Category: Health

  • Diabetes रोगियों के लिए रामबाण है यह कच्चा फल

    Diabetes रोगियों के लिए रामबाण है यह कच्चा फल

    हेल्थ : आजकल डायबिटीज की बीमारी सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। इस बीमारी में शरीर इंसुलिन को ठीक से नहीं बना पाता या शरीर द्वारा इसका उपयोग सही तरीके से नहीं हो पाता. इसके कारण ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है। डायबिटीज रोगियों को अपने खान-पान पर खास ध्यान देना पड़ता है, ताकि शुगर लेवल कंट्रोल रखा जा सके।
    अगर आपको भी डायबिटीज है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चा पपीता आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शुगर के मरीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे पपीते को जरूर कंज्यूम करना चाहिए। कच्चे पपीते में मौजूद पपेन नामक एंजाइम आपकी बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है। कच्चे पपीते को सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे पपीते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

    कब्ज और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं। कुल मिलाकर अगर इस कच्चे फल को सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल किया जाए, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को अलविदा कह सकते हैं। फाइबर रिच कच्चा पपीता आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा कच्चा पपीता खाकर आपका पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाता है।

  • अगर आप भी है सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान, तो अपनाए यह नुस्खे

    अगर आप भी है सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान, तो अपनाए यह नुस्खे

    हेल्थ: अगर छसम बदलते ही आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है, तो आप कुछ देसी नुस्खे अपनाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और इस परेशानी से बच सकते हैं।

    सर्दी-जुकाम से बचने के लिए देसी उपाय

    1. अदरक और शहद

    • ताजा अदरक का रस निकालकर उसमें शहद मिलाएं।
    • दिन में 2-3 बार इसे लेने से गले की खराश और जुकाम में राहत मिलती है।

    2. हल्दी वाला दूध

    • रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।
    • हल्दी एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाती है।

    3. गर्म पानी और भाप लें

    • गर्म पानी पीने से गले की खराश और नाक बंद होने में राहत मिलती है।
    • भाप लेने के लिए पानी में विक्स या अजवाइन डालकर भाप लें, जिससे बंद नाक खुल जाएगी।

    4. तुलसी और काली मिर्च की चाय

    • 4-5 तुलसी के पत्ते, 2-3 काली मिर्च और थोड़ी अदरक डालकर चाय बनाएं।
    • यह शरीर को गर्म रखती है और सर्दी-जुकाम जल्दी ठीक करने में मदद करती है।

    5. गुड़ और अजवाइन

    • गुड़ और अजवाइन को एक साथ गर्म करके खाएं या इसकी चाय बनाकर पिएं।
    • यह बलगम को बाहर निकालने में सहायक होता है।

    6. लहसुन का सेवन

    • कच्चे लहसुन की 1-2 कलियां चबाने से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है।
    • इसमें मौजूद ऐंटीमाइक्रोबियल गुण संक्रमण को दूर करते हैं।

    7. खुद को गर्म रखें

    • मौसम बदलने पर गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा से बचें।
    • रात में ठंडी चीजें खाने से बचें और पैरों को ढककर सोएं।
  • पेट की चर्बी और वजन से हो रहे है परेशान, यह Juice होगा आपके लिए रामबाण साबित

    पेट की चर्बी और वजन से हो रहे है परेशान, यह Juice होगा आपके लिए रामबाण साबित

    हेल्थः बढ़ते वजन और पेट की चर्बी से परेशान है तो आज से ही आपको सतर्क होने की जरूरत है। अगर आप अपनी डाइट में सिर्फ एक हेल्दी ड्रिंक शामिल कर लें, तो बिना ज्यादा मेहनत के वजन घटा सकते हैं। चुकंदर और आंवला का जूस ऐसा ही एक जबरदस्त नेचुरल उपाय है जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, पाचन सुधारता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। ये न सिर्फ चर्बी कम करता है, बल्कि त्वचा को भी चमकदार बनाता है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक आजकल लोग वजन घटाने के लिए महंगी दवाइयों और डाइटिंग का सहारा लेते हैं, जो कई बार फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो चुकंदर और आंवला का जूस सबसे बेहतरीन उपाय हो सकता है। ये दोनों ही सुपरफूड्स हैं, जो शरीर को ज़रूरी पोषण देने के साथ-साथ आपको फिट और एक्टिव बनाए रख सकते हैं। अगर आप भी अपनी लाइफस्टाइल में एक हेल्दी बदलाव चाहते हैं, तो इस जूस को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल कर सकते हैं।

