Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: ASI ने की ईमानदारी की मिसाल कायम, देखें वीडियो

    Punjab News: ASI ने की ईमानदारी की मिसाल कायम, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः चाहे एक तरफ लूटपाट हो रही हो या पैसे के पीछे होड़ लोगों में लगी हो, लेकिन लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं और सिर्फ पैसे की तलाश में भागदौड़ करने में लगे हुए हैं लेकिन कहीं न कहीं ईमानदारी अभी भी जिंदा है, जी हीं, आपने सही सुना है। गुरदासपुर के ASI ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है, जहां युवक का 22 हजार का फोन गायब हो जाता है, तभी भाई लालो चौक पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई जवान गुरप्रीत सिंह की नजर उस पर पड़ती है और फिर वह युवक को उसका फोन लौटा देता है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर युवक का कहना है कि उसका 22 हजार का बेहद कीमती फोन सड़क पर कहीं गिर गया था। जिसके चलते वह बहुत परेशान हो रहा था और आसपास ढूंढा लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिया। वह बार-बार किसी और के फोन से अपने फोन पर कॉल कर रहा था। जिसके बाद एएसआई गुरप्रीत सिंह ने उसकी कॉल उठाई और भाई लालो चौक में बुलाया।

    जब मैं वहां पहुंचा तो एएसआई ने कहा कि आपका फोन यहां गिर गया था, जहां उन्होंने पासवर्ड जानने के लिए फोन की पूरी वैल्यू वेरिफिकेशन की और फिर वेरिफिकेशन करने के बाद युवक का फोन वापस कर दिया, जहां युवक ने ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह को धन्यवाद दिया। वहीं एएसआई गुरमीत सिंह का कहना है कि वह भाई लालो चौक में ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्होंने सड़क पर फोन पड़ा देखा, जो काफी महंगा था, काफी देर बाद फोन की घंटी बजी, तो उस व्यक्ति से बात की गई और घटना स्थल पर बुलाकर फोन की वैरिफिकेशन करने के बाद फोन युवक को वापस कर दिया।

  • Punjab News: सरकारी अस्पताल में बत्ती हुई गुल, मशीन में पड़ा रहा नवजात शिशु, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी अस्पताल में बत्ती हुई गुल, मशीन में पड़ा रहा नवजात शिशु, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: शहर के सिविल अस्पताल में कल देर शाम बिजली गुल हो गई और करीब सवा घंटा बिजली बंद रही। जिससे मरीजों और उनके रिश्तेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार नवजात शिशु मशीन में करीब सवा घंटे तक ठंड में नंगे पड़े रहा और ऑपरेशन थियेटर की बिजली भी चली गई।

    दविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका नवजात शिशु को मशीन में रखा गया था। दविदंर ने बताया कि बच्चा अभी एक घंटा ही हुआ था रखा हुआ। जिसके बाद लाइट चली गई। उन्होंने बताया कि कि शिशु नंगा ही करीब सवा घंटे पड़ा रहा। इसी तरह एक ओर मरीज के परिजन ने बताया कि सिविल अस्पताल में लाइट न होने के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि टॉर्चर की लाईट से काम करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि इस संबंध में सिविल अस्पताल के अधिकारियों की ओर से कोई पक्ष सामने नहीं आया है। वहीं अस्पताल मेें बिजली न होने के कारण मरीजों के परिजनों ने रोष जताया। नवजात शिशुओं के अभिभावकों ने मांग की है कि अगर अस्पताल में हॉटलाइन की व्यवस्था नहीं हो सकती तो कम से कम इन्वर्टर की व्यवस्था की जाए।

  • Punjab News: डकैती मे शामिल अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश, देखे वीडियो

    Punjab News: डकैती मे शामिल अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: एसएसपी सुहैल कासिम मीर के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस और सीआईए स्टाफ ने संयुक्त टीम बना कर लूटपाट और डकैती में शामिल 02 गिरोहों से संबंधित अपराधियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार, गोला-बारूद, सोना और लग्जरी गाड़िया बरामद की है ।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी मीर ने बताया कि दिनांक 12 जनवरी की मध्य रात्रि को अज्ञात आरोपियों ने थाना सिविल लाइन बटाला के क्षेत्र में गुरदासपुर रोड स्थित फ्लिपकार्ट/अमेजन डिलीवरी स्टोर में सेंध लगाकर 7 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली थी।

    चोरी की इस वारदात को एसपी डिटेक्टिव जी.एस सहोता के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीमों ने 2 आरोपियों सुरेश कुमार पुत्र बार राम निवासी गांव डेरा बधोरी जिला सांबा जेएंडके व उमर वसीम पुत्र अब्दुल गनी वासी मोर, जिला रियासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मारुति ईसीओ नंबर जेके-21-एच-6524 और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। जबकि इनके 02 अन्य साथियों और चोरी के सामान की रिकवरी बाकी है।

