Punjab News: निजी स्कूल के प्रिंसीपल से परेशान होकर छात्र ने की जीवनलीला समाप्त

गुरदासपुरः ब्लॉक काहनूवान के गांव झंडा लुबाना के छात्र ने कस्बा दसुआ के नामी प्राइवेट स्कूल के प्रबंधन से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार 15 साल के नवजोत सिंह पास के शहर दसुआ के एक प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। बीते 27 अप्रैल को उसे स्कूल प्रबंधन द्वारा किसी मामूली गलती के कारण सख्त सज़ा दी गई और दो पीरियड धूप में खड़ा रखकर दंडित किया गया।

परेशान होकर नवजोत सिंह ने कोई जहर निगल लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान नवजोत सिंह ने दम तोड़ दिया। परिवार ने सहेरे के साथ नवजोत सिंह का अंतिम संस्कार किया। वहां पहुंचे स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने पूरी घटना बताते हुए स्कूल प्रबंधन की ओर से की गई बुराइयों का भी खुलासा किया और मांग की कि नवजोत के परिवार को न्याय दिलाया जाए तथा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर भैणी मियां खान के डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *