- दलजीत सिंह कलसी ने चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान के बाद उपचुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया।
- कलसी की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि उन्होंने कलसी से डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात की और चुनाव न लड़ने का निर्णय साझा किया।
- कलसी का चुनाव न लड़ने का निर्णय पंजाब की राजनीतिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है, खासकर उनके सहयोगियों पर।
Category: Punjab>Gurdaspur
-

Punjab News: Dibrugarh Jail में बंद MP Amritpal Singh के साथी ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, पढ़े पूरी खबर
Highlights: -

कश्मीर में हुए आतंकी हमले में Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुर : कश्मीर घाटी के गंदरबल जिले में गत शाम हुए आतंकी हमले में पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह(38) निवासी गांव सखोवाल के तौर पर हुई है। हमले में जान गंवाने वाले लोगों में गांव सखोवाल का गुरमीत सिंह भी शामिल था, उनके पिता धर्म सिंह भी सेना के जवान रह चुके हैं।
मृतक गुरमीत अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत कई सालों से IFCKO कंपनी में काम कर रहा था। बता दें कि इस आतंकी हमले में गुरमीत सिंह के साथ एक डॉक्टर और 6 मजदूर भी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक गुरमीत सिंह का शव गांव पहुंचेगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुए अभी 5 दिन ही हुए। पांच दिन के भीतर आतंकियों ने दूसरी बार हमला किया। बता दें कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला के पास सोनमर्ग में रविवार देर शाम आतंकियों के हमले में 7 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले में एक डॉक्टर की भी जान चली गई। इनमें तीन मृतक बिहार के, एक मध्य प्रदेश, एक पंजाब और दो जम्मू व कश्मीर के हैं। बता दें कि यह घटना रविवार रात 8 बजे हुआ, जब श्रमिक अपनी मेस में खाना खाने जा रहे थे। तभी आतंकियों ने स्वचलित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। -

Punjab News: बच्चों से भरी School Van और पिकअप गाड़ी की हुई टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो
गुरदासपुर: हियातनगर के पास स्कूल वैन और पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि स्कूल वैन से टक्कर होने के बाद पिकअप गाड़ी पलट गई। पिकअप गाड़ी में सवार 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भर्ती करवाया गया। हादसे में पिकअप वैन पलट गई, जिससे लोगों की मदद से सीधा करवाया गया।
हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि बच्चों को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई और घटना को लेकर बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आई। पिकअप गाड़ी में सवार घायल ने बताया कि वह टैंट का सामान लेने जा रहे थे। इसी बीच सामने से स्कूल वैन आ रही थी जिन्हें बचाते-बचाते वह खुद हादसे का शिकार हो गए हैं। -

Punjab News: लाइसेंसी असलहा को लेकर निर्देश हुए जारी
गुरदासपुरः पंजाब में विधानसभा उपचुनाव की तराखों का ऐलान हो गया है। वहीं चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में लाइसेंसी असलहा सहित विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 13 नवंबर को घोषित किया गया है और इसके नतीजे 23 नवंबर, 2024 को घोषित होंगे।
भारत चुनाव आयोग के इन आदेशों की पालना में जिला गुरदासपुर की सीमा के अंदर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के लाइसेंसी असला/हथियार, विस्फोटक सामग्री, किरपान, किरचा, भाले, चाकू आदि को प्रतिबंधित किया जाएगा। जिला गुरदासपुर की सीमाएं, जिनका उपयोग शांति और शांति को भंग करने के लिए किया जा सकता है। इसलिए 25 नवंबर तक ऐसे हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह आदेश सेना के जवानों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, बैंक सुरक्षा गार्ड, फैक्ट्री सुरक्षा गार्ड, पेट्रोल पंप मालिकों, मनी एक्सचेंज मालिकों, ज्वैलर्स शॉप मालिकों, खिलाड़ियों (वे निशानेबाज जो राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन और किसी भी आयोजन के सदस्य हैं और किसी इंवेंट में भाग ले रहे हैं) या जिन्हें भारत सरकार/पंजाब सरकार से सुरक्षा प्राप्त है या जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान की गई है, उन पर लागू नहीं होंगे। ये आदेश 25 नवंबर 2024 तक लागू रहेंगे।
-

Punjab News: गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, एक की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो
गुरदासपुरः बटाला में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर बटाला से डेरा बाबा नानक जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सरवाली गांव के पास गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में गाड़ी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। वहीं घटना के दौरान सामने से आ रहा बाइक चालक भी हादसे का शिकार हो गया। घायलों को इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: 2 दिन पहले पंच बनी महिला की हुई मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 दिन पहले गांव की पंच बनी महिला की आज अल सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की अल सुबह हार्ट अटैक आने से मौत हुई है। इस संबंध में मृतक सुरजीत कौर पत्नी शमशेर सिंह की बेटी प्रदीप कौर ने बताया कि वह कल ही अपने मायके से वोट देकर अपनी ससुराल गई थी।
आज उसके मायके से फोन आया कि उसकी मां दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। गांव के सुहिंदर सिंह और गुरिंदरबीर सिंह पिंटू ने कहा कि पिछले सोमवार को सुरजीत कौर को पंच चुना गया था और आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरिंदरबीर सिंह पिंटू ने कहा कि गांव में लगातार मौतें हो रही है और पिछले 2 महीने में गांव समराय 2 में 7 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए आज गांव के गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किया गया है। -

