Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: इस जिले मे आसमानी बिजली गिरने से हुआ Blast, देखे वीडियो

    Punjab News: इस जिले मे आसमानी बिजली गिरने से हुआ Blast, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: शहर के एक इलाके मे आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। यह घटना पुराना बाजार स्थित महिला वाली गली में एक घर पर घटी है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और इलाके के कई और लोग भी प्रभावित हुए हैं।

    बहिला वाली गली निवासी पन्ना लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के कारण वह घर में लेटे हुए थे, तभी अचानक बिजली गिरी और धमाका हुआ। बिजली गिरने से घर का इन्वर्टर, एलसीडी, बिजली की वायरिंग जलकर राख हो गई। इस घटना मे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन गली में कई घरो मे भी नुकसान हुआ है।

  • Punjab News: इस जिले मे चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 घायल, देखे वीडियो

    Punjab News: इस जिले मे चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 घायल, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: जिले के कस्बे फतेहगढ़ चूड़ियां से 4 किलोमीटर दूर अवान गांव में अंधाधुंध गोलिया चलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस घटना मे 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों की पहचान लवजोत सिंह (22), गुरप्रीत सिंह (21) और कुलदीप सिंह (55) के रूप मे हुई है।

    घायलों को इलाज के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। घायल गुरप्रीत सिंह लवजोत सिंह और घायल कुलदीप सिंह पुत्र राजबीर सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान गांव का सरपंच मन्ना उसका भाई पूर्व पुलिस अधिकारी और उनके साथी हथियारों से लैस होकर आते दिखाई दीये। जिन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    ड्यूटी पर तैनात डॉ. ऋषभ ने बताया कि गांव अवान से 3 लोग आए हैं। जिनकी जांघों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर भेज दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां एसएचओ किरणदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच मे जुट गए।

  • Punjab News: NRI दूल्हे के झांसे में फंसा परिवार, Palace मे नहीं पहुंची बारात, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI दूल्हे के झांसे में फंसा परिवार, Palace मे नहीं पहुंची बारात, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पैलेस में खुशी का माहौल उस समय गम में बदल गया। जब एनआरआई दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा और दूल्हे के पूरे परिवार का फोन भी बंद था। लड़की के परिवार ने गुरदासपुर एसएसपी कार्यालय में पेश होकर लड़के और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    लड़की के परिवार ने बताया कि लड़के का परिवार कपूरथला जिले में रेल कोच फैक्ट्री में रहता है। लड़के के पिता फैक्ट्री मे काम करते हैं और लड़का कनाडा पंकज कुमार बैंस कनाडा का एनआरआई है।

    गत दिवस लड़के के परिवार ने रेल कोच फैक्ट्री के नजदीक एक स्थानीय पैलेस में शगुन का आयोजन किया था। इस दौरान एक लड़की ने आकर पंकज पर उसके साथ रिश्ता तय होना बता हंगामा किया था। लड़की के मामा दरबारी लाल ने कहा कि लड़के वालो ने उन्हें सब ठीक करने का डील्स देकर और कल शादी की तैयारियों का हवाला देकर वहा से भेज दिया। परिवार के मुताबिक एसएसपी गुरदासपुर ने लड़के की एलओसी जारी कर संबंधित थाने को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

  • Punjab News: परिवार को अंधविश्वास में फंसाने के शक में व्यक्ति ने बाबा से की मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार को अंधविश्वास में फंसाने के शक में व्यक्ति ने बाबा से की मारपीट, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव कुलिया में कुछ लोगों द्वारा एक बाबा को घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप था कि बाबा उनके घर में दरार डाल रहा है जिसके चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में बाबा को गंभीर चोटें आईं जिसके चलते उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दीनानगर में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी देते हुए सरवन कुमार ने बताया कि उसके घर पर एक बाबा आए थे जिनको वो मानता है। जब वो वापस जा रहा था तो उसके चाचा मोहन लाल ने घर से कुछ दूरी पर बाबा को घेर लिया और पहले तो उसे भला बुरा कहा और फिर उसे पीटना शुरू कर दिया। मोहन लाल के साथ परिवार के दो और लोग भी थे और जब उसने और उसकी बहन ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सरवन का कहना है कि चाचा मोहन लाल उससे रंजिश रखता है और इसी वजह से उसने बाबा के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि वो प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं।

    उधर, मोहन लाल ने माना कि उन्होंने बाबा के साथ मारपीट की है। उसका कहना है कि मारपीट की वजह ये थी कि इस बाबा ने दोनों परिवारों के बीच दरार डाल दी थी। मोहन के मुताबिक उसका भाई जो सरवन का पिता है पिछले दिनों काफी बीमार था और सरवन उसका इलाज करवाने की बजाय इस बाबा से धागा करवा रहा था और इलाज भी ठीक से नहीं हो रहा था। ठीक से इलाज न होने के चलते एक माह पूर्व उसके भाई की मौत हो गई और इस बाबा ने उन्हें भ्रम में डालकर यह कह दिया कि उनके पिता पर हमने जादू-टोना किया है और उसके पिता को मरवाने वाले हम हैं।

    मोहन का कहना है कि बाबा की नीयत ठीक नहीं थी और इसी के चलते जब उसने बाबा को आज रुकने के लिए कहा तो उसने पहले हमला कर दिया जिसके जवाब में मारपीट शुरू हो गई। उधर, सिविल अस्पताल दीनानगर के सरकारी डॉक्टर ने बताया कि बाबा को गंभीर चोटें आई है, जिसका इलाज किया जा रहा है।

  • Punjab News: अवैध Immigration दफ्तरों को लेकर High Court ने जारी किए सख्त आदेश

    Punjab News: अवैध Immigration दफ्तरों को लेकर High Court ने जारी किए सख्त आदेश

    गुरदासपुरः अमेरिका से 3 विमानों में डिपोर्ट होकर पहुंचे भारतीय यात्रियों को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर सासंद में नेता सवाल उठा रहे है। इस दौरान हाल ही में सीएम भगवंत मान ने भी अमेरिका से डिपोर्ट होने के मामले को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा था। दूसरी ओर अमेरिका से डिपोर्ट होने के मामले में डीजीपी गौरव यादव द्वारा 4 सदस्यी एसआईटी का गठन किया गया है। वहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार को गैरकानूनी तरीके से इमिग्रेशन को रोकने के आदेश दिए हैं। सरकार को एक महीने में अवैध इमिग्रेशन रोकने के लिए कदम उठाने होंगे।

    दरअसल, एडवोकेट कंवल पहुल सिंह ने एक याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने अमेरिका से बड़ी संख्या में पंजाब के लोगों के वापस भेजे जाने (डिपोर्टेशन) की घटना को उठाया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया कि वह अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करे और पंजाब से अमेरिका तक डंकी रूट से हो रही अवैध इमिग्रेशन को रोकने के लिए एक महीने के भीतर फैसला लें। मुख्य न्यायाधीश शील नागु और न्यायमूर्ति हरमीत सिंह ग्रेवाल ने याचिकाकर्ता एडवोकेट कंवल पहुल सिंह को सलाह दी कि वह अपनी शिकायत सरकार को भेजे। कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह 30 दिनों के भीतर इस पर फैसला लेकर जानकारी दे। इसके साथ ही याचिका का निपटारा भी कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार याचिका में 3 प्रमुख मांगों को रखा गया था। जिसमें पंजाब के हर जिले में इमिग्रेशन चेक पोस्ट बनाया जाए, ताकि विदेश जाने की प्रक्रिया सही तरीके से हो और लोग धोखाधड़ी का शिकार न हों। दूसरा फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। तीसरा विदेशों में काम देने वाले प्रमाणित रिक्रूटिंग एजेंट्स की सूची अपडेट की जाए। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि अमेरिका से आए पहले जत्थे में 104 लोगों में से 32 पंजाब, 32 हरियाणा और बाकी अन्य राज्यों के थे।

    केंद्र सरकार के वकील धीरज जैन ने कहा कि ये लोग पहले यूरोप पढ़ाई या टूरिस्ट वीजा पर गए थे, फिर वहां से अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे। केंद्र सरकार ने बताया कि इमिग्रेंट्स रक्षक सिर्फ उन लोगों पर लागू होता है जो वर्क वीजा पर विदेश जाते हैं, लेकिन ये लोग टूरिस्ट या स्टडी वीजा पर गए थे। दलीलें सुनने के बाद, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पीठ ने याचिकाकर्ता को उचित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराने की सिफारिश की है। इसके साथ ही, याचिका का निपटारा कर दिया गया।

  • Punjab News: पुलिस कर्मी पर भाभी और मां को पीटने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कर्मी पर भाभी और मां को पीटने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक कॉलोनी में पुलिस कर्मी द्वारा जमकर हंगामा किया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने भाभी और मां को जमकर पीटा, वहीं झगड़ा छुड़ाने आए पड़ोसी को भी बुरी तरह पीटा गया। जिन्हें आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए किरणप्रीत कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके जीजे ने घर आकर मुझे और मां को बुरी तरह पीटा। इस दौरान लड़ाई छुड़वाने के लिए जब पड़ोसी आया तो उसे भी जीजे ने बुरी तरह पीट दिया। वहीं, पुलिस अधिकारी की मां ने कहा कि वह पोती को लेने बहू के घर गए थे, इसी दौरान परिजनों द्वारा हमारे साथ मारपीट की गई।

    इस संबंध में पीड़ित महिला किरणजोत कौर ने आरोप लगाए कि ससुराल वाले मेरे साथ ठीक से व्यवहार नहीं करते, इसलिए वह अपने दादा-दादी के पास रहती है। उन्होंने कहा छोटी लड़की मेरे साथ रहती है आज सास और जेठ छोटी लड़की को लेने के लिए हमारे घर आए थे और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जब उन्हें रोका तो मेरे साथ उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटना में मेरी मां की भी उन्होंने पीटाई की। पीड़िता ने कहा कि जेठ पुलिस अधिकारी है और उसकी ड्यूटी सीनियर अधिकारी के साथ है, जिसके कारण वह मुझे परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि जेठ धमकी देता है कि कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता। जिसके चलते पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दूसरे पक्ष की अमरजीत कौर ने बताया कि हमारी लड़की भी गुरदासपुर में रहती है। उन्होंने कहा कि हम अपनी लड़की के पास आये थे। वह अपनी पोत्री को लेने के लिए बहू के घर आए थे, जहां उन्होंने हमारे साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नीतिका ने बताया कि उनके पास लड़ाई झगड़े का मामला आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: पति की जमानत के लिए सरपंच के पास पहुंची महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पति की जमानत के लिए सरपंच के पास पहुंची महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    महिला का पति लोगों से लड़ाई झगड़ा करता था, इसलिए बेल पर साइन नहीं किए : सरपंच

    गुरदासपुरः पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। गांव-गांव में नशा विरोधी कमेटियों का गठन भी किया गया है। पंजाब सरकार ने गांव की पंचायतों को भी आदेश जारी किए हैं कि किसी भी नशा तस्कर का सहयोग ना किया जाए। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर के गांव कीड़ी अफगाना से सामने आया है। यहां गांव की महिला सतिंदर कौर का पति संदीप सिंह (साबी) जेल में बंद है। जिसे अदालत ने किसी मामले में 10 साल की सजा सुनाई है और अपने पति की जेल से बेल करवाने के लिए जब महिला गांव के सरपंच संदीप सिंह और लंबरदार बलबरी सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने बेल के कागजातों पर साइन करने से साफ मना कर दिया।

    जेल में बंद संदीप सिंह उर्फ साबी की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि उसका पति जेल में बंद है जिसे 10 साल की सजा हुई है और घर पर वह और उसकी सास अकेली रहती है। पिछले कुछ दिनों से उसकी सास काफी बीमार है। जिनका ऑपरेशन होना है घर पर उसकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं है। इसलिए उसने पति की बेल के कागजात भरे हैं। जिस पर सरपंच और लंबरदार के साइन होने है वह कई बार सरपंच और लंबरदार के पास गई है लेकिन किसी ने भी साइन नहीं किए। उसने आरोप लगाए की राजनीति के चलते उन्हें साइन कर के नहीं दिए जा रहे क्यों उन्होंने सरपंच को वोट नहीं डाला था।

    वहीं दूसरी और गांव के सरपंच संदीप सिंह और लंबरदार बलबरी सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव में मता पास किया है के गांव की पंचायत किसी भी नशा तस्कर वह क्रिमिनल व्यक्ति का साथ नहीं देगी। गांव की महिला सतिंदर कौर का पति संदीप सिंह (साबी) एक क्रिमिनल व्यक्ति है जो गांव में नशा बेचता था और लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करता था, अब चोरी के मामले में जेल में बंद है। अगर वह गांव में आया तो फिर से लोगों के साथ झगड़ा करेगा और नशा बेचेगा। इसलिए उन्होंने बेल के कागजात पर साइन नहीं किए।

  • Punjab News: क्राइम को लेकर पंचायत ने शुरू की अनोखी पहल

    Punjab News: क्राइम को लेकर पंचायत ने शुरू की अनोखी पहल

    गुरदासपुरः नशा तस्करी और क्राइम को लेकर पंचायत ने अनोखी पहल शुरू की है। गांव कीड़ी अफगाना की पंचायत ने एक महत्वपूर्ण मत पारित किया, जिसमें गांव के किसी भी क्रिमिनल व्यक्ति का साथ न देने का निर्णय लिया गया। यह मामला तब सामने आया, जब सतिंदर कौर नामक एक महिला अपने पति संदीप सिंह (साबी) की जमानत के लिए पंचायत के पास पहुंची। संदीप सिंह वर्तमान में जेल में बंद है, जिसे कोर्ट ने एक मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। जब महिला गांव के सरपंच संदीप सिंह और नंबरदार बलबीर सिंह के पास जमानत के कागजातों पर हस्ताक्षर करवाने गई, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। पंचायत के इस कदम के पीछे पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम का बड़ा योगदान है।

    सरकार ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए गांव-गांव में नशा विरोधी कमेटियां गठित की हैं। साथ ही सभी पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी नशा तस्कर का सहयोग न करें। कीड़ी अफगाना की पंचायत ने इस निर्देश को गंभीरता से लेते हुए यह कड़ा फैसला लिया है, जो अन्य गांवों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है।

    जानकारी देते हुए चोरी के मामले में जेल में बंद संदीप सिंह उर्फ साबी की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि उसका पति जेल में बंद है, जिसे 10 साल की सजा हुई है और घर पर वह और उसकी सास अकेली रहती है। पिछले कुछ दिनों से उसकी सास काफी बीमार है, जिनका ऑपरेशन होना है। घर पर उसकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं है, इसलिए उसने अपने पति की बेल के कागजात भरे हैं।

    जिन पर सरपंच और नंबरदार के साइन होने है, वह कई बार सरपंच और नंबरदार के पास गई है, लेकिन किसी ने भी उसे साइन नहीं करके दिए। कहा जा रहा है कि वह किसी भी क्रिमिनल व्यक्ति की बेल करवाने के लिए साइन नहीं करेंगे। उसने आरोप लगाए कि राजनीति के चलते उन्हें साइन कर के नहीं दिए जा रहे। क्योंकि उन्होंने सरपंच को वोट नहीं डाला था। वहीं दूसरी और गांव के सरपंच संदीप सिंह और नंबरदार बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव में मत पास किया है कि पंचायत किसी भी नशा तस्कर वह क्रिमिनल व्यक्ति का साथ नहीं देगी।

    उन्होंने बताया कि गांव की महिला सतिंदर कौर का पति संदीप सिंह(साबी) एक क्रिमिनल व्यक्ति है, जो गांव में नशा बेचता था और लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। अब चोरी के मामले में जेल में बंद है, जिसे 10 साल की सजा हुई है। अगर वह गांव में आ गया, तो फिर से लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करेगा और नशा बेचेगा। उन्होंने बेल के कागजात पर साइन नहीं किए, क्योंकि माहौल खराब नहीं होने देना चाहते।

     

  • Punjab News: कांग्रेस पार्टी के नेता व डिपो होल्डर के घर पर ग्रेनेड से हमला, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस पार्टी के नेता व डिपो होल्डर के घर पर ग्रेनेड से हमला, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस थाना डेरा बाबा के तहत आते गांव कोटली सूरत मल्ली थाना के अंतर्गत गांव राय मल में देर रात कांग्रेस पार्टी से जुड़े डिपो होल्डर सुखदेव सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला होने का मामला सामने आया है। डिपो होल्डर सुखदेव सिंह का भतीजा पुलिस में है और वह रामदास थाने में तैनात है उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले सुखदेव सिंह पर गोली चलाने की असफल कोशिश की गई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनिंदर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह डिपो होल्डर के घर पर बदमाशों ने ग्रेनेड से हमला किया।

    उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज जहां दूर से सुनी गई, वहीं धमाके की रोशनी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है। उधर, एसएसपी बटाला ने भी विस्फोट की पुष्टि की है। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है। जिसमें उसका साथ शेरा मान ने दिया है। हैप्पी पासियां का कहना है कि जतिंदर पुलिसकर्मी ने दो महीने पहले उसके घर पर रेड की थी और परिवार के साथ बदसलूकी की थी, जिससे खफा होकर उसने ये कदम उठाया। पंजाब में सिलसिलेवार ढंग से हो रहे धमाकों के बीच इस धमाके में पुलिसकर्मी के घर को टारगेट किया गया।

    उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की गई बै। जिसमें लिखा है कि जो घटना गांव रायमल में जतिंदर पुलिस वाले के घर ग्रेनेड हमला हुआ है, उकसी जिम्मेदारी मैं, हैप्पी पासियां और भाई शेरा मान लेता है। दो महीने पहले इसने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मेरे घर जा कर मेरे परिवार के साथ बदसलूकी की और जबरदस्ती कैमरों का डीवीआर उतारा लिया। पहले भी इस इसने रमदास इलाके में और भी परिवारों के साथ गलत करता रहा, जो ना हमने पहले बरदाश्त किया और ना ही अब करेंगे।

  • Punjab News: Deport होकर लौटे नौजवान ने Panama के जंगलों की जारी की वीडियो

    Punjab News: Deport होकर लौटे नौजवान ने Panama के जंगलों की जारी की वीडियो

    देखें कैसे 4 घंटे ठंड में भीगकर नदी पार कर रहे यात्री

    गुरदासपुरः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्ती के बाद देर रात तीसरे विमान के जरिए 112 भारतीय यात्रियों को डिपोर्ट करके भेजा गया। लेकिन डिपोर्ट किए सिख यात्रियों की पगड़ियां उतरने का मामला सामने आया है। इस घटना की एसजीपीसी ने कड़ी निंदा की है। बिना पगड़ियों के डिपोर्ट होकर आए यात्रियों को एसजीपी द्वारा पगड़ियां दी गई। उनमें से एक गुरविंदर सिंह भी शामिल है, जोकि आज सुबह ही गांव पहुंचा। गांव नंगल लमीन पहुंचे गुरविंदर सिंह ने पनामा के जंगलों को नाव से पार करने का वीडियो जारी किया है। इस मामले को लेकर गुरविंदर ने कहा कि धोखे से डंकी लगाकर भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। दरअसल, आज वापिस लौटे यात्रियों में 6 गुरदासपुर के यात्री शामिल थे। गुरविंदर ने बताया कि वह 50 लाख रुपए लगाकर अमेरिका गया था और 6 माह के अंदर ही उसे डिपोर्ट कर दिया गया। जिले में पहुंचे 3 युवकों के परिजनों से जब संपर्क किया गया, तो उनमें से 2 के परिजन और युवक मीडिया के सामने कोई भी जानकारी साझा करने को तैयार नहीं था। गुरविंदर सिंह ने पनामा के जंगलों का वीडियो पेश किया। जिसमें वे 4 घंटे तक ठंड में वह एक दरिया पार कर रहे है और फिर घुटनों तक गहरे पानी और कीचड़ में चल रहे हैं। पीड़ित ने मांग की है कि डंकी लगाकर भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गुरविंदर ने कहा कि इस बार जब उनका जहाज अमृतसर में उतरा गया तो जहाज में सिख युवा ते उनके सिर पर पगड़ी नहीं थी, उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पगड़ी दी गई।