Category: Tech

  • Bullet lovers के लिए अच्छी खबर, GST में कमी से गिरी Royal Enfield Classic 350 की कीमतें, जानें Prices

    Bullet lovers के लिए अच्छी खबर, GST में कमी से गिरी Royal Enfield Classic 350 की कीमतें, जानें Prices

    टेकः भारत में Royal Enfield Classic 350 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकलों में से एक हैं। दमदार लुक, अच्छी परफॉर्मेंस, चलाने में मजेदार होने समेत कई खासियतों की वजह से लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। जीएसटी में कमी होने से रॉयल इनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत में कमी आई है और अब इस दमदार मोटरसाइकल को खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। अगर आप इस बाइक को खरीदने का सोच रहे तो यह जानकारी आपके काम आएगी।

    कीमत में 8.2% की कटौती

    Royal Enfield Classic 350 कई वेरिएंट्स में आती है, जिनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं। जीएसटी कम होने के बाद कंपनी ने सभी की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। सभी वेरिएंट्स की कीमत में 8.2% की कटौती हुई है।
    GST कम होने से क्लासिक रेडिच एससी (Classic Redditch SC) मॉडल की कीमत में 16,135 रुपए की कमी हुई है। पहले इसकी कीमत 1,97,247 रुपये थी। इस इसका दाम 1,81,112 रुपये हो गया है।

    क्लासिक हैलकन एससी (Classic Halcyon SC) की कीमत पहले 2,00,157 रुपए थी, जिस पर 28% जीएसटी लगता था। जीएसटी कम होने से इस पर 18% जीएसटी लगेगा। इससे इस मोटरसाइकल की कीमत में 16,373 रुपए की कमी आएगी और इसकी कीमत 1,83,784 रुपए हो जाएगी।

    पहले क्लासिक मद्रास रेड एंड जोधपुर ब्लू (Classic Madras Red & Jodhpur Blue) वेरिएंट की प्राइस 2,03,813 रुपये थी। जीएसटी घटने से इसकी कीमत में 16,672 रुपये की कमी आई है और इसकी कीमत 1,87,141 रुपये हो गई है।

    क्लासिक मेडेलियन ब्रॉंज (Classic Medallion Bronze) की कीमत में 17,049 रुपये की कमी आई है। पहले इसकी कीमत 2,08,415 रुपये थी वहीं, अब इस कीमत 1,91,366 रुपये हो गई है।

    रॉयल इनफील्ड के क्लासिक कमांडो सैंड (Classic Commando Sand) मॉडल की कीमत पर 2,20,669 रुपये थी। इसकी कीमत में 18,052 रुपये की कमी आई है, जिससे इसके दाम अब 2,02,617 रुपये हो गए हैं।

    क्लासिक गन ग्रे एंड स्टेल्थ ब्लैक (Classic Gun Grey & Stealth Black) वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत में 18,804 रुपये की कटौती हुई है। पहले इसके दाम 2,29,866 रुपये थी जो अब घट कर 2,11,062 रुपये हो गई है।

    इसी तरह क्लासिक एमरेल्ड ग्रीन (Classic Emerald Green) मॉडल की कीमत में भी कमी आई है। इसके प्राइस में 19,222 रुपये की कटौती हुई है। पहले इसकी कीमत 2,34,972 रुपये थी जो अब 2,15,750 रुपये हो गई है।

  • Users को जल्द Android में मिलेगा Iphone जैसा फीचर, Emergency Situation में होगा फायदा

    Users को जल्द Android में मिलेगा Iphone जैसा फीचर, Emergency Situation में होगा फायदा

    टेक्नोलॉजी: एंड्रॉयड स्मार्टफोन जल्द ही एक नया फीचर लेकर आ रहा है। यह फीचर आपातकालीन स्थिति में लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आईफोन में यह फीचर पहले से ही है और अब जल्द गूगल एंड्रॉयड के लिए भी इसकी टेस्टिंग हो रही है। गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन में कार क्रैश डिटेक्शन और सेफ्टी चेक जैसे कई फीचर्स इसमें पहले से ही हैं। अब कंपनी आईफोन के इमरजेंसी लाइव वीडियो फीचर जैसा एक नया फीचर लाने पर भी विचार कर रही है।

