Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: 100 रुपए ने बनाया युवक को लखपति, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, देखें वीडियो

    Punjab News: 100 रुपए ने बनाया युवक को लखपति, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कहते है कि भगवान जब भी देता है छप्पड़ फाड़ कर देता है। ये कहावत आज फिर सच हो गई। जी हां… बटाला के एक युवक का तब कोई खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे पता चला कि उसकी 15 लाख रुपए की लाटरी निकली है। खुशी में दीपक कुमार ने बताया कि उसने यह लाटरी संजे स्टाल से 100 रुपए में खरीदी थी। जिसके बाद उसकी 15 लाख की लाटरी निकाली है।

    भगवान का धन्यवाद करते दीपक कुमार ने कहा कि भगवान चाहे तो सब कुछ कर सकता है। एक रुपए से एक करोड़ भी बना सकता है। उसने कहा कि वह ये पैसों का जरूरत वाली जगहों पर खर्च करेंगे। वहीं उसके दोस्त ने बताया लाटरी निकलने के बाद सबसे पहले दीपक ने उसे फोन किया था। जिसके बाद हम दोनों का खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

  • Punjab News : छत पर कपड़े लेने गई महिला के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News : छत पर कपड़े लेने गई महिला के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : वार्ड नंबर 9 स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद में एक मकान में रह रही एक महिला उस समय बाल-बाल बच गई, जब एक पुरानी छत का एक हिस्सा ढह गया। पीड़िता महिला की पहचान ललिता कुमारी के तौर पर हुई है। दरअसल महिला कपड़े लेने के लिए छत पर गई थी, तभी मिट्टी की छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया और वह आधी छत ऊपर और आधी नीचे लटक गई। जब पास में पतंग उड़ा रहे कुछ लड़कों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और ऊपर खींच लिया, जिससे महिला की जान बच गई।

    पीड़िता ललिता कुमारी ने बताया कि उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं और उनके पास एक पुराना मिट्टी का मकान है। ललिता ने बताया कि वह छत पर गई थी, तभी मिट्टी की छत का एक हिस्सा उसके पैरों के नीचे से गिर गया, जिससे उसका एक पैर छत से लटक गया और वह आधी ऊपर रह गई। वह चिल्लाने लगी और पास ही पतंग उड़ा रहे कुछ लड़कों ने आकर उसे ऊपर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

    उन्होंने बताया कि छत ठीक करवाने के लिए उन्होंने तीन साल पहले नगर परिषद में आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ग्राांट नही मिली। मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर नौ के पार्षद अशोक भुट्टो ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है, वे जल्द से जल्द परिवार को पक्की छत के लिए ग्रांट उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे और निश्चित रूप से परिवार की किसी न किसी तरह से मदद भी करेंगे।

  • Punjab News: Flipkart Office से तिजौरी चोरी मामले में पुलिस आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Flipkart Office से तिजौरी चोरी मामले में पुलिस आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में फ्लिपकार्ट ऑफिस से चोरी हुई तिजोरी के मामले में पुलिस का बयान आया है। दरअसल, घटना के 3 दिन पहले की है। वहीं आज पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गांव गिलावाली के पास सड़क के किनारे लगते खेतों से तिजौरी बरामद कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि सिब्बल चौकी में फ्लिपकार्ट ऑफिस से चोर तिजौरी लेकर फरार हो गए।

    उन्होंने कहा कि तिजौरी के लॉक टूटे हुए है। वहीं तिजौरी को डैमेज कर दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि लॉक टूट गए, लेकिन उन्हें लगता है कि फिर चोर तिजौरी को खोल नहीं पाए। तिजौरी की चाबी फ्लिपकार्ट ऑफिस के कर्मियों के पास ही है। उन्हें थाने बुलाकर चाबी से तिजौरी खोलने पर असल नुकसानी गई घटना के बारे में पता चल पाएगा।

  • Punjab News: डेढ़ करोड़ की ठगी मारने वाला बैंक कैशियर फरार, लोगों ने की इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: डेढ़ करोड़ की ठगी मारने वाला बैंक कैशियर फरार, लोगों ने की इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कस्बा कादियां के रेलवे रोड पर स्थित एक बैंक कैशियर पर कुछ लोगों की ओर से डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ बैंक का कहना है कि कैशियर नौकरी छोड़ कर फरार हो चुका है, जबकि गांव में रह रहे कैशियर के पिता का कहना है कि हमें उनके घपले संबंधी किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। हमने उसे घर से बेदखल कर दिया है।