Punjab News: पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान पूर्व सरपंच की हुई मौत
कलानौरः विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक के ब्लाक कलानौर के अधीन आते गांव हकीमपुर में मंगलवार को पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए उंगली पर निशान लगाते ही हृदय गति रुकने से पूर्व सरपंच रजिंदर सिंह की मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के बेटे हरमन सिंह और साहिब सिंह ने बताया कि उनका पिता बेगोवाल में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ियों में पिछले कई दिनों से पाठ करने के लिए गए हुए थे।
बीते दिन पंचायती चुनाव के दौरान गांव में मतदान के लिए आए हुए थे। इसके बाद जब उनका पिता पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने के लिए अपनी उंगली पर निशान चिन्ह लगाया तो उनकी हृदय गति रुक गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनके पिता की मौत हो गई। पूर्व सरपंच की ओर से बेगोवाल से मतदान के लिए आने और उंगली पर निशान लगाने के बावजूद भी मतदान करना नसीब न होने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के मुंह से बस एक ही बात निकल रही है कि मौत इस तरह भी आती है।
पंजाब में बीते मंगलवार को पंचायतों के चुनावों के चुनाव कराए गए थे। पंजाब की 13,237 में से 9,705 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को चुनाव हुआ था। पंजाब पंचायत चुनाव के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आई। चुनाव के दिन पंजाब के तीन जिलों में गोलीबारी हुई जिसमें 11 लोग घायल हो गए। पंजाब में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
-

Punjab News: Polling Staff को ले जा रही Bus हुई हादसाग्रस्त, 8 जख्मी, देखें वीडियो
गुरदासपुरः पोलिंग स्टाफ को लेकर जा रही बस की गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाइवे गांव काला नंगल के पास ट्रक के साथ टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग को गंभीर चोटें लगी है। जबकि 4 से 5 व्यक्तियों को मामूली चोटें आई है। गंभीर जख्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद एसडीएम विक्रमजीत सिंह ने सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने जख्मियों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि तेज बस की रफ्तार तेज होने के चलते यह हादसा हुआ है। मुलाजिम राज कुमार ने बताया कि बस में 5 पोलिंग पार्टियों की टीम बैठी थी। बस गुरदासपुर-अमृतसर हाइवे के पास काला नंगल के पास पहुंची तो बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। कर्मचारी दीपक ने बताया कि हादसे में उनके साथियों को गंभीर चोटें लगी है। जिससे उसकी बाजू फ्रैक्चर हुई है।Bus हुई हादसाग्रस्त, 8 जख्मी, देखें वीडियो
-

Punjab News: गलत चुनाव चिन्ह लगाने पर माहौल हुआ तनावपूर्ण, रोकनी पड़ी Voting , देखें वीडियो
गुरदासपुरः पंचायती चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है, लेकिन हर कहीं माहौल बिगड़ता जा रहा है। अब एक मामला गुरदासपुर के गांव बबेहाली में देखा गया है। जहां एक उम्मीदवार के नाम के आगे गलत चुनाव चिन्ह लगाने से वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद पोलिंग स्टाफ ने वार्ड नंबर-8 बूथ नंबर-82 पर चुनाव प्रक्रिया रोक दी है। जिसके बाद पोलिंग एजेंट की ओर से शिकायत प्रिजाइडिंग अफ्सर को दे दी गई थी। हालांकि यह बात सामने नहीं आई है कि किस उम्मीदवार के नाम के आगे चुनाव चिन्ह गलत लगाया गया है। वहीं पोलिंग स्टाफ की ओऱ से वोटिंग रोकने से बूथ के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। जिससे मतदातओं में रोष पाया जा रहा है। बता दें कि जिस गांव में वोटिंग रोकी गई है वह शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह का गांव बबेहाली है।
-

Punjab News: पंचायत चुनाव के बीच AAP उम्मीदवार पर चढ़ाया ट्रैक्टर, कांग्रेस नेता पर लगे आरोप, 5 लोग घायल
गुरदासपुरः पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव गौसल में विरोधी गुट के उम्मीदवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। रतन सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गौसल ने बताया कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर मेन रोड पर स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोपी दुकान के सामने दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर खड़े थे।
इस दौरान कांग्रेस के सरपंच पद के उम्मीदवार कुलविंदर सिंह ने ललकारा मारते कहा कि इसे ट्रैक्टर के नीचे देकर मार डालते हैं। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मार डालने की नीयत से उसे ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। ट्रैक्टर की टक्कर से वह जमीन पर गिर गया, जिसके चलते उसे काफी चोट आई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया। इस दौरान गांव के कुछ अकाली दल से संबंधित लोग उसका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
इसके चलते 5 लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक युवक के हाथ की अंगुलियां कट गईं, जिन्हें डाक्टरों ने बड़ी मुश्किल से जोड़ा। उधर, जख्मियों का हाल जानने के लिए शिअद नेता सुच्चा सिंह लंगाह सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय जंगल राज बना हुआ है। सरकारी अस्पताल में तेजधार हथियारों के साथ पहुंचकर हमला करना पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करता है। वह पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी के साथ मुलाकात करेंगे। अगर कोई हल न निकला तो संघर्ष किया जाएगा। थाना कलानौर की पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रतन सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में रात करीब 12 बजे आरोपी फिर से अपने साथियों के साथ पहुंच गया।
वहां उसने उसका हाल जानने आए लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। वहीं थाना कलानौर की पुलिस ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने के आरोप में बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जश्नप्रीत सिंह, कर्णप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी गौसल थाना कलानौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में हमले को लेकर थाना सदर के प्रभारी अमनदीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।