Punjab News: नकाबपोश हमलावरों ने Waiter पर हमला कर तोड़ी टांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः थाना सिटी में पड़ते क्षेत्र मेहर चंद रोड पर गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां 4 से 5 नकाबपोश लोगों ने रोड पर स्थित एक होटल पर काम करने वाले वेटर पर तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की टांग पर इतने वार किए गए कि अस्पताल ले जाते समय उसकी टांग पूरी तरह से कट गई।

जानकारी मुताबिक कांगड़ा निवासी विवेक कुमार जोकि अब सिनेमा वाली गली गुरदासपुर में रहता है, मेहरचंद रोड पर स्थित एक होटल में वेटर का काम करता है। वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे होटल के बाहर ही घेर कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी टांग एक तरफ लटक गई।

शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे पीड़ित को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने हमलावरों की पहचान कर ली है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *