया और फिर पनामा के जंगल से भी निकला। आखिरकार वह 7 फरवरी को मैक्सिको बॉर्डर पार कर अमेरिका पहुंचा, लेकिन वहां उसे अमेरिका की बॉर्डर फोर्स ने पकड़ कर लिया। वहां उसे कैंप में करीब 7 दिन रखा और मानसिक तौर पर काफी यातनाए भी दी। जुगराज सिंह ने बताया कि कैंप से उसके साथ अन्य भारतीय भी जिनमें महिलाएं भी थीं। 14 फरवरी को सैनिक जहाज में हथकड़ियां और बेड़ियां डाल वापस पनामा में भेज दिया गया। पनामा में एक संस्था द्वारा उन्हें एक होटल में रखा गया। जो जेल की तरह बनाया गया है, जिसमें अन्य देशों के लोग भी शामिल है। जिसके बाद उसे और उसके साथ अन्य भारतीयों को फ्लाइट से वापस भारत भेज दिया गया। जब वह पनामा से फ्लाइट में वापस आए तो उन्हें दूसरे मुसाफिरों की तरह ही लाया गया है। रास्ते में फ्लाइट के दो पड़ाव थे, तो वहां उन पर एयरपोर्ट पर निगरानी की गई, जबकि भारत वापस आते हुए उन्हें कोई हथकड़ी नहीं लगाई गई ।
  • Punjab News: जमीन एक्वायर को लेकर किसानों और प्रशासन में हुई तीखी नोकझोंक, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन एक्वायर को लेकर किसानों और प्रशासन में हुई तीखी नोकझोंक, देखें वीडियो

    भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात, माहौल बना तनावपूर्ण

    गुरदासपुरः श्री हरगोबिंदपुर साहिब के पास पड़ते गांव चीमा खुड्डी में उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब किसान और प्रशासन आमने-सामने हो गए। प्रशासन की ओर से कटड़ा एक्सप्रेस-वे को लेकर किसानों की जमीन एक्वायर की जा रही है, लेकिन किसान लगातार इसका विरोध कर रहे है। जानकारी अनुसार किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला गुरदासपुर के सीनियर मीत प्रधान झिर्मल सिंह बज्जूमान की अगुवाई में सैकड़ों की गिनती में किसानों ने धरना लगाकर एक्सप्रेस-वे की जमीन एक्वायर करने आए प्रशासन का विरोध करना शुरू कर दिया। जिला सीनियर मीत प्रधान झिर्मल सिंह ने बताया कि प्रशासन धक्के के साथ किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहती है। वह प्रशासन की धक्केशाही नहीं चलने देंगे, जिसकों लेकर विरोध किया जा रहा है। इस मौके एसडीएम बटाला विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन एक्वायर की जा रही है। जमीनों की पेमेंट किसानों को कर दी गई है। इसके बावजूद किसानों की ओर से काम में रुकावट डाली जा रही है। किसानों के विरोध को देखते और सुरक्षा के मद्देनजर एसपी हेड क्वार्टर बटाला जसवंत कौर और डीएसपी हरगोबिंदपुर साहिब हरकृष्ण सिंह की अगुवाई में मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
  • Punjab News: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। एक ताजा मामला मोहल्ला प्रेम नगर से सामने आया है। जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, वहां से नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार एक परिवार रिश्तेदार से मिलने के लिए बाहर गया हुआ था। पीछे से चोरों ने दावा बोलते घर में घुस गए। घर के मालिक कमलजीत सिंह ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली।

    उन्होंने बताया कि चोर घर की दीवार फांदकर पहली मंजिल पर पहुंचे और वहां लेगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। पहली मंजिल पर स्थित बुटीक का शीशा तोड़ अंदर घुसे। वहां दरवाजा तोड़ने के बाद घर में दाखिल हो गए। घर में अलमारी तोड़कर वहां से 45 हजार रुपए की नकदी और तीन तोले के गहने लेकर फरार हो गए। जाते हुए चोर घर से कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। उन्होंने बताया कि जिस तरह चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ऐसे लग रहा है कि इसके पीछे किसी भेदी का ही हाथ हो सकता है। मालिक कमलजीत ने कहा कि उन्होंने चोरी की जानकारी थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: विदेश गए दोस्त की पत्नी को लेकर व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश गए दोस्त की पत्नी को लेकर व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

