फगवाड़ा : शहर में एक बार फिर लुटेरों का कहर शुरू हो चुका है। लुटेरे बेखौफ सरेराह राहगीरों से छीन झपटी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस का खौफ लुटेरों पर नजर नहीं आ रहा है। शहर में एक एनआरआई महिला रिक्शे पर अपनी माता के साथ जा रही थी कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार लुटेरा महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया । जिसकी सूचना पीड़ित एनआरआई महिला ने थाना सिटी पुलिस को दे दी है।
जानकारी देते हुए पीड़ित एनआरआई राजविंदर कौर ने बताया कि वह अपनी माँ के साथ फगवाड़ा के सिविल अस्पताल से रिक्शा कर पलाई गेट की ओर जा रही थी कि पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए लुटेरे उसका पर्स छीन कर मौके पर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि पर्स में 50 हजार की भारतीय करेंसी और करीब 1 लाख की विदेशी करेंसी के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। एनआरआई महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। फगवाड़ा पुलिस इलाके के cctv फुटेज खंगाल रही है।
Category: Health
-

फगवाड़ा: मोटरसाइकिल सवार लुटेरा NRI महिला का पर्स छीन कर हुए फरार, देखे वीडियो
-

फगवाड़ा : 14 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त सहित 2 काबू, देखें वीडियो
फगवाड़ा : जीआरपी पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्की वासी मुल्लापुर दाखा एवं पम्मा वासी दोराहा के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज पुलिस पार्टी सहित स्पैशल चेकिंग दौरान रेलवे स्टेशन पर 2 व्यक्तियों को काबू कर उनसे 14 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। एस.एच.ओ जीआरपी जालंधर की ओर से फगवाड़ा पहुंचकर वार्ता दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई ग्रुपेज सिंह पुलिस पार्टी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर 2 व्यक्ति प्लास्टिक का बोरा उठाए हुए आ रहे हैं
,
जिनको पुलिस पार्टी की ओर से शक के आधार पर नाम पता पूछा गया, तो उन्होंने अपना नाम विक्की और पम्मा बताया। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार है। पुलिस पार्टी ने बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें से 14 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। दोनों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
-

फगवाड़ाः नाके की कुछ दूरी पर दुकान से कपड़े और कीमती सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV
हदियाबादः फगवाड़ा की थाना सतनामपुरा पुलिस की ओर से हदियाबाद चौक पर विशेष नाकेबंदी की गई, ताकि कोई भी शरारती अनसर किसी वारदात को अंजाम न दे सके। लेकिन इसके बावजूद नाके से कुछ ही मीटर की दूरी पर कपड़े की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के कपड़े और कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए। जिसकी थाना सतनामपुरा पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई। जिससे थाना सतनामपुरा की पुलिस की नाकेबंदी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, अक्सर नाकेबंदी पर पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज चेक किए जाते हैं और उनके चालान भी किए जाते हैं। लेकिन देर रात चोरों द्वारा नाके से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया जाता है जिसकी खबर तक सतनामपुरा पुलिस को नहीं लगती।
दूसरी तरफ बात की जाए पीसीआर पुलिस की जाए तो उनकी ओर से भी इस रोड पर आने जाने वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है। लेकिन देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो जाते है। जिसका पीसीआर को भी पता नहीं चलता। चोरी संबंधी जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था। सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े हुए थे। दुकान मालिक ने बताया कि उसका लाखों का नुकसान हो गया। जिसकी सूचना सतनामपुरा पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं चोरी की वारदात संबंधित थाना सतनामपुरा के जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चोरी की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -
फगवाड़ाः खंभे से टकराने से बेकाबू कैंटर चालक हुआ घायल
फगवाड़ा/राजेश कुमार : शुगर मिल के नजदीक बेकाबू कैंटर एक खंभे से जा टकराया। जिससे कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भूपिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी होशियारपुर के तौर पर हुई है। जिसको राहगीरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक कैंटर चालक लुधियाना की ओर जा रहा था कि शुगर मिल के पास यह हादसा हो गया।
-

फगवाड़ा : तेजधार हथियारों से लड़कियों ने किया व्यक्ति पर हमला, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश कुमार : होशियारपुर रोड पर सब्जी मंडी के पास एक ट्रक ड्राइवर को 2 रिक्शा सवार लड़कियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान बलजीत कुमार पुत्र गुरमेल सिंह वासी सब्जी मंडी फगवाड़ा के तौर पर हुई है।
ट्रक ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि में मंडी में खड़ा हुआ था, रिक्शे पर आई लड़कियों ने मेरे साथी ट्रक ड्राइवर से बात कर रही थी। जब मैने पूछा यह यहां क्या करने आई है, तो उन्होंने मेरे सिर पर दातर से हमला कर दिया। पीड़ित बलजीत कुमार को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-

फगवाड़ा : कार और ट्रक की टक्कर में 5 घायल, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा नकोदर रोड दरवेश पिंड के नजदीक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इंद्रजीत, राहुल, मनदीप, विपन, अशोक सभी वासी कोर्ट रानी फगवाड़ा के तौर पर हुई है। घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर 3 व्यक्तियों की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सभी व्यक्ति शादी के समारोह से वापस आ रहे थे कि दरवेश पिंड के नजदीक कार एक खड़े टकराई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-

पंजाबः बाइक पर पति के साथ जा रही महिला से बालियां छीनने के लिए लुटेरों ने दिया धक्का
सड़क हादसे में टूटी बाजू और पैर की हड्डी
फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। हालात यह हो गए है कि कोई व्यक्ति रात के समय कहीं जा नहीं सकता। अगर किसी काम से कोई घर से बाहर जाता है तो बेखौफ लुटेरे उन्हें अपना निशाना बना लेते है। ऐसा ही एक मामला गोराया से सामने आया है। जहां बाइक पर पति के साथ बुजुर्ग ससुर को ला रही महिला से कान से बालियां छीनने के लिए लुटेरों ने चलती बाइक से धक्का मार दिया। इस घटना में महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला राजविंदर कौर की जान तो बच गई लेकिन बाजू और पैर की हड्डी टूट गई। महिला को फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरे सड़क पर गिरी चोटिल महिला के कानों से सोने की बालियां निकाल कर ले गए।
महिला राजविंदर कौर के पति तरसेम सिंह ने बताया कि वह ढंडे ढेसियां गांव से अपने पिता जो बुजुर्ग हैं उन्हें फगवाड़ा में दवाई के दिलाने के लिए पत्नी के साथ गए थे। वापसी पर गोरायां में ही लुटेरे उनके पीछे लग गए थे। तरसेम ने कहा कि जैसे ही उसे लगा कि लुटेरे पीछे लगे हैं तो उन्होंने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा ली। लेकिन रास्ते में लुटेरों ने चलती बाइक से पीछे उनके पिता को पकड़ कर बैठी पत्नी को धक्का मार दिया।
तरसेम सिंह ने कहा कि लुटेरे उसकी पत्नी के कानों से जहां बालियां लूट कर ले गए वहीं पर हाथ में पकड़ा एक लिफाफा भी ले गए। जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि अभी महीना पहले ही गोरायां में अपनी पत्नी के लिए 60 हजार रुपए से सोने की बालियां बनाई थीं। उन्होंने कहा कि लूट की सूचना गांव के सरपंच को दी थी। उन्होंने आगे पुलिस को बताया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर अपनी जांच में जुट गई है। तरसेम सिंह ने बताया कि लुटेरे दो थे और मोटरसाइकिल पर सवार थे। उनके साथ लूट ढंडे ढेसियां में ही सड़क पर हुई है।
-

फगवाड़ा: चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल और नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो
फगवाड़ा : 15 अगस्त के मध्य नजर जहां फगवाड़ा शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। एसपी फगवाड़ा की निगरानी में फ्लैग मार्च भी निकाले गए और मुलाजिमों को नाकेबंदी की हिदायतें भी दी गई, पर सब कुछ फ्लॉप होता हुआ नजर आया क्योंकि फगवाड़ा के व्यस्त इलाका होशियारपुर रोड सब्जी मंडी में जहां चोरों ने एक दुकान से लाखों के मोबाइल फोन और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। जिसके चलते इलाका निवासियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है दुकानदारों ने बताया कि यह सब तब हो रहा है जब फगवाड़ा शहर में चारों तरफ नाकेबंदी की हुई है और शहर की सुरक्षा के लिया सैकड़ों की तादाद पुलिस बल तैनात किए गए है।
तनेजा मोबाइल हाउस के मालिक अजय तनेजा ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था सुबह आकर जब देखा तो उनकी दुकान की पीछे से दीवार तोड़ी हुई थी जिसके चलते लाखों के नए और पुराने मोबाइल लेकर कर मौके से चोर फरार हो गए। दूसरे तरफ उन्होंने यह भी बताया कि 20 से 25हजार की नगदी भी गल्ले से चोर लेकर फरार हुए हैं चोरी संबंधित थाना सिटी पुलिस को सूचना दे दी गई है।
जानकारी देते हुए मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि उनकी दुकान पर जो ग्राहकों के फोन रिपेयर के लिए आए हुए थे अधिकतर फोन चोरी हो चुके हैं जो ग्राहक के है उनको फोन कहां से दिए जाएं। उन्होंने एस पी फगवाड़ा से गुहार लगाई है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनका सामान की बरामदगी करवाई जाए ताकि लोगों को उनके फोन वापस किए जा सके।
-

पंजाब: युवक ने फंदा लगाकर किया suicide, देखें वीडियो
फगवाड़ा: के गांव चहेरू में बर्गर किंग के पास एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस हादसे की सूचना मिलते ही महेरू पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान कुलविंदर राय पुत्र महेंद्र राय वासी सलारपुर फगवाड़ा के रूप में हुई है अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है
-

ਫਗਵਾੜਾ: ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਚ SP Gill ਨੇ ਕੀਤੇ ਖੁਲਾਸੇ , ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ
ਫਗਵਾੜਾ/ਰਾਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ: ਫਗਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਂਦੇ ਹੋਏ 5 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਤਨਵੀਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਤਿੰਨ ਪੁੱਤਰ ਵਿਸ਼ਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਮਾਲੀਆ ਖੁਰਦ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆਂ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ,ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਗਨ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਾਨ ਨਗਰ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਇਨ ਬਟਾਲਾ, ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਮੁਹੱਲਾ ਅਸ਼ੋਕ ਗਲੀ ਦੀਨਾਨਗਰ , ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸਨਸਿਟੀ ਇਨਕਲੇਵ ਬਟਾਲਾ, ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਭਾਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕੋਟਲਾ ਭਾਨ ਵਜੋਂ ਹੋਇ ਹੈ । ਮੀਡਿਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਪੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਵਿਵੇਕ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਦਸ਼ਮੇਸ਼ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਾਰਵਾਈ ਸੀ ਕਿ ਬਾਊਸਰ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਜੋਤੀ ਨਾਲ ਲੱਗਾ ਸੀ ਤਾਂ ਮਿਤੀ 21.07.2023 ਨੂੰ ਵਕਤ ਕਰੀਬ 12.30 ਤੇ ਸੋਨੂੰ ਨੂੰ ਨਾਮਲੂਮ ਵਿਅਕਤੀ ਮਿਲਣ ਲਈ ਆਏ ਤੇ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਅਗਵਾਹ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ । ਜਿਸ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਮਲੂਮ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ।
ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਫਗਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਵਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇਕ ਦੋਸ਼ੀ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਭਾਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕੋਟਲਾ ਭਾਨ ਨੂੰ ਮਿਤੀ 21.07.2023 ਨੂੰ ਹਸਬ ਜਾਬਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾ ਨੇ ਸੰਨਸਿਟੀ ਇਨਕਲੇਵ ਬਟਾਲਾ ਕਿਸੇ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਪੀੜਤ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜਿਸਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਰੇਡ ਕਰਕੇ ਤਨਵੀਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਤੰਨੂ, ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਗਨ, ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸਨਸਿਟੀ ਇਨਕਲੇਵ ਬਟਾਲਾ ਤੋ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਪੀੜਤ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਜੋਤੀ ਨੂੰ ਉਹਨਾ ਪਾਸੋ ਛੁਡਵਾਇਆ ਗਿਆ । ਇਹ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਪੀੜਤ ਸੋਨੂੰ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਤਨਵੀਰ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਪੈਸਿਆ ਦੀ ਲੈਣ ਦੇਣ ਕਰਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ । ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਨ ਕੋਲੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤੇ ਹਥਿਆਰ, ਗੱਡੀ ਨੰਬਰੀ ਪੀ ਬੀ 06 ਏ,ਜੋ 1307 ਮਾਰਕਾ ਆਈ-201 ਬਰਾਮਦਗੀ ਕੀਤੀ ਹੈ । ਪੁਲਿਸ ਦੋਸ਼ੀਆ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਅਦਾਲਤ ਕਰ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਹਨਾ ਪਾਸੋ ਅਜਿਹੀਆ ਹੋਰ ਵੀ ਵਾਰਦਾਤਾ ਟਰੇਸ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।