    कैशियर की ठगी का शिकार हुए रूही, कुलदीप कौर, राजेश कुमार ने बताया कि कैशियर तलजिंदर सिंह जो की लोगों के पैसे ले लेता था, पर उनके खाते में जमा नहीं करवाता था। जब लोगों को मैसेज न आने पर उससे पूछा जाता था तो वह अक्सर कहता था कि उनकी एफडी करवा दी गई है। जब शिकायतें ज्यादा बढ़ने लगी तो लोगों को ठगी संबंधी पता चला। कैशियर के पिता बलदेव सिंह का कहना है कि उन्होंने खुद 32 साल नौकरी की है। अपनी पेंशन के साथ अपना औऱ घर का गुजारा चला रहे है। उनका बेटे के साथ कोई नाता नहीं है। वहीं पीड़ित लोगों की ओर से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

  • Punjab News: PNB और SBI के ATM को गैस कटर से काटने के मामले में फौजी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: PNB और SBI के ATM को गैस कटर से काटने के मामले में फौजी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    youtube से ट्रेनिंग लेकर ऑनलाइन मंगवाया था सामान

    गुरदासपुरः जिले में PNB बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने की नाकाम कोशिश के मामले में पुलिस ने फौजी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह सहोता ने बताया कि आरोपियों ने 6 जनवरी को पीएस शेखों में एसबीआई एटीएम को लूटने की कोशिश की। जिसके बाद कोशिश में नाकाम होने पर गैस कटर से एटीएम को काटा गया, लेकिन फिर भी नाकाम रहे थे। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके 2 दिन बाद पीएस शेखों के अड्डा बटोआ में आरोपियों ने पीएनबी के एटीएम को निशाना बनाया। वहां पर भी आरोपियों ने एटीएम को गैस कटर के साथ काटने की कोशिश की, लेकिन वहां पर भी नाकाम रहे। इस मामले में आज पुलिस टीम ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हीरा मसीह पुत्र जोरा मसीह, गोल्डी पुत्र रूप लाल निवासी कानूवान, प्रवीण कुमार पुत्र सूब करण निवासी गरोटा, जिला हरियाणा के रूप में हुई है। इनमें आरोपी प्रवीण तिबड़ी आर्मी फौज में हवलदार है और गुरदासपुर कैंट में तैनात था। आरोपियों के कब्जे से गैस सिलेंडर, कटर और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ के अनुसार आरोपियों यूट्यूब ओर देख कर एटीएम काटने की जानकारी ली और फिर ऑनलाइन गैस सिलेंडर, कटर मंगवाया और तीनों ने मिलकर वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हीरा लाल तिबड़ी आर्मी में प्राइवेट कर्मी है। जहां तीनों ने मिलकर घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। जिसके बाद आरोपियों द्वारा ट्रेनिंग लेने के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी की जांच में पता चला है कि वह गरीब घर से संबंधित है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कोहरे का फायदा उठाते हुए घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की थी, आरोपियों ने ओर घटनाओं को अभी अंजाम देना था, जिसे समय रहते नाकाम करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवीण का हरियाणा और सिलिगुड़ी में लड़ाई झगड़ा का मामला सामने आया है।
  • Punjab News: यातायात की समस्या से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद, दुकानदारों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: यातायात की समस्या से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद, दुकानदारों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः लोहड़ी का त्यौहार आने वाला है और अक्सर देखा जाता है कि त्यौहार के मद्देनजर दुकानदारों द्वारा सड़क के बीचों बीच सजाई गई दुकानों के कारण यातायात की समस्या गंभीर हो जाती है। इसके साथ ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के बोर्ड भी सड़क के बीचोंबीच लगा देते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए गुरदासपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है।

    इसी के चलते देर शाम एसपी हेडक्वार्टर जुगराज सिंह ने शहर के मुख्य मार्ग हनुमान चौक से होते हुए टिबड़ी रोड के बीच जहां दुकानदारों ने सड़क के बीचों-बीच लोहड़ी पर्व से संबंधित सामान के काउंटर लगा रखे थे, उन पर सख्त कार्रवाई की। वहीं दुकानों के आगे अवैध पार्किंग और दुकान के साइन भी लगे देखे गए, जिसके बाद एसपी मुख्यालय द्वारा सभी दुकानों के सामान और वाहनों को हटवाया गया और साइन बोर्ड भी हटवा दिए गए।

    पुलिस अधिकारी ने रेहड़ी-फड़ी वालों को भी चेतावनी दी कि वे अपनी दुकानें फुटपाथ से दूर रखें तथा दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी दी कि यदि किसी का सामान दुकान की सीमा से बाहर पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि शहर की यातायात समस्या का मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा सड़क पर किया गया अवैध अतिक्रमण ही माना जाता है।

