Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: सब्जी मंडी जा रहे 8 मजदूरों पर टूटा 3 हथियारबंद लूटेरों का कहर, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी जा रहे 8 मजदूरों पर टूटा 3 हथियारबंद लूटेरों का कहर, देखें वीडियो

    नकदी व अन्य सामान लूटकर पीड़ितों के बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर

    गुरदासपुरः सुबह-सुबह सब्जी मंडी जा रहे मजदूरों को स्पलेंडर सवार 3 हथियारबंद लुटेरों ने घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इनमें से 2 सब्जी विक्रेता हैं, जबकि लुटेरों ने दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और ई-रिक्शा चालकों को भी नहीं बख्शा। लुटेरों ने कई लोगों से हजारों रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन लूट लिए तथा कई अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की, जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की टांग टूट गई है और वह पठानकोट अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरे की बाजू टूट गई है और उसका सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज चल रहा है। अधिकांश घटनाएं बरियार बाईपास स्थित सुआय के पास हुई हैं। लुटेरों ने कुलविंदर भट्टी से 5000 रुपये व मोबाइल फोन तथा ई-रिक्शा चालक तरसेम लाल से उसका मोबाइल फोन व नकदी लूट ली तथा मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया, जबकि कोर्ट से रिटायर सरदारी लाल भी घायल हो गया। एक स्टेनो को भी लूटेरों ने लूट का शिकार बना लिया और उसका पैर तोड़ दिया गया जो पठानकोट अस्पताल में भर्ती है। लुटेरों ने सब्जी मंडी कर्मचारी नरेश कुमार से कुछ न मिलने पर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह अभी भी सदमे में है। इसके अलावा उन्होंने सब्जी मंडी कर्मचारी कांत कुमार से 1600 रुपये भी छीन लिए। एक अन्य रिक्शा चालक से उन्होंने 400 रुपये लूट लिए गए, जबकि सब्जी मंडी में ताले और चाकू बेचने वाले एक गरीब व्यक्ति का भुट्टो से भरा थैला लूट लिया, जिसमें नकदी और कुछ अन्य सामान थे। इस बीच, लुटेरों ने मोपेड पर आ रहे सब्जी विक्रेता साईं दास को भी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। आपको बता दें कि सब्जी मंडी में सुबह से ही चहल-पहल रहती है और काफी लोग यहां खरीदारी करने भी आते हैं। फिर भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना से सब्जी मंडी मालिक, कर्मचारी और खरीदार भी सदमे में हैं।
  • Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः हलका श्री हरगोबिंदपुर साहिब के गांव खुजाला में फायरिंग का मामला सामने आया है। डीएसपी हरगोबिंदपुर साहिब हरकृष्ण सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र रछपाल सिंह वासी खुजाला का बूटा सिंह पुत्र साधू सिंह के साथ दीवार को लेकर झगड़ा चल रहा था।

    इसी बात को लेकर बीती रात लगभग 11 बजे हरप्रीत सिंह हैप्पी की ओर से हवाई फायर किए गए है। किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथियों पर कानून के तहत बनती कार्रवाई करते थाना घुमाणा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तालाश जारी है।

    दूसरी तरफ प्रेस कान्फ्रैंस में पीड़ित बूटा सिंह के बेटे ने हैप्पी सिंह और उसके साथियों पर धमकियां देने और गाली गलौच करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जांच के बाद पुलिस ने खोल बरामद कर लिए है। बूटा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हरप्रीत सिंह हैप्पी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: बड़े ट्राले और टैक्टर ट्राली में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़े ट्राले और टैक्टर ट्राली में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पंजाब में घने कोहरे के चलते राज्य में अलग अलग जगहों से सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है, वहीं ताजा मामला अमृतसर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे का सामने आया है। जहां धारीवाल के पास बड़े ट्राले और गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट से अमृतसर जा रहे एक ट्राले की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई है।

    हादसे में जहां गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, वहीं ट्राला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान होने की घटना सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्राला नंबर पीबी35 एएम 9863 पठानकोट से अमृतसर जा रहा था। इसी दौरान गन्ने से भरी टैक्टर- ट्राली उक्त ट्राले से टकरा गई, जिससे ट्राली का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं वाहनों को सड़क से हटवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

  • Punjab News: रक्षा मंत्रालय द्वारा करवाए गए वीर गाथा मुकाबले में प्रथम आया 5वीं कक्षा का छात्र, देखें वीडियो

