Category: Health

  • दुकान से नोटों के हार लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    दुकान से नोटों के हार लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। आए दिन शहर में दुकानों के ताले तोड़ चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके चलते शहर के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं अब ताजा मामला फगवाड़ा के बांसा वाले बाजार से सामने आया है। जहां शातिर चोरों ने अनिल जरनल स्टोर की दुकान के ताले तोड़कर दुकान से नगदी चुरा ली।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक कुलदीप शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर से नोटों के हार लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी दुकाने से 1 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है। दूसरी ओर चोरों द्वारा की गई वारदात वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना संबंधी दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 4 युवकों में 2 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 4 युवकों में 2 की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: होशियारपुर रोड़ पर सुबह एक भयानक सड़क हादसा होने सामने आया। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड़ पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में 4 युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। 

    इस दौरान 2 की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई दा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके अलावा मृतकों के शव फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। इनके अलावा वह बठिंडा और बरनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

  • विजिलेंस ने रंगे हाथों पाश्टां हल्के के पटवारी और करिंदे को किया गिरफ्तार

    विजिलेंस ने रंगे हाथों पाश्टां हल्के के पटवारी और करिंदे को किया गिरफ्तार

    फगवाड़ाः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज विजिलेंस की टीन में छापेमारी करके फगवाड़ा के पाश्टां हल्के के पटवारी व उसके करिंदे को 40 हज़ार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने मौके पर काबू किए आरोपियों से रिश्वत के रंग लगे नोट बरामद किए हैं। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि गोबिंद नगर निवासी शिवराज राणा ने विजिंलेंस ब्यूरो में शिकायत दी थी।

    इस दौरान शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनका किसी के साथ जमीनी विवाद था। वे कोर्ट केस जीत गए और फिर जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए पाश्टां हल्का के पटवारी सोढ़ी सिंह से मिले। इस दौरान शिकायतकर्ता का आरोप था कि पटवारी सोढ़ी सिंह व उसके किरंदे कुलविन्द्र सिंह द्वारा इंतकाल दर्ज करने के लिए 70 हज़ार रूपए की उनसे मांग की है।

    लेकिन दोनों में सौदा 40 हज़ार में तय हुआ था। जिसकी शिकायत मिलने पर आज विजिलेंस की टीम ने ट्रेप लगाकर आरोपी पटवारी सोढ़ी सिंह और उसके करिंदे कुलविन्द्र सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • फगवाड़ाः करियाना व्यापारी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः करियाना व्यापारी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः घनी आबादी वाले अनोखी नगर इलाके में देर रात स्थानीय करियाना व्यापारी संजय सचदेवा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार करियाना व्यापारी के एक गोली उसकी छाती में लगी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी प्रभारी अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि घायल करियाना व्यापारी संजय सचदेवा किराने की दुकान के साथ मनी एक्सचेंज का भी काम करता है। मौके से .32 बोर के पिस्तौल का कारतूस बरामद हुआ है। मोहल्ले वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। गोली मारने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पीड़ित करियाना व्यापारी को नाजुक हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह तथ्य स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने व्यापारी को गोली क्यों मारी है और इसके पीछे क्या मकसद रहा है।  वहीं इस घटना के बाद फगवाड़ा के करियाना व्यापारियों में भारी डर और दहशत का माहौल है।

  • फगवाड़ाः राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर पीरथी पाल ने किया लोगों को जागरूक, दिलाई शपथ

    फगवाड़ाः राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर पीरथी पाल ने किया लोगों को जागरूक, दिलाई शपथ

    फगवाड़ा (राजेश कुमार):  25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस सारे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। फगवाड़ा शहर में भी लोगों को जागरूक करने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने हेतु मतदाता एकत्रित हुए। बूथ लेवल ऑफिसर पीरथी पाल सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने शपथ ली कि वे आवश्यक तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन खट्टर ने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने हेतु मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए हमें हर एक विधानसभा लोकसभा व निकाय चुनावों में मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनना चाहिए।

