Category: Health

  • गुणों का खजाना है Makhana, जानें खाने का सही समय और तरीका

    गुणों का खजाना है Makhana, जानें खाने का सही समय और तरीका

    हेल्थः फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर मखाना एक बेहतरीन स्नैक है। मखाना, जिसे कमल के बीज या फॉक्स नट्स के नाम से भी जाना जाता है। वास्तव में यह गुणों का खजाना है। मखाना फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नियमित सेवन से आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

    -मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव में भी सहायक हो सकता है।

    -मखाना में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

    -मखाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। इसलिए, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन स्नैक है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    -मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर में हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा में निखार लाने और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक हो सकता है।

    -मखाना कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे खाने की इच्छा कम होती है। इस प्रकार, यह वजन घटाने में बहुत मददगार है।

    -सुबह खाली पेट मखाना खाना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह दिन की शुरुआत ऊर्जा के साथ करने में मदद करता है।

    -शाम को जब हल्की भूख लगे, तो जंक फूड की जगह मखाना एक स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प है। यह पेट को भरा रखता है और अनहेल्दी चीजों से बचाता है।

    खाने का सही तरीकाः एक पैन में थोड़ा सा घी गरम करें, उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें। इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च डालकर खाएं। आप मखाने को दूध में उबालकर या खीर के रूप में भी खा सकते हैं। मखाने को हल्का भूनकर रायते या सलाद में ऊपर से डालकर खाने से उनका स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती है।

  • खाली पेट Green Tea पीना कितना सही, जानें क्या है विशेषज्ञों की राय

    खाली पेट Green Tea पीना कितना सही, जानें क्या है विशेषज्ञों की राय

    हेल्थः सेहत के लिए ग्रीन टी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में कुछ लोग सुबह की शुरुआत ही ग्रीन टी से करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं?। बता दें कि ज्यादातर विशेषज्ञ खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचने की सलाह देते हैं। ग्रीन टी में टैनिन और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो खाली पेट पीने पर पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इससे एसिडिटी, पेट में जलन, अपच या मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पेट के प्राकृतिक पाचन को भी प्रभावित कर सकता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स भोजन से आयरनके अवशोषण को कम कर सकते हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर खाने के बाद या हल्के नाश्ते के बाद होता है। सुबह के समय हल्के नाश्ते के बाद ग्रीन टी पीना सबसे सही माना जाता है। इससे शरीर को आवश्यक एंटीऑक्सिडेंट मिलते हैं और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। ग्रीन टी को भोजन के बाद पीना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

    यह पाचन को तेज करता है और पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक है। शाम को जब शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तब ग्रीन टी एक प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है। कुछ लोग वर्कआउट से पहले या बाद में ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह प्रदर्शन के स्तर में सुधार और स्टैमिना को बढ़ाने में मदद कर सकती है।आमतौर पर, एक दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना पर्याप्त माना जाता है। बहुत ज्यादा ग्रीन टी पीने से पेट खराब होना, अनिद्रा और लिवर पर दबाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  • सावधान! पैरों पर दिखने लगे ये Symptoms तो हो सकती है आपको ये बीमारी

    सावधान! पैरों पर दिखने लगे ये Symptoms तो हो सकती है आपको ये बीमारी

    हेल्थः लीवर शरीर का मुख्य अंग है, जो हमारे खून से जहरीले पदार्थों को साफ करता है, खाना पचाने में मदद करता है और हार्मोन्स को भी बैलेंस रखता है। लेकिन जब यह ठीक से काम नहीं कर पाता तो इसका सबसे पहला संकेत हमारे पैरों में नजर आता है। अगर आपके पैरों पर ये लक्षण दिखाई दे तो सावधान होने की जरूरत है।

    – पैरों पर लाल या भूरे रंग के धब्बे: पैरों के निचले हिस्से पर छोटे-छोटे लाल या भूरे रंग के निशान दिख सकते हैं। जब लीवर ठीक से काम नहीं करता, तो वह खून को जमाने वाले ज़रूरी प्रोटीन कम बनाता है। कभी-कभी ये सिरोसिस (लीवर की गंभीर बीमारी) से जुड़ी नसों की समस्या के कारण भी हो सकते हैं जिससे पैरों में खून जमा हो जाता है।

    – टखनों और पैरों पर मकड़ी जैसी नसें: जब लीवर सिरोसिस होता है तो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। यह हार्मोनल गड़बड़ी खून की नसों को फैला देती है, जिससे ये मकड़ी जैसी नसें ज़्यादा दिखने लगती हैं। ये सिर्फ़ दिखने में खराब नहीं लगतीं, बल्कि ये इस बात का इशारा हो सकती हैं कि लीवर में कोई गहरी नसों से जुड़ी समस्या है।

    – फटी एड़ियां: जब लीवर खराब होता है तो शरीर विटामिन ए, डी, ई और के जैसे ज़रूरी वसा-घुलनशील विटामिनों को ठीक से सोख नहीं पाता। खासकर विटामिन ए की कमी से त्वचा मोटी, रूखी और फटी हुई हो सकती है जो एड़ियों पर सबसे ज़्यादा दिखती है।

    – पैरों में जलन महसूस होना: रात में पैरों के तलवों में अजीब सी जलन या गर्मी महसूस होना हमेशा थकान या नसों की सामान्य समस्या के कारण नहीं होती। जब लीवर को गंभीर नुकसान होता है, खासकर शराब से जुड़े लीवर रोगों में, तो नसें खराब हो सकती हैं। इस नसों के डैमेज होने से पैरों में जलन या झुनझुनी महसूस होती है।

  • चिड़चिड़ाहट और छोटी-छोटी बातों पर आपा खोना इस बीमारी के हो सकते है Symptoms

    चिड़चिड़ाहट और छोटी-छोटी बातों पर आपा खोना इस बीमारी के हो सकते है Symptoms

    हेल्थः अगर आप भी छोटी-छोटी बातों पर आपा खो रहे है और चिड़चिड़ाहट पन महसूस कर रहे है तो आप भी इस बीमारी से जूझ रहे है। जी हां अगर ऐसी बात है तो आप अच्छी नींद नहीं ले रहे। रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना हमारे बेहद जरूरी है। अगर आप भरपूर और गहरी नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपको कई मेंटल हेल्थ प्रॉबलम्स से लड़ना पड़ सकता है। आप अधिक मूड स्विंग्स का अनुभव कर सकते हैं। इतना ही नहीं नींद की कमी आपके रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती है इसलिए आपको अपनी नींद और रिश्तों के बीच ठीक से तालमेल बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

    नींद शरीर के लिए भोजन और पानी की तरह ही जरूरी है। नींद में ही हमारा शरीर खुद को हील करता है। किसी व्यक्ति को कितनी नींद की जरूरत होती है, यह उस व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार किसी भी वयस्क को रात में 7 से 8 घंटे सोना ही चाहिए।

    नींद की कमी से चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग बढ़ सकता है। जिससे आपके पार्टनर के बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना बढ़ जाती है। जब दोनों साथी थके हुए होते हैं तो खुद ब खुद धैर्य और सहनशीलता का स्तर कम हो जाता है जिससे टकराव होता है जो रिश्ते को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

    नींद की कमी भावनात्मक जुड़ाव को प्रभावित करती है जिससे पार्टनर्स के लिए एक-दूसरे के साथ भावात्मक रूप से कनेक्टेड रहना मुश्किल हो जाता है। नींद की कमी से आपके बीच के रिश्ते की समझ पर बुरा असर पड़ता है।

    नींद की कमी से ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है और इससे आपके बीच के फिजिकल रिलेशन पर इसका असर होता है। जब एक या दोनों साथी बहुत थके हुए होते हैं तो उनके बीच फिजिकली कनेक्ट होने की संभावना कम होती है जो रिश्ते की ओवरऑल बॉन्ड को प्रभावित करता है

  • लिवर को खुद कर रहे हैं बर्बाद! आपकी ये 5 आदतें बन रही हैं बीमारी की वजह

    लिवर को खुद कर रहे हैं बर्बाद! आपकी ये 5 आदतें बन रही हैं बीमारी की वजह

    Health: बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के चलते लिवर की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हम खुद अपनी कुछ आम आदतों से अपने लिवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं — और हमें इसका अंदाज़ा तक नहीं होता। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ऐसी 5 आदतें हैं, जो लिवर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं। अगर समय रहते इन्हें नहीं सुधारा गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    1. ज्यादा ऑयली और जंक फूड का सेवन
    बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, समोसे और ऑयली खाना लिवर में फैट जमा कर देता है। इससे फैटी लिवर की समस्या हो जाती है, जो बाद में सिरोसिस या लिवर फेलियर तक जा सकती है।

    2. शराब का अत्यधिक सेवन
    अत्यधिक या नियमित रूप से शराब पीना लिवर के लिए धीमा ज़हर है। यह लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और एल्कोहॉलिक लिवर डिजीज का कारण बन सकता है।

    3. नींद की अनियमितता और स्ट्रेस
    रात को देर से सोना, नींद की कमी और लगातार मानसिक तनाव लिवर की कार्यक्षमता पर असर डालते हैं। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त और गहरी नींद जरूरी है।

    4. दवाइयों का मनमाना सेवन
    बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर, ऐंटीबायोटिक या सप्लिमेंट्स लेना लिवर पर भारी असर डाल सकता है। लिवर सभी दवाओं को प्रोसेस करता है और ओवरडोज़ उसकी क्षति का कारण बनती है।

    5. फिजिकल एक्टिविटी की कमी
    बैठे-बैठे दिन गुज़ारना और व्यायाम से दूरी बनाना शरीर में चर्बी बढ़ाता है, जिससे फैटी लिवर का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। रोज़ाना 30 मिनट की वॉक या हल्की एक्सरसाइज़ बेहद जरूरी है।

    >विशेषज्ञों की सलाह:
    स्वस्थ लिवर के लिए संतुलित आहार, सीमित दवा सेवन, तनाव नियंत्रण और सक्रिय जीवनशैली को अपनाना जरूरी है। लिवर शरीर का एक साइलेंट ऑर्गन है — जब तक समस्या गंभीर न हो, ये संकेत नहीं देता। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी आदतों पर अभी से ध्यान दें।

  • Healthy Diet के साथ खाएं ये Vegetables, चेहरे पर दिखने लगेगा Glow

    Healthy Diet के साथ खाएं ये Vegetables, चेहरे पर दिखने लगेगा Glow

    हेल्थः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन बेहद जरूरी है लेकिन उतना ही जरूरी सही भोजन खाना भी है। हर कोई जवान दिखना चाहता है लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी होती है। स्वस्थ और जवान त्वचा हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है पौष्टिक आहार। वास्तव में आपकी त्वचा आपको बता सकती है कि आप अपने शरीर का कितना ख्याल रख रहे हैं।

    प्रदूषण, जीन्स, सूरज की हानिकारक किरणों का लंबा संपर्क, त्वचा की ठीक से देखभाल ना करना और खराब खानपान की आदतों के कारण त्वचा को स्वस्थ्य रहने में दिक्कत आती है। सही खाद्य पदार्थ खाने से आप और आपका चेहरा शानदार दिखता है और आपकी त्वचा निखरी हुई दिखाई दे सकती है। इसलिए अपनी रोज की डाइट में चमकीले रंग की सब्जियां और हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में शामिल करें। ये पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद कर सकती हैं।

    लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो कोलेजन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है। कोलेजन वह प्रोटीन है जो त्वचा को टाइट और जवान बनाए रखता है। इसके अलावा शिमला मिर्च में कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स की भी प्रचुरता होती है त्वचा को सूरज की क्षति और पर्यावरण प्रदूषण से बचाने में मदद करते हैं और त्वचा के रंग और चमक को और बढ़ाते हैं। इसे सब्जी में पूरी तरह घोटकर खाने से ज्यादा अच्छा पौष्टिक सलाद के रूप में खाना या स्टिर-फ्राई करके खाना है।

    पालक विटामिन ए और सी का एक प्रभावशाली स्रोत है जो त्वचा की मरम्मत करती है और उसे पोषण देती है। पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए होता है जो त्वचा की कोशिकाओं को नई जान देता है जिससे आपकी स्किन चमकदार बनती हैं। पालक में मौजूद हाई वॉटर कन्टेंट त्वचा को अंदर से हाइड्रेट भी रखता है।

    गाजर में बीटा-कैरोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है जिसे आपका शरीर विटामिन ए में बदल देता है। यह विटामिन त्वचा की मरम्मत करने, हील करने और उसे स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। बीटा-कैरोटीन यूवी किरणों के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान को रोकता है जिससे त्वचा में सनबर्न होने और समय से पहले बूढ़ा होने के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। गाजर के रोजाना सेवन से आपकी त्वचा चमकदार और सुंदर होती है, साथ ही ये आंखों की रोशनी को भी बेहतर रखती है।

  • ये लक्षण हो सकते है Cardiac Arrest का संकेत, कैसे पहचानें

    ये लक्षण हो सकते है Cardiac Arrest का संकेत, कैसे पहचानें

    हेल्थः सडन कार्डियक अरेस्ट एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है। जिसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है। हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। इनसे पहले भी युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के कई मामले सामने आ चुके हैं, जो चिंता का कारण हैं। सडन कार्डियक अरेस्ट (SCA) हार्ट अटैक से अलग होता है। हार्ट अटैक में दिल का ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है। वहीं, SCA में हार्ट रिदम में गड़बड़ी के कारण धड़कनें अनियमित हो जाती हैं, जिससे दिल काम करना बंद कर देता है। इस कंडीशन में तुरंत इलाज न मिलने पर मरीज की मौत हो सकती है। आइए जानते है सडन कार्डियक अरेस्ट के लक्षण।

    -अचानक गिर पड़नाः SCA का सबसे सामान्य लक्षण है कि व्यक्ति बिना किसी चेतावनी के अचानक गिर जाता है और रिएक्शन करना बंद कर देता है। नब्ज न आना- गर्दन या कलाई पर नब्ज महसूस नहीं होती, क्योंकि दिल खून पंप करना बंद कर देता है।

    -सांस रुकनाः मरीज की सांस अचानक रुक सकती है या अनियमित हो सकती है।

    -बेहोशीः व्यक्ति तुरंत बेहोश हो जाता है और किसी भी तरह रिएक्शन नहीं देता।

    -सीने में दर्द या बेचैनीः कुछ मामलों में SCA से पहले सीने में दबाव, जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है।

    -सांस फूलनाः अचानक सांस लेने में तकलीफ या घुटन महसूस हो सकती है। cardiac arrest SCA से पहले व्यक्ति को बहुत थकान, चक्कर या बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है।

    -धड़कन तेज या अनियमित होनाः दिल की धड़कन अचानक तेज, फड़फड़ाती हुई या अनियंत्रित हो सकती है।

    सडन कार्डियक अरेस्ट के कारण क्या हो सकते हैं?
    – कोरोनरी आर्टरी डिजीज
    – पहले हार्ट अटैक आ चुका है
    – दिल की मांसपेशियों में समस्या
    – कनजेनिटल हार्ट डिजीज
    – ड्रग्स या शराब पीना
    – गंभीर इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस

  • रोजाना Coffee में मिलाकर पिएं ये चीज, Weight Loss के साथ Blood Sugar पर भी रहेगा Control

    रोजाना Coffee में मिलाकर पिएं ये चीज, Weight Loss के साथ Blood Sugar पर भी रहेगा Control

    हेल्थः कॉफी दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है। सुबह का आलस दूर करना हो या ऑफिस में क्विक एनर्जी पंच चाहिए हो, कॉफी हमेशा काम आती है। कॉपी में एक साधारण-सी चीज भूसी (Coffee With Psyllium Husk Benefits) मिलाकर पीने से यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। भूसी में मौजूद सॉल्युबल फाइबर शरीर में ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। कॉफी में कैफीन की मौजूदगी भी इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकती है, लेकिन भूसी मिलाने से यह इफेक्ट बैलेंस हो जाता है। इसलिए, कॉफी में भूसी मिलाकर पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

  • ये Diet फॉलो करने से न केवल फैट कम होगी बल्कि Muscles भी होंगे Grow

    ये Diet फॉलो करने से न केवल फैट कम होगी बल्कि Muscles भी होंगे Grow

    हेल्थः अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। वजन घटाने के लिए ऐसी डाइट फॉलो करनी पड़ती है, जिसमें कैलोरी कम हो। दरअसल, इस मैकेनिज्म में आप एक दिन में जितनी कैलोरी बर्न करते हैं आपको उससे कम कैलोरी लेनी होती है। इस मैकेनिज्म को फॉलो करने से न केवल आपकी फैट कम होगी बल्कि मसल्स ग्रो भी होंगे। जानें क्या करें।