    Punjab News: रक्षा मंत्रालय द्वारा करवाए गए वीर गाथा मुकाबले में प्रथम आया 5वीं कक्षा का छात्र, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः भारत के रक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई के सहयोग से वीर गाथा 4.0 नाम से स्कूली बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें गुरदासपुर के कृष्णव महाजन ने पेंटिंग श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। गौर हो कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 1 करोड़ 72 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से 100 छात्रों का चयन किया गया था और उन 100 छात्रों में से 25-25 छात्रों का अलग-अलग श्रेणियों में चयन किया गया था और उनमें से गुरदासपुर के 10 वर्षीय 5वीं कक्षा के छात्र कृष्णव महाजन ने पेंटिंग श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।

    कृष्णव महाजन को केंद्रिय मंत्री राजनाथ सिंह ने पुरस्कार दिया। इस पुरस्कार को लेकर कृष्णव महाजन और उनके परिवार में खुशी की लहर है और कृष्णव महाजन ने कहा है कि वह भी बड़े होकर एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहते हैं। इस संबंध में कृष्णव महाजन और उनके पिता अभिनव महाजन और मां निधि महाजन व परिवार के सदस्यों ने कहा कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा हमारे बेटे को मिले सम्मान से परिवार में खुशी की लहर है। हमें जो सम्मान मिला उसके लिए हम भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं और साथ ही हमारे परिवार को भारत सरकार के निमंत्रण पर परेड देखने को मिली और देश के प्रधानमंत्री को करीब से देखने का मौका मिला।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के भुल्लर रोड़ पर प्लाट से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की उम्र 35 से 40 वर्षीय लग रही है। चौकी सिंबल के एएसआई गुरप्रीत ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम से लावारिस शव के खाली प्लाट से मिलने की सूचना मिली थी।

    उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं खाली प्लाट में लोगों ने भारी मात्रा में सीरिंज पड़ी होने के आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि प्लाट में नशेड़ी आकर नशे का सेवन करते है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें पद संभाले 2 से 3 दिन ही हुए है। उन्होंने कहा कि नौजवानों द्वारा खाली प्लाट में नशे के सेवन करने के मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इस मामले में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: इस बाजार में चला पीला पंजा, एडीसी ने खुद हटवाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    Punjab News: इस बाजार में चला पीला पंजा, एडीसी ने खुद हटवाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही यातायात की स्थिति को सुधारने के लिए बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज सुबह करीब 4 बजे एडीसी हरजिंदर सिंह बेदी खुद सड़कों पर उतरे और उनके साथ नगर परिषद के ईओ और पुलिस टीम भी मौजूद थी।

    एडीसी के नेतृत्व में जेसीबी ने बाजार में अवैध कब्जों को हटाया तथा दुकानदारों द्वारा सड़कों पर बनाए गए अवैध निर्माण व दुकानों के बाहर लगे टीन के डिब्बों व सीमेंट के शेडों को तोड़ा गया तथा दुकानों के बाहर पड़े बोर्ड व टेबल आदि भी उखाड़कर ले गए। इस दौरान अधिकारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन एडीसी जनरल हरजिंदर सिंह बेदी ने कहा कि वह इसी शहर से हैं और शहर में बिगड़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर चिंतित हैं। जब हमने कागजों पर गौर किया तो पता चला कि बाजार की सड़कों पर बहुत ज्यादा अवैध कब्जा हुआ पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि हमें कई बार शिकायतें भी मिलती थी कि इस रोड पर अवैध कब्जा होने के चलते यहां कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है और कई लोग भी भीड़ में फंसने के कारण अपने जरूरी काम पर नहीं जा पाते जिसके चलते यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Punjab News: थाने में फैसला करवाने आए सरपंच के पति के साथ खुद हो गई ये घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने में फैसला करवाने आए सरपंच के पति के साथ खुद हो गई ये घटना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के दीनानगर थाने के बाहर एक अजीब मामला देखने को मिला है। थाने में किसी विवाद का फैसला करवाने आए सरपंच की चोर थाने के बाहर खड़ी बाइक चुराकर ले गए। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर थाने के बाहर खड़े वाहन ही सेफ नहीं हैं तो कोई व्यक्ति किसी और जगह पर वाहन खड़े कैसे कर सकता है।