    ताकि वे अपने क्षेत्र का विकास कर सकें। जय जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह धींगरा टिंकू ने कहा कि अगर हम अपनी मताधिकार का प्रयोग करेंगे तब हम अपने क्षेत्र को नई दिशा दे पाएंगे। इस मौके महिलाएं भी उपस्थिति और उन्होंने भी कसम खाई कि वे आवश्यक तौर पर वोट डालेंगे। बीएलओ प्रितपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य वोटरों को अधिक से अधिक मताधिकार करने हेतु प्रेरित करना है।

  • फगवाड़ाः कूड़े के ढेर में मिले श्री गुटका साहिब के अंग, संगत में भारी रोष

    फगवाड़ाः कूड़े के ढेर में मिले श्री गुटका साहिब के अंग, संगत में भारी रोष

    फगवाड़ाः जिला कपूरथला शहर फगवाड़ा में स्थित वरिंदर नगर पार्क के पास बेअदबी का मामला सामने आया है। वरिंदर नगर पार्क के पास से आज श्री गुटका साहिब के अंग पड़े मिले। इस घटना के बाद फगवाड़ा की सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। श्री गुटका साहिब के अंग मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में सिख संगत इकट्ठी हो गई। संगत के पहुंचने के बाद श्री गुटका साहिब के अंगो को कूड़े के ढेर से उठाया गया। बता दें कि शहर में एक बार पहले भी बंगा रोड पर इस तरीके से ही बेअदबी की घटना का मामला सामने आ चुका है। सिख समुदाय का आरोप है कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

    जिसके बाद शरारती अनंसरों द्वारा आज फिर से इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर आज सिख जत्थेबंदियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर जो लोग अपने घर में श्री गुटका साहिब को रख नहीं सकते तो वे फगवाड़ा के श्री गुरुद्वारा साहिबों में इनको जमा करवा दें। ताकि इस तरह की बेअदबी न हो सके। 

  • फगवाड़ाः गीता भवन कोचिंग सेंटर में जगजीत सिंह ने बच्चों को सिखाए पब्लिक स्पीकिंग के अहम पहलू 

    फगवाड़ाः गीता भवन कोचिंग सेंटर में जगजीत सिंह ने बच्चों को सिखाए पब्लिक स्पीकिंग के अहम पहलू 

    फगवाड़ा, (राजेश कुमार): गीता भवन मंदिर कटहरा चौक द्वारा संचालित गीता भवन कोचिंग सेंटर में आज प्रभावशाली वक्ता कैसे बने के विषय पर विशेष वार्तालाप का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ताकार जगजीत सिंह चांना ने छात्राओं के संबोधन में कहा कि अगर जीवन में सफल बनना चाहते हो तो आपको एक सफल एवं प्रभावी वक्ता होना आवश्यक है। हमें अपने लंबे-चौड़े भाषण को संक्षिप्त में कहकर उपस्थिति को संतुष्ट करने का हुनर प्राप्त करना होगा। अपनी बात को 50 मिनट में करना है तो उसी बात को हमारी करने की क्षमता 5 मिनट में होनी अति आवश्यक है।

    हमें अपनी बात में कहे जाने वाले शब्दों को बार-बार नहीं दोहराना चाहिए। जिस प्रकार अगर घर में मिष्ठान बनाते समय खीर इत्यादि बनाई जाए तो उसमें चावल एवं दूध व मीठे का  मिश्रण अलग-अलग मात्रा में होता है। उसी प्रकार अपनी बातें अलग-अलग शब्दों में कहकर वजनदार बनानी चाहिए। प्रोफेशनल ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर जगजीत सिंह ने पब्लिक स्पीकिंग के अनेक अहम पहलू बताते हुए कहा कि अगर बच्चे अपने बोलने का डर खत्म कर दें तो जीवन में हर जगह सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    मंच संचालन का कार्यभार दीप्ति ने बखूबी निभाया। राजरानी शर्मा मुस्कान अंशिका पुष्पा अंकिता लक्ष्मी मनीषा गौतम सिया आदि उपस्थित हुए। चेयरमैन पंडित देवी राम शर्मा ने एक स्मृति चिन्ह देकर सरदार जगजीत सिंह को सम्मानित किया और बहुमूल्य समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सेंटर निर्देशक मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का सफलता से समापन हुआ।