    ऐसे काम करेगा फीचर

    एप्पल कई सालों से अपने आईफोन में Emergency SOS Live Video का फीचर दे रहा है। यह एमरजेंसी स्थिति में यूजर को लाइव स्ट्रीम करने की सुविधा देगा। इससे बचाव दल के लिए स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाना आसान होगा। आपातकालीन स्थिति में कई बार फोन कॉल पर पूरी जानकारी नहीं मिल पाती ऐसी स्थिति में वीडियो देखकर उचित राहत मौके पर मिलेगी।

    एंड्रॉयड डिवाइस में चल रही फीचर की टेस्टिंग

    अभी पिक्सल फोन में यूजर्स को इमरजेंसी वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर मिलता है परंतु यह थोड़े अलग तरीके से काम करता है। इसमें करीबन 45 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद इसका लिंक इमरजेंसी कॉन्टैक्स को भेज दिया जाता है परंतु यह इमरजेंसी सर्विसेस तक लाइव स्ट्रीमिंग का ऑप्शन नहीं होता। ऐसे में अब एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए एक नया फीचर टेस्ट हो रहा है। यह फीचर यूजर को इमरजेंसी सर्विसेस तक लाइव वीडियो शेयर करने के ऑप्शन के साथ मिलेगा। खास बात यहां यह है कि वीडियो यूजर्स के पोन पर रिकॉर्ड नहीं होगा परंतु राहत और बचाव दल इसको रिकॉर्ड कर पाएंगे।

    एंड्रॉयड यूजर उठा पाएंगे फायदा

    रिपोर्ट्स की मानें तो यह फीचर सिर्फ पिक्सल फोन के लिए ही अवेलबेल नहीं होगा। इसका फायदा सैमसंग, मोटोरोला और एंड्रॉयड पर चलने वाले दूसरे स्मार्टफोन्स को भी मिलेगा। इस फीचर की मदद से लोगों को इमरजेंसी स्थिति में बचावकर्ताओं तक पहुंचने का आसान रास्ता मिलेगा।
  • भारत में iPhone की शॉर्टेज, Pre Booking के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

    भारत में iPhone की शॉर्टेज, Pre Booking के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

    टेकः आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स की भारत में बुकिंग शुरू होते ही शॉर्टेज हो गई है। जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। रिटेलर्स का कहना है कि अगर आप आईफोन 17 प्रो या प्रो मैक्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो कम से कम एक हफ्ते रुकना पड़ सकता है। कंपनी ने 9 सितंबर को एनुअल इवेंट में आईफोन 17 सीरीज लॉन्च करने के बाद 12 सितंबर को स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग शुरू की थी। आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपए है और 19 सितंबर से इनकी बिक्री शुरू होगी।

    रिपोर्ट के अनुसार कुछ बड़े रिटेल स्टोर्स ने कहा है कि उनके पास आईफोन के टॉप मॉडल्स की सप्लाई बहुत कम है, जो लोग ये हाई-एंड मॉडल्स चाहते हैं, उन्हें एपल स्टोर्स या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ये कमी इसलिए हुई, क्योंकि एपल ने अपना रिटेल नेटवर्क बढ़ाकर 500 शहरों तक पहुंचा दिया है, जिससे हर स्टोर को मिलने वाले आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स की संख्या कम हो गई है।

    रिटेलर्स का कहना है कि ज्यादातर स्टॉक बेस मॉडल्स के लिए है। मिसाल के तौर पर अगर किसी स्टोर को 500 फोन मिलते हैं, तो उनमें से सिर्फ 50 प्रो और 10 प्रो मैक्स होते हैं। 512GB और 1TB जैसे हाई-कैपेसिटी मॉडल्स तो और भी कम मिल रहे हैं। इस बीच, बिक्री शुरू होने के बाद एपल स्टोर्स पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ आने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु और पुणे में दो नए स्टोर खोलकर अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया।

    आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स की डिमांड ज्यादा
    एक रिटेलर ने बताया कि बिक्री शुरू होने वाले दिन ज्यादातर ग्राहक खासकर हाई-स्टोरेज वाले प्रो या प्रो मैक्स चाहते हैं, लेकिन हमारे पास इतने यूनिट्स ही नहीं कि उनकी डिमांड पूरी कर सकें। जो रिटेलर्स एडवांस बुकिंग लेते हैं, उनके लिए ये कमी और मुश्किल पैदा कर रही है। कुछ रिटेलर्स ग्राहकों को बेस मॉडल्स की तरफ मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इसका स्टॉक भरपूर है। एक दूसरे रिटेलर ने कहा कि एपल के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 19 सितंबर की सेल के लिए पर्याप्त स्टॉक का भरोसा दिया है और दूसरा बैच भी जल्द आएगा, लेकिन पहला लॉट पिछले साल के मुकाबले 40% कम है। ज्यादातर रिटेलर्स मानते हैं कि हर साल लॉन्च के शुरुआती हफ्तों में प्रो मॉडल्स की कमी हो जाती है, जो बाद में धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

  • Apple ने लॉन्च की Iphone 17 Series, भारत में इतनी होगी कीमत

    Apple ने लॉन्च की Iphone 17 Series, भारत में इतनी होगी कीमत

    टेक्नोलॉजी: एप्पल ने अपने नए आईफोन की सीरीज अनवील कर दी है। इसमें आईफोन 17, आईफोन एयरस आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स अनवील कर दी है। कंपनी की ओर से आईफोन 17 की भारतीय कीमतों का ऐलान हो चुका है। आईफोन 17 एक बेस मॉडल है। इसमें A19 चिपसेट इस्तेमाल हुई है। इस प्रोसेसर की मदद से न सिर्फ परफॉर्मेंस अच्छी होगी बल्कि बैटरी बेकअप भी अच्छा होगा। कंपनी ने यह दावा किया है कि ये अब तक का सबसे पॉवरफुल बेस मॉडल है।

    आईफोन 17 की भारत में कीमत

    आईफोन 17 को इस बार दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में 256GB वेरिएंट है जिसकी कीमत 82,900 रुपये है और 512 GB की कीमत 1,02,900 रुपये है। आईफोन 17 हैंडसेट पांच कलर वेरिएंट ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, सागा और पर्पल में आता है। 12 सितंबर से इसका प्री ऑर्डर भी शुरु होगा और इसकी पहली सेल 19 सितंबर से शुरु हो जाएगी। आईफोन एयर की अगर बात करें तो यह एक स्लिम हैंडसेट है। इसको तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी प्री बुकिंग 12 सितंबर से शुरु हो जाएगी और इसकी पहली सेल 19 सितबंर से शुरु होगी। शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1,19, 900 रुपये है। इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। आईफोन एयर के 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये है। इसके अलावा 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये है। आईफोन 17 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 1,34, 900 रुपये है इसमें यूजर को 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है । इसकी अलावा 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 154900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 174900 रुपये है। आईफोन 17 प्रो मैक्स की भारत में शुरुआत कीमत 14,9900 रुपये है। इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज यूजर्स को मिलेगी। इसके अलावा 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये है। 1TB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये है।

    Apple Watch की भारत में कीमत

    भारत में Apple Watch Ultra 3 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। इसके अलावा Airpods Pro 3 की भारत में कीमत 25,900 रुपये है।
  • IPhone-17 Series आज होगी launch, जानें खास Features और Updates

    IPhone-17 Series आज होगी launch, जानें खास Features और Updates

    टेकः एपल आज अपना सबसे पतला आईफोन लॉन्च करेगी। ये आईफोन प्लस की जगह लेगा। एपल आईफोन-17 सीरीज में कुल 4 मॉडल्स पेश किए जाएंगे। एपल एयरपॉड्स प्रो 3 भी लॉन्च किए जाएंगे। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल सकते हैं। यह फीचर पहले एपल के बीट्स पावरबीट्स प्रो 2 में पेश किया गया था, लेकिन ये ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग करता है।

    इसके अलावा एपल वॉच सीरीज 11 को लॉन्च किया जा सकता है। सभी डिवाइस अपडेटेड OS26 के साथ आएंगे, जिसमें लिक्विड ग्लास इंटरफेस मिलेगा। लॉन्च इवेंट का नाम ‘ऑव ड्रॉपिंग’ रखा गया है। कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एपल पार्क में भारतीय समय अनुसार, रात 10:30 बजे से इवेंट शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में स्टैंडर्ड आईफोन 17 की कीमत 79,900 रुपए से शुरू हो सकती है, जो इसके टॉप मॉडल प्रो मैक्स के लिए 1,64,900 रुपए तक जा सकती है।

    इस बार iOS26 के साथ बेहतर एपल इंटेलिजेंस मिलेगा

    डिजाइन: आईफोन 17 प्रो में पहली बार एल्यूमीनियम फ्रेम आएगा। 15 प्रो और 16 प्रो में टाइटेनियम और पुराने मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील था। रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ एल्यूमीनियम और ग्लास फिनीश बैक मिलेगा।

    डिस्प्ले: पहली बार मैट फिनिश वाला LTPO ओलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस पर नैनो-टेक्सचर कोटिंग होगी, जो सनलाइट में चमक कम करेगा और स्क्रैच रेजिस्टेंस बढ़ाएगा। डायनामिक आइलेंड पहले से छोटा होगा।

    कैमरा: सभी 17 मॉडल्स में 24MP सेल्फी कैमरा होगा। प्रो मॉडल्स में 48MP टेलीफोटो लेंस होगा, जो 3.5x से 8x ऑप्टिकल जूम देगा। सभी 3 रियर कैमरे 48MP के होंगे। पहली बार प्रो मॉडल में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

    परफॉर्मेंस: A19 प्रो चिप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क्स को तेज और पावर-एफिशिएंट बनाएगा। प्रो मॉडल्स में 8GB से बढ़ाकर 12GB रैम दी जाएगी, जिससे एपल इंटेलिजेंस और मल्टीटास्किंग सुपर स्मूथ होगी।

    बैटरी: आईफोन 17 और प्रो मैक्स में 5000mAh से ज्यादा की बैटरी हो सकती है। 35W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से एयरपोड्स या एपल वॉच चार्ज कर सकेंगे।

    लॉन्च के बाद बंद होंगे ये मॉडल्स

    एपल हर साल नए आईफोन लॉन्च के बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बंद करता है, खासकर प्रो मॉडल्स। ताकि लोग नए आईफोन 17 प्रो मॉडल्स खरीदें। इसके अलावा, जो मॉडल्स 5 से 7 साल पहले लॉन्च हुए हैं वो भी बंद हो सकते हैं। हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स पर ये मॉडल्स स्टॉक खत्म होने तक बिकेंगे।

  • Apple Event: कल लॉन्च होगा Iphone 17, इस बार यूजर्स को मिलेंगे ये Special Features

    Apple Event: कल लॉन्च होगा Iphone 17, इस बार यूजर्स को मिलेंगे ये Special Features

    टेक्नोलॉजी: एप्पल अब अपना iphone 17 और iphone 17 pro सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इससे पहले ही कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि यह लॉन्चिंग 9 सितंबर होगी। भारतीय समय के अनुसार, यह लॉन्चिंग रात में 10:30 बजे होगी। कयासल यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान कंपनी के द्वारा नए Airpods और Apple Watch को भी अनवील कर सकती है। एप्पल आईफोन 17 लाइनअप में आपको कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। एप्पल इंटेलिजेंस, नया सैल्फी कैमरा लेंस, प्रोसेसर और कई नए फीचर्स इसमें अनवील किए गए हैं। एप्पल के लेटेस्ट वर्जन ios 26 को लेकर भी एप्पल के इवेंट में नया अपडेट दिया जाएगा। एप्पल इस साल आईफोन 17 लाइनअप को अनवील करेगा। कंपनी इस साल भी 4 मॉडल लॉन्च करने वाली है। इसमें आईफोन 17 प्लस की जगह आईफोन 17 एयर आ सकता है। आईफोन 17 एयर को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह अल्ट्रा थिन बॉडी थीम जैसा स्मार्टफोन होगा। इसकी बॉडी स्लिम होगी और बैक पैनल पर सिंगल रेयर कैमरा सेटअप आपको मिलेगा।

    ऐसा होगा डिजाइन

    वहीं बात यदि आईफोन 17 के डिजाइन की करें तो यह कुछ आईफोन 16 के जैसा ही होगा। अपकमिंग हैंडसेट में 6.3 ईंच का डिस्पले हो सकता है इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट आपको मिलेगा। इसके अलावा इसमें 24mp फ्रंट कैमरा भी आपको मिलेगा। इसमें A19 न्यू चिप का इस्तेमाल होगा। इसकी कीमत क्या होगी इस बारे में अपनी कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कंपनी के द्वारा इस बार आईफोन की कीमतों के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। बीते साल लॉन्च आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 799 अमेरिकी डॉलर थी। भारत में इसकी कीमत 79,990 रुपये रखी गई थी। अब आईफोन 197 की क्या कीमत होगी उसकी ऑफिशियल डिटेल्स अब कल ही पता चलेगी।
  • ये है दुनिया का सबसे Advanced Fighter Jet, राफेल से कई गुना ज्यादा है क्षमता

    ये है दुनिया का सबसे Advanced Fighter Jet, राफेल से कई गुना ज्यादा है क्षमता

    नई दिल्ली: दुनिया का सबसे खतरनाक और एडवांस फाइटर जैट कौन सा है? फ्रांस के पास राफेल, अमेरिका के पास F-35 और रुस के पास सुखोई-57 है। तीनों ही काफी एंडवास्ड हैं और मल्टीरोल फाइटर जेट्स हैं परंतु इनसे भी खतरनाक है फाइटर जेट। F-22 रैप्टर जिसको अमेरिका की डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने साल 1990 में डेवलप किया था। यह इतना खतरनाक है कि इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस फाइटर जेट को अमेरिका ने अपने सबसे करीबी देशों को भी नहीं बेचा था। F-22 रैप्टर सिर्फ अमेरिका की एयरफोर्स के पास है। अमेरिका का 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट F-22 रैप्टर सिर्फ युद्ध जीतने के लिए ही नहीं बल्कि दुश्मन की रडार में आने से पहले उस पर हमला करने के लिए भी डिजाइन हुआ था। इसी कारण इसको एयर सुपीरियारिटी फाइटर जेट कहते हैं।

    ये है इसकी खासियत

    F-22 का AN/APG-77 AESA रडार एक साथ कई दुश्मन विमानों को ट्रैक कर पाएगा। यह लंबी और दूरी से हमले करने में भी आगे है। यह AIM-120 AMRAAM और AIM-9 साइडवाइंडर जैसे खतरनाक मिसाइलों से दूर है। इतना ही नहीं इसमें एयर टू ग्राउंड अटैक की भी क्षमता है। इससे यह मल्टी रोल मिशनों को भी अंजाम दे पाएगा। इसकी ज्यादातर गति करीबन 2.25 है जिससे यह दुनिया के सबसे तेज फाइटर जेट्स में शामिल हो पाया है। F-22 और F-35 यह दोनों ही लॉकहीट मार्टिन के द्वारा बनाए गए हैं परंतु दोनों का मकसद अलग-अलग है। F-22 मुख्य तौर पर हवा से हवा में लड़ाई के लिए बना यानी एयर डॉमिनेंस। वहीं F-35 लाइटनिंग II मल्टीरोल मिशनों के लिए विकसित किया गया है यानी की हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों में हमला करने में यह आगे है। सेना विश्लेषकों का कहना है कि हवाई श्रेष्ठता की बात करें तो F-22 रैप्टर अब भी F-35 पर भारी पड़ता है।

    रुस के पास भी खतरनाक फाइटर जेट

    Su-57 रुस का पांचवी पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है। इसमें ज्यातार तकनीकें मौजूद है। Su-57 का NO36 Byelka AESA रडार और एआई असिस्टेड सिस्टम है इसको 360 डिग्री कवरेज मिलता है। यह ड्रोन के साथ लॉयल विंगमैन मोड में भी ऑपरेट कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत करीबन 50 मिलियन डॉलर प्रति जेट है। यह F-35 की तुलना में काफी मंहगा है।  
  • घर के कोने-कोने में पहुंचेगा WiFi, Airtel अपने Customer को देगा यह Service