    जानकारी मुताबिक, दीनानगर थाने में किसी बात को लेकर चल रहे विवाद के चलते गांव की सरपंच के पति दोनों धिरों का फैसला करवाने के लिए थाने में आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल थाने के बाहर खड़ी कर दी थी जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें मुंह बांधे हुए एक युवक पहले बाइक को चुराता है फिर बाद में थोड़ी आगे जाकर अपने एक साथी को बैठकार फरार हो जाते हैं। घटना के यह अनुमान लगाया जा सकता है कि चोरों में पुलिस का डर बिल्कुल खत्म ही हो गया है। चोर थानों के बाहर लगे वाहनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी और पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: प्रोग्राम के दौरान Photographer की बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    Punjab News: प्रोग्राम के दौरान Photographer की बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    गुरदासपुरः जिले में आए दिन हो रही लूटपाट और चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, बेखौफ चोर और लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं जिले से एक रेस्टोरेंट में प्रोग्राम की कवरेज करने गए दीनानगर के एक गांव के फोटोग्राफर का बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    दरअसल, एक रेस्टोरेंट में एक समारोह के लिए आए फोटोग्राफर ने अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ी की थी। जिसके बाद वह अंदर चल रही पार्टी की तस्वीरें खींच रहा था, तभी पीड़ित अचानक बाहर आया और देखा कि उसकी मोटरसाइकिल घटना स्थल से गायब है। जिसके बाद उसने तुरंत रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि उसकी बाइक लेकर चोर फरार हो गया।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले बाइक पर आकर बैठता है और फिर बाइक में चाबी लगाकर बाइक को बहुत धीरे से स्टार्ट करता है। जिसके बाद वह घटना स्थल से बाइक लेकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।

  • Punjab News: Hotel में पत्नी को गैर व्यक्ति के साथ देख सरपंच ने चलाई गोली

    Punjab News: Hotel में पत्नी को गैर व्यक्ति के साथ देख सरपंच ने चलाई गोली

    गुरदासपुरः जिले में पठानकोट बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में आप पार्टी के सरपंच द्वारा फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार सरपंच ने पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्से में आकर सरपंच ने पिस्तौल निकाली और हवाई फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि सरपंच की पत्नी एक अजनबी पुरुष के साथ होटल में गई और कमरा बुक किया।

    दोनों के कमरे में जाने के महज 15 मिनट बाद ही सरपंच वहां पहुंच गए। रिसेप्शन से जानकारी लेकर वह सीधे कमरे में घुस गए, जहां उनका पत्नी के साथी से झगड़ा हो गया। इसी दौरान आवेश में आकर सरपंच ने पिस्तौल निकाली और हवा में फायर कर दिया। होटल स्टाफ के पहुंचने पर हुई धक्का-मुक्की में सरपंच की पिस्तौल गिर गई। इस दौरान उनकी पत्नी और उसका साथी मौका पाकर होटल से फरार हो गए।

    कुछ देर बाद सरपंच भी वहां से चले गए। होटल मैनेजर पवन कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सरपंच और पत्नी का साथी दोनों गुरदासपुर के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने सरपंच, उनकी पत्नी और उसके साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस धारा 194(2), 125 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: बुजुर्ग किसान की जलती चिता से गिरा नोटों का बंडल, मंजर देख सभी हुए हैरान

    Punjab News: बुजुर्ग किसान की जलती चिता से गिरा नोटों का बंडल, मंजर देख सभी हुए हैरान

    गुरदासपुरः यहां एक अनोखा मामला सामने आया है। दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव पनियाड़ में एक 95 वर्षीय व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान उस व्यक्ति द्वारा छिपाए गए 3 लाख रुपये, उसके बिस्तर में जलकर राख हो गए। इसका खुलासा तब हुआ जब 500 रुपये के नोटों का 50,000 रुपये का एक जलता हुआ बंडल चिता से बाहर गिरा। हालांकि, परिवार इस बारे में कुछ भी खुलकर कहने को तैयार नहीं है।

    जानकारी के अनुसार दीनानगर के पनियाड़ गांव के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वह किसान था और उनका बेटा सरकारी नौकरी करता है। पिता के खाते में अच्छी खासी रकम जमा थी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि बुजुर्ग व्यक्ति ने उसमें से 3 लाख रुपये निकालकर अपने पास रख लिए थे। सोमवार को उनकी मृत्यु के बाद, उनके परिवार वालों ने बुजुर्ग व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए उनके कपड़े और बिस्तर भी जलाने के लिए उनके पास रख दिए।

    जब उनकी चिता जल रही थी, इसी बीच परिवार के एक सदस्य ने देखा कि जलते हुए बिस्तर के तकिये से 50 हजार रुपये (पांच सौ रुपये के नोट) का बंडल गिर गया, जो बुरी तरह जल गया था। वे आगे जांच करना चाहते थे, लेकिन तकिये में रखा बाकी पैसा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पैसे मिलने के बाद जब परिजनों ने बुजुर्ग के बैंक खाते की कॉपी देखी तो पता चला कि उनके खाते में 3 लाख रुपए थे, जो उनकी चिता के साथ ही जलकर राख हो गए थे। परिवार वाले इस बात को लेकर ज्यादा खुलकर नहीं बता रहे हैं। वहीं मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।