Category: Health
-

भारतीयों की डाइट में Protein की कमी, ICMR ने रिपोर्ट में किया खुलासा
सेहत: भारतीय खाना अपने स्वाद के लिए सारी दुनिया में मशहूर है परंतु इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की नई रिपोर्ट ने इस स्वाद के पीछे सेहत पर होने वाले खतरे के बारे में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों की डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और प्रोटीन की मात्रा कम है। इसी कारण देश में मोटापा, डायबिटीज और मसल वीकनेस जैसी दिक्कतें तेजी के साथ बढ़ रही हैं। -

बदलते मौसम में Immunity मजबूत बनाएंगी ये चीजें, जरुर करें Diet में शामिल
सेहत: बदलते इस मौसम में बहुत से लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार और गले के इंफेक्शन जैसी दिक्कतें होती हैं। इस इंफेक्शन का सबसे बड़ा कारण है कमजोर इम्यूनिटी। जब शरीर की इम्यूनिटी पावर कमजोर होती है तो वह बदलते हुए तापमान और संक्रमण के साथ अच्छे से नहीं लड़ पाती। ऐसे में यह जरुरी है कि आप बदलते हुए मौसम के साथ अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाए और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं।आंवला
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आंवला सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यह आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स को बढ़ाएगा और इम्यून सेल्स को एक्टिव रखेगा। रोज एक आंवला खाने से आपका शरीर मजबूत बनेगा और बदलते हुए मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं भी दूर रहेगी। आप आंवला का जूस या फिर मुरब्बा बनाकर खा सकते हैं।संतरा
सर्दी के मौसम में संतरा बहुत ही जरुरी फल माना जाता है। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह व्हाइट सेल्स का उत्पादन भी बढ़ाएगा। रोज एक संतरा यदि आप खाते हैं तो सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से दूर रहेगा और आपका शरीर एनर्जेटिक महसूस करेगा।नींबू पानी
बदलते इस मौसम में आप अपनी डाइट में नींबू पानी भी शामिल कर सकते हैं। सुबह के समय गुनगुना नींबू पानी पीना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स भी करेगा और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है जो इंफेक्शन से बचने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करेगा।हल्दी
इसमें करक्यूमिन नाम का तत्व मौजूद होता है। करक्यूमिन में शक्तिशाली एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों के मौसम में रोज रात को यदि आप हल्दी वाला दूध पीते हैं तो यह बहुत फायदेमंद रहेगा। इससे आपका शरीर अदंर से भी गर्म रहेगा और इंफेक्शन से भी बचाव होगा।मेवे और बीज
अखरोट, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, जिंक ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ए मौजूद होता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा। इसे यदि आप डाइट में शामिल करते हैं तो आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी।बादाम
इसमें हैल्दी फैट्स और विटामिन-ई काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह आपकी कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाएंगे और शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करेंगे। बदलते मौसम के साथ आप रोज कुछ भिगोए हुए बादाम खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलेगा और थकान भी दूर होगी।इन बातों का भी रखें ध्यान
. नींद की कमी के कारण भी आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। ऐसे में बदलते हुए मौसम के साथ रोज 7-8 घंटे की नींद जरुर लें। . कोशिश करें कि बदलते मौसम के साथ दिन भर हाइड्रेट रहें। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और इंफेक्शन का खतरा कम होगा। . तनाव आपकी इम्यूनिटी पर नेगेटिव असर डालेगा। ऐसे में रोज थोड़ी देर ध्यान और योग करें। इससे आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों अच्छी होगी। -

Sonam Kapoor की फिटनेस का सीक्रेट है ये डाइट प्लान, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सेहत: भागदौड़ भरी इस जिंदगी में हर कोई फिट और एक्टिव रहना चाहता है परंतु अच्छी गाइडेंस और समय न मिलने के कारण फिटनेस रुटीन फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में काफी लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पीरेशन लेते हैं। एक्ट्रेस की हेल्दी डाइट कई तरह की बीमारियों से दूर रखने और बॉडी को फिट रखने में मदद कर सकती है। एक्ट्रेस की बात करें तो सोनम कपूर की डाइट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। सोनम खाने की काफी शौकीन है परंतु वह अपनी आप को हेल्दी और फिट रखने के लिए खाने में सही बैलेंस रखती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो दिनभर क्या खाती हैं।गर्म पानी में नींबू डालकर पीती हैं एक्ट्रेस
सोनम ने बताया कि वह सुबह 6 बजे उठती हैं और फिर सबसे पहले गर्म पानी में नींबू डालकर पीती हैं। इसके बाद वह एक कप झागदार कोलेजन चॉकलेट कॉफी पीती हैं। फिर 6:45 पर वह ब्राजील नट्स खाती हैं जो उन्होंने सारी रात के भिगोए होते हैं। इसके बाद सोनम सुबह 9:45 पर प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करती हैं। नाश्ते में वह ऑमलेट और टोस्ट लेती हैं। सोनम लगभग 1:45 पर लंच करती हैं। लंच में वह आमतौर पर चिकन पास्ता खाती हैं और करीबन 4 बजे फिर से वह एक कप कॉलेजन चॉकलेट काफी पीती हैं।डिनर भी लेती हैं हेल्दी
अपना डिनर भी सोनम शाम को 5:15 बजे तक कर लेती हैं। डिनर में वह ज्यादातर चिकन टोस्ट के साथ एक बाउल योगर्ट और बेरीज लेती है। शाम को 7 बजे के आस-पास वह एक कप गरम सूप पीती है। अपने खाने में एक्ट्रेस बैलेंस बनाकर रखते हुए हेल्दी और टेस्टी फूड का सेवन करती हैं। सोनम की डाइटिशियन ने बताया कि दिन की शुरुआत विटामिन-सी से भरपूर नींबू पानी के साथ करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है। नींबू पानी पीने के बाद कॉफी पीना अच्छा होता है क्योंकि खाली पेट कॉफी यदि आप पीते हैं तो हार्टबर्न, एसिडिटी और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा ब्राजील नट्स सेलेनियम से भरपूर होते हैं। इनको खाने से पहले भिगोने से इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाता है। खासतौर पर थायरॉइड के मरीजों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। थायरॉइड की कमी के कारण थकान, वजन बढ़ना और ठंड सहन न कर पाना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।बैलेंस्ड डाइट लेती हैं एक्ट्रेस
सोनम अपने ब्रेकफास्ट और लंच में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेटेड बैलेंस मात्रा में लेती हैं। वह अंडे, चिकन ब्रेड और पास्ता के साथ बैलेंस बनाती हैं। योगर्ट और बेरीज प्रोटीन, फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। ऐसे में इनको खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख भी कंट्रोल में रहती है। इसमें पाए जाने वाले प्रीबॉयोटिक्स आपके गट हेल्थ को सही रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा सूप में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं जो आपके शरीर को पोषण देने और पेट को भरा हुआ रखने में मदद करते हैं। -

Heart Attack से बचाएंगे ये तरीके, दिल भी रहेगा स्वस्थ
हेल्थः दिल का सेहतमंद रहना शरीर के सही कामकाज के लिए बेहद अहम है। यही खून पंप करता है और पूरे शरीर तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां (सीवीडी) दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। हर साल करीब 1.8 करोड़ लोग इनसे जान गंवाते हैं। इन बीमारियों में पांच में से चार मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होती हैं।
अमेरिका के कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार हम अच्छी डाइट, नियमित व्यायाम और तंबाकू से दूरी बनाकर जिंदगी की शुरुआती उम्र से ही दिल को होने वाले किसी भी नुकसान को कम कर सकते हैं। हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक जाने वाली खून की आपूर्ति अचानक रुक जाती है। खून का बहाव रुकने से ऑक्सीजन दिल तक नहीं पहुंच पाती और दिल की मांसपेशी को नुकसान हो सकता है। अगर तुरंत इलाज न मिले तो यह नुकसान स्थायी हो सकता है।
कैसे पहचानें कि हार्ट अटैक हो रहा है?
– हार्ट अटैक अलग-अलग लक्षणों के साथ हो सकता है। सबसे आम लक्षण है सीने में दर्द, लेकिन यह तेज चुभन जैसा दर्द नहीं बल्कि सीने पर दबाव और कसाव जैसा होता है।– कुछ महिलाओं को सीने के दर्द के साथ गर्दन और दोनों हाथों में भी दर्द महसूस हो सकता है।
– चक्कर आना, सिर हल्का लगना, ज़्यादा पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ़ और घरघराहट शामिल हैं।
– हालांकि कई बार हार्ट अटैक अचानक होता है, लेकिन कभी-कभी इसके चेतावनी संकेत कई घंटे या दिन पहले भी दिख सकते हैं। ऐसा सीने का दर्द जो आराम करने पर भी ठीक न हो, एक संकेत हो सकता है।
हार्ट अटैक से बचाव कैसे करें
– हार्ट अटैक का खतरा कम करने के कई तरीके हैं, जैसे डाइट और एक्सरसाइज के जरिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करना।– कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद वह पदार्थ है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए ज़रूरी है। लेकिन कुछ प्रकार का कोलेस्ट्रॉल अगर बहुत ज़्यादा हो जाए तो यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।
– कम वसा और ज्यादा फाइबर वाला आहार सुझाया जाता है। नमक का सेवन रोज 6 ग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।
– ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और सैचुरेटेड फैट वाली चीजें न खाएं, क्योंकि ये खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती हैं। इनमें मीट, केक, बिस्किट, सॉसेज, बटर और पाम ऑयल वाली खाने की चीजें शामिल हैं।
– संतुलित आहार में अनसैचुरेटेड फैट होनी चाहिए। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती है और धमनियों को खुला रखने में मदद करती है। इनमें ऑयली फिश, एवाकाडो, मेवे और वनस्पति तेल शामिल हैं।
-

सावधान! ये वजह बन सकती है kidney Damage का कारण
हेल्थः किडनी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे काम करती है। यह खून से वेस्ट मटीरियल को बाहर निकालने और शरीर से एक्स्ट्रा तरल पदार्थ और टॉक्सिंस को फिल्टर करती है। किडनी ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखने, पीएच लेवल को बैलेंस और शरीर के लिए कई हार्मोन्स को बनाने जैसे कई अहम कामों में अपनी भूमिका निभाती हैं।
इसलिए हमें किडनी की सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है।
किडनी को शरीर से वेस्ट मटीरियल और टॉक्सिंस यानी विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने का काम करती है। इसके लिए किडनी को पानी की जरूरत होती है। कम पानी पीने से शरीर में वेस्ट मटीरियल जमा होने लगते हैं जिससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और आपको किडनी स्टोन होने का खतरा होता है।
नमक का ज्यादा सेवनः ज्यादा नमक का सेवन शरीर और किडनी के लिए अच्छा नहीं है। नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो धीमे-धीमे किडनी को खराब कर सकता है। नमक का ज्यादा सेवन किडनी पर दबाव डालता है और उसकी कार्यक्षमता को कम करता है।
वयस्कों के लिए सामान्य तौर पर प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक लेने की सलाह दी जाती है। इससे ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लडप्रेशर, स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादातर नमक हमारे शरीर में पैक्ड खाद्य पदार्थों से आता है इसलिए बाहर से कोई फूड आइटम खरीदते वक्त लो सोडियम यानी कम नमक वाले फूड को ही तरजीह दें।
शराब और तंबाकू का सेवनः ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, स्मोकिंग आपकी रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाती हैं जिससे ब्लड वेसल्स संकरी हो जाती हैं। इससे किडनी में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और किडनी को काम करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
नींद की कमी और आलसः ठीक से नींद न लेने से हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा बढ़ता है।कई रिसर्च में यह सामने आया है कि लंबे समय तक नींद की कमी बच्चों और व्यस्कों में हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ा सकती है। फिजिकल एक्टिविटी की कमी से वन बढ़ता है जो डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याओं को दावत देता है इसलिए ये दोनों ही कंडीशन्स किडनी को खराब करने का कारण बन सकती हैं।
