Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: निहंग बाणे में आए लुटेरों ने ज्वेलर्स के परिवार को बनाया बंधक, 40 लाख की नगदी सहित करोड़ों की लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग बाणे में आए लुटेरों ने ज्वेलर्स के परिवार को बनाया बंधक, 40 लाख की नगदी सहित करोड़ों की लूट, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में जेल रोड स्थित 5 नंबर स्कीम में ज्वेलर्स के परिवार को बंधक बनाकर निहंग सिंह के बाणे में आए लुटेरे करोड़ों रुपए लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 5 लुटेरे 40 लाख की नगदी सहित करोड़ों के गहने लूटकर फरार हो गए। ज्वेलर्स वरुण महाजन की पत्नी नेहा महाजन ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे निहंग सिंह के बाणे में 5 लोग उनके घर आए। उस समय उनका ड्राइवर सरबजीत सिंह गाड़ियां साफ कर रहा था।

    लुटेरों ने ड्राइवर से बात की और जब ड्राइवर उन्हें बुलाने अंदर आया, तो सभी बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने परिवार को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के बारे में कुछ गलत पोस्ट डाली है, इसलिए वे उनके पास आए हैं। इसी दौरान, दो बदमाशों ने नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और सभी घरवालों को एक जगह इकट्ठा कर लिया। इसके बाद, लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया।

    ड्राइवर सरबजीत सिंह को एक कमरे में, नेहा महाजन और उनके दो बच्चों कृष व शिखर को दूसरे कमरे में, और पति वरुण महाजन को एक अन्य कमरे में बंद कर दिया गया। लुटेरों ने घर की सभी चाबियां ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकियां दीं। धमकियों के बाद, लुटेरों ने घर से सारा सोना और कैश लूट लिया। जाते समय वे घर के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी अपने साथ ले गए और परिवार की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

    परिवार के अनुसार, कुल 7 करोड़ रुपए की लूट हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी तरजिंदर सिंह ने बताया की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुसार निहंग सिंह के वेश में पांच व्यक्ति उनके घर पर आए थे। जिन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है और उनके पास हथियार भी मौजूद थे। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • Punjab News: रणजीत के एनकाउंटर मामले में High Court ने DGP को किया तलब

    Punjab News: रणजीत के एनकाउंटर मामले में High Court ने DGP को किया तलब

    गुरदासपुरः पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह का गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। अदालत ने कहा कि रणजीत सिंह का शव कई दिनों से सिविल अस्पताल पड़ा हुआ है। इसलिए तुरंत पोस्टमार्टम करवाना जरुरी है। सीजीएम ने तुरंत सिविस अस्पताल के एसएमओ को आदेश देते हुए पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों का बोर्ड बनाने के निर्देश जारी किए थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਨਕਾਊਂਟਰ ਮਾਮਲਾ : ਪੰਜਾਬ–ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਅਹਿਮ ਸੁਣਵਾਈ, ਡੀਜੀਪੀ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪੇਸ਼!

    वहीं रणजीत मुठभेड़ मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव को आज तलब किया है। डीजीपी गौरव यादव को दोपहर 2 बजे तक जवाब देने का समय दिया गया है। ऐसे में आज दोपहर को डीजीपी वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए हाईकोर्ट को जवाब तलब करेंगे। रणजीत सिंह के एनकाउंटर को लेकर परिवार द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे है और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

  • Punjab News: Ranjit Singh Encounter मामले में कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को लेकर जारी किए आदेश

    Punjab News: Ranjit Singh Encounter मामले में कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को लेकर जारी किए आदेश

    गुरदासपुरः जिले में रंजीत सिंह एनकाउंटर मामले का विवाद लगातार गरमा रहा है। दरअसल,केस की रंजीत सिंह एनकाउंटर केस की पैरवी कर रही उनकी लीगल टीम के एडवोकेट अजय मरवाह, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के एडवोकेट रविदीप बदियाल, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और जिला अदालतें, गुरदासपुर के एडवोकेट भजनप्रीत सिंह, जिला अदालतें, गुरदासपुर और उनकी समूची लीगल टीम द्वारा जो याचिका कोर्ट को दी गई थी।