    इसी प्रकार 17 जनवरी को कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में रिलायंस स्मार्ट स्टोर पर क्रेटा कार में सवार होकर आए 2 अज्ञात युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीब 20,000/- नकदी लूट मौके से फरार हो गए थे। इस मामले मे भी एस.पी. सहोता की देखरेख में पुलिस पार्टी ने 5 दिन में आरोपियों को ट्रेस कर उनसे वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई क्रेटा कार, एक 32 बोर पिस्तौल, 04 जिंदा कारतूस, 01 मोबाइल फोन व अन्य सामान जब्त कर लिया।

    पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 2.5 ग्राम सोने की अंगूठी और 2,850 किलोग्राम चांदी के अलावा इनोवा और वेन्यू कार भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान करणबीर सिंह पुत्र वतन सिंह निवासी माहल, मोना पुत्र पिंका सिंह निवासी गुलावल नजदीक बालेचौक तरनतारन रोड अमृतसर और सलमान पुत्र सतवंत सिंह निवासी धर्मकोट रंधावा के रूप मे हुई है।

    पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला कि फतेहगढ़ चूड़ियां की घटना से पहले आरोपियों ने 15 जनवरी को रिलायंस स्टोर से बलजिन्द्र सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी बुढाकोट से वेन्यू कार पर सवार होकर बटाला से उपरोक्त क्रेटा गाड़ी लूटी थी। जिसके बाद दोनों गाड़ियों की पहचान छिपाने के लिए क्रोटा के टायर इनोवा नंबर पीबी08-बीएल-2929 पर ल दिए। पुलिस ने तीनो गाड़िया जब्त कर ली है।

    इसके अलावा इस गिरोह ने तरनतारन और अजनाला में निम्न वारदातों को अंजाम दिया है।

    1. 16 जनवरी को थाना सिटी पट्टी, जिला तरनतारन के क्षेत्र में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर क्रेटा कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हथियारों के बल पर 57,000 रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

    2. 19 जनवरी को पिकअप ट्रक में सवार होकर आए अज्ञात युवकों ने जिला अमृतसर के थाना अजनाला मे दीपक ज्वेलर्स पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट की तथा करीब 6 किलो चांदी , 6.5 तोला सोना और 50,000 रुपये नकद लूट कर भाग गए।

     

  • Punjab News: नकाबपोश हमलावरों ने Waiter पर हमला कर तोड़ी टांग, देखें वीडियो

    Punjab News: नकाबपोश हमलावरों ने Waiter पर हमला कर तोड़ी टांग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः थाना सिटी में पड़ते क्षेत्र मेहर चंद रोड पर गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां 4 से 5 नकाबपोश लोगों ने रोड पर स्थित एक होटल पर काम करने वाले वेटर पर तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की टांग पर इतने वार किए गए कि अस्पताल ले जाते समय उसकी टांग पूरी तरह से कट गई।

    जानकारी मुताबिक कांगड़ा निवासी विवेक कुमार जोकि अब सिनेमा वाली गली गुरदासपुर में रहता है, मेहरचंद रोड पर स्थित एक होटल में वेटर का काम करता है। वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे होटल के बाहर ही घेर कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी टांग एक तरफ लटक गई।

    शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे पीड़ित को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने हमलावरों की पहचान कर ली है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: अनियंत्रित Bus ने Highway पर 3 वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित Bus ने Highway पर 3 वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर-पठानकोट हाईवे से सामने आया है। जहां, धारीवाल की एंट्रेंस पर एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने पहले दूसरी साइड से आ आ रही एक अन्य निजी बस को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी कार में जा घुसी। इसके बाद भी बस नहीं रुकी और गुरदासपुर की तरफ से आ रहे एक अन्य एक्टिवा सवार को भी टक्कर मार दी।

    इस दुर्घटना में बस में सवार 2 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक्टिवा सवार व्यक्ति भी घायल हो गया तथा स्विफ्ट कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद निजी कंपनी की बस का चालक और कंडक्टर बस को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची धारीवाल थाने की पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दिया है।

    जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति प्रवेश कुमार के बेटे राहुल ने बताया कि किसी ने उसे फोन करके बताया कि उसके पिता को एक निजी बस ने टक्कर मार दी है, जिस पर वह मौके पर पहुंचा। सबसे पहले उसने अपने पिता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कार चालक बंटी ने बताया कि वह पठानकोट का रहने वाला है और अमृतसर में दवाई लेकर अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़ी कार को एक तरफ से बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ है। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठे 4 सदस्य बाल-बाल बचे।

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे धारीवाल थाने के पुलिस अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सुलखन राम ने बताया कि उन्हें इस दुर्घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस जो अमृतसर से गुरदासपुर जा रही थी ने पहले गुरदासपुर से आ रही एक बस को टक्कर मारी, फिर सड़क पर खड़ी एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और बाद में एक स्कूटी सवार व्यक्ति को भी टक्कर मार दी।

    स्कूटी चला रहे व्यक्ति को काफी चोटें आई हैं। उन्होंने आकर निजी बस को अपने कब्जे में ले लिया है तथा बस चालक और कंडक्टर घटनास्थल से फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बस चालक के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: टैटू सिखाने के बहाने महिला को लेकर व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: टैटू सिखाने के बहाने महिला को लेकर व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में टैटू सिखाने के बहाने में महिला को व्यक्ति लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला 2 बच्चों की मां है। इस मामले को लेकर पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। घटना गुरदासपुर के नजदीकी गांव की है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी शहर में व्यक्ति से टैटू बनाने का काम सीख रही थी।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि कि दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उक्त व्यक्ति आया और धमकियां देते हुए पत्नी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना सिटी की पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दी है और पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

