Category: Health

  • फगवाड़ा : अकाली नेता सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

    फगवाड़ा : अकाली नेता सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

    फगवाड़ा : मार्कफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद को विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की सूचना मिली है।जानकारी अनुसार सरदार वाहद और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने धारा 166,177, 210, 406, 409, 418, 420, 120 बी सहित 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर में केस दर्ज किया है। अहम पहलू यह है कि दर्ज हुई एफआईआर में सरदार वाहद के अतिरिक्त शुगर मिल के डायरेक्टर जसविंदर सिंह भैंस, सुखबीर सिंह संदर, हरविंदरजीत सिंह संदर, कुलदीप सिंह संदर, कुलवंत सिंह, मनजीत सिंह ढिल्लों, अमन शर्मा, प्रवीण छीबड़ (तहसीलदार) और पवन कुमार (नायब तहसीलदार) के नाम भी शामिल हैं।

    अधिकारियों के निकट सूत्रों ने बताया कि संदीप वाहद जो अपने परिवार सहित विदेश में शिफ्ट हो गया था बीते कुछ समय पहले ही इंग्लैंड से भारत वापस आया है। आरोप है कि बहुत सारा पैसा विदेश में ट्रांसफर किया है जिसकी जांच विजिलेंस विभाग द्वारा की जाएगी। इस दौरान सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए सरदार जरनैल सिंह वाहद उनकी धर्मपत्नी और संदीप वाहद को विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा अदालत में 1 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।

    प्राप्त अन्य जानकारी के अनुसार सरदार वाहद उनके परिवार सहित एफआईआर में नामजद आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने माल विभाग के अधिकारियों के साथ मिली भगत का सरकार को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाने और सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने में अहम हिस्सेदारी निभाई है। इसके उपरांत पंजाब सरकार के आदेश पर विजिलेंस विभाग पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनको गिरफ्तार किया है। मामले की विजिलेंस द्वारा जांच का दौर जारी है। इस दौरान आरोपी पक्ष के करीबी सूत्रों ने लगाई जा रहे हैं सभी आरोपी को गलत और निराधार और करार दिया है। बता दें कि सरदार वाहद और उनका परिवार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं बादल परिवार के बेहद करीबी रहा है।

  • फगवाड़ा : नौसरबाज ने 85 हजार की मारी ठगी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : नौसरबाज ने 85 हजार की मारी ठगी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : शहर में नौसरबाज की ओर से एटीएम कार्ड बदल के 85000 रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसकी एक लिखती शिकायत पीड़ित की ओर से पुलिस को दे दी गई है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए विजय कुमार पुत्र पप्पू राम वासी गांव जमालपुर ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल ब्रांच जीटी रोड फगवाड़ा में खाता नंबर 0383********है। उसे बैंक द्वारा इसका एटीएम कार्ड जारी हुआ था। जिसका कोड जनरेट करने के लिए मैं पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में गया जहां पर पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था।

    जब उसके कार्ड का कोड जनरेट नहीं हुआ तो वहां पर खड़े व्यक्ति ने उसको बोला कि मैं उसके कार्ड का कोड जनरेट कर देता हूं। इस दौरान उस नौसरबाज ने मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया, जोकी किसी दलजीत सिंह के नाम पर है जब वह अपने घर पहुंचा तो उसको खाते में से 85 हजार निकलने का फोन और मैसेज आया। इसके बाद उसको पता चला कि उसके साथ 85 हजार की ठगी मार ली गई है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उसे नौसरबाज को पड़कर मुझे इंसाफ दिलाया जाए।

  • पंजाबः वरिष्ठ अकाली नेता के घर विजिलेंस ने दी दबिश

    पंजाबः वरिष्ठ अकाली नेता के घर विजिलेंस ने दी दबिश

    फगवाड़ाः विजिलेंस ब्यूरो ने होशियारपुर रोड स्थित मार्कफेड के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद के घर पर छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस टीम जरनैल सिंह वाहद और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर रवाना हो गई है। फिलहाल तीनों को कहां लेकर जाया गया, इस बारे ना तो कोई अधिकारी बोलने को तैयार है ना ही अकाली दल की लीडरशिप को इस बारे पता। फिलहाल जांच जारी है। 

