Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: 4 गाड़ियों में हुई आमने-सामने टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 गाड़ियों में हुई आमने-सामने टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के तिबड़ी रोड पर नागा वाले मंदिर के पास 4 कारों में आमने-सामने टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसे में चारों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियो में परिवारिक सदस्यों के साथ-साथ बच्चे भी शामिल थी। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटे आई है, लेकिन हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि दीनानगर से अपने गांव जा रहे रणजीत सिंह नाम के शख्स ने ओवरटेक करते हुए 3 कारों में टक्कर मार दी। घटना के दौरान रणजीत सिंह के साथ उनके बच्चे और परिवार मौजूद था।

    जबकि अन्य आई 20 कार में सवार गांव बलवंडा के रहने वाले जागीर सिंह मकेरियां से गुरदासपुर आ रहा थे। वहीं गुरदासपुर के रहने वाले राहुल सानी पुत्र राजेसनी स्वीफ्ट गाड़ी में सवार हो कर गुरदासपुर आ रहा था। इसी तरह तीसरी करोला गाड़ी में सवार गुरदापुर का रहने वाला शमशेर सिंह की गुरदासपुर की ओर आ रहा थी चारों की गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। रणजीत सिंह द्वारा ओवरटेकर करते समय तीनों की गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे में रणजीत की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

    वहीं अन्य कार सवार शमशेर सिंह, राहुल और जागीर सिंह ने कहा कि वह मुकेरियां से गुरदासपुर की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए हमारी गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में चारों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पीड़ित तीनों कार चालकों ने गाड़ियों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। वहीं रणजीत सिंह ने कहा कि वह दीनानगर से गांव नवांशाले जा रहा था।

    इस दौरान दूसरी गाड़ी सामने से ओवरटेक कर रही थी। जिसके चलते उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उसके बाद इस हादसे के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया। गाड़ी में बच्चों सहित 4 लोग शामिल थे, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमें सड़क हादसे की सूचना मिली है जिसके चलते वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना संबंधित थाने की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

  • Punjab News: Zomato और Swiggy के जरिए चाइना डोर की बिक्री को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Zomato और Swiggy के जरिए चाइना डोर की बिक्री को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। पंजाब की मान सरकार ने पतंगबाजी के लिए खतरनाक मानी जाने वाली चाइना डोर (मंजा) के इस्तेमाल, बिक्री और खरीद पर सख्त प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस डोर के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो गई हैं, जिनमें लोगों को गंभीर चोटें और मौतें भी हो गई थी। अब सरकार ने इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाने के सख्त आदेश दिये। वहीं, एक में गुरदासपुर से एक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी ब्वाय Zomato और Swiggy के जरिए चाइना डोर बेचे जाने का एक दुकानदार ने आरोप लाया है। इस घटना के बाद शहर में हंगामा हो गया।

    वीडियो वारयल होने के बाद पुलिस ने मार था छापा

    दिनेश खोसला, जो पतंगों का कारोबार करते हैं, ने एक वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया कि उनकी दुकान पर भी पुलिस ने छापा मारा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग Zomato और Swiggy जैसी कंपनियों की वर्दी पहनकर घरों में चाइना डोर की सप्लाई कर रहे हैं।

    डिलीवरी बॉयज़ ने किया विरोध

    दिनेश खोसला के इस बयान के बाद उनकी दुकान पर लगभग 35 डिलीवरी बॉय इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खोसला झूठे दावे कर रहे हैं ताकि इन्हें पब्लिसिटी मिल सके। डिलीवरी बॉयज़ ने मांग की कि या तो खोसला उस व्यक्ति का नाम बताएं जो उनकी वर्दी में चाइना डोर सप्लाई कर रहा है, या फिर अपने बयान के लिए माफी मांगें।

    दिनेश खोसला ने दी सफाई

    इस विरोध के जवाब में खोसला ने सफाई दी कि उन्होंने किसी डिलीवरी बॉय को दोषी नहीं ठहराया। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि कुछ लोग Zomato और Swiggy की वर्दी पहनकर चाइना डोर की सप्लाई कर रहे हैं। उनका उद्देश्य किसी डिलीवरी बॉय का अपमान करना नहीं था।
  • Punjab Roadways, Punbus और PRTC बसों का 3 दिन तक चक्का जाम, देखें वीडियो