    चुकंदर और आंवला दोनों ही शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जब मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है, तो शरीर ज्यादा तेजी से कैलोरी बर्न करता है, जिससे एक्स्ट्रा फैट गलने लगता है और वजन घटता है। आंवला एक पावरफुल डिटॉक्सिफायर है, जो लिवर को साफ करता है और शरीर से नुकसानदायक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। वहीं, चुकंदर ब्लड को साफ करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

    आंवला और चुकंदर दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है और वजन कम करना आसान हो जाता है। आंवला में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और समय से पहले झुर्रियां आने से बचाते हैं।

    डिस्क्लेमर: यह सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • ज्यादा खाने से नहीं बढ़ता मोटापा, इन कारणों से भी बढ़ता है

    ज्यादा खाने से नहीं बढ़ता मोटापा, इन कारणों से भी बढ़ता है

    हेल्थ : मोटापे की वजह से इन दिनों ज्यादातर लोग परेशान हैं। हर कोई वजन घटाने के लिए तरह-तरह के तरीके देखता रहता है। हालांकि कई लोग खूब डायटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी आधा-एक किलो ही कम कर पाते हैं। ऐसे में आपको यो जानने की जरूरत है कि आखिर आपका मोटापा क्यों बढ़ रहा है। यहां कुछ कारण हैं जिनकी वजह से आपका मोटपे के शिकार हो रहे हैं।   मोटापा तेजी से बढ़ती एक ऐसी समस्या है, जिसके कई खतरनाक बीमारियां होती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार दुनिया का हर 8वां इंसान मोटापे से जूझ रहा है। इसकी वजह से कैंसर, हार्ट डिजीज,  डायबिटीज का खतरा बढ़ रहा है। आम धारणा है कि मोटापा ज्यादा खाने या खराब खाने की वजह से बढ़ता है लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टर्स का कहना है कि ज्यादा खाना तो मोटापे का एक कारण है ही, इसके अलावा जीरो फिजिकल एक्टिविटीज, पर्याप्त नींद न लेना, तनाव, स्ट्रेस का लेवल बढ़ना और खराब लाइफस्टाइल भी इसकी वजह है।

    कुछ लोगों में जेनेटिक वजहों से भी मोटापा बढ़ता है। कुछ गलतियां भी मोटापे की वजह बनती हैं। देर रात तक जागना, मोबाइल चलाना, फिल्में देखना भले ही आपको नॉर्मल लगती हों लेकिन यह मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। इन दिनों लोगों को खाने का समय भी फिक्स नहीं है। ब्रेकफास्ट, लंच के समय पर और डिनर देर रात खाने से कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकती हैं। खाने का समय बिगड़ने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से बॉडी में फैट जमा हो जाता है। ऐसे में खाने सा समय सही करना चाहिए और रात में सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। दरअसल, नींद की कमी से शरीर का हार्मोनल संतुलन बिगड़ने लगता है, जिससे भूख लगने वाला हार्मोंन घ्रेलिन ज्यादा एक्टिव हो जाता है। इससे खाने की क्रेविंग बढ़ती है और मोटापा या वजन बढ़ने लगता है।

    इसलिए हर किसी को 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लेनी चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग तनाव से जूझ रहे हैं, जो मोटापे का कारण बन सकता है। तनाव की वजह से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिस वजह से फैट जमा होने लगता है। जब ये फैट पेट और कमर के पास ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है तो मोटापे का कारण बन जाताता है। स्ट्रेस से बचने के लिए योग-मेडिटेशन नियमित तौर पर करना चाहिए। अगर आप आलसी हैं और दिनभर एक ही जगह पड़े-पडे़ फोन-टीवी इस्तेमाल करते हैं तो मोटापा तेजी से बढ़ सकता है। इससे फिजिकल एक्टिविटी कम होती है और कैलोरी बर्न नहीं हो पाता है, जो फैट के तौर पर जमा हो जाता है। इसलिए डॉक्टर डेली कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