    बता दें कि इससे पहले विजिलेंस ने लुधियाना में अकाली नेता के घर पर दबिश दी थी। अकाली नेता के घर पिछले 3 दिन से इनकम टैक्स की रेड चली। वहीं इस मामले के दौरान अकाली नेता काका की तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि बताया जा रहा हैकि अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बीते दिन छुट्टी दे दी थी। कहा जा रहा है कि दिल में बेचैनी के चलते इनकम टैक्स की टीम ने ही उन्हें तुरंत हीरो हार्ट डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया था।

    सूत्रों का कहना है कि जरनैल सिंह वाहिद चीनी मिल में 25 प्रतिशत के भागीदार थे। जबकि उनके साथी सुखबीर सिंह संधर के पास 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। विजिलेंस को संधर की भी तलाश है और बताया जा रहा है कि वह विदेश में है। हालांकि खबर है कि उसके नाम पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि जहां फगवाड़ा शुगर मिल ने किसानों का 42 करोड़ रुपए का बकाया नहीं चुकाया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि बैंकों का भी उन पर 92 करोड़ रुपए बकाया है। 2021 में चीनी मिलों से जुड़े लोगों की संपत्ति पहले कुर्की की जा चुकी है। 

  • फगवाड़ा : नहाने गई लड़की को सांप ने डंसा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : नहाने गई लड़की को सांप ने डंसा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : पंजाब में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण सांप निकलने के मामले में काफी सामने आ रहे है। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला 
    चाचौकी से सामने आया है। जहां नहाने के दौरान लड़की को सांप ने डंस लिया। एक लड़की को सांप के डंस लिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की की पहचान लवनदीप (20) पुत्री सुखदेव सिंह वासी चाचौकी के रूप में हुई है। 

    लड़की को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। डाक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके अस्पताल में सांप के डंसने का केस आया है। उन्होंने बताया कि लवनदीप की हालत अब ठीक है। उनका इलाज चल रहा है।

  • फगवाड़ा : नहर में तैरता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : नहर में तैरता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : पासटा नहर में तैरती हुई एक युवक की लाश बरामद हुई है। इस लाश की खबर मिलते ही पूरे इलाके मेंं सनसनी फैल गई। तैरती हुई लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। शव को देखने से युवक की उम्र तकरीबन 30 से 35 वर्ष के करीब है। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ASI दलविंदरवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने आसपास के गांव वालों से पूछताछ की। लेकिन शव की पहचान नही हो पाई। पुलिस जांच में जुटी है यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखवा दिया है।

  • फगवाड़ाः किसानों ने बकाया राशि को लेकर शूगर मिल को लगाया ताला, देखें Live

    फगवाड़ाः किसानों ने बकाया राशि को लेकर शूगर मिल को लगाया ताला, देखें Live

    फगवाड़ाः किसानों ने शूगर मिल को लेकर एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान किसानों ने कहा कि 42 करोड़ रुपए की बकाया राशि ना मिलने के कारण उनमें रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज किसानों ने शूगर मिल को ताला जड़ दिया है। इस दौरान अलग-अलग किसान जत्थेबंदिया शूगर मिल के खिलाफ अपनी बकाया राशि को लेकर इकट्ठी हो गई है। 

    इस दौरान किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए इस मिल को बंद करके किसानों की बकाया राशि दें। किसान नेता ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ऐसे में अब किसानों ने शूगर मिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मिल के बाहर धरना लगा दिया है। इस दौरान किसानों ने सीएम मान के पंजाबी लिखने के मामले में घेराव किया। किसानों ने कहा कि आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि हम धरनों में से आई हुए लोग है। हमारी सरकार के सत्ता में आते ही धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि जब तक हमारी बकाया राशि वापिस नहीं की जाती तब तक यह धरना जारी रहेगा।

  • पंजाबः अर्बन एस्टेट इलाके में पिता-बेटी का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    पंजाबः अर्बन एस्टेट इलाके में पिता-बेटी का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    फगवाड़ा: कपूरथला के फगवाड़ा में पॉश अर्बन एस्टेट इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक कोठी से संदिग्ध हालात में पिता और बेटी का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कोठी के आस-पास रहने वाले लोगों को कोठी से बदबू आ रही थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस को मामले के बारे में बताया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कोठी में जाकर देखा तो पिता-बेटी के शव वहां पड़े हुए थे। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि दोनों की मौत के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चला है। 

    घटना की जानकारी देते हुए फगवाड़ा के एसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरीक चुंबर और राज रानी के रूप में हुई है। उन्होनें बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों अर्बन एस्टेट में उक्त कोठी में लंबे समय से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से कोई लिखित नोट बरामद नहीं हुआ। इस दौरान मृतकों के करीबियों ने बताया कि राज रानी शादीशुदा है पर शादी के बाद उसके कोई बच्चा नहीं हुआ था। वह अपने पिता अमरीक के साथ अर्बन एस्टेट स्थित कोठी में रह रही थी।

    उसकी मां भी इस कोठी कोठी में रहती है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतक अमरीक का बेटा और दूसरी बेटी विदेश में रहते हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला लोगों में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मृतकों की शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों की मौत का क्या कारण रहा है। 

  • पंजाबः पंकज दुग्गल हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः पंकज दुग्गल हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चौकाने वाला खुलासा

    फगवाड़ाः मोहल्ला मनसा देवी नगर में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर फायरिंग कर एक व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ोस में रहने वाली एक महिला को हिरासत में लिया है। हालांकि हत्या का आरोप महिला के किसी पारिवारिक सदस्य पर है। पुलिस ने इस मामले में 302 (हत्या) और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

    जल्द इस मामले में पुलिस प्रेसवार्ता कर मीडिया से जानकारी सांझा करेगी। परिवार ने आरोपियों के पकड़े जाने तक अंतिम संस्कार न करने का फैसला किया है। वहीं, पुलिस ने उक्त मामले में शक के आधार पर शामिल आरोपी युवक के पारिवारिक सदस्यों से एक महिला को हिरासत में लिया है। एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तेजी से तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में तीनों थानों की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    जल्द मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पड़ोसी के साथ मृतक की पुरानी दुश्मनी चल रही थी, जिसके चलते हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ले में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर मोहल्ले के आसपास जांच शुरू कर दी है और विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी भी कर दी है। सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने वाली कार सीसीटीवी में आई है, जिसका नंबर पड़ोसी की कार के नंबर से मैच हुआ है। जिसके चलते पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ रही है और पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो जाएगी।

  • फगवाड़ा  : मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश कुमार : फगवाड़ा के हरगोविंद नगर में गांधी अस्पताल एक बार फिर से विवादों में गिर गया। जानकारी के मुताबिक मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की गई।

     मरीज के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर की तरफ से सारी लापरवाही हुई है, जिसके चलते उनके मरीज की मौत हो गई है। जानकारी देते हुए यह भी बताया कि अस्पताल के स्टाफ ने उनके साथ मारपीट भी की।

  • फगवाड़ा : चैरिटेबल अस्पताल में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : चैरिटेबल अस्पताल में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

     फगवाड़ा/ राजेश कुमार : प्लाई रोड गुरु रविदास चैरिटेबल अस्पताल लड़ाई झगड़े के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल की पहचान सुखविंदर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखविंदर ने बताया कि वह एक चैरिटेबल अस्पताल में काम करता है।   किसी बात को लेकर मरीज के साथियों से कोई बात हुई जिसके चलते कुछ दिन बाद आज आधा दर्जन के करीब लड़कों ने आकर अस्पताल में उससे मारपीट शुरू कर दी जिसकी सारी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गई।