Category: Health

  • फगवाड़ा: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में ADGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने आए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने फगवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुरुद्वारा साहिब छेवी पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में बेअदबी करने की कोशिश के आरोप में नहिंग सिंग की और से नौजवान की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल 295 ए, 304 के तहत मामला दर्ज किया है। एडीजीपी ने बताया कि इस मामले में दो जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन अभी चल रही है, और जांच में जो भी सामने आएगा  इसमें कत्ल की धारा भी जोड़ी जाएगी।

    जानकारी में बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया था। पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारे में मंगलवार सुबह एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। 

    रमनदीप सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग ने वीडियो अपलोड किया और हत्या की जिम्मेदारी ली। जैसे ही आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया।

    वहीं सिख जत्थेबंदियों द्वारा जयकारे लगाए गए। बता दें कि फगवाड़ा में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया।

  • फगवाड़ा : गुरुद्वारा साहिब में युवक की ह’त्या के मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा: गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिए हैं। मामले की जानकारी कपूरथला की एसएसपी वत्सल गुप्ता ने दी है। एसएसपी ने बताया कि इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि इस घटना को लेकर एसएसपी ने यह नहीं बताया कि यह मामला किसकी शिकायत पर किया गया है। मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    वहीं सिख जत्थेबंदियों द्वारा जयकारे लगाए जा रहे है। बता दें कि फगवाड़ा में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया है।

  • फागवाड़ा: बेअदबी मामला, मरने से पहले युवक ने किया अहम खुलासा, देखें वीडियो

    फागवाड़ा : गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी मामले में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं युवक की करने से पहले की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें युवक ने इस घटना को लेकर अहम खुलासा किया है। वीडियो में युवक ने सुखी नाम का जिक्र किया है और कहा कि उसने उसे घटना को अंजाम देने के लिए 2 से 3 हजार रुपए देने थे। इस दौरान युवक बता रहा है कि वह सुखी उसे गुरुद्वारा साहिब में घटना को अंजाम देने के लिए कह रही थी। लेकिन युवक ने कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है वह ईमानदार है।

    जिस निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा जा रहा है कि सुबह तीन बजे के करीब व्यक्ति को एक बाथरूम में काटा गया। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया है। कुछ निहंग जत्थेबंदियां भी मौके पर पहुंच रही हैं।

    गौरतलब है कि सुबह-सुबह गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी  करने आए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया था।

    पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारे में मंगलवार सुबह एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। रमनदीप सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग ने वीडियो अपलोड किया और हत्या की जिम्मेदारी ली। जैसे ही आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी  करने आए युवक की ह’त्या, पुलिस फोर्स तैनात 

    फगवाड़ा: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी  करने आए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया था। पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारे में मंगलवार सुबह एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। रमनदीप सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग ने वीडियो अपलोड किया और हत्या की जिम्मेदारी ली। जैसे ही आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • ਫਗਵਾੜਾ: ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਦਿਖਿਆ ਸਾਂਬਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਗਵਾੜਾ: ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਕਲੋਨੀ ਵਿਖੇ ਇਕ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ ਵਿੱਚ ਸਾਂਬਰ ਦਿਖਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਇਕੱਠੀ ਹੋਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭੀੜ ਨੂੰ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਾਂਬਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਜਦੋ ਜਹਿਦ ਕੀਤੀ। 

    ਜਦੋ ਜਹਿਦ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਹੱਥ ਖਾਲੀ ਹੀ ਰਹੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇਆਂ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ ਵਿੱਚ ਸਾਂਬਰ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਫਗਵਾੜਾ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਸਾਂਭਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਫੀ ਮਿਹਨਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਸਾਂਬਰ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਜਾਲ ਵਿੱਚੋਂ ਨਿਕਲ ਕੇ ਭੱਜ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਬਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਦੇ ਪੂਰੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਦੋ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਸਾਬਰ ਕਾਬੂ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਭਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः केंद्रिय मंत्री को छोड़कर रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, मचा हड़कंप

    फगवाड़ाः अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को आज अमृसर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जहां लोगों में भारी उत्साह देखा गया, वहीं भाजपा और आप पार्टी में क्रेडिट वार छिड़ गई। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन में केंद्रिय मंत्री सोमप्रकाश सफर कर रहे थे। जालंधर में फूलों से स्वागत किया गया। जालंधर से रवाना होने के बाद जब ट्रेन फगवाड़ा पहुंची तो केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश खुद बैठे हुए थे। जब फगवाड़ा स्टेशन पर उतरकर वह मंच पर आए।

    इस दौरान वह लोगों को संबोधन कर रहे थे , तभी वंदे भारत फगवाड़ा पर ही केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को छोड़कर आगे के लिए रवाना हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तुरंत अपनी गाड़ी में सवार होकर ट्रेन को पकड़ने के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी गोराया स्टेशन पर रोकी गई। केंद्रीय मंत्री को 27 मिनट गोराया रेलवे स्टेशन पर पहुँचने में लगे । जहां 1 मिनट के लिए वंदे भारत ट्रेन  रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। जहां से केंद्रीय मंत्री दोबारा से ट्रेन में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

