फगवाड़ा: तेजधार हथियार से पति-पत्नी पर हमला, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ा : गांव रिहाना जंटा में मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर निकले पति-पत्नी पर गांव के ही एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से हमला कर उनको बुरी तरह से घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित अरविंदर पीड़िता प्रभजोत ने बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर स्टोर से बाहर निकले थे कि उनके ही गांव के एक व्यक्ति कुलजीत सिंह जो कि नशे करने का आदी है, उसने तेजधार दातार से हमारे पर हमला कर दिया।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पीड़ित ने बताया कि एक बार पहले भी उसके साथ झगड़ा हो चुका है। आज उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मेरी पत्नी की सोने की चेन भी ले गया। अरविंद ने बताया कि लोग वहां पर खड़े तमाशा देखते रहे। मगर किसी ने आकर उनकी सहायता नहीं की। पति-पत्नी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *