Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: Kirpa Overseas का ठग Travel Agent गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: Kirpa Overseas का ठग Travel Agent गिरफ्तार, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: स्थानीय पुलिस ने लोगो को विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाले ट्रेवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज के रूप मे हुई है। जबकि आरोपी का साथी बंटी फरार है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपी ने सोशल पेज बनाकर लोगो को ठगी का शिकार बनाया। जिसकी शिकायत उन्हें मिली तो जांच मे पाया गया कि आरोपी के पास आर.एस ट्रेड के नाम पर टिकट बेचने का लाइसेंस है। जिसकी आड़ मे वह लोगो को वीसा दिलवाने का काम कर रहा था।

    पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर माननीय अदालत से रिमांड ले लिया है। पुलिस फरार आरोपी बुनती की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: नगर निगम ने बाजारों में की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम ने बाजारों में की कार्रवाई, देखें वीडियो

    बटालाः नगर निगम द्वारा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दअरसल, प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई अलग अलग बाजारों में की गई। प्रशासन को लगातार शिकायते मिल रही थी कि लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम कम कमिश्नर विक्रमजीत सिंह ने कहा कि बाजारों में अवैध कब्जों को हटाने संबंधी यह मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थि कि बाजारों में कुछ दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे किए गए है और इसी के कारण बाजारों में भीड़ अधिक होने लग गई।

    जिसके चलते बाजारों में लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के कारण बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी के चलते लोगों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई की है। कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम ने पहले भी कई बार दुकानदारों से अवैध कब्जे को स्वयं हटाने के लिए अपील कर चुकी है।

    जिसके बाद कुछ दुकानदारों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अवैध कब्जे हटा लिया है लेकिन अभी भी कुछ दुकानदार ऐसे हैं जो बार-बार अपील के बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटा रहे थे, जिसके चलते आज प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों को हटाने के लिए डिच मशीन चलाई गई।

    दूसरी ओर गरीब फड़ी वालों ने कहा कि हमेशा यह कार्रवाई गरीब लोगों के खिलाफ ही की जाती है, प्रशासन द्वारा सिर्फ गरीब लोगों को ही परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 50 से 60 सालों से यहां पर काम कर रहे है और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। आज प्रशासन द्वारा उनकी फड़ी यहां से उठा ली गई है, ऐसे में वह परिवार का पालन पोषण कहां से करेंगे।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, सरपंच के भाई का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, सरपंच के भाई का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    बटाला: पंजाब में गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला सीमावर्ती कस्बा कलानौर में साहले चक्क गांव से सामने आया है, जहां साहले चक्क गांव से जाते लिंग मार्ग पर कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के तहत गांव सहूर कलां के आम आदमी पार्टी के सरपंच गुरविन्द्र सिंह के छोटे भाई निर्मल सिंह की दिन-दिहाड़े गोलियां मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

    इस घटना को लेकर क्षेत्र में दशहत का माहौल बना हुआ है। इस घटना संबंधी पता चलते ही एसपीडी जुगराज सिंह, एसएचओ कलानौर साहिल पठानिया पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक निर्मल सिंह के भाई सरपंच गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि वह विगत दिनों गांव सहूर खुर्द में पंचायती गली का निर्माण करवा रहे थे कि इस दौरान गली के निर्माण को रोकने को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा हमला कर दिया गया जिसके चलते उनका एक साथी घायल हो गया था और उसी दिन से ही उनको दूसरे पक्ष द्वारा गोलियां मारने की धमकियां मिल रही थी।

    आज दोपहर समय मेरा छोटा भाई निर्मल सिंह अपनी मोपिड पर सवार होकर कलानौर साइड की तरफ से आ रहा था कि उसको कलानौर के बाहर गांव साहले चक्क रोड पर गोलियां मार दी गई जो उसकी छाती में लगी थी। उन्होंने कहा कि जब उनके द्वारा घायल निर्मल सिंह को कम्युनिटी सेहत केन्द्र कलानौर में ले जाया गया तो वहां डाक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनको इंसाफ दिलाया जाए और उसके भाई के हत्यारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी तरफ घटनास्थल पर पहुंचे एस.पी डी जुगराज सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उनको गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कारगिल के शहीद का प्रशासन ने रोका यादगारी गेट बनाने का काम, देखें वीडियो

    Punjab News: कारगिल के शहीद का प्रशासन ने रोका यादगारी गेट बनाने का काम, देखें वीडियो

    पत्नी की चेतावनी- उनकी बताई जगह पर नहीं बना गेट तो लौटा देंगे वीरचक्र

    गुरदसापुरः गांव छीना बेट में बन रहे कारगिल शहीद निर्मल सिंह के शहीदी गेट को लेकर शहीद निर्मल सिंह की पत्नी और गांव की पंचायत में विवाद के चलते प्रशासन ने काम रुकवा दिया है। शहीदी गेट बनवाने के लिए सरकारी की ओर से 25 साल बाद 10 लाख रुपए की ग्रांट भेजी गई थी। गांव की पंचायत ने गांव में एक गली के बाहर गेट की उसारी भी शुरूआत करवा दी थी, लेकिन शहीद की पत्नी मनजीत कौर की मांग है कि शहीदी गेट पुराना शाला से छीना बेट को जाती लिंक रोड की शुरूआत पर बनाना चाहिए। शहीद की पत्नी ने प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि अगर उसकी मांग अनुसार गेट नहीं बनाया गया तो वह शहीद को मरने उपरांत मिला वीरचक्र वापस कर देंगे। जिस के बाद डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के आदेशों पर डीएसपी विकास की ओर से बीडीपीओ को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। बीडीपीओ बलजीत सिंह की ओर से गांव में बन रहे शहीदी गेट का काम रोक दिया गया है। हालांकि बीडीपीओ बलजीत सिंह और गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह का कहना है कि जिस जगह पर शहीद निर्मल सिंह की पत्नी की ओर से गेट बनाने की मांग की जा रही है वहां हाईवोल्टेज तारें गुजरती है। प्रशासन की ओऱ से फिलहाल कमेटी का गठन किया गया है। इस बारे जल्द ही रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
  • Punjab News: 22 लाख में विदेश भेजने के मामले में Agent और साथी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: 22 लाख में विदेश भेजने के मामले में Agent और साथी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को डिपोर्ट करने के बाद डीजीपी गौरव यादव द्वारा एसआईटी का गठन किया गया। जिसके बाद 4 सदसयी एसआईटी द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। अमेरिका से डिपोर्ट मामल में एसआईटी ने बताया कि 8 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब गुरदासपुर से इंग्लैंड भेजने के नाम पर पीड़ित के धोखाधड़ी मामले में ट्रैवल एजेंट और साथी पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि एजेंट ने उनके बहू-बेटे से 3 साल का वर्क परमिट और इंग्लैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वहां जाने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी बहू जिस कंपनी में नौकरी दिलाई गई थी वहां पर उस नाम की कोई फर्म ही नहीं है। शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह के मुताबिक जब उसने एजेंट से पूछा तो उसने कहा कि 22 लाख में इंग्लैंड भेजने का ही समझौता हुआ था।

    पीड़िता का कहना है कि उसका बेटा और बहू एक परिचित की मदद से इंग्लैंड में रह रहे हैं और काम की तलाश में हैं, उन्हें वहां पर कुछ समय के ही काम मिलता है और उन्हें पंजाब से बार-बार पैसे भेजने पड़ रहे है। इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा एजेंट और उसके साथी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर डीएसपी मुख्यालय में मामले की गहनता से जांच की गई। जांच के बाद पुलिस ने एजेंट और साथी (बिचौलिए) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: डेढ किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: डेढ किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना पुराना शाला की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धरिंदर शाह पुत्र उपिंदर शाह और बब्लू यादव पुत्र गगनदेव राय निवासी हरपुर कलां थाना मेजर गंज जिला सीतामरि बिहार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना पुराना शाला के एसएचओ मोहनलाल ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना पुराना शाला की पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस की टीम ने गांव भाटिया में नाका लगाया गया था। इस दौरान दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखा और अपने हाथों में लिफाफा फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी वापस कमाद की ओर भाग गए। उनकी टीम ने आरोपियों का पीछा करके दोनों को काबू कर लिया और उनके द्वारा फैंके गए लिफाफे की जब जांच की तो उसमें से 750 ग्राम के 2 पैकेट अफीम के बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: ससुराल पक्ष से परेशान नौजवान ने निगली जहरीली वस्तु, परिजनों का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: ससुराल पक्ष से परेशान नौजवान ने निगली जहरीली वस्तु, परिजनों का आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में नौजवान ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना बटाला के रामनगर की है। परिजनों ने इस मामले में बेटे के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि बेटे ने सास और साले से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पिता जगजीत सिंह का कहना हैकि देर रात सास से झगड़ा होने के बाद बेटे ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोप है कि सास और साला उसे काफी परेशान करते थे और गालियां निकालते थे। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है।

    सुरिंदर सिंह पत्नी के साथ पिछले 8 माह से ससुराल में रह रहा था। परेशान करने की वजह बताते हुए पिता ने कहाकि उससे पैसे की मांग करते थे। वहीं भुआ ने कहा कि सुरिंदर छोटी बेटी के चलते पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता था, जिसके चलते वह खुद भी ससुराल में रहने लगा। इस मामले में बेटी को वापिस अपने पास रखने की परिवार ने अपील की है। दूसरी ओर प्रशासन से सास, साले और बहू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी अवतार सिंह ने कहाकि संदिग्ध परिस्थितियों में सुरिंदर सिंह की मौत की सूचना मिली थी। वहीं शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक सुरिंदर सिंह के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पिस्तौल के बल पर गोलगप्पे विक्रेता से लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: पिस्तौल के बल पर गोलगप्पे विक्रेता से लूट, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में चोरी और लूटपाट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम देते नजर आते हैं। ताजा मामला कादियां के बुट्टर रोड से सामने आया है जहां, एक गोलगप्पे विक्रेता से कुछ लुटेरों द्वारा नकदी छीन ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

    जानकारी देते हुए, सुनीता और बाला ने बताया कि उसका पति कन्हैया और उसका साथी दोनों गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। दोनों बीती रात करीब साढ़े 9 बजे काम के बाद घर आ रहे थे कि कादियां के बुट्टर रोड के पीछे मोहल्ले में मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर उनसे करीब 5 हजार रुपए लूट लिए। यह पैसे उनकी सारे दिन की कमाई थी।

    दूसरी ओर, जब ये प्रवासी मजदूर इस घटना की शिकायत करने पुलिस के पास गए तो पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी जिसके चलते पुलिस के प्रति उन्होंने काफी रोष जताया। उन्होंने मांग की कि हमें इंसाफ मिले तथा ऐसे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि गरीब आदमी बिना किसी डर के अपनी रोजी रोटी कमा सके।

  • Punjab News: सरपंच पर शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जा करने के लगे आरोप, देखें Video

    Punjab News: सरपंच पर शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जा करने के लगे आरोप, देखें Video

    गुरदासपुरः पंजाब में हाल ही में हुए पंचायती चुनावों में सुर्खियों में रहे डेरा बाबा नानक हलके के गांव हरदोरवाल कलां से एक और नया मुद्दा गर्मा रहा है। इस गांव के कुछ लोगों ने सरपंच पर शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं।

    जानकारी देते गांववासी कुलदीप सिंह व वस्सन सिंह ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि हमारे गांव हरदोरवाल कलां के मौजूदा सरपंच ने पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जबकि गांव की यह 14 एकड़ जमीन पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड की है। सरपंच ने मनमाने ढंग से 3 एकड़ जमीन पर कब्जा करके प्लांटेशन कर लिया है। इसी तरह गांव हरदोरवाल खुर्द के सरपंच ने भी पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा करके पशुओं व अन्य सामग्री के लिए शेड बना ली है।

    शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह, वस्सन सिंह, राजविंदर सिंह राजू व अन्य गांववासियों ने संबंधित विभाग से मांग की कि अवैध कब्जे को लेकर दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। शिकायत के बाद पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही जमीन पर खेती कर रहे किसान लखबीर सिंह ने कहा कि वह करीब 3 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं, जिसे उनके परिवार ने मौजूदा सरपंच से करीब 5 लाख रुपये में गिरवी रखा है। अगर कोई कार्रवाई होती है तो वह अपने हक के पैसे लेकर यह जमीन छोड़ने को तैयार हैं।

    इस संबंधी सरपंच जसविंदर सिंह बिल्ला और हरसिमरन सिंह ने उन पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया तो उन्होंने कहा कि अगर पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड इस जमीन के लिए कोई पेशकार नियुक्त करता है तो वह यह जगह छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह आरोप सिर्फ राजनीतिक रंजिश के चलते लगाए जा रहे हैं।

  • Punjab News: कार की Workshop में चोरों का धावा, बैटरियों समेत अन्य सामान चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: कार की Workshop में चोरों का धावा, बैटरियों समेत अन्य सामान चोरी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। प्रतिदिन चोरी और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कार वर्कशॉप से सामने आया है।

    जहां, देर रात चोर वर्कशॉप की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और डेंटिंग-पेंटिंग के उपकरण, बैटरियां, एक्सल और यहां तक ​​कि मुरम्मत के लिए आई कारों के टायर भी चुराकर ले गए। वर्कशॉप मालिक विजय कुमार के मुताबिक उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए गुरदासपुर ऑटो वर्क्स के मालिक विजय कुमार और कुलविंदर सिंह ने बताया कि वे रात को ही वर्कशॉप को बंद करके चले गए थे। जब वह सुबह करीब 9 बजे वर्कशॉप पहुंचे तो कुछ उपकरण बाहर बिखरे पड़े थे। जब वे अंदर गए तो देखा कि कई वाहनों की बैटरियां और टायर चोरी हो चुके थे। जब सामान की गहन जांच की गई तो पता चला कि वर्कशॉप से औजार व अन्य सामान भी गायब था।

    वर्कशॉप मालिक के अनुसार चोरों ने करीब 3 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि चोर वर्कशाप की दीवार फांदकर आए और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।