  • खाली पेट इन Juices का सेवन होगा फायदेमंद, Stomach की जलन होगी शांत

    खाली पेट इन Juices का सेवन होगा फायदेमंद, Stomach की जलन होगी शांत

    हेल्थः पुदीना और धनिया की पत्तियों का उपयोग ज्यादातर चटनी बनाने और गार्निशिंग के लिए किया जाता है। धनिया में पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन-ए, सी, के, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्निशियम होते हैं। वहीं, पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सारे तत्व आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में आप रोज सुबह खाली पेट पुदीना और धनिया जूस पी लेते हैं, तो आपको कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।

    अगर आप रोजाना पुदीना और धनिया जूस पीते हैं, तो इससे आपका शरीर ठंडा रहता है। पेट की जलन भी शांत होगी। साथ ही पेट हाइड्रेटेड भी रहेगा। इन दोनों पत्तियों का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है। गर्मियों में तो इसका जूस पीना रामबाण साबित होता है। वहीं, यह जूस आपके वेट लॉस के लिए भी अच्छा होता है। इससे फैट और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

    इस जूस को पीने से मुंहासे के दाग-धब्बे हल्के पड़ते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है। धनिया और पुदीना जूस पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गर्मियों में पुदीना और धनिया का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिला सकता है।

    आवश्यक सामग्री
    1 कप पुदीने की पत्तियां
    1 कप धनिया की पत्तियां
    1/2 कप पानी
    1/2 चम्मच नींबू का रस
    1/2 चम्मच शहद (ऑप्शनल)
    बर्फ के टुकड़े (ऑप्शनल)

    जूस बनाने की विधि
    1. सबसे पहले पुदीने और धनिए की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें।
    2. एक मिक्सर ग्राइंडर में पुदीने, धनिया, पानी, नींबू का रस और शहद डालें।
    3. अब आप मिक्सर ग्राइंडर को चलाकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं।
    4. जूस को एक गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़े भी।
    5. अब आपका जूस तैयार है. इसे आप पी सकते हैं।

  • गर्मी से राहत पाने के लिए पिएं ये खास 5 Drinks

    गर्मी से राहत पाने के लिए पिएं ये खास 5 Drinks

    Health Tips: देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट और कूल रखना बेहद ज़रूरी है। डॉक्टरों और न्यूट्रिशनिस्ट्स का कहना है कि गर्मी में डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सही खान-पान पर ध्यान देना ज़रूरी है।

    आज हम आपको 5 ऐसे खास ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगे और आपको तरोताजा महसूस कराएंगे।

    गर्मी से राहत देने वाले 5 बेस्ट कूल ड्रिंक्स

    1. नारियल पानी: यह नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। साथ ही, यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है और पेट को ठंडक देता है।
    2. बेल का शरबत: आयुर्वेद में बेल को पेट के लिए रामबाण माना गया है। यह न सिर्फ पेट की जलन को शांत करता है बल्कि डाइजेशन को भी सुधारता है।
    3. आम पन्ना: कच्चे आम से बना यह ड्रिंक लू से बचाने में कारगर होता है। इसमें विटामिन C और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
    4. गन्ने का जूस: गर्मी के मौसम में गन्ने का रस शरीर को ठंडा रखने के साथ एनर्जी भी देता है। इसमें नैचुरल शुगर होती है, जिससे तुरंत ताजगी महसूस होती है।
    5. छाछ (बटरमिल्क): यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर को ठंडा रखता है। दही से बनने के कारण इसमें कैल्शियम और विटामिन B-12 भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना बेहद ज़रूरी है। पानी के साथ-साथ इन नैचुरल ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहेगा और आप लू और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

  • क्यों हो रहे हैं बच्चे बार-बार बीमार? जानें कारण और समाधान!

    क्यों हो रहे हैं बच्चे बार-बार बीमार? जानें कारण और समाधान!

    Health Tips: बदलते मौसम और बदलती जीवनशैली के बीच छोटे बच्चे बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता यही बनी हुई है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या यह सिर्फ मौसम का असर है या इसके पीछे कोई और गंभीर कारण छिपा है? विशेषज्ञों की मानें तो बच्चों की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, मिलावटी खानपान और बदलती दिनचर्या इसकी मुख्य वजहें हैं।

    बच्चों के बार-बार बीमार होने के प्रमुख कारण:

    1. कमजोर इम्यूनिटी – बच्चों का इम्यून सिस्टम अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।
    2. संक्रमण और वायरस – बदलते मौसम और स्कूल-क्लासरूम में संक्रमण तेजी से फैलता है।
    3. मिलावटी और जंक फूड – पैकेज्ड फूड और बाहर के खाने में मौजूद केमिकल्स सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
    4. साफ-सफाई की कमी – बच्चों की आदतों में हाथ धोने जैसी सावधानियों की कमी संक्रमण को बढ़ावा देती है।
    5. पर्याप्त नींद की कमी – स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों की नींद पूरी नहीं होती, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।

    बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

    1. संतुलित आहार दें – बच्चों को घर का ताजा और पौष्टिक भोजन खिलाएं, जिसमें हरी सब्जियाँ, फल और प्रोटीन युक्त चीजें शामिल हों।
    2. साफ-सफाई का ध्यान रखें – बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें और उनकी साफ-सफाई पर ध्यान दें।
    3. फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएँ – नियमित रूप से खेल-कूद और आउटडोर एक्टिविटी से बच्चों की सेहत बेहतर होती है।
    4. पर्याप्त नींद सुनिश्चित करें – 8-10 घंटे की गहरी नींद सेहत के लिए जरूरी है।
    5. डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लें – अगर बच्चा बार-बार बीमार पड़ रहा है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
    बच्चों की सेहत माता-पिता के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। सही खानपान, साफ-सफाई और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है। आपके बच्चों की सेहत सबसे बड़ी पूंजी है, उनका ध्यान रखें!
  • बदलते मौसम में बचाव जरूरी, नहीं तो आप भी हो सकते है चिड़चिड़ापन का शिकार

    बदलते मौसम में बचाव जरूरी, नहीं तो आप भी हो सकते है चिड़चिड़ापन का शिकार

    हेल्थः मौसम बदल रहा है। ऐसे में इसका असर हमारे शरीर पड़ जरूर पड़ता है। इन दिनों हमें अपने स्वास्थ्य का खास ख्यान रखने की जरूरत है। अगर जरा सी भी चूक हो गई तो हम बीमार पड़ सकते है। एक रिसर्च के अनुसार, बदलते मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है। इससे आपके इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है, आपके फीजिकल और मेंटल हेल्थ भी इफेक्ट हो सकती है।

    डॉक्टर के अनुसार, मौसम में बदलाव से होने वाले असर से बचने के लिए सही डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। आपको यह समझना जरूरी है कि मौसम में बदलाव शरीर और मन पर क्या असर डालते हैं और हम इससे कैसे बच सकते हैं। सर्दियों में धूप की कमी से सेरोटोनिन का स्तर कम हो सकता है, जिससे डिप्रेशन या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन हमारे मूड और नींद को नियंत्रित करते हैं।

    ठंड के मौसम में शरीर वायरल संक्रमण (जैसे सर्दी-खांसी) से लड़ने पर ज़्यादा ध्यान देता है। गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए शरीर की इम्यून सिस्टम एक्टिव रहता है।
    इससे थकान और कमजोरी हो सकती है क्योंकि मौसम में बदलाव से शरीर को नए माहौल में ढलने में समय लगता है, जिससे थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा पाचन समस्याएं हो सकती है, क्योंकि मौसम बदलने से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं। तनाव और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

    हेल्दी डाइट लें और एक्सरसाइज करें
    प्रोबायोटिक्स (दही, छाछ) का सेवन करें, इससे पेट की सेहत अच्छी रहती है। फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार लें। इसके अलावा रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज जैसे योग, टहलना करें। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, इससे शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं। यदि आपको मूड स्विंग या चिंता महसूस हो, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। ध्यान (मेडिटेशन) और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं।

  • अगर आप भी रात को बाल खोलकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान!

    अगर आप भी रात को बाल खोलकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान!

    हेल्थः शरीर के साथ-साथ बालों की देखभाल भी जरूरी होती है। खासकर रात में सोते समय बालों का खास ध्यान रखना चाहिए। सोते समय बालों को कैसे रखा जाए। अक्सर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते, लेकिन यह आदत आपके बालों के स्वास्थ्य पर बड़ा असर डाल सकती है। कुछ लोग सोने से पहले बालों की चोटी बनाना पसंद करते हैं, तो कुछ बाल खुले छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों में से कौन-सा तरीका आपके बालों के लिए बेहतर है।

    अगर आप बाल खोलकर सोते है, तो यह आपके बालों के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक दोनों हो सकता है। खासकर यदि आपके बाल लंबे और पतले हैं, तो वे सोते समय उलझ सकते हैं और टूटने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, छोटे बालों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता। खुले बाल रखने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों को न्युट्रिशन मिलता है और वे मजबूत बनते हैं।

    अगर आपके बाल लंबे, घने और मजबूत हैं, तो सोते समय इन्हें हल्के से बांधकर रखना फायदेमंद हो सकता है। इससे बाल कम उलझेंगे और टूटने की समस्या भी कम होगी। रात में हल्की चोटी बनाकर सोने से बालों की ग्रोथ में भी मदद मिल सकती है।

    अगर आप बाल खोलकर सोना चाहती हैं, तो कॉटन के बजाय सिल्क के तकिए का इस्तेमाल करें। इससे बालों में फ्रिज कम होगा और वे टूटेंगे नहीं। अगर आप बाल बांधकर सोती हैं, तो बहुत टाइट हेयर बैंड का इस्तेमाल न करें। इससे सिर दर्द और बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं। सबसे अच्छा तरीका है हल्की चोटी बनाकर सोना, जिससे बाल कम उलझेंगे और टूटने से बचेंगे।

  • रोजाना पिएं इन 3 चीजों से बनी Drink, बढ़ जाएगी Body की Immunity!

    रोजाना पिएं इन 3 चीजों से बनी Drink, बढ़ जाएगी Body की Immunity!

    Health Tips: आज के समय में बदलते मौसम और बढ़ते इंफेक्शन के बीच इम्यूनिटी मजबूत रखना बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या सर्दी-खांसी से बचना चाहते हैं, तो इन 3 चीजों से बनी हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। ये ड्रिंक्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाएंगी और बीमारियों से बचाने में मदद करेंगी।

    ये 3 ड्रिंक्स करेंगी आपकी इम्यूनिटी बूस्ट!

    1. हल्दी-शहद पानी

    कैसे बनाएं?

    • 1 गिलास गुनगुने पानी में 1/2 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
    • इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।

    फायदे:
    हल्दी में मौजूद कुरकुमिन शरीर में सूजन कम करता है।
    शहद एंटीबैक्टीरियल होता है और गले को आराम देता है।
    शरीर को डिटॉक्स कर बीमारियों से बचाता है।

    2. नींबू-अदरक-शहद टी

    कैसे बनाएं?

    • 1 कप पानी में अदरक के टुकड़े डालकर उबालें।
    • छानकर इसमें 1 चम्मच शहद और 1/2 नींबू का रस मिलाएं।
    • इसे सुबह या शाम को चाय की तरह पिएं।

    फायदे:
    नींबू में विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
    अदरक सर्दी-खांसी से बचाने में मदद करता है।
    शहद गले की खराश और बैक्टीरिया से सुरक्षा देता है।

    3. गोल्डन मिल्क (हल्दी दूध)

    कैसे बनाएं?

    • 1 गिलास दूध में 1/2 चम्मच हल्दी और 1 चुटकी काली मिर्च डालें।
    • इसे अच्छे से गर्म करें और सोने से पहले पिएं।

    फायदे:
    हल्दी दूध इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे पुराना नुस्खा है।
    यह शरीर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी बढ़ाता है।
    सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द और कमजोर हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

    क्यों जरूरी है इम्यूनिटी बूस्ट करना?

    बदलते मौसम और बढ़ते वायरस के कारण बॉडी की डिफेंस सिस्टम मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी रोजाना इन 3 ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और आप बीमारियों से बचे रहेंगे।