-

ये घरेलू नुस्खे गायब करेंगे Kitchen के जिद्दी दाग, नहीं होना पड़ेगा परेशान
हेल्थः दिवाली पर हर कोई अपने घर की सफाई करता है, ताकि घर चमक उठे और त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाए। लेकिन किचन की सफाई सबसे ज्यादा मेहनत भरा काम होती है। तेल के छींटे, दीवारों पर जमी चिकनाई, गैस के दाग और सिंक की गंदगी हटाने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे को अपनाकर बिना ज्यादा मेहनत के किचन को आसानी से साफ कर सकते हैं।
नींबूः नींबू की खटास ग्रीस और जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है। अगर किचन में तेल के छींटे, सिंक पर दाग या गैस स्टोव पर जमी चिकनाई हटानी हो तो नींबू सबसे आसान और नेचुरल तरीका है। दाग हटाने के लिए नींबू के रस को साबुन के साथ मिलाकर सीधे उस जगह पर लगाएं या उसे बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। नींबू न सिर्फ दाग हटाने में मदद करता है, बल्कि यह नेचुरल एयर फ्रेशनर का भी काम करता है।
बेकिंग सोडाः किचन से दाग-धब्बों को दूर करने का सबसे आसान घरेलू नुस्खा है बेकिंग सोडा। आप इससे किचन के सिंक, नालियों, ओवन, माइक्रोवेव और स्टोव तक को आसानी से साफ कर सकते हैं। बस ध्यान रहें, सफाई करते समय हाथों में दस्ताने जरूर पहनें ताकि आपके हाथों की स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे।
सिरकाः सिरका एक नेचुरल डिसइंफेक्टेंट की तरह काम करता है यानी यह बैक्टीरिया और जर्म्स को मारने में मदद करता है। इससे आप किचन के टाइल्स, कांच और किचन काउंटर आसानी से साफ कर सकते हैं। बस थोड़ा सिरका पानी में मिलाकर स्प्रे करें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे दाग-धब्बे हट जाएंगे और सतह एकदम चमकने लगेगी।
टूथपेस्टः टूथपेस्ट सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि सफाई में भी कमाल करता है। इससे चांदी के बर्तन, नल और टाइल्स की पुरानी चमक वापस लाई जा सकती है। इसे किसी सॉफ्ट कपड़े या ब्रश पर लगाकर चिजों पर रगड़ें और फिर पानी से साफ कर लें।
लौंगः कुछ लौंग को पानी में उबालें और उसका भाप या पानी घर में रखें. इसकी खुशबू घर को ताजगी और गर्माहट से भर देती है। यह एक नेचुरल रूम फ्रेशनर की तरह काम करता है और घर को फेस्टिव फील देता है, जैसे किसी त्योहार की तैयारी चल रही हो।
-

Twinkle Khanna के खूबसूरत बालों का राज है ये देसी नुस्खा, घने बालों के लिए करें ट्राई
सेहत: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना 51 साल की उम्र में भी कितनी हेल्दी और फिट हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ट्विंकल खन्ना का टोंड फिगर, कमाल की स्किन और घने बालों को देखकर सभी के दिमाग में एक सवाल जरुर आता है कि आखिर ट्विंकल के घने बालों का राज क्या है। अगर आप भी ट्विंकल जैसे हेल्दी हेयर्स चाहती हैं तो आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस के कुछ हेयर सीक्रेट्स। हाल ही में ट्विंकल ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने पसंदीदा हेयर केयर टिप्स शेयर किए हैं।बीयर और दही करती हैं इस्तेमाल
ट्विंकल ने बताया कि वह डीआईवाई हेयर ट्रीटमेंट्स और अपनी मां डिंपल कपाड़िया से सीखे हुए नैचुरल नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने बताया कि अपने बालों को हेल्दी और घना रखने के लिए वह बीयर और दही का इस्तेमाल करती थी। ट्विंकल ने कहा कि – मैं अपने स्कैल्प का ख्याल ऐसे रखती हूं जैसे वो एक फ्रिज और उसमें सबकुछ रखा जाता है। मैं अपने बालों के लिए बीयर, दही, अंडे जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हूं। एक्ट्रेस ने बताया कि यह नुस्खा उन्होंने अपनी मां डिंपल कपाड़िया से सीखा है। उनके अनुसार, ये तरीका उनके बालों को हेल्दी बनाने में मदद करता है।दही और बीयर के फायदे
एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों की देखभाल करने के लिए बीयर का इस्तेमाल करना काफी पुराना तरीका है। इससे बालों को चमक मिलती है और यह घने रहते हैं। वहीं दही भी एक नैचुरल इंग्रीडिएंट है जो बालों को कंडीशन करके सॉफ्ट और हेल्दी बनाता है। ऐसे में अघर आप भी अपने बालों को घना और चमकदार बनाना चाहते हैं तो ट्विंकल खन्ना का ये डीआईवाई हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। -

भारत की Youth में बढ़ रही Mental Health Problems, Experts ने Study में किया खुलासा
सेहत: भारत की युवा पर आज के समय में करियर और पढ़ाई का दबाव काफी ज्यादा हो चुका है। इन सबके चलते मानसिक तौर पर थकान, चिंता और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें आम हो गई है। लगातार बढ़ते हुए कंपीटिशन में, अच्छे रिजल्ट का प्रेशर और फेल होने के डर से युवाओं का मानसिक संतुलन ही बिगड़ता जा रहा है। अब एक ताजा रिसर्च में यह सामने आया है कि भारत में करीबन 70% युवा तनाव और एंग्जायटी से जूझ रही है। वहीं 60% से ज्यादा छात्र डिप्रेशन के लक्षणों से जूझ रहे हैं।करियर के दबाव में छात्र
यह रिसर्च युवाओं को लेकर आंध्र प्रदेश के अमरावती में स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी और सिंगापुर की यूनिवर्सिटी ने एक साथ मिलकर की है। इस रिसर्च में दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता के करीबन 2 हजार छात्र शामिल किए गए थे। इन छात्रों की उम्र 18 से 29 साल के बीच में थी। इनमें करीबन 52.9% महिलाएं और 47.1% पुरुष शामिल थे। सर्वे में यह पाया गया है कि करीबन 70% छात्र तनाव से जूझ रहे हैं वहीं 60% छात्रों में डिप्रेशन के लक्षण महसूस किए गए हैं। छात्रों ने बताया कि पढ़ाई, ग्रेड और करियर के दबाव के कारण वह मानसिक तौर पर कमजोर बन चुके हैं। रिसर्च में शामिल छात्रों का यह कहना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद और पढ़ाई का दबाव उनकी भावनात्मक थकान बढ़ती जा रही है। इसमें से ज्यादातर ने खुद को इमोशनल तौर पर कमजोर बना लिया है।मेंटल हेल्थ पर बात करना बेहद जरुरी
इस रिसर्च में शामिल एक्सपर्ट्स का कहना है कि पढ़ाई और सामाजिक दबाव के कारण छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उनके मुताबिक ग्रेड और करियर के कारण छात्र अपने भावनात्मक विकास को इग्नोर कर रहे हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटीज को मानसिक हेल्थ पर बातचीत करनी चाहिए।कई यूनिवर्सिटीज कर रही मेंटल हेल्थ पर बात
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के कई ऐसे प्रमुख संस्थान है जो अब छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हो चुके हैं। इन संस्थानों की बात करें तो इसमें आईआईटी खरगपुर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईटआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे शामिल है। आईआईटी गुवाहटी ने फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए काऊंसलिंग जरुर कर दी है। आईआईटी खरगपुर ने छात्रों के लिए सेतु ऐप शुरु किया है। आईआईटी कानपुर की ओर से भी सहकर्मी सहायता सत्र और आउटरीच प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। आईआईटी दिल्ली में भी मानसिक स्वास्थ्य पर नियमित चर्चाएं हो रही हैं और आईआईटी बॉम्बे की ओर से छात्रों की मदद के लिए डॉक्टरों के साथ साझेदारी की गई है। -

83 की उम्र में ऐसी डाइट लेते हैं Amitabh Bachchan, लंबी उम्र का राज ये Fitness Tips
सेहत: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर यानी आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बिग बी ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल कई बार जीता है। पांच दशकों तक उनके द्वारा किए गए हर किरदार के फैंस दीवाने रहे हैं। 83 साल की उम्र में भी बिग बी इतने फिट हैं कि फैंस उनकी अच्छी सेहत का राज जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह कई बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देते हुए दिखते हैं।हेल्दी रुटीन फॉलो करते हैं अमिताभ