    जिसमें माननीय अदालत ने आदेश दिया कि मामले से जुड़े सभी पुलिस अफसरों एसएसपी, गुरदासपुर, थाना दोरंगला के एसएचओ; थाना पुराना साला के एसएचओ, सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह तथा इस मामले में शामिल अन्य पुलिस कर्मी और पीड़ित रंजीत सिंह जो घटनास्थलों पर मौजूद के फोन नंबरों का विवरण जांच अधिकारी और संबंधित टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी को प्रदान करें।

    संबंधित टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि ये अधिकारियों के कॉल विवरण 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक संरक्षित रखें। इसी प्रकार, इन अधिकारियों के GPS स्थानों को भी सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त घटना के निकट लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए और जांच का हिस्सा बनाया जाए। इसी तरह, मृतक पीड़ित रंजीत सिंह के कॉल विवरण और स्थान को भी सुरक्षित रखा जाए।

    माननीय अदालत ने यह भी आदेश दिया कि सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह, जिन्हें समर के दौरान घायल दिखाया गया है, कि मेडिकल रिकॉर्ड और जांच के संबंध में एसएमओ के डॉक्टरी परीक्षण के लिए डॉक्टरों की एक तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन किया जाए और उसकी विस्तृत रिपोर्ट सेल्ला/ इलाका मजिस्ट्रेट को दी जाए। उनकी बांह पर गोली लगने के संबंध में जांच करके यह स्पष्ट किया जाए कि उनकी बाजू पर लगी गोली खुद लगी थी या मारी गई थी।

     

     

     

     

  • Punjab News: लंगर से वापस लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 10 फीट हवा में उछली, मौके पर मौत

    Punjab News: लंगर से वापस लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 10 फीट हवा में उछली, मौके पर मौत

    गुरदासपुर: शहर के गांव गजनीपुर से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, चोला साहिब जा रहे श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लंगर लगाकर अपने गांव गजनीपुर लौट रही एक महिला को गुरदासपुर डेरा बाबा नानक रोड पर गजनीपुर गांव के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। परिवार के मुताबिक, ड्राइवर कार को इतना तेज चला रहा था कि टक्कर लगने के बाद महिला बलविंदर कौर 10 फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार ड्राइवर रुकने के बजाय भाग गया, लेकिन जोरदार टक्कर लगने से उसकी आगे की नंबर प्लेट वहीं गिर गई। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। जोड़ा छितरा चौकी पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर कार ड्राइवर की पहचान शुरू कर दी है।

    मृतक महिला बलविंदर कौर के परिवार वालों सतवंत सिंह, बलविंदर सिंह और गुरकीरत सिंह ने बताया कि 52 साल की बलविंदर कौर 3 मार्च को गुरदासपुर से गुजर रहे चोला साहिब के स्वागत में लगाए गए लंगर में सेवा करने गई थी। जब वह लंगर में सेवा करके गांव गजनीपुर लौट रही थीं, तभी सड़क पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह 10 फीट हवा में उछल गईं और सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गईं।

    इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार ड्राइवर कार भगा ले गया लेकिन उसकी नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। उन्होंने मांग की कि ऐसे लापरवाह कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: रणजीत सिंह के Encounter मामले में दिलावर ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: रणजीत सिंह के Encounter मामले में दिलावर ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के आदिया गांव में 22 फरवरी को पुलिस चौकी के एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रणजीत सिंह का एनकाउंटर करके ढेर कर दिया था। जिसके बाद से मामला गरमाया गया।

    वहीं इस मामले में गिरफ्तार दिलावर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कबूल किया है कि उसने रणजीत सिंह (पुलिस मुठभेड़ में मारा गया) और फरार इंदरजीत सिंह के साथ मिलकर इस मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिलावर ने सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान यह बात कबूल की और स्थानीय युवाओं को पैसे का लालच देकर फंसाने की आईएसआई समर्थित साजिश की ओर इशारा किया।

     

     

     

     

  • रणजीत सिंह के एनकाउंटर पर Shahzad Bhatti ने पुलिस पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    रणजीत सिंह के एनकाउंटर पर Shahzad Bhatti ने पुलिस पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में 2 पुलिस कर्मचारियों की हत्या के बाद जिस रणजीत सिंह के हुए एनकाउंटर को लेकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सवाल उठाए। ऑडियो जारी करके भट्टी ने दावा किया कि पंजाब पुलिस का ये एनकाउंटर फेक है। भट्टी का दावा है कि रणजीत सिंह पुलिस को मारने वालों में शामिल ही नहीं था। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में भट्टी ने कहा कि पंजाब पुलिस सिखों के खिलाफ जुल्म कर रही है। अगर मैंने पहले पुलिस वालों को मामने का वीडियो डाला था तो मुझे ये भी पता है कि ये कत्ल किसने किए हैं और किसने करवाए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एनकाउंटर में मारा गया युवक घटना में शामिल नहीं था। अगर आपने मुझ आरोप पर लगाया है न कि मैंने वीडियो अपलोड की है, अगर मैंने वीडियो अपलोड की है तो मैं यह भी साबित कर दूंगा कि इस लड़के का लेना-देना कोई नहीं है। किसी मामले में शामिल नहीं है। जो आपने फेक एनकाउंटर किया है, फिर कौन जवाबदेह होगा इन चीजों का? भट्टी ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस से जवाब मांगा जाना चाहिए और एनकाउंटर करने वाली टीम से सबूत मांगे जाने चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट में जाकर जांच की मांग करनी चाहिए। मुझसे तो रणजीत सिंह की मां का दुख नहीं देखा जाता। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। शहजाद भट्टी ने जारी ऑडियो में कहा रणजीत सिंह लड़का इन्होंने फेक पुलिस मुकाबले में मारा है, बिल्कुल बेगुनाह और बिना वजह मारा है। पंजाब पुलिस से हम भी एक चीज पूछना चाहते हैं, मैं भी पूछना चाहता हूं कि कभी आपने किसी दूसरे का एनकाउंटर किया है? किसी यूपी वाले का एनकाउंटर किया है? क्यों आप सिर्फ पंजाब के और पंजाबियों के और सिखों के दुश्मन बने खड़े हो। शहजाद भट्टी ने कहा कि ठीक है, इस लड़के का कोई एक सबूत दिखा दो कि किसी चीज के साथ यह लड़का जुड़ा हुआ था। उसकी गलती यह थी कि वह सिर्फ अपने घर से भागा नहीं था। आपके पास लॉरेंस तो आज तक मरा नहीं, उसका तो आपसे एनकाउंटर हुआ नहीं, जो कि मार कर बंदे को कबूल भी करता है कि मैंने किया है, वह आपसे मरा नहीं आज तक। भट्टी ने कहा कि मैं इस मामले पर बोलना नहीं चाह रहा था, लेकिन उस बच्चे की मां को हमने रोते देखा, इसलिए मजबूरी में ऑडियो जारी कर रहा हूं। आप जो पंजाबियों के ऊपर, सिखों के ऊपर जुल्म कर रहे हो ना, उसे देख कर बोलना पड़ा। थोड़ी सी शर्म करो, क्यों आप पंजाबियों के दुश्मन बने हो। भट्टी ने कहा कि यह जो भी डीआईजी या डीएसपी है, इसके ऊपर लीगल केस करो ताकि कल को यह किसी का बच्चा न मार सके इस तरीके से। ठीक है। अगर वह कहीं भी शामिल है तो उसका सबूत दिखाएं या फिर कोर्ट बैठा है उसकी सजा का फैसला करने वाला। भागे हुए लोग भी शामिल हैं या नहीं पता नहीं- पुलिस वाले जो दूसरे भी दोनों का नाम ले रहे हैं, पता नहीं वह भी बीच में आए हैं या नहीं हैं। जो घर बैठा था उसको अपनी वर्दियां बचाने के लिए और अपनी बल्ले-बल्ले करने के लिए आपने यह काम कर दिया। सीधी तरह कहो कि आपके हाथ एक सुई जितनी भी कोई चीज नहीं लगी है।
  • Punjab News: 2 पुलिस कर्मियों की मौत मामले में आरोपी का हुआ एनकाउंटर, SHO की पलटी गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पुलिस कर्मियों की मौत मामले में आरोपी का हुआ एनकाउंटर, SHO की पलटी गाड़ी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराना शाला इलाके में आरोपी को आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मरने वाला आरोपी रणजीत सिंह है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिग कर दी। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह को गोली लगी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले आलिनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के दौरान ही आदियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਸਰਹੱਦੀ ਚੌਕੀ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ: ਪੁਲਸ ਦੀ ਤਿੱਖੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਕੀਤਾ ਐਨਕਾਊਂਟਰ, ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
    इस दौरान मुठभेड़ हो गई और SHO दोरांगला की गाड़ी भी पलट गई। हालांकि पुलिस की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए एनकाउंटर को अंजाम दे दिया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम ने पहले ही एक आरोपी दिलावर सिंह निवासी गांव अलीनंगल को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी गांव आधियां की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले अलीनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था।
    उससे पूछताछ के दौरान ही आधियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी। पुलिस आरोपी रणजीत सिंह को पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं रणजीत सिंह की ओर से की गई फायरिंग में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह भी जख्मी हो गए, उन्हें भी गोली लगी है।
       
  • लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद Shahzad Bhatti ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद Shahzad Bhatti ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में 2 पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर लॉरेंस गैंग के करीबी हैरी बॉक्सर द्वारा बीते दिन पोस्ट शेयर की गई थी। जिसमें हैरी ने जल्द घटना का बदला लेने की बात कही थी। इस दौरान पोस्ट में गर्दन काटकर वीडियो डालने का जिक्र किया था। वहीं घटना के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। शहजाद भट्टी ने कहा कि नाजायज पोस्ट डालकर सिर्फ शोहरत बटोरने की कोशिश की जा रही है। पहले अपने पुराने बदले पूरे कर लो, फिर बड़ी-बड़ी बातें करना। शहजाद भट्टी बोला- पहले बदला लेकर दिखाओ। भट्टी ने उदाहरण देते हुए कहा, दुबई में जिस व्यक्ति का गला काटा गया, पहले उसका बदला लेकर दिखाओ। सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नाम कमाना आसान है। आगे भट्टी ने कहा तुम खुद अपने देश के गद्दार हो और फेम हासिल करने के लिए ऐसी झूठी पोस्ट डालते हो। अंत में भट्टी ने कहा, मैं भी इंतजार करूंगा कि तुम कब तक बदला लेते हो। लॉरेंस ग्रुप की ये सीधी धमकी कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) को दी गई थी। TTH के नाम से पोस्ट जारी कर दावा किया गया था कि दोनों की हत्या उनकी अल बुर्क ब्रिगेड ने की है। हालांकि दोनों के दावे की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता।  
  • Punjab News: पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर शहजाद भट्टी ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर शहजाद भट्टी ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मियों की हत्या को लेकर लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस कर्मियों की गोली लगने से हुई मौत मामले में पाकिस्तानी डॉन ने वीडियो जारी किया। इसमें एएसआई और होमगार्ड की गोली की मौत को लेकर पंजाब पुलिस पर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर इस घटना की लॉरेंस गैंग ने करीबी हैरी बॉक्सर ने धमकी दी है। लॉरेंस गैंग की ओर से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें हैरी बॉक्सर ने कहाकि बीते दिन गुरसापुर में हमारे 2 पुलिस कर्मी गुरनाम सिंह और अशोक कुमार शहीद हो गए। वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि आंतकियों ने हमारे 2 जवानों को शहीद किया है। इसी के साथ लॉरेंस गैंग ने धमकी दी है कि 2 जवानों के शहीदी का बदला तुम्हारे 10 लोगों को मारकर लिया जाएगा। पोस्ट में कहा कि आतंकियों का साथ देने वाले अब तैयार हो जाए, सबसे पहले उनका गला काटा जाएगा। हमारे देश के सैनिकों और रक्षा करने वालों की तरफ अगर आंख उठाओंगे तो हम उनकी आंख निकाल लेंगे। हमें पता है कि कौन किसका साथ दे रहा है, अब गर्दन काटकर वीडियों डालेंगे। भट्टी ने कहा कि ऐसे मामले तब सामने आते हैं जब लोग पुलिस के सताए होते हैं। पंजाब पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने कुछ दिनों में कई फेक एनकाउंटर किए हैं। इन एनकाउंटर में कभी किसी तो कभी किसी गैंगस्टर का नाम जोड़ दिया। पुलिस की इस तरह की हरकतों का बदला लेने के लिए लोग गोली मारते हैं। भट्टी ने कहा कि हालांकि हो सकता है कि इस मामले में मरने वाले दोनों पुलिस वालों का कोई कसूर न