    Punjab Roadways, Punbus और PRTC बसों का 3 दिन तक चक्का जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अगर आप आगामी दिनों में अपने किसी रिश्तेदार के घर या किसी अन्य जगह जाने की सलाह बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद होगी। आपकों बता दें, पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी 6, 7, 8 जनवरी को 3 दिन के लिए बसों का चक्का जाम करेंगे। कर्मचारियों की यह कार्रवाई उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर की जा रही है।

    कर्मचारी नेता प्रदीप कुमार और अरुण कुमार ने कहा कि 6 तारीख को विभिन्न डिपो में गेट रैलियां की जाएंगी और 7 को चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा, जबकि 8 जनवरी को पूर्ण हड़ताल की जाएगी और सभी बसों का चक्का जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में लंबे समय से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में कटौती, नई बसें लाना और बाहरी राज्यों से कर्मचारियों की भर्ती बंद करना आदि शामिल हैं।

    सरकार के मंत्रियों ने बार-बार सरकारी बसों के कर्मचारियों को लॉलीपॉप दिया है। मगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। इसी वजह से अब उनकी तरफ से ये कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: आग सेक रहे नौजवान पर बाइक सवार 3 युवकों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: आग सेक रहे नौजवान पर बाइक सवार 3 युवकों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    गुरदसारपुरः हलका श्री हरगोबिंदपुर साहब के गांव मच्छराए के नौजवान गुरसेवक सिंह पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिससे गुरसेवक सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसको अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    गुरसेवक सिंह के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि उसका लड़का जिसकी उम्र 35 साल है। वह दूध की डेयरी के बाहर आग सेक रहा था। इस दौरान तीन युवक बाइक पर आए और उसके बेटे पर फायरिंग कर दी। एक गोली गुरसेवक सिंह के कंधे और एक टांग पर जा लगी। जिसके बाद तुरंत उसे अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। मौके पर पहुंचे थाना हरिगोबिंदपुर के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी

  • Punjab News: पाक से संबंध रखने वाला युवक गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पाक से संबंध रखने वाला युवक गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पाकिस्तान तस्करों से ड्रोन के साथ हेरोइन की खेत मंगवाने वाले एक नौजवान को गुरदासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य नौजवान जिसके संबंध सीधे पाकिस्तान तस्करों के साथ है उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोबाइल के साथ पाकिस्तान से हेरोइन बरामद मंगवाते थे। इनके संबंध पाकिस्तान के नामी तस्कर सिकंदर के साथ बताए जा रहे है। पुलिस ने गिरफ्तार किए नौजवान का 4 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

  • Punjab News: चाइना डोर को पूर्ण रूप से बंद करवाने के लिए पुलिस मुस्तैद, दुकानों पर की छापामारी, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर को पूर्ण रूप से बंद करवाने के लिए पुलिस मुस्तैद, दुकानों पर की छापामारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जैसे-जैसे लोहड़ी-माघी का त्यौहार पास आ रहा है वैसे-वैसे पतंगबाजी के शौकीन लोगों ने त्यौहार मनाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान देखा जाता है कि कई लोग पतंग उड़ाने के लिए चाइना डोर का इस्तेमाल भी करते हैं जोकि काफी घातक है।

    चाइन डोर से हर साल कइयों की जान चली जाती है। वहीं कई पक्षी भी इस डोर के चलते अपनी जान गवां लेते हैं। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने इस डोर पर बैन लगा दिया है। परन्तु फिर भी कई लोग इसके प्रयोग बंद नहीं करते हैं जिन पर लगाम लगाने के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है।

    फतेहगढ़ चूड़ियों के SHO ने बताया कि टीमें बनाकर लगातार पतंग की दुकानों पर छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी दुकान से गट्टू बरामद नहीं हुए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं जो आगे भी लगातार चैकिंग अभियान चलाती रहेंगी।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि चाइना डोर का बॉयकाट किया जाए। वहीं इस दौरान दुकानदारों ने भी बताया कि हम सिर्फ मांजे वाली डोर ही ग्राहकों को बेच रहे हैं ताकि इस चाइना डोर को पूर्ण रूप से बंद किया जा सके।

  • Punjab News: गन्ने का रस बेचने की आड़ में आरोपी करता था ये काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गन्ने का रस बेचने की आड़ में आरोपी करता था ये काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में गन्ने का रस्स बेचने की आड़ में व्यक्ति सरकारी पाबंदीशुदा सामान बेच रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी गन्ने के रस की आड़ के घातक चाइना डोर बेच रहा था, जिसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो कादियां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया और आरोपी के कब्जे से 768 गट्टू बरामद किए। आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि सोनू गन्ने के रस्स बेचने की आड़ में घातक चाइना डोर बेच रहा था। जिसकी सूचना स्पेशल सेल की टीम को मिली। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर 768 गट्टू सहित सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    वहीं डीएसपी ने लोगों से चाइना डोर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहाकि यदि कोई विक्रेता चाइना डोर बेचता पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बसंत पचंमी को लेकर चाइना डोर पर नकेल कसने के लिए ड्रोन के जरिए लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

  • Punjab News: National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर, Air Force जवान की पत्नी घायल

    Punjab News: National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर, Air Force जवान की पत्नी घायल

    गुरदासपुरः पंजाब में 3 दिन से कोहरे का कहर जारी है, वहीं घने के कारण लगातार सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला अमृतसर के पठानकोट नेशनल हाईवे से सामने आया है, जहां कार में सवार होकर परिवार के साथ जा रहे एयरफोर्स जवान की कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई।

    हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार के दोनों दरवाजे हादसे में दूसरी ओर मुड़ गए। इस घटना में एयरफोर्स के जवान की पत्नी परनीती कुमारी घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद के घायल महिला को उपचार के लिए गुरदासपुर अस्पताल ले जा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। जबकि कार में सवार बच्चों और एयरफोर्स के जवान का बचाव रहा।

  • Punjab News: सरेआम चाइना डोर बेचते बाप-बेटे को इंस्पेक्टर ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम चाइना डोर बेचते बाप-बेटे को इंस्पेक्टर ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में पंतगों के त्यौहारी सीजन के नजदीक आते चाइना डोर का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं पुलिस द्वारा चाइना डोर पर नकेल कसने के लगातार प्रयास जारी है। जिसके चलते आज बटाला में ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने वेष बदलकर सरेआम दुकानदार को चाइना डोर के गट्टू सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्दी बदलकर और काली चादर लपेट कर दुकान पर गए और चाइना डोर सहित बाप-बेटे को काबू किया। जिसके बाद घटना स्थल पर काफी हंगामा होना शुरू हो गया।

    ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना सबसे पहले गट्टू थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि दुकानदार के कब्जे से कुछ ही गिनती में चाइना डोर के गट्टू बरामद हुए है। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें पता है कि काबू किए व्यक्ति जिस होलसेल दुकानदार से चाइन डोर के गट्टू लेकर आते है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम बटाले में चाइना डोर की बिक्री रोकने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में चाइना डोर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अन्य व्यक्तियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News : पतंग बेचने वाले ने Social Media पर डाली वीडियो, मौके पर पहुंची पुलिस से नोंकझोक, देखें वीडियो

    Punjab News : पतंग बेचने वाले ने Social Media पर डाली वीडियो, मौके पर पहुंची पुलिस से नोंकझोक, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले में कल देर शाम एक पतंग बेचने वाले दुकानदार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी। इस वीडियो में उसने बटाला शहर के एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) गुरदासपुर को शहर भर के दुकानदारों पर चोरी से बेचे जा रहे चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद इस वीडियो में दुकानदार ने कहा कि बटाला शहर में खुलेआम चाइना डोर बेची जा रही है। इसके साथ ही, उसने आरोप लगाया कि पुलिस इस बिक्री को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है।

    पुलिस प्रशासन पर किय़े थे सवाल

    वीडियो में दुकानदार ने एसएसपी बटाला और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर से सवाल किया और चुनौती दी कि अगर गट्टू चाइना डोर बटाला में नहीं बिकती, तो वे इस पर एक बयान जारी करें। दुकानदार का कहना था कि गट्टू डोर की बिक्री लगातार हो रही है, और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

    पुलिस ने की कार्रवाई

    जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, अगले दिन यानी आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर स्पेशल ब्रांच और SHO (सिटी पुलिस स्टेशन के प्रमुख) अपनी पुलिस पार्टियों के साथ उस दुकानदार की दुकान पर पहुंचे। पुलिस के वहां पहुंचने के बाद दुकानदार और SHO के बीच नोकझोंक हो गई।

    दुकानदार और SHO के बीच हुई बहस

    दुकानदार, जिनका नाम दिनेश खोसला था, ने SHO से कड़ी बहस की। वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था और उसने पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया। दिनेश खोसला का कहना था कि जब प्रशासन को गट्टू चाइना डोर के बारे में सब कुछ पता है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।