Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली ईंटें, महिला की मौत, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के मोदीघाट इलाके में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। जहां एक पक्ष ने ईंट से हमला करके महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला की पहचान 60 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी कृष्णा देवी के बेटे जतिंदर कुमार उर्फ सोनू ने यह बताया कि चाचाओं के साथ उनकी कुछ जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार पुलिस स्टेशन में की जा चुकी है, लेकिन आज दोपहर 1.30 बजे हमारे चाचा के दामाद ने नींव निकालने के दौरान उन पर ईंटें से हमला करना शुरू कर दिया।

हादसे में माता कृष्णा देवी के सिर पर ईंट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया और घटना में अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। परिजनों ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है और चेतावनी दी है कि अगर उन्हें इंसाफ ना मिला तो वह शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंगे।

सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर निकिता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में झगड़े का मामला आया था जिसमें महिला की मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया और शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब धारीवाल थाने के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह मामले दर्ज कर रहे है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *