Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: Duty पर Assam  गया फौजी रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ लापता, अपहरण की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: Duty पर Assam गया फौजी रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ लापता, अपहरण की आशंका, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव दाखला का फौजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय फौजी जसविंदर कुमार 17 मई से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। परिवार का कहना है कि जसविंदर अमृतसर से ट्रेन पर बैठकर असम के दिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ था। उसकी यूनिट (डोगरा रेजिमेंट) को जानकारी मिली है कि आख़िरी बार उसे डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा।

    इसके अतिरिक्त उसका परिवार शक जता रहा है कि जसविंदर को किसी ने अगवा कर लिया है, क्योंकि उसका फोन एक दिन 23 मई को चल रहा था, लेकिन उस पर कोई असम का आदमी बोल रहा था। जाहिर है जसविंदर का फोन किसी और के हाथ लग चुका है और अब वह बंद आ रहा है। परिवार ने कहा कि जसविंदर के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी बूढ़ी मां रो-रो कर प्रशासन से गुहार लगा रही है कि उसके पुत्र की तलाश की जाए।

     

     

  • Punjab News: इन हलकों में 13 जून को होंगे नगर परिषद चुनाव, नया शेड्यूल जारी

    Punjab News: इन हलकों में 13 जून को होंगे नगर परिषद चुनाव, नया शेड्यूल जारी

    गुरदासपुरः पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद दीनानगर, नगर पालिका परिषद गुरदासपुर, नगर पालिका परिषद कादियां और नगर पालिका परिषद शाम चौरासी के सामान्य चुनावों के लिए नया चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 30 मई 2026 शनिवार से शुरू होगी। उम्मीदवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 जून 2026 बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक होगी।

    नामांकन पत्रों की जांच 4 जून 2026 शुक्रवार को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 5 जून 2026 शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद दीनानगर, नगर पालिका परिषद गुरदासपुर, नगर पालिका परिषद कादियां और नगर पालिका परिषद शाम चौरासी के लिए मतदान 13 जून 2026 शनिवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होंगे। वोट खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी।

    राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करावाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। चुनावों के ऐलान के साथ, वे नगर पालिका परिषदों के अधिकार क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जहां चुनाव होने जा रहे हैं। यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने तक लागू रहेगी।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    गुरदासपुरः बटाला के नज़दीक गांव सरूपवाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार बदमाश जवार के खेतों में छिपे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने घेर लिया था। सूचना मिली थी कि 2 बदमाश गांव के पास बटाला के पास बैठे हुए हैं। जब पुलिस उन्हें पकड़ने गई तो एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा पुलिस पर गोली चला कर भाग निकला और दूसरे गांव सरूपवाली में पहुंच गया। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें से एक गोली उस पर पैर में लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभी तक इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है और कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: National Highway पर पलटी Tourist Bus, 3 से 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 2 छात्रों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर पलटी Tourist Bus, 3 से 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 2 छात्रों की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पठानकोट-गुरदासपुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादस हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धारीवाल के नजदीक कस्बा कलेर खुर्द के पास अमृतसर से जम्मू जा रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के पलटते ही उसके पीछे चल रही 3 से 4 गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गईं। इस दुर्घटना में 2 कॉलेज छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस में ज्यादातर कॉलेज के छात्र सवार थे। ये सभी अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज में पढ़ते हैं। परीक्षाओं के खत्म होने और छुट्टियां शुरू होने के बाद सभी छात्र बेहद खुश थे और बस में सवार होकर अपने घर जम्मू लौट रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद किलोमीटर का यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर बन जाएगा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मौके पर मौजूद और हादसे में बाल-बाल बचे ग्लोबल कॉलेज के छात्र नितिश, हरीश और विश्व अरोड़ा ने रोते हुए बताया कि हमारे पेपर खत्म हुए थे, इसलिए हम सब छुट्टियां बिताने अपने घर जम्मू जा रहे थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और जोरदार धमाके के साथ बस पलट गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हमारे दो साथी अब इस दुनिया में नहीं रहे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। Read in English: Punjab CM Bhagwant Mann Announces Rs 2 Lakh Relief for Families of Batala Bus Accident Victims मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और आपस में टकराए अन्य वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवा दिया है। मृतक युवकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण न होना और अचानक बस का संतुलन बिगड़ना इस बड़े हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं बस की रफ्तार तय सीमा से अधिक तो नहीं थी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ-ਜੰਮੂ ਹਾਈਵੇਅ ‘ਤੇ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ, ਟੂਰਿਸਟ ਬੱਸ ਪਲਟਣ ਨਾਲ 2 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਜ਼ਖ਼ਮੀ
  • Punjab News: बहन के भोग में सरपंच के घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, 24 घंटे में काबू

    Punjab News: बहन के भोग में सरपंच के घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, 24 घंटे में काबू

    गुरदासपुर: जिले के थाना पुराना शाला के अंतर्गत आने वाले गांव दाउवाल में दिन-दहाड़े हुई लाखों रुपये की बड़ी चोरी के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर हल किया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चोरी का सामान सहित काबू किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अरुण गिल्ल वासी महेठाबपुर (थाना मुकेरिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी भी बरामद कर ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दीनानगर राजिंदर मिन्हास ने कहा कि पिछले दिनों गांव दाउवाल के सरपंच अपनी बहन की मौत होने के कारण परिवार समेत दुखी थे और अपने रिश्तेदारों के घर गए हुए थे।

    उसी समय पीछे चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए और अंदर मौजूद नकदी व कीमती गहने लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब सरपंच अपने परिवार के साथ वापस घर पहुंचा। उन्होंने देखा कि घर के मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सब कुछ बिखरा पड़ा था। अलमारी की तोड़-फोड़ कर चोरों ने भीतर मौजूद लगभग 5 लाख रुपये की नकदी और 15 तले के करीब सोने के गहने गायब कर दिए थे। सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना पुराना शाला पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त संदिग्ध को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। डीएसपी रजिंदर मिन्हास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे, इस संबंधी भी बारीकी से पूछताछ और जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Punjab News: भाई और भाभी का आरोपी ने किया गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: भाई और भाभी का आरोपी ने किया गोलियां मारकर कत्ल

    गुरदासपुरः जिले के कहनूवान पुलिस स्टेशन के अधीन आते नैनोकोट गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर भाई ने अपने सौतेले भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव नैनेकोट निवासी अजायब सिंह, अमरजीत सिंह और तरसेम सिंह तीनों पुञ हरभजन सिंह पहले टाटा नगर जमशेदपुर में रहते थे। लेकिन अजायब सिंह और अमरजीत सिंह करीब 2 साल पहले वापस अपने गांव नैनेकोट में आ गए थे और खेतीबाड़ी का काम करते थे।

    जबकि तीसरा भाई तरसेम सिंह अभी टाटा नगर में ही है। दोनों भाईयों में पिछले कुछ समय से गांव में स्थित नौ एकड़ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी बीच अजायब सिंह अपनी पत्नी कमल कौर के साथ गांव में ही सैर कर रहा था। कुछ देर बाद कमल कौर अपने घर आ गई। इसी बीच अमरजीत सिंह अपने भाई अजायब सिंह के पास पहुंच गया। जहां पर फिर से दोनों में कोई बात हुई और अमरजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।

    इसके बाद अमरजीत भाई अजायब सिंह के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को भी गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी खुद थाना काहनूवान में पेश हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस को सारी घटना बता दी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी का दावा है कि उन्होंने आरोपी को खुद काबू किया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर तुरंत कार्रवाई शुरू की। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: खेतों से मिली 22 वर्षीय नौजवान की लाश

    Punjab News: खेतों से मिली 22 वर्षीय नौजवान की लाश

    डेरा बाबा नानक: गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले डेरा बाबा नानक थाने कोटली सूरत मल्ली के गांव फत्थूपुर के खेतों में 22 वर्ष के युवक की लाश मिलने की सूचना मिली है। परिवार के सदस्यों ने युवक के कत्ल की आशंका जताई है। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी पिंड उप्पल के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीते देर रात युवक अमरिंदर सिंह किसी काम से घर से बाहर गया था, पर घर वापस नहीं लौटा।

    परिवार के सदस्यों ने युवक की खोज की लेकिन वह नहीं मिला। शाम 7 बजे युवक का मोबाइल फोन चालू था पर देर रात मोबाइल बंद हो गया। सुबह पता चला कि उक्त युवक की लाश पिंड फत्थूपुर के खेतों में पड़ी मिली है। मृतक अमरिंदर सिंह परिवार के इकलौते पुत्र थे; उनके पिता की तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है और उनकी बड़ी बहन विदेश गई हुई है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: निजी स्कूल के प्रिंसीपल से परेशान होकर छात्र ने की जीवनलीला समाप्त