  • Punjab News: घने कोहरे और शीतल लहर के बाद 2 दिन बारिश के आसार, देखें वीडियो

    Punjab News: घने कोहरे और शीतल लहर के बाद 2 दिन बारिश के आसार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में धुंध व शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश में मोगा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वीरवार को सुबह नौ बजे तक कई जिलों में घनी धुंध छाई रही, जिससे रेल, सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। वहीं गुरदासपुर में भी घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रही। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

    मौसम विभाग ने आज सुबह पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया। विभाग के अनुसार जल्द ही इलाके में बादल छा जाएंगे और बारिश के आसार बनेंगे। वहीं 12 दिसंबर के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। बीते दिन अमृतसर एयरपोर्ट से दो फ्लाइटों को डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली-अमृतसर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 7:00 बजे अमृतसर पहुंचना था, लेकिन धुंध के कारण वापस भेज दिया गया। मिलन से आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

  • Punjab News: डयूटी दौरान 40 वर्षीय फौजी हुआ शहीद, शरीर पर गहरे घाव के निशान, देखें वीडियो

    Punjab News: डयूटी दौरान 40 वर्षीय फौजी हुआ शहीद, शरीर पर गहरे घाव के निशान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव दीवानीवाल में उस समय शोक की लहर छा गई, जब 40 वर्षीय फौजी की अचानक ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान करमबीर सिंह निवासी गांव दीवानीवाल के रूप में हुई है। करमबीर सिंह के शरीर पर गहरे घाव के निशान है।

    मिली जानकारी के अनुसार करमबीर असम में फौज का क्रेन ऑपरेटर था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पहाड़ी से गिरने से करमबीर सिंह शहीद हो गया। शहीद करमबीर सिंह अपने पीछे 14 साल के बेटे पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए। करमबीर सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव दीवानीवाल पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया जाएगा।

  • Punjab News: चोरो ने काटा ATM, लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरो ने काटा ATM, लगाई आग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गुरदसापुर से सामने आया है, जहां पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया। रात करीब 1 बजे दीनानगर के भटोया ​​​​​​गांव की है। चोरों ने एटीएम को कटर से काटने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने एटीएम को आग लगा दी, लेकिन फिर भी वह कैश निकालने में नाकाम रहे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर शटर तोड़कर अंदर आता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान चोर काफी धीरे-धीरे शटर को उठाता है और लेटकर अंदर आ जा जाता है। इस दौरान हाथों में स्प्रे पकड़ा हुआ था, जोकि उसने कैमरों पर मार दिया और कैमरे बंद हो गए।

    इसके बाद चोर ने गैस कटर से एटीएम को काटने की कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर एटीएम को आग लगाई, लेकिन कैश निकालने में नाकाम रहा। वहीं घटना स्थल पर पुलिस को शटर के ताले गैस कटर से कटे हुए मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एएसपी दीनानगर दिलप्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया जा रहा है। गांव के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। चोर एटीएम में से कैश लूटने में नाकाम रहे हैं।

  • Punjab News: न्यान की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन के टावर पर चढ़ा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: न्यान की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन के टावर पर चढ़ा व्यक्ति, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सरकार लोगों को न्याय दिलवाने के लिए विभन्न स्कीमें लाती ही रहती है, लेकिन कई बार लोगों तक सरकार की ये योजनाएं पहुंच नहीं पाती हैं। इसी कारण से कई बार पीड़ित लोग न्याय पाने के लिए अलग तरीके अपनाते हैं और कई बार तो लोग न्याय पाने के लिए अपनी जान तक दे देते हैं। ऐसा ही मामला गुरदासपुर के धारीवाल से सामना आया है जहां, अश्वनी कुमार नाम का शख्स न्याय पाने के लिए टावर पर चढ़ गया।

    जानकारी मुताबिक, रेलवे स्टेशन धारीवाल पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन के करीब 50 फीट ऊंचे टावर पर कृष्णा गली का रहने वाला अश्वनी कुमार चढ़ गया। बताया जा रहा है कि अश्वनी कुमार की फोटोग्राफी की दुकान है। लोगों ने उन्हें टावर से नीचे उतारने की काफी कोशिश की लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हैं। बाद में लोगों ने घटना की जानकारी धारीवाल पुलिस टीम को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि धारीवाल के रेलवे स्टेशन के टावर पर व्यक्ति के चढ़ने की खबर मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर व्यक्ति से संपर्क बनाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है जिससे तंग आकर वह टावर पर चढ़ गया है। पुलिस व्यक्ति को नीचे उतारने की पूरी कोशिश कर रही है तथा कह रही है कि उनको न्याय दिलवाया जाएगा।