हो। जब कोई पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी होता है और उसे टार्गेटेड पुलिस अधिकारी नहीं मिल रहा होता है तो गुस्सा निकालने के लिए जो भी सामने आता है वो शिकार बन जाता है। यह एक बहुत ही दुखद समाचार है कि इंडिया के पंजाब में दौरंगला पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मियों की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर को सुनकर बहुत अफसोस हुआ, लेकिन इसके साथ ही कई सवाल भी खड़े होते हैं। पंजाब सरकार-पुलिस के दावे खोखले-भारत सरकार और पुलिस जो बड़े-बड़े दावे करती है, इस तरह की घटनाओं को देखकर लगता है कि वे दावे खोखले हैं। जब पुलिसकर्मियों पर इस तरह के हमले होते हैं, तो उसकी एक वजह यह भी होती है कि जब आप निर्दोष लोगों को पकड़कर उन पर झूठे मुकदमे करते हैं या झूठे पर्चे दर्ज करते हैं, तब ऐसी घटनाएं होती हैं। इसके अलावा, जो फर्जी एनकाउंटर (फेक एनकाउंटर) किए जाते हैं, जहां किसी को भी पकड़कर मार दिया जाता है और कह दिया जाता है कि वह फलां गैंगस्टर का आदमी था, तब लोग बदला लेने पर उतारू हो जाते हैं। हो सकता है कि जिन दो पुलिसवालों की जान गई है, उनका इसमें कोई लेना-देना न हो, लेकिन जो बदला लेना चाहते हैं, वे यह नहीं देखते कि सामने कौन है। उनके हाथ जो भी आता है, वे अपना गुस्सा निकालते हैं। इसलिए, पुलिस को चाहिए कि न तो झूठे एनकाउंटर करे और न ही लोगों पर झूठे केस डाले। मीडिया में जो पंजाब पुलिस या अन्य पुलिस बल दावे करते हैं, वे ऐसी वीडियो आने के बाद झूठे साबित होते हैं। शायद वे इस वीडियो को भी सच न मानें, लेकिन मैं मीडिया वालों से कहूंगा कि वे उस पुलिस स्टेशन और इलाके में जाएं और इस खबर को सामने लाएं। मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को इंसाफ मिलना चाहिए और उन्हें पता होना चाहिए कि उनके परिजनों के साथ क्या हुआ। पुलिस को झूठे पर्चे, झूठे केस और फर्जी एनकाउंटर करना बंद कर देना चाहिए।
  • Punjab News: इस आतंकवादी संगठन ने पुलिसकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ली

    Punjab News: इस आतंकवादी संगठन ने पुलिसकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ली

    गुरदासपुर। जिले में हुई दो पुलिसवालों की हत्या की ज़िम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली है। इस संगठन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि वे तुरंत सेना और पुलिस से इस्तीफ़ा दें, नहीं तो वे सभी वर्दी वाले जवानों पर उनके घरों में हमला करेंगे।

    गुरदासपुर ज़िले के अदिया गांव में दो पुलिसवालों की हत्या का मामला खतरनाक मोड़ ले चुका है। इस हत्याकांड के कुछ ही घंटों बाद, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक कथित आतंकवादी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। इस दावे ने न सिर्फ़ पंजाब पुलिस बल्कि सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर कर दिया है।

    अल-बुर्क ब्रिगेड ने ली ज़िम्मेदारी
    वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि यह हमला तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने किया था। पोस्ट में कहा गया है कि यह हमला 22 फरवरी, 2026 की सुबह दुरंगला पुलिस स्टेशन इलाके में “ग़ज़वा-ए-हिंद” के हिस्से के तौर पर हुआ था। आतंकवादी संगठन ने गर्व से हमले की ज़िम्मेदारी ली और इसे “सफलता” बताया।