    घर के कोने-कोने में पहुंचेगा WiFi, Airtel अपने Customer को देगा यह Service

    टेकः अगर आपकों भी WiFi के नेटवर्क को लेकर परेशानी हो रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। एयरटेल एक ऐसा कमाल का ऑफर लेकर आया है जिसकी वजह से सिर्फ 99 रुपये में आपके घर के कोने-कोने में WiFi पहुंचेगा। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एयरटेल Coverage+ Wi-Fi Extender सर्विस लेकर आया है।

    Airtel, Mesh टेक्नोलॉजी पर आधारित WiFi एक्सटेंडर की सर्विस ऑफर कर रहा है। इससे आपका घर एक स्मार्ट डिजिटल हब बन जाएगा। दरअसल Mesh पर आधारित एक्सटेंडर्स साधारण एक्सटेंडर की तरह काम नहीं करते। यह टेक्नोलॉजी ज्यादा एडवांस होने के साथ-साथ यूजर फ्रेंडली भी है। इससे न सिर्फ आपके इंटरनेट कनेक्शन की क्वालिटी बेहतर हो जाती है बल्कि पूरे घर में स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन मिल पाता है।

    अगर आपका घर बड़ा है और एक सिंगल WiFi राउटर पूरे घर को कवर नहीं कर पाता या फिर अलग-अलग फ्लोर पर रहने की वजह से आपका WiFi कनेक्शन कमजोर पड़ जाता है, तो Airtel की नई सर्विस आपके लिए ही है। Airtel की मेश आधारित नई सर्विस में पॉड्स को इस तरह से घर में रखा जाता है कि कोई भी डेड जोन न बचे। ये पॉड्स मेन राउटर और आपस में लगातार बात करते रहते हैं। इससे एक सेल्फ हीलिंग अडैप्टिव नेटवर्क बन जाता है। यह 4,000 sq ft तक के एरिया में मजबूत कवरेज दे सकता है। इसका प्रीमियम वर्जन और भी बड़ी प्रॉपर्टीज के लिए बनाया गया है।

    Airtel इस प्रीमियम सर्विस को अपने ग्राहकों को सिर्फ 99 रुपये में ऑफर कर रहा है। इस सर्विस के लिए आपको 1000 रुपये का रिफंडेबल डिपॉजिट भी जमा कराना होगा। बता दें कि इसके लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव Airtel WiFi कनेक्शन होना चाहिए। इसके बाद आप अगर Airtel Thanks ऐप पर जाकर Mesh सर्च करेंगे, तो आपके सामने इस सर्विस से जुड़ा मेन्यु खुल जाएगा। यहां आप रिफंडेबल डिपॉजिट जमा करवा कर 99 रुपये प्रति महीने की दर एक्सटेंडर मेश पॉड ऑर्डर कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आपके घर में एक से ज्यादा पॉड की जरूरत पड़ती है, तो आपको उसी के अनुसार डिपॉजिट और मंथली फीस चुकानी होगी।

  • क्या GST दरों में बदलाव आने से सस्ते हो जाएंगे Smartphone? जानें

    क्या GST दरों में बदलाव आने से सस्ते हो जाएंगे Smartphone? जानें

    टेक्नोलॉजी: सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में भारी बदलाव किए गए हैं। इससे अब घरेलू इस्तेमाल वाली चीजों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स तक की कीमतों में भारी कमी आएगी। नई दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएगी और दीवाली की शॉपिंग करते हुए लोग कम हुई कीमतों का फायदा भी उठा पाएंगे। इस फैसले से स्मार्ट टीवी, एसी और डिशवॉशर की कीमतें भी कम हुई है। कुछ लोगों के मन में यहां यह भी सवाल आ रहा है कि क्या अब ऐप्पल और सैमसंग समेत बाकी कंपनियों के स्मार्टफोन भी सस्ते हो जाएंगे।

    नहीं सस्ते होंगे स्मार्टफोन

    ऐसे में जो लोग यह सोच रहे हैं कि स्मार्टफोन सस्ते होंगे तो अभी के लिए आपको निराश होना पड़ेगा। सरकार के ताजा फैसले के अनुसार, मोबाइल फोन के दामों पर कोई भी असर नहीं होगा। स्मार्टफोन पर पहले भी 18% जीएसटी लगती थी और अब भी यही जारी रहेगी। इसके कारण स्मार्टफोन के दाम फिलहाल अभी तक काम नहीं होंगे हालांकि पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि स्मार्टफोन की कीमतों पर ग्राहकों को कोई राहत नहीं मिलेगी।

    इसलिए सस्ते नहीं होंगे स्मार्टफोन

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडस्ट्री से जुड़े हुए सूत्रों को यह पहले उम्मीद थी कि स्मार्टफोन के दाम कम नहीं होंगे। उनका यह कहना है कि यदि 12 प्रतिशत स्लैब को लेकर कोई चर्चा होगी तो थोड़ी बहुत उम्मीद जग सकती है परंतु इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रोनिक्स एसोसिएशन की ओर से सरकार से स्मार्टफोन को 5% वाले स्लैब में रखने की मांग की गई थी। उनका कहना था कि फोन अब के समय में जरुरत बन चुके हैं और डिजिटल इंडिया का यह जरुरी हिस्सा हैं। जीएसटी आ जाने से पहले ज्यादातर राज्य मोबाइल फोन्स को एसेंशियल गुड्स की कैटेगरी में रखते थे। जीएसटी आने की शुरुआत में स्मार्टफोन पर 12% टैक्स था जिसको 2020 में बढ़ाकर 18% कर दिया गया था।
  • अब JioHotstar में आपको मिलेगा नया फीचर, जियो का Voice Assitstant रिया देगा AI को टक्कर

    अब JioHotstar में आपको मिलेगा नया फीचर, जियो का Voice Assitstant रिया देगा AI को टक्कर

    टेक्नोलॉजी: पिछले हफ्ते रिलांयस की ओर से AGM में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसमें से कुछ ऐलान Jiohotstar के लिए भी हैं। ये कंपनी का ओटीटी प्लेटफॉर्म है जिसमें 4 नए एआई फीचर्स मिलेंगे। वॉयस असिस्टेंट से लेकर रियर टाइम डबिंग सर्विस तक आपको कई नए फीचर्स अब जियोहॉटस्टार ऐप में मिल जाएंगे। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इस बारे में जानकारी दी है। आकाश अंबानी ने जियो रिया वॉयस असिटेंट के बारे में बताया है। हजारों घंटे के कंटेंट में क्या देखना चाहिए ये पता लगाना मुश्किल हो सकता है ऐसे में उनका कहना है कि हमने Riya तैयार किया है। यह हमारी वॉयस इनेबल सर्च अस्सिटेंट है। ये कंटेंट को खोजना आसान बना देगा।

    जियो का वॉयस असिस्टेंट ऐसे करेगा काम

    उन्होंने यह भी बताया है कि Riya आपके सोचने और बोलने के तरीके के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये वॉयस असिस्टेंट नैचुरल लैंग्वेज इनपुट को समझ पाएगी और उसके मुताबिक कंटेंट भी खोज पाएगी। इशके साथ ही रियल वॉयस क्लोनिंग सर्विस को भी पेश किया गया है। ये फीचर जियो हॉटस्टार ऐप में आपको वॉयस प्रिंट के नाम से मिलेगा। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने पसंद के कंटेंट को अपनी लोकल भाषा में देख पाएंगे। ये सर्विस लिप-सिंक और एआई वॉयल क्लोनिंग टेक्नोलॉजी की मदद के साथ कंटेंट को एक्टर की ओरिजनल वॉइस में डब कर सकेगी। इसकी मदद से डब किया गया कंटेंट ओरीजनल जैसा ही होगा।

    अलग-अलग एंगल से देखना है कंटेंट

    इसके अलावा आपको प्लेटफॉर्म पर Jiolenz फीचर भी मिलेगा। ये फीचर आपको किसी कंटेट को अलग-अलग व्यूइंग एंगल से देखने की सुविधा देगा। साथ ही कंपनी ने MaxView 3.0 का भी ऐलान किया है। यह जियो हॉटस्टार पर कई रियल टाइम फीचर्स आपको देगा। इसकी मदद से लाइव स्कोरकॉर्ड, इंस्टैंट हाइलाइट, अलग-अलग भाषाओं और मल्टीपल कैमरा एंगल को एक्सपोजर आप कर सकते हैं। ये फीचर खासतौर पर स्पोर्ट्स के कंटेट के लिए होगा हालांकि ये सभी फीचर्स तब तक लाइव होंगे। इस पर अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।