  • फगवाड़ाः सीएम मान ने लुटेरों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह को लेकर किया बड़ा ऐलान

    फगवाड़ाः सीएम मान ने लुटेरों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह को लेकर किया बड़ा ऐलान

    फगवाड़ाः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुटेरों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह के परिवार को दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं डीजीपी गौरव यादव ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह को शत शत नमन किया। बता दें कि फगवाड़ा में बीती देर रात लुटेरों द्वारा एक कॉन्स्टेबल की गोलियां मार कर कत्ल कर दी गई थी।

    जानकारी के अनुसार लुटेरे फगवाड़ा में किसी की क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे थे। इस बात की जानकारी जब कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह को लगी तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर किया। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि लुटेरों के पास हथियार भी हैं। लुटेरों ने जब देखा कि एक कांस्टेबल उनका पीछा कर रहा है तो उन्होंने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कांस्टेबल कुलदीप सिंह घायल हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

  • फगवाड़ाः तेजधार हथियारों से युवकों ने महिला को लूटा, देखें CCTV

    फगवाड़ाः तेजधार हथियारों से युवकों ने महिला को लूटा, देखें CCTV

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: शहर में लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं देर रात तेजधार हथियारों के साथ बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क में एक्टिवा सवार महिला को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें आप देख सकते है कि कैसे सड़क पर बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को रोका। इस दौरान सड़क पर देर रात महिला हमलावारों द्वारा लूट की वारदात को लेकर शोर मचा रही थी, लेकिन लुटेरे महिला को धक्के मारकर उससे सामान लूटकर भाग गए।

    उक्त महिला बीजेपी की सदस्य नीतू बांसल है। मामले की जानकारी देते हुए नीतू बांसल ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर अपनी सहेली के घर से आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसकी एक्टिवा के आगे मोटरसाइकिल लगा कर तेजधार हथियार निकाल लिया व उसका पर्स लूटकर फरार हो गए पर्स में मोबाइल, 5 हजार की नगदी, डायमंड के टॉप्स,एटीएम व अन्य दस्तावेज थे।

    इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस के आरोपियों को काबू कर लिया। जिनके खिलाफ फगवाड़ा के थाना सिटी में मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दो गोराया व एक गोराया के गांव रुड़का खुर्द का रहने वाला है। जिनकी पहचान चंद्र शेखर मट्टू पुत्र विजय कुमार वासी गुरु नानक पूरा मोहल्ला गोराया, अमित कुमार पुत्र महिंदरपाल वासी दाना मंडी गोराया,विशाल पुत्र लड्डू वासी रुड़का खुर्द के तौर पर हुई है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

  • फगवाड़ाः ढाबे में 2 व्यक्तियों की हुई मौत

    फगवाड़ाः ढाबे में 2 व्यक्तियों की हुई मौत

    फगवाड़ाः शहर के होशियारपुर रोड़ के पास गांव रिहाना जट्टां के नजदीक ढाबे में स्थित कमरे में सो रहे व्यक्तियों की गैस चढ़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय हरदेव सिंह पुत्र रतन सिंह और कमल सिंह पुत्र सांई निवासी गांव बाहोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है।

    रावलपिंडी थाना के जांच अधिकारी महिंदरपाल ने बताया कि दोनों व्यक्ति उक्त ढाबे में काम करते थे और देर रात कमरे में आग जलाकर सोए हुए थे। इस दौरान अचानक दोनों को गैस चढ़ गई, साथ ही कंबल भी हादसे में सड़ गया। पुलिस ने दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं अस्तपाल के मैडिकल अफसर डॉक्टर नरेश कुंदरा ने बताया कि दोनों की मौत गैस चढ़ने के कारण हुई है।