पंजाबः पंकज दुग्गल हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चौकाने वाला खुलासा

Written by

in

फगवाड़ाः मोहल्ला मनसा देवी नगर में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर फायरिंग कर एक व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ोस में रहने वाली एक महिला को हिरासत में लिया है। हालांकि हत्या का आरोप महिला के किसी पारिवारिक सदस्य पर है। पुलिस ने इस मामले में 302 (हत्या) और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

जल्द इस मामले में पुलिस प्रेसवार्ता कर मीडिया से जानकारी सांझा करेगी। परिवार ने आरोपियों के पकड़े जाने तक अंतिम संस्कार न करने का फैसला किया है। वहीं, पुलिस ने उक्त मामले में शक के आधार पर शामिल आरोपी युवक के पारिवारिक सदस्यों से एक महिला को हिरासत में लिया है। एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तेजी से तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में तीनों थानों की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जल्द मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पड़ोसी के साथ मृतक की पुरानी दुश्मनी चल रही थी, जिसके चलते हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ले में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर मोहल्ले के आसपास जांच शुरू कर दी है और विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी भी कर दी है। सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने वाली कार सीसीटीवी में आई है, जिसका नंबर पड़ोसी की कार के नंबर से मैच हुआ है। जिसके चलते पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ रही है और पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *