Punjab News: 4 गाड़ियों में हुई आमने-सामने टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के तिबड़ी रोड पर नागा वाले मंदिर के पास 4 कारों में आमने-सामने टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसे में चारों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियो में परिवारिक सदस्यों के साथ-साथ बच्चे भी शामिल थी। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटे आई है, लेकिन हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि दीनानगर से अपने गांव जा रहे रणजीत सिंह नाम के शख्स ने ओवरटेक करते हुए 3 कारों में टक्कर मार दी। घटना के दौरान रणजीत सिंह के साथ उनके बच्चे और परिवार मौजूद था।

जबकि अन्य आई 20 कार में सवार गांव बलवंडा के रहने वाले जागीर सिंह मकेरियां से गुरदासपुर आ रहा थे। वहीं गुरदासपुर के रहने वाले राहुल सानी पुत्र राजेसनी स्वीफ्ट गाड़ी में सवार हो कर गुरदासपुर आ रहा था। इसी तरह तीसरी करोला गाड़ी में सवार गुरदापुर का रहने वाला शमशेर सिंह की गुरदासपुर की ओर आ रहा थी चारों की गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। रणजीत सिंह द्वारा ओवरटेकर करते समय तीनों की गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे में रणजीत की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

वहीं अन्य कार सवार शमशेर सिंह, राहुल और जागीर सिंह ने कहा कि वह मुकेरियां से गुरदासपुर की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए हमारी गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में चारों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पीड़ित तीनों कार चालकों ने गाड़ियों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। वहीं रणजीत सिंह ने कहा कि वह दीनानगर से गांव नवांशाले जा रहा था।

इस दौरान दूसरी गाड़ी सामने से ओवरटेक कर रही थी। जिसके चलते उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उसके बाद इस हादसे के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया। गाड़ी में बच्चों सहित 4 लोग शामिल थे, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमें सड़क हादसे की सूचना मिली है जिसके चलते वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना संबंधित थाने की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *