Category: Health

  • फगवाड़ाः गर्भवती महिला को घर में घुसकर युवकों ने पीटा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव जगपालपुर में एक दर्जन के करीब नौजवानों ने घर पर हमला कर घर का सारा सामान तोड़ दिया और घर में रखा 50000 रुपए कैश, सोने की चैन उठा कर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर के बाहर सफाई कर कचरा बाहर फेंक कर आई तो गांव के ही लड़के हैरी और गैरी के साथ कचरा फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया। 

    बाद में हैरी और गैरी ने एक दर्जन के करीब लड़कों को बुलाकर घर पर हमला बोल दिया। जिससे घर के सारे सामान को तोड़फोड़ दिया और गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। गर्भवती महिला परमिंदर कौर और गुरप्रीत ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • कार से जालंधर आ रहे परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब बढ़ रहे कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ौतरी होती दिखाई दे रही है। वहीं आज अल सुबह सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। यह हादसा फगवाड़े के नजदीक हुआ है। दरअसल, कार में सवार परिवार गढ़शंकर से जालंधर आ रहा था। जहां अनियंत्रित कार होकर नहर में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति और महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही नजदीक नाके पर खड़े पुलिसकर्मी तुरंत नहर में कूद गए और कार सवार बाकी लोगों को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटे गुरबाज सिंह और चाची पुरूषोतम कौर के जालंधर जा रहे थे। फगवाड़ा के गांव बोहा के पास इंद्रजीत सिंह को अचानक घबराहट होने लगी, जिससे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी नहर में जा गिरी।

     मौके पर राहगीरों और नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने नहर में कूदकर हरप्रीत कौर, उसके बेटे गुरबाज सिंह को बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर की मौत हो गई। 

  • फगवाड़ा : महिला ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : महिला के जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गांव भाबियाना में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसे परिजनों की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतका की पहचान कुलदीप कौर पत्नी सतपाल सिंह वासी भाबियाना के तौर पर हुई है।

    जानकारी के मुताबिक महिला की जहरीला पदार्थ खाने की कोई भी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया था। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • फगवाड़ा : नशे को लेकर जिला पुलिस प्रमुख वत्सला गुप्ता का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : जिला पुलिस प्रमुख वत्सला गुप्ता ने कहा के बाहरी लोगों को पीजी व किराए पर रखने वाले मकान मालिक अपने किराएदारों की पूरी सूचना तुरंत अपने पुलिस थानों में दें, नहीं तो मकान मालिकों व पी.जी मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी वात्सला गुप्ता पुलिस परिसर में नशा मुक्त पंजाब के संबंध में करवाए गए समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में बहुत बड़ी गिनती में बाहरी लोग रह रहे है, पर उनकी सूचना पुलिस के पास बहुत कम है। बाहरी लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए कपूरथला में अलग से ऑफिस तैयार किया गया है। जिसके चलते आप विदेशी लोगों की वेरिफिकेशन फगवाड़ा में न होकर कपूरथला में होगी। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन करवाने वाले व्यक्ति को खुद कपूरथला में पेश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन के इस प्रयास से अपराध को रोकने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए लोग पुलिस का सहयोग करें। क्योंकि नशा समाज में कोहड़ के तौर पर फैला हुआ है। जिसे रोकने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी के साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि नशे में समाज विरोधी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। अगर किसी को कोई शक है तो सही जानकारी देकर एक गुप्त पत्र उन्हें भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग के बिना कोई भी मुहिम सफल नहीं हो सकती। इसलिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने साफ किया के कोई भी व्यक्ति उन्हें नशे वाले के समर्थन में फोन ना करें। इस समारोह को एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह गिल ने लोगों से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि फगवाड़ा में किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा। उनका यह प्रयास रहता है सभी को न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि हर अच्छे नागरिक को पुलिस थानों में सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर कुछ लोगों ने आरोप लगाए कि फगवाड़ा में सरेआम नशे का कारोबार चल रहा है। इस अवसर पर आप नेता जोगिंदर सिंह मार्ग पूर्व परिषद सरपंच पंच किसान नेता सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता मौजूद थे।

  • फगवाड़ा : घर के बाहर बैठी महिला की छीनी बालियां, देखें CCTV

    फगवाड़ा/राजेश : चाहल नगर में थाना सिटी के इलाके में लुटेरों द्वारा लूटपाट और चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक मामला चाहल नगर का सामने आया है। जानकारी के अनुसार निर्मला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी दोपहर में करीब 2 लड़के काले रंग की एक्टिवा पर आए। उनमें से एक लुटेरा उतरा और उसके कानों से झपट्टा मारकर बालियां छीन ली और एक्टिवा पर बैठ फरार हो गए।

    महिला द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है तथा पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इलाके में स्कूल बस एवं बोलोरो गाड़ी घर के बाहर से उठाकर ले गए थे। इस तरह की कई घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

  • फगवाड़ा : ट्रेन से गिरा व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिससे उसे गंभीर चोटें आई।

    घायल युवक की पहचान राजविंदर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी मे तैनात एएसआई रतिराम अपनी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: हाईवे पर कैंटर और कार की भीषण टक्कर में गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की मौ’त

    लुधियाना: पंजाब में सुबह से घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर भयानक हादसा होने का सामने आया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़े कैंटर से कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 महिलाएं, ड्राइवर व एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कार सुबह लुधियाना की तरफ जा रही थी और इस दौरान धुंध भी काफी पड़ी हुई थी इसी बीच कार सड़क पर खड़े कैंटर में जा टकराई। लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से कार को कैंटर की बैक साइड से बाहर निकाला। वहीं कार के अंदर पड़ा सामान देख कर लगता है कि सभी लोग किसी धार्मिक स्थान से आ रहे थे। बता दें कि आज सुबह खन्ना नेशनल हाईवे पर धुंध के कारण 25 से 30 गाड़ियों की टक्कर हुई थी। वहीं कोटकपूर में भी 6 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया था।

  • फगवाड़ा : बाप-बेटे ने तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : मोहल्ला सराफा बाजार में एक युवक को उसी के मोहल्ले के रहने वाले बाप-बेटे ने तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ करण वासी सराफा बाजार के तौर पर हुई है। हमले में युवक की दोनों हाथ की 6 उंगलियों पर बार किया गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में उसके परिजनों की सहायता से सिविल अस्पताल में लाया गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल गुरप्रीत ने बताया कि हमला करने वालों की सराफा बाजार में ज्वेलर्स की मशहूर दुकान है। लड़ाई का कारण घर में लगी पानी की मोटर का है जो कि खराब हो चुकी है।जिसके चलते बाप और बेटे ने हमला कर मुझे बुरी तरह से घायल कर दिया। इस झगड़े संबंधी जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित गुरप्रीत ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • फगवाड़ा : दूसरी के प्रेम में पागल पति ने कर दी पत्नी की पिटाई, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार :  बाबा फतेह सिंह नगर में एक औरत के साथ उसके पति ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसको पड़ोसियों की सहायता से फगवाड़ा के में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान कुंदन के तौर पर हुई है। बातचीत के दौरान कुंदन ने बताया कि उसका पति अकसर उसके साथ मारपीट करता रहता है। आज उसके पति की ओर से उसको मारने की कोशिश की गई।

    कुंदन ने बताया कि उसके पति का बाहर किसी लड़की के साथ अफेयर है। इसी बात को लेकर उन दोनों में अकसर लड़ाई होती रहती है। आज भी इसी वजह से उसके पति ने उसकी पिटाई की। उसने बताया कि वह खुद काम कर के घर का खर्च चला रही है। कुंदन ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • जालंधर लुधियाना हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश: फगवाड़ा/राजेश: शहर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर से एक टिप्पर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि फगवाड़ा गोराया जीटी रोड मिल फ्लाईओवर पर अचानक एक टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना के दौरान ड्राईवर को चोट आई है, जिसके बाद तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र चरण दास निवासी नगर के रूप में हुई।

    गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बलविंदर ने बताया कि वह जालंधर से वापस नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान जेसी मील के फ्लाईओवर के ऊपर एक कार उसके आगे जा रही थी, जिसने एकदम से ब्रेक लगा दी। इस दौरान टिप्पर की गाड़ी से टक्कर होने से बचाते-बचाते टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। वहीं राहगीरों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि लोग अपनी जान बाचकर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। इस घटना से इलाके में अफरा तफरा मच गई।