  • फगवाड़ा : युवक की वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर लूटी नकदी, देखें वीडियो

    7 के खिलाफ मामला दर्ज, 3 काबू

    फगवाड़ा : साजिश के अंतर्गत एक युवक को धोखे के साथ घर बुलाकर उसे बंधक बना कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे, ब्लैकमेल करने के मामले में थाना रावलपिंडी पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक महिला व पुरुष शामिल है। जिनको पुलिस ने कोर्ट में पेशकर 2 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार हरिंदर कौल पुत्र शीशराम कौल निवासी गांव भानौकी फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रभजोत कौर पत्नी हरमिंदर सिंह निवासी रिहाना जट्टा और उसके अन्य साथियों ने उसे धोखे के साथ घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर मारपीट कर उसके साथ लूटपाट की गई।

    इसके बाद जबरदस्ती उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी दे, ब्लैकमेल करके एटीएम द्वारा 63500 रुपए वह उसके पर्स में रखे 3200 रुपए छीन लिए गए। थाना रावलपिंडी में तैनात एएसआई हरदीप सिंह के अनुसार 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर, हरिमंदर सिंह, प्रभजोत कौर व वंश को इस केस में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • फगवाड़ा : श्री राम जन्मभूमि की खुशी में निकाला जा रहा है विशाल भगवा मार्च, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार :  भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में चल रहा है। जनवरी माह में राम लला के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए पूरे भारत भर के हिन्दूओं में उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन भारत के अलावा विदेशों भी इसकी चर्चा है। 

    श्री राम लाला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या श्री राम जन्मभूमि के उपलक्ष में अरदास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 1 जनवरी को भगवा मार्च निकाला जा रहा है। जो की हनुमत दुर्गा मंदिर चौड़ाखू से आरंभ होकर शहर के विभिन्न विभिन्न बाजारों में से होता हुआ प्राचीन शिव मंदिर में समाप्त होगा।

  • फगवाड़ा: तेजधार हथियार से पति-पत्नी पर हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : गांव रिहाना जंटा में मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर निकले पति-पत्नी पर गांव के ही एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से हमला कर उनको बुरी तरह से घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित अरविंदर पीड़िता प्रभजोत ने बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर स्टोर से बाहर निकले थे कि उनके ही गांव के एक व्यक्ति कुलजीत सिंह जो कि नशे करने का आदी है, उसने तेजधार दातार से हमारे पर हमला कर दिया।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    पीड़ित ने बताया कि एक बार पहले भी उसके साथ झगड़ा हो चुका है। आज उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मेरी पत्नी की सोने की चेन भी ले गया। अरविंद ने बताया कि लोग वहां पर खड़े तमाशा देखते रहे। मगर किसी ने आकर उनकी सहायता नहीं की। पति-पत्नी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • New Year से पहले Jio ने यूजर्स को दी सौगात! 389 दिनों का नया रिचार्ज प्लान किया लॉन्च

    नई दिल्लीः नए साल से पहले देश की सबसे पहले नंबर पर आने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक खास प्लान ऑफर कर दिया है। ये प्लान 28 दिन, 56 दिन या फिर 84 दिनों की वैधता के साथ नहीं बल्कि पूरे-पूरे 389 दिनों की वैधता के पेश किया गया है। नए रिचार्ज प्लान में 365 दिनों से ज्यादा तक सर्विस का फायदा दिया जा रहा है। हाल ही में जियो ने अपने टीवी यूजर्स के लिए तीन प्लान को पेश किया था, जिनके साथ 14 ओटीटी ऐप्स का बेनिफिट मिल रहा है। आइए आपको जियो के हाल ही में लॉन्च हुए सभी प्लानों के बारे में बताते हैं।

    क्या है जियो का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान?

    रिलायंस जियो द्वारा नए साल से पहले अपना न्यू ईयर रिचार्ज प्लान ऑफर कर दिया गया है। इस प्लान 365 + 24 एक्सट्रा डेज के साथ है। जियो के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 2,999 रुपये है जो 389 दिनों की वैधता के साथ है।

    रिलायंस जियो Rs 2999 प्लान के फायदे

    2,999 रुपये में आप 389 दिनों के लिए सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 SMS बेनिफिट के साथ है। इस प्लान के साथ 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो सिनेमा, जियो टीवी जैसे जियो ऐप्स का फायदा मिलता है।

    रिलायंस जियो टीवी प्लान 

    जियो अपने यूजर्स को 5जी कनेक्टिविटी के साथ टीवी प्लान ऑफर करता है। हाल ही में तीन जियोटीवी प्लान लॉन्च किए गए हैं, जिनकी कीमत 398 रुपये, 1198 रुपये और 4498 रुपये है। तीनों प्लान के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनिफिट भी मिलता है। ये प्लान अलग-अलग वैधता और बेनिफिट्स के साथ आता है।  जियो के 398 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और 2जीबी डेटा का फायदा मिलता है। वीडियो के जरिए आप जियोटीवी प्लान के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।