Category: Health

  • फगवाड़ा : लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश कुमार : फगवाड़ा चंडीगढ़ बाईपास वाजिदोवाल रोड पर दूध का काम करने वाले मोटरसाइकिल सवार को लुटेरों ने उस पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जिससे दूध का काम करने वाला मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया।

    जिसको इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 15 से ज्यादा लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। जिसमें सबसे ज्यादा बार उसकी गर्दन पर किए गए। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए फायर सेंटर रैफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • फगवाड़ाः कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 4 की हालत गंभीर

    फगवाड़ाः कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 4 की हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे पर सपरोड़ गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बिल्डिंग मटेरियल से भरे ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर भेज दिया गया। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • फगवाड़ा : ऑल इंडिया कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : ऑल इंडिया कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा / राजेश कुमार : ऑल इंडिया कांग्रेस की ओर से फगवाड़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हलका विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की अगुवाई में रेस्ट हाउस से निकाली गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेताओ के साथ महिला वर्करों ने भी भरी गिनती में भाग लिया।

    यात्रा को संबोधित कटर हुए विधायक धालीवाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी सदैव लोगो के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। यह यात्रा फगवाड़ा के विभिन्न विभिन्न इलाकों से होकर वापस रेस्ट हाउस में संपन्न हुई।

  • फगवाड़ा : नौजवान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत,  देखें वीडियो

    फगवाड़ा : नौजवान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: जिले के गांव चाचो की से एक दुखद खबर सामने आई है। गत दिवस एक नौजवान ने घर में जहरीला पदार्थ निकलकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। जिसे पड़ोसियों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

    मृतक की पहचान मनजीत कुमार पुत्र हुसन लाल वासी चाचो की फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर करवाई शुरू कर दी है।

  • फगवाड़ा : Lovely Professional University के पास युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : Lovely Professional University के पास युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : देर रात Lovely Professional University में लॉ गेट पर वहां खड़े युवकों पर करीब 15 हथियार बंद अराजक तत्वों  ने हमला कर दिया। अराजक तत्वों के हाथों में तेजधार हथियारों और पिस्तौल थे। इन्होंने वहां पर गोलियां भी चलाई। इस हमले में एक युवक जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह निवासी संगरूर के रूप में हुई है कि मौत हो गई है। 

    जबकि हमले में 2 युवक घायल हो गए है। हमले में घायल अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि वह और उसका भाई हरप्रीत को छोड़ने के लिए दूसरे होस्टल में जा रहे थे। वह लॉ गेट के पास खड़े थे। इतने में बाइकों पर करीब 15 युवक सवार होकर आए। सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे। कुछ के पास पिस्तौल थे। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल हरप्रीत को जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले जाता गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई।

  • फगवाड़ा: मोटरसाइकिल सवार लुटेरा NRI महिला का पर्स छीन कर हुए फरार, देखे वीडियो

    फगवाड़ा: मोटरसाइकिल सवार लुटेरा NRI महिला का पर्स छीन कर हुए फरार, देखे वीडियो

    फगवाड़ा : शहर में एक बार फिर लुटेरों का कहर  शुरू हो चुका है। लुटेरे बेखौफ सरेराह राहगीरों से  छीन झपटी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।  पुलिस का  खौफ लुटेरों  पर नजर नहीं आ रहा है। शहर  में एक एनआरआई महिला रिक्शे पर अपनी माता के साथ जा रही थी कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार लुटेरा  महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया ।  जिसकी सूचना पीड़ित एनआरआई महिला ने थाना सिटी पुलिस को दे दी है।  
          
    जानकारी देते हुए पीड़ित एनआरआई राजविंदर कौर ने बताया कि वह अपनी माँ के साथ फगवाड़ा के सिविल अस्पताल से रिक्शा कर पलाई गेट की ओर जा रही थी कि पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए लुटेरे उसका पर्स छीन कर मौके पर फरार हो गए।  पीड़ित महिला ने  बताया कि  पर्स में 50 हजार की भारतीय करेंसी और करीब 1 लाख की विदेशी करेंसी के अलावा  जरूरी दस्तावेज थे। एनआरआई महिला ने पुलिस को  शिकायत दर्ज करवा दी है। फगवाड़ा पुलिस इलाके के cctv फुटेज खंगाल रही है।

  • फगवाड़ा : 14 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : 14 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा :  जीआरपी पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्की वासी मुल्लापुर दाखा एवं पम्मा वासी दोराहा के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज पुलिस पार्टी सहित स्पैशल चेकिंग दौरान रेलवे स्टेशन पर 2 व्यक्तियों को काबू कर उनसे 14 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। एस.एच.ओ जीआरपी जालंधर की ओर से फगवाड़ा पहुंचकर वार्ता दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई ग्रुपेज सिंह पुलिस पार्टी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर 2 व्यक्ति प्लास्टिक का बोरा उठाए हुए आ रहे हैं

    ,

    जिनको पुलिस पार्टी की ओर से शक के आधार पर नाम पता पूछा गया, तो उन्होंने अपना नाम विक्की और पम्मा बताया। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार है। पुलिस पार्टी ने बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें से 14 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। दोनों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • फगवाड़ाः नाके की कुछ दूरी पर दुकान से कपड़े और कीमती सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    फगवाड़ाः नाके की कुछ दूरी पर दुकान से कपड़े और कीमती सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    हदियाबादः फगवाड़ा की थाना सतनामपुरा पुलिस की ओर से हदियाबाद चौक पर विशेष नाकेबंदी की गई, ताकि कोई भी शरारती अनसर किसी वारदात को अंजाम न दे सके। लेकिन इसके बावजूद नाके से कुछ ही मीटर की दूरी पर कपड़े की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के कपड़े और कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए। जिसकी थाना सतनामपुरा पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई। जिससे थाना सतनामपुरा की पुलिस की नाकेबंदी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, अक्सर नाकेबंदी पर पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज चेक किए जाते हैं और उनके चालान भी किए जाते हैं। लेकिन देर रात चोरों द्वारा नाके से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया जाता है जिसकी खबर तक सतनामपुरा पुलिस को  नहीं लगती।


    दूसरी तरफ बात की जाए पीसीआर पुलिस की जाए तो उनकी ओर से भी इस रोड पर आने जाने वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है। लेकिन देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो जाते है। जिसका पीसीआर को भी पता नहीं चलता। चोरी संबंधी जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था। सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े हुए थे। दुकान मालिक ने बताया कि उसका लाखों का नुकसान हो गया। जिसकी सूचना सतनामपुरा पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं चोरी की वारदात संबंधित थाना सतनामपुरा के जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चोरी की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • फगवाड़ाः खंभे से टकराने से बेकाबू कैंटर चालक हुआ घायल

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : शुगर मिल के नजदीक बेकाबू कैंटर एक खंभे से जा टकराया। जिससे कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भूपिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी होशियारपुर के तौर पर हुई है। जिसको राहगीरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक कैंटर चालक लुधियाना की ओर जा रहा था कि शुगर मिल के पास यह हादसा हो गया।

  • फगवाड़ा : तेजधार हथियारों से  लड़कियों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : तेजधार हथियारों से लड़कियों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : होशियारपुर रोड पर सब्जी मंडी के पास एक ट्रक ड्राइवर को 2 रिक्शा सवार लड़कियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान बलजीत कुमार पुत्र गुरमेल सिंह वासी सब्जी मंडी फगवाड़ा के तौर पर हुई है।

    ट्रक ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि में मंडी में खड़ा हुआ था, रिक्शे पर आई लड़कियों ने मेरे साथी ट्रक ड्राइवर से बात कर रही थी। जब मैने पूछा यह यहां क्या करने आई है, तो उन्होंने मेरे सिर पर दातर से हमला कर दिया। पीड़ित बलजीत कुमार को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।