Category: Health

  • फगवाड़ाः तेजधार हथियारों से युवकों ने महिला को लूटा, देखें CCTV

    फगवाड़ाः तेजधार हथियारों से युवकों ने महिला को लूटा, देखें CCTV

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: शहर में लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं देर रात तेजधार हथियारों के साथ बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क में एक्टिवा सवार महिला को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें आप देख सकते है कि कैसे सड़क पर बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को रोका। इस दौरान सड़क पर देर रात महिला हमलावारों द्वारा लूट की वारदात को लेकर शोर मचा रही थी, लेकिन लुटेरे महिला को धक्के मारकर उससे सामान लूटकर भाग गए।

    उक्त महिला बीजेपी की सदस्य नीतू बांसल है। मामले की जानकारी देते हुए नीतू बांसल ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर अपनी सहेली के घर से आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसकी एक्टिवा के आगे मोटरसाइकिल लगा कर तेजधार हथियार निकाल लिया व उसका पर्स लूटकर फरार हो गए पर्स में मोबाइल, 5 हजार की नगदी, डायमंड के टॉप्स,एटीएम व अन्य दस्तावेज थे।

    इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस के आरोपियों को काबू कर लिया। जिनके खिलाफ फगवाड़ा के थाना सिटी में मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दो गोराया व एक गोराया के गांव रुड़का खुर्द का रहने वाला है। जिनकी पहचान चंद्र शेखर मट्टू पुत्र विजय कुमार वासी गुरु नानक पूरा मोहल्ला गोराया, अमित कुमार पुत्र महिंदरपाल वासी दाना मंडी गोराया,विशाल पुत्र लड्डू वासी रुड़का खुर्द के तौर पर हुई है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

  • फगवाड़ाः ढाबे में 2 व्यक्तियों की हुई मौत

    फगवाड़ाः ढाबे में 2 व्यक्तियों की हुई मौत

    फगवाड़ाः शहर के होशियारपुर रोड़ के पास गांव रिहाना जट्टां के नजदीक ढाबे में स्थित कमरे में सो रहे व्यक्तियों की गैस चढ़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय हरदेव सिंह पुत्र रतन सिंह और कमल सिंह पुत्र सांई निवासी गांव बाहोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है।

    रावलपिंडी थाना के जांच अधिकारी महिंदरपाल ने बताया कि दोनों व्यक्ति उक्त ढाबे में काम करते थे और देर रात कमरे में आग जलाकर सोए हुए थे। इस दौरान अचानक दोनों को गैस चढ़ गई, साथ ही कंबल भी हादसे में सड़ गया। पुलिस ने दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं अस्तपाल के मैडिकल अफसर डॉक्टर नरेश कुंदरा ने बताया कि दोनों की मौत गैस चढ़ने के कारण हुई है। 

  • फगवाड़ाः गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली का फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली का फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के फगवाड़ा-लुधियाना जीटी रोड पर ट्राली के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। दरअसल, तहसील कॉन्प्लेक्स के सामने गन्ने से भरी ट्राली का संतुलन बिगड़ने से वह फ्लाईओवर की रेलिंग पर जा चढ़ी। इस हादसे में ट्रैक्टर के अगले पहिये टूट गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक बाल-बाल बच गया।

    ट्रैक्टर चालक की पहचान जसपाल पुत्र दलबीर सिंह वासी संगतपुर के रूप में हुई है। जसपाल ने बताया कि वह ट्राली को लेकर खन्ना शुगर मिल पर जा रहा था कि फगवाड़ा-लुधियाना जीटी रोड के फ्लाईओवर पर उसकी ट्रैक्टर ट्राली का सतुंलन बिगड़ गया, जिससे वह रेलिंग पर जा चढ़ी। ट्रैक्टर ट्राली को क्रेन की सहायता से रेलिंग से नीचे उतारा गया। 

  • फगवाड़ाः नए वर्ष पर क्रिएटिव एज अकैडमी सतनामपुरा ने श्री गीता भवन मंदिर में आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

    फगवाड़ाः नए वर्ष पर क्रिएटिव एज अकैडमी सतनामपुरा ने श्री गीता भवन मंदिर में आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः श्री गीता भवन मंदिर कटहरा चौक के प्रबंधक पंडित देवी राम शर्मा के सानिध्य में चल रहे श्री गीता भवन कोचिंग सेंटर कटहरा चौक फगवाड़ा एवं क्रिएटिव एज अकैडमी सतनामपुरा फगवाड़ा द्वारा नववर्ष के आगमन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज श्रीषा जैन ने नवकार मंत्र के द्वारा किया। उपरांत साक्षी ने बहुत ही सुंदर कविता सुना कर नववर्ष को अभिनंदन करने हेतु कहा उन्होंने कविता के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने और योग को घर-घर पहुंचाने का भी संदेश दिया।

    नेहा ने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं को नववर्ष में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।  यासमीन ने एक नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया।  प्रियंका द्वारा सुनाई गई कविता भी बहुत ही ज्ञानवर्धक थी। राजवीर रमन और नम्रता ने एक सामूहिक नृत्य पेश किया। सुनीता द्वारा भी एक कविता सुनाई गई। मुस्कान द्वारा भी ज्ञानवर्धक भाषण दिया। तदोपरांत क्रिएटिव अकैडमी के कलाकारों सत्यम अकाश विशाली मुर्तजा हरलीन समीर ने  बेहद आकर्षक अंदाज में हवा में कलाबाजीया खाते हुए नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया।

    सिया के नृत्य से समारोह का समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी दिए गए। ऊंचा कार्यक्रम श्री गीता भवन कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मदन मोहन खट्टर के निर्देशन में हुआ और मंच संचालन का कार्यभार आशीष गांधी ने बखूबी निभाया। इस मौके अध्यापिका वंशिका दीप्ति वंदना गोपी उपस्थित थी।

  • कपूरथला: आप पार्टी की बड़ी कार्रवाई, सरपंच अजय कुमार को किया Suspended

    कपूरथला: आप पार्टी की बड़ी कार्रवाई, सरपंच अजय कुमार को किया Suspended

    कपूरथला: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक ने पंचायत कोष में कथित धोखाधड़ी के आरोप में ब्लॉक खजूरला गांव के सरपंच को पद से निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि सरपंच ने कथित तौर पर पंचायत की कुछ दुकानों के किराए में धोखाधड़ी की थी, जिसके आधार पर यह निलंबन किया गया है। इस संबंध में गांव के पंच कुलदीप सिंह पुत्र केवल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस जांच के लिए पंजाब सरकार को कानूनी नोटिस भेजा था।

    जिसके बाद विभाग ने इसकी जांच निचले स्तर से करवाई और उसकी रिपोर्ट में यह साबित हुआ कि सरपंच ने दुकानों की सुरक्षा की कुल राशि में से 4 लाख रुपये अपने निजी खाते में और 1 लाख 25 हजार रुपये नकद लेने के आरोप साबित हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक सरपंच ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है और सरपंच द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं था।

    इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सरपंच अजय कुमार खजूरला को पंजाब पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 20 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए पद से निलम्बित कर दिया गया। जबकि अन्य चयनित पंचों में से एक का चयन करके उसे यह अधिकार देने का आदेश जारी किया गया है।

  • फगवाड़ाः पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर के चाचौकी में जीटी रोड के पास एक विवाहिता द्वारा पेड़ से लटक कर जान देने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान चाचौकी निवासी दीपा पत्नी विशाल निवासी चचौकी के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा दिया। बातचीत के दौरान मृतका दीपा के ससुर रमेश पाल ने बताया कि उनकी बहू रात 9:00 बजे के बीच घर से गई थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आज सुबह उन्हें सूचना दी कि बहू ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।


    उधर, थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा दिया है। अमनदीप नाहर ने बताया कि मृतक महिला का पति दिल्ली में काम करता है, जिसे इस घटना की सूचना दे दी गई है और मृतक महिला के पति व परिजनों के आने के बाद बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • फगवाड़ाः चंडीगढ़ बाईपास पर 3 गाड़ियों की भयानक टक्कर, 7 जख्मी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः चंडीगढ़ बाईपास पर 3 गाड़ियों की भयानक टक्कर, 7 जख्मी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः फगवाड़ा चंडीगढ़ बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ बाईपास पर 3 गाड़ियों की टक्कर में 7 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार जो कि चंडीगढ़ साइड से जालंधर की ओर जा रही थी। जिसने आगे जा रही टिगोर गाड़ी को टक्कर मार दी।

    इस हादसे में स्विफ्ट कार नियंत्रित होकर गई और जालंधर से नवांशहर जा रही सफारी गाड़ी के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में सफारी गाड़ी और स्विफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हुए है। घायलों को फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कुछ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

  • फगवाड़ाः CIA Police ने आईस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः CIA Police ने आईस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आईस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कपूरथला जिले में आईपीएस नवनीत सिंह बैंस के आदेशों पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सब डिवीजन फगवाड़ा हरविंदर सिंह और सीआईए स्टाफ के एसआई परमजीत सिंह ने शक के आधार पर आरोपी को काबू किया है। आरोपी से 50 ग्राम आईस सहित काबू किया है।

    आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ टोहरी पुत्र शाम लाल निवासी पहचान नगर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से आईस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। जिससे आरोपी से पूछताछ दौरान नशे की सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा सके।

  • फगवाड़ाः पहली कक्षा की बच्ची को लेकर भाग रहा व्यक्ति रंगे हाथो काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पहली कक्षा की बच्ची को लेकर भाग रहा व्यक्ति रंगे हाथो काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः सराय रोड चीनी मिल पुल के नीचे उस समय जमकर हंगामा हुआ जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहली कक्षा की छात्रा लेकर भागने की कोशिश की गई। इसी दौरान बच्ची के पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को काबू कर लिया। बच्ची को लेकर भागने के मामले को लेकर गुस्साए लोगों ने पहले व्यक्ति की जमकर छित्तर परेड की, फिर मामले की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता सन्नी ने बताया कि वह बच्ची को स्कूल से घर लेकर जा रहा था कि बच्ची को सड़क किनारे खड़ा कर वह बाथरूम करने के लिए चला गया। इसी दौरान वहां उक्त आरोपी आया और बच्ची अपने साथ ले जाने लगा, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

    घटना की सूचना मिलते मौके पर आई पीसीआर टीम के एएसआई हरविदंर पाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले जा रहा था जिसे मौके पर ही स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जालंधर बस स्टैंड के नजदीक झुगी में रहता है। पुलिस ने उसे काबू कर थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल थाना सिटी की पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।

  • फगवाड़ाः कोनिका रिजॉर्ट के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कोनिका रिजॉर्ट के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही एक बस फगवाड़ा में जालंधर बायपास के पास कोनिका रिजॉर्ट के पास पलट गई। इस दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रही। हालांकि बस पलटने से 2 महिलाओं सहित 4 व्यक्ति घायल हो गए। इस बारे में बात करते हुए बस के कंडक्टर नवजोत सिंह ने बताया कि बस अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही थी।

    इस दौरान जैसे ही बस फगवाड़ा पहुंची तो अचानक पलट गई, लेकिन बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। इस घटना को लेकर सिविल अस्पताल फगवाड़ा के इमरजेंसी विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉ. जेटली ने बताया कि बस पलटने से घायल हुए 4 मरीज अस्पताल पहुंच हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि चारों मरीज खतरे से बाहर हैं। हादसे की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है।