    Punjab News: निजी स्कूल के प्रिंसीपल से परेशान होकर छात्र ने की जीवनलीला समाप्त

    गुरदासपुरः ब्लॉक काहनूवान के गांव झंडा लुबाना के छात्र ने कस्बा दसुआ के नामी प्राइवेट स्कूल के प्रबंधन से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार 15 साल के नवजोत सिंह पास के शहर दसुआ के एक प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। बीते 27 अप्रैल को उसे स्कूल प्रबंधन द्वारा किसी मामूली गलती के कारण सख्त सज़ा दी गई और दो पीरियड धूप में खड़ा रखकर दंडित किया गया।

    परेशान होकर नवजोत सिंह ने कोई जहर निगल लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान नवजोत सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार ने सहेरे के साथ नवजोत सिंह का अंतिम संस्कार किया। वहां पहुंचे स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने पूरी घटना बताते हुए स्कूल प्रबंधन की ओर से की गई बुराइयों का भी खुलासा किया और मांग की कि नवजोत के परिवार को न्याय दिलाया जाए तथा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर भैणी मियां खान के डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: सवारियों से भरी बस और टिपर में हुई टक्कर, 10 यात्री घायल

    Punjab News: सवारियों से भरी बस और टिपर में हुई टक्कर, 10 यात्री घायल

    गुरदासपुरः कलानौर में नेशनल हाईवे 354 पर सवारियों से भरी बस और टिप्पर में टक्कर हो गई। इस घटना में बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर रोड स्थित अड्डा भिखारीवाल के पास हुई घटना में बस में सवार10 सवारियां घायल हो गईं। घटना को लेकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर लोग मदद के पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कलानौर के एसएचओ जतिंदर पाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राइवेट बस नंबर पीबी 06 2844 कलानौर से गुरदासपुर जा रही थी। ऐसे में जब बस अड्डा भिखारीवाल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे टिपर ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई।

    घटना के दौरान बस में सवार महिलाओं और पुरुषों सहित 10 लोग घायल हो गए। एसएचओ जतिंदर पाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा सड़क सुरक्षा बल और 112 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को गुरदासपुर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: फिरौती ना देने पर Krishna Electronics पर गोलियां चलाने की कोशिश, देखें CCTV

    Punjab News: फिरौती ना देने पर Krishna Electronics पर गोलियां चलाने की कोशिश, देखें CCTV

    गुरदासपुर: कस्बा क्लानौर और बटाला मार्ग स्थित बीडीपीओ और अस्पताल के पास कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50 लाख रुपये की फिरौती ना देने पर मिस गोलियों चलाने की नौजवान द्वारा कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवक ने 3 बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन कोई गोली नहीं चली। इस घटना के दौरान नौजवान से एक कारतूस नीचे गिर गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोलीबारी करने वाले 3 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए थे और घटना के बाद बटाला रोड की ओर फरार हो गए।

    इस घटना के संबंध में, दुकान मालिक गौरव कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से विदेशी नंबरों से फिरौती मांगने वाले फोन आ रहे थे। पीड़ित के अनुसार कुछ समय पहले मेरे पिता सुभाष चंद्र को उनके मोबाइल नंबर +1 661583 3324 से कॉल कर 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी और धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए तो तेरा और तेरे पुत्र का नुकसान कर देंगे। जिस पर हमने उसकी बात को अनसुना कर दिया तो कुछ समय बाद उससे फिर मोबाइल नंबर + 1289 6663959 से कॉल कर हमें धमकी दी गई और फिर +1720 6210170 से कॉल कर हमारे साथ गाली-गलौच किया।

    इसके बाद देर शाम वह अपने उक्त शोरूम पर मौजूद था कि तभी एक अनाम व्यक्ति पैदल ही दुकान के सामने आ गया। जिसने अपनी डब्ब से पिस्तौल निकाल कर हमारी दुकान की तरफ करीब तीन गोलियां चलाने की कोशिश की, लेकिन तीनों ही मिस हो गईं। उसने बताया कि घटना के दौरान नौजवान के साथ 2 नौजवान मोटरसाइकिल पर आए थे जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इस मौके गौरव के दोस्त प्रभसरण सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं पिछली समय भी हो चुकी हैं इस मौके उन्होंने अपने दोस्त गौरव की दुकान पर गोलियां चलाने की कोशिश करने वाली घटना की निंदा की। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत काबू किया जाए।