    घर में गुंडे भेजकर करवाई तोड़फोड़, जान से मारने की दी धमकी

    गुरदासपुरः जिले के गांव रामनगर से दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां विदेश में रह रहे दोस्त की पत्नी को उसका ही दोस्त लेकर फरार हो गया और जब पारिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो दोस्त की पत्नी को भगाने वाले आरोपी सन्नी ने अन्य लड़कों की मदद से अपने दोस्त हैप्पी के घर ही हमला करवाकर घर में तोड़फोड़ करवाई और कहां की अगर इसकी सूचना किसी को दी तो उसके परिवार को जान से मार देगा। वहीं पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते हुए विदेश में रह रहे हैप्पी की भाभी और माता राज ने बताया कि उनका बेटा विदेश में काम करता है और उनकी बहू अपने 2 बच्चों के साथ उनके पास ही रहती है। पिछले कुछ महीनों से हैप्पी का दोस्त सन्नी उनके घर आता जाता था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सन्नी उनकी बहू पर गलत नजर रखता है। 2 दिन पहले उनकी बहू घर से दूध लेने के लिए निकली थी, लेकिन बाद में घर वापस नहीं आई। बाद में उन्हें पता चला कि सन्नी उनकी बहू को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर कहीं चला गया है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बात से गुस्से में आकर सन्नी ने अपने अन्य दोस्तों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया और घर में तेजधार हथियारों से काफी तोड़फोड़ की और धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सन्नी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले की जानकारी देते हुए गांव रामनगर की महिला सरपंच दलजीत कौर ने बताया कि गांव का ही लड़का सन्नी जोकि शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं, गांव की एक शादीशुदा महिला जिसके 2 बच्चे है को बहला फुसला लेकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति हैप्पी विदेश में रहता है और यह दोनों आपस में दोस्त हैं और जब परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सन्नी ने उनके घर पर हमला कर तोड़फोड़ करवाई है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और इस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पंचायत द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
  • Punjab News: मालिक ने स्कूटी चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, हुआ हंगामा, देखें CCTV

    Punjab News: मालिक ने स्कूटी चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, हुआ हंगामा, देखें CCTV

    गुरदासपुरः जिले में चोरी की वारदाते कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बेखोफ होकर दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। ताजा मामला गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल में बस स्टैंड के नजदीक से सामने आया है। जहां, एक चोर स्कूटी चोरी करने की कोशिश कर रहा था कि स्कूटी का मालिक मौके पर आ गया और चोर को पकड़ लिया जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान चोर ने मालिक पर हमला भी किया। बाद में लोगों के इकट्ठा होने पर चोर की जमकर मारपीट की गई।

    जानकारी देते हुए डॉ. रतन सिंह ने धारीवाल के बस स्टैंड के नजदीक सरबजीत बुटीक के बाहर कल एक चोर ने एक्टिवा चोरी करने की कोशिश की थी। डा. रतन सिंह ने जब घर में लगे सीसीटीवी चैक किए तो देखा कि एक अज्ञात युवक उनकी स्कूटी चोरी करने की कोशिश कर रहा है, तो वह तेजी से घर के बाहर भागे और जब उन्होंने लड़के से पूछा कि वह क्या कर रहा है, तो चोर ने स्कूटी मालिक पर हमला कर दिया। फिर डॉ. रतन सिंह ने भी इस चोर की जमकर पिटाई की जिसके बाद कुछ राहगीर भी वहां जमा हो गए और चोर की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    हालांकि चोर काफी चालाक निकला और भीड़ जुटने के बावजूद मौके से फरार हो गया। सरबजीत बुटीक के मालिक सेवानिवृत्त डॉ. रतन सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर पार्क किए जाने वाले वाहनों के प्रति सतर्क रहें।

  • Punjab News: गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर की छत गिरी, देखें वीडियो

    Punjab News: गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर की छत गिरी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के एक गरीब परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसा फतेहगढ़ चूड़ियां के पिंडी गांव का बताया जा रहा है। छत के मलबे में दबने से 4 बच्चों और एक महिला समेत 5 लोग घायल हुए हैं। गणीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मंदहाली में जी रहे परिवार ने बच्चों के इलाज और घर की छत ठीक करवाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

    जानकारी देते हुए, संदीप कौर ने बताया कि वह फतेहगढ़ चूड़ियां से आधा किलोमीटर दूर पिंडी गांव की निवासी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके घर के एक कमरे की छत अचानक गिर गई। इस दौरान मलबे में संदीप कौर, उनके छोटे बच्चे सुनीत कौर (7 वर्ष), जैसमन (5 वर्ष), अरमान (3 वर्ष) और पोती आलिया (2 वर्ष) फंसकर घायल हो गए। घायलों को फतेहगढ़ चूड़ियां के रंधावा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में घायल महिला संदीप कौर, पारिवारिक सदस्यों, पड़ोसियों और परिवार के मुखिया रिंकू मसीह जो बेकरी चलाते हैं, ने रोते हुए बताया कि वह जिस कमरे में रहते थे, उसकी बहुत बुरी हालत थी।

    बीते दिन हुई तेज बारिश के कारण उनका कमरा और क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे, महिला और चार छोटे बच्चे अभी कमरे में गए ही थे कि अचानक कमरे की छत गिर गई जिसके कारण महिला और बच्चे मलबे के नीचे दब गए। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला और बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें फतेहगढ़ चूड़ियां के निजी रंधावा अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    उन्होंने बताया कि उनके पास रहने के लिए सिर्फ एक कमरा था, वह भी गिर गया है। उन्होंने सरकार से उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।