    वहीं, SHO गुरमीत सिंह का कहना है कि व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी, जो दो बच्चों की मां है वह एक व्यक्ति के साथ फरार हो गई है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा और उसका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: XUV चलाते हुए फोन चला रही महिला ने खड़ी वैन को मारी जबरदस्त टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: XUV चलाते हुए फोन चला रही महिला ने खड़ी वैन को मारी जबरदस्त टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अकसर देखा जाता है कि लोग वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं जिससे कई बार हादसे हो जाते हैं। कई बार तो हादसे इतने बड़े हो जाते हैं कि लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ती है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर के पुराने बस स्टैंड से सामने आया है जहां, मोबाइल चलाते हुए गाड़ी चलाना एक महिला को भारी पड़ गया। दरअसल, पुराने बस स्टैंड के बाहर खड़ी टाटा मैजिक वैन में XUV चला रही एक महिला ने फोन पर बात करने दौरान टक्कर मार दी। एक्सयूवी की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वैन जोरदार तरीके से दीवार से टकरा गई जिससे वैन का चालक भी घायल हो गया।

    जानकारी के अनुसार मिनी वैन चालक हरिंदर सिंह अपने नंबर के अनुसार यात्रियों को लेने की तैयारी कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार एक्सयूवी आई और उसने खड़ी वैन और उसमें बैठे चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के से बैन सामने की दिवार में जा टकराई और वैन चालक भी बुरी तरह घायल हो गया।

    घटना के बाद कई लोग और ऑटो यूनियन के अध्यक्ष जसपाल सिंह भी आ गए। यूनियन अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महिला गाड़ी चलाते समय फोन पर बात कर रही थी, जिस कारण उससे वाहन कंट्रोल नहीं किया गया। महिला ने अपनी गलती मानते हुए ड्राइवर और वैन को हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही। इस दौरान आपसी तालमेल से मामला सुलझ गया और पुलिस थाने में शिकायत नहीं की गई।

  • Punjab News: Car की भीषण टक्कर में 2 हिस्सों में बंटी Activa

    Punjab News: Car की भीषण टक्कर में 2 हिस्सों में बंटी Activa

    गुरदासपुर: दीना नगर के अधीन आते गांव रायपुर के पास कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा 2 हिस्सों में बंट गया। वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा बहिरामपुर की तरफ से एक व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर गांव रायपुर जा रहा था।

    इस दौरान जब वह गांव के समीप पहुंचा, तो दीनानगर की तरफ से आ रहे एक एक्टिवा सवार के साथ उसकी कार की टक्कर हो गई। घटना में एक्टिवा बुरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि एक हिस्से से कार का बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    घटना की सूचना पुलिस स्टेशन बहिरामपुर को दी गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी कंचन किसोर ने बताया कि उन्हें 2 वाहनों में हुए सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाकी अभी तक टक्कर के कारणों का पता नहीं चल सका है। दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है और उन्हें कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: घर के बाहर से Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: घर के बाहर से Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    बटालाः गुरदासपुर के बटाला में मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लेकिन अब घर के बाहर भी बाइक, स्कूटर खड़े करना सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, दिन दहाड़े घर के बाहर वाहन चोरी की घटनाओं में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। ताजा मामला बटाला के पुरी मोहल्ले से सामने आया है, जहां चोर दिनदहाड़े घर के बाहर से एक्टिवा लेकर फरार हो गया। एक्टिवा चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर एक्टिवा ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए एक्टिवा मालिक विनोद महाजन ने बताया कि वह सब्जी और दूध लेकर एक्टिवा से घर आया था। इस दौरान उसने एक्टिवा घर के बाहर खड़ी की, लेकिन 15 मिनट बाद जब वह घर से बाहर आया तो देखा एक्टिवा वहां से गायब थी। जब उसने सीसीटीवी कैमरे में चैक किए तो देखा कि एक चोर एक्टिवा लेकर जा रहा था। घटना की सूचना पीड़ित ने सिटी बटाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कर दी गई है।

  • Punjab News: पुल से नीचे गिरा ट्राला, ड्राइवर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल से नीचे गिरा ट्राला, ड्राइवर की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गुरदासपुर जम्मू अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड के पास ट्राले का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के दौरान ट्राला पुल से नीचे गिर गया, जिससे चालक ट्राला में फंस गया और उसकी मौत हो गई, जबकि ट्राला का अगला शीशा टूटकर साथी बाहर आ गया। मृतक की पहचान मनीष पटेल निवासी लखनऊ के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए ड्राइवर के साथी पियूष पटेल ने बताया कि ट्राला जम्मू से अमृतसर तो उन्होंने ड्रम ट्रक में लोड करने थे। लेकिन रास्ते में ट्राले का टायर फटने से ट्राला पुल से नीचे गिर गया और मनीष की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल पियूष को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।