अपनी हेल्दी बॉडी और फिटनेस को लेकर वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। अपने अनुशासित लाइफस्टाइल के कारण वह इंड्स्ट्री में अभी भी एक्टिव तौर पर भूमिका निभा रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी फिटनेस को लेकर अहम खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह खुद को फिट रखने के लिए समय निकालते हैं। बिग बी का कहना था कि यदि उम्र के इस पड़ाव पर एक्टर अपनी फिटनेस के लिए समय निकाल सकते हैं तो बाकी लोग भी अपने आप को फिट रखने के लिए समय निकाल सकते हैं।योग और प्राणायाम रुटीन का हिस्सा
अमिताभ ने बताया कि वह अपना दिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज के साथ करते हैं। वह सांस लेने वाले व्यायाम के बाद प्राणायाम और फिर कुछ खास तरह के योग करते हैं। एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर सुबह, दोपहर या फिर शाम कभी भी समय निकाल ही लेते हैं।तुलसी के पत्तों से शुरु करते हैं दिन
एक्टर हमेशा हेल्दी और बैलेंस डाइट का ही सेवन करते हैं। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने कई व्लॉग पोस्ट किए हैं जिसमें उन्होंने फैंस को बताया था कि वह अपना दिन तुलसी के पत्ते खाकर शुरु करते हैं। नाश्ते में वह प्रोटीन शेक, दलिया या नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। आंवले का जूस उन्हें काफी पसंद है। ऐसे में अपनी डाइट में विटामिन-सी से भरपूर यह जूस पीने के कारण ही वह एनर्जेटिक फील करते हैं और इससे उनके चेहरे पर ग्लो भी दिखता है।मीठी चीजों से करते हैं परहेज
अमिताभ नॉन वेज, मीठी चीजें और चावल नहीं खाते। इसके अलावा वह मिठाईयों से भी परहेज करते हैं। -

50 की उम्र में कई हसीनाओं की मात देती है Shilpa Shetty, कर्वी फिगर का राज ये Fitness Tips
सेहत: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को फिटनेस के मामले में कई हसीनाओं को टक्कर देती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने 50वां जन्मदिन मनाया है परंतु उनकी ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी देखर कोई भी उनकी सही उम्र का अंदाजा ही नहीं लगा सकता। एक्ट्रेस के इस ग्लैमर और खूबसूरती का सीक्रेट कुछ और नहीं बल्कि उनकी हेल्दी रुटीन है। बहुत से लोग इस बात से अंजान है कि शिल्पा बहुत बड़ी फूडी हैं परंतु अपने मुंह के स्वाद के साथ-साथ वह अपनी हेल्थ को लेकर भी काफी अलर्ट रहती हैं। उनकी डेली डाइट प्लान और रुटीन काफी सिंपल है।ऐसे करती हैं दिन की शुरुआत
शिल्पा अपने दिन की शुरुआत हेल्दी जूस और गुनगुना पानी पीकर करती हैं। इसके अलावा वो सुबह तुलसी के पत्ते, गुड़ और अदरक को एलोवेरा जूस में मिलाकर पीती हैं। इस नुस्खे के बारे में उन्होंने अपनी किताब में भी बताया है। डाइट की बात करें तो वो काफी बैलेंस डाइट लेती हैं। उनकी डाइट में भरपूर मात्रा में फाइबर जैसे कि – म्यूसली, फ्रेश फ्रूट्स या ओट्स भी शामिल होते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस चीनी ज्यादा अवॉइड करीत है और उसकी जगह गुड़ और शहद का इस्तेमाल करती हैं।लंच और डिनर में खाती हैं ये चीजें
लंच टाइम में एक्ट्रेस घर का बना हुआ हेल्दी और टेस्टी खाना ही खाती हैं। दाल-चावल से लेकर रोटी-सब्जी सब उनकी डाइट में शामिल होता है। इसके अलावा वो प्रोटीन के लिए चिकन या फिश भी लेना पसंद करती हैं। सलाद भी उनकी डाइट में जरुर शामिल होता है। कुछ हल्का खाने के लिए वह ब्राउन राइस, चिकन, सलाद, वेजिटेबल्स और सलाद से बना हुआ मिक्सकर भी खाना पसंद करती है। एक्ट्रेस के ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक सबका टाइम फिक्स है। वह 7:30 बजे से पहले ही डिनर कर लेती हैं।नहीं भूलती योग
शिल्पा की फिट और स्लिम बॉडी का एक सीक्रेट उनकी डेली रुटीन में एक्सरसाइज और योग भी है। शिल्पा अक्सर योग करती हुई नजर आती हैं। अपने सोशल मीडिया पर वह कई वीडियो शेयर करती हैं जिसमें वह योग करती हुई दिखती है। उनका मानना है कि इससे बॉडी फिट और माइंड फोक्सड और हेल्दी रहता है। इसके अलावा उनकी ग्लोइंग स्किन का राज भी डेली एक्सरसाइज है। इससे शरीर को अच्छे से काम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। शरीर में मेटाबॉल्जिम का रेट बढ़ता है और बॉडी फिट और स्लिम भी रहती है।View this post on Instagram