    – ये बात आपको अपने दिमाग में डालनी होगी कि फल आपको मोटा नहीं करते। फलों में चीनी होती है, लेकिन इनमें फाइबर और पोषक तत्व भी होते हैं।

    – ऐसा नहीं है कि वजन कम करने के लिए खाली पेट एक्सरसाइज/कार्डियो करने से आपकी बॉडी पर जादुई असर दिखता है। ऐसे में सिर्फ और सिर्फ खाली पेट कार्डियो करना वेट लॉस करने का तरीका नहीं है।

    – ग्रीन पाउडर सब्जियों की जगह नहीं ले सकते। ये खाने से अच्छा है कि आप हरी सब्जियां खाएं। ग्रीन पाउडर आपकी फैट कम करने और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां कम करने में मदद नहीं करता है।

    – जब तक आपका कैलोरी इनटेक कम रहता है, तब तक आप चावल, ब्रेड या कोई भी कार्ब्स से भरपूर फूड बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं। इन्हें छोड़ने की जरूरत नहीं है।

    – इंटरमिटेंट फास्टिंग फैट घटाने का जादुई तरीका नहीं: यह सिर्फ आपके खाने के समय को सीमित करता है। अगर आप उस समय में अपने शरीर द्वारा बर्न की गई कैलोरी से ज्यादा खाते हैं, तो भी आपका वजन बढ़ेगा।

  • नाखूनों पर सफेद धब्बे क्यों पड़ते हैं? जानिए इसके पीछे के कारण

    नाखूनों पर सफेद धब्बे क्यों पड़ते हैं? जानिए इसके पीछे के कारण

    Health: नाखूनों पर सफेद धब्बे (जिसे लेयूकोनिखिया कहा जाता है) अक्सर एक सामान्य और अस्थायी स्थिति होती है, लेकिन कभी-कभी यह शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी या स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। नाखूनों पर सफेद धब्बे पड़ने के संभावित कारण: 1. जिंक (Zinc) की कमी:
    • जिंक शरीर में कोशिका वृद्धि, इम्यून सिस्टम और घाव भरने में मदद करता है।
    • इसकी कमी से नाखून कमजोर हो सकते हैं और सफेद धब्बे दिख सकते हैं।
    2. कैल्शियम की कमी:
    • कैल्शियम की कमी से नाखून भंगुर हो सकते हैं और उन पर सफेद निशान पड़ सकते हैं।
    3. विटामिन B12 की कमी:
    • B12 की कमी से न केवल सफेद धब्बे, बल्कि नाखूनों का रंग भी पीला या भूरा हो सकता है।
    4. आयरन (Iron) की कमी (एनीमिया):
    • लो आयरन लेवल से नाखूनों में खुरदरापन, सफेदपन या उभरे हुए धब्बे आ सकते हैं।
    5. नाखून की चोट (Trauma):
    • हल्की चोट (जैसे कि किसी चीज से टकराना) से भी सफेद धब्बे बन सकते हैं, जो धीरे-धीरे बढ़ते नाखून के साथ ऊपर जाते हैं।
    6. एलर्जी या फंगल इंफेक्शन:
    • कुछ लोग नेल पॉलिश, नेल रिमूवर या अन्य केमिकल्स से एलर्जिक होते हैं, जिससे सफेद धब्बे हो सकते हैं।

    क्या करें:

    संतुलित आहार लें जिसमें दूध, दही, हरी सब्जियां, नट्स, बीज, अंडे और साबुत अनाज हों। मल्टीविटामिन या जिंक सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। नाखूनों को अधिक केमिकल्स या गंदगी से बचाएं। यदि धब्बे बहुत अधिक हैं, बढ़ते जा रहे हैं, या अन्य लक्षणों के साथ आ रहे हैं (जैसे थकावट, बाल झड़ना), तो डॉक्टर से जांच करवाना ज़रूरी है।