Category: Tech
-

Iphone 17 के लॉन्च से पहले चीन का घटिया कदम, भारत से वापिस बुलाए 300 इंजीनियर
नई दिल्ली: एप्पल बनाने वाली फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रूप नाम की कंपनी ने तमिलनाडु स्थित एक कारखाने से करीबन 300 इंजीनियर वापिस बुला लिए हैं। हाल ही के महीनों में यह दूसरा ऐसा कदम उठाया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत में एप्पल की विस्तार की गति पर नए सवाल उठाए जा रहे हैं। ये इंजीनियर फॉक्सकॉन की युजान टेक्नोलॉजी यूनिट में काम करते थे। यह पुराने आईफोन मॉडल के लिए इनक्लोजर और डिस्पले मॉड्यूल बनाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन कर्मचारियों को अब चीन में वापिस भेज दिया गया है और तमिलनाडु में स्थित फॉक्सकॉन ने उनकी जगह में ताइवनी इंजीनियर बुलाना शुरु कर दिए हैं हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि कर्मचारियों को घर में क्यों भेजा गया है। -

क्या आपके भी Smartphone में दिख रहा बड़ा बदलाव, अगर ऐसा है तो परेशान न हों, जानें पूरी वजह
टेकः क्या आपकों भी अपने स्मार्टफोन में बड़ा बदलाव दिख रहा है। अगर ऐसा है तो परेशान न हों। यह कोई कमी नहीं बल्कि गूगल द्वारा जारी किया गया Material 3 Expressive रीडिजाइन है। बता दें कि गूगल ने अपने फोन ऐप में Material 3 Expressive रीडिजाइन रोल आउट कर रहा है और यह लोगों को मिलना शुरू हो गया है। यह डिजाइन यूजर फ्रेंडली, सिंपल और मॉडर्न बनाया गया है।
Material 3 Expressive रीडिजाइन के बाद फोन ऐप का यूआई पूरी तरह से बदल गया है। इसमें Favorites और Recents को मिलाकर एक होम टैब दिया गया है। यह लेफ्ट साइड से पहला टैब है। बता दें कि होम टैब में यूजर्स को कॉल हिस्ट्री दिखाई देगी और ऊपर की तरफ एक बार मिल रहा है। इसमें favorite Contacts की लिस्ट दिखेगी। कीपैड का टैब पहले यह FAB (फ्लोटिंग एक्शन बटन) की तरह दिखता है।
Google ने कॉन्टैक्ट्स को एक नए नेविगेशन ड्रॉअर में ट्रांसफर कर दिया है। कॉन्टैक्ट्स का ऑप्शन आपको सामने स्क्रीन पर नहीं दिखाई देगा। इसको एक्सेस करने के लिए आपको होम टैब में सबसे ऊपर आ रहे थ्री डॉट आइकन पर टैप करना होगा। उसके बाद आपको कई ऑप्शन जैसे सेटिंग, कॉन्टैक्ट्स, क्लियर कॉल हिस्ट्री और हेल्प मिलेंगे।
बदल गया कॉल रिसीव करने का तरीका
सिर्फ फोन ऐप में ही नहीं बल्कि गूगल ने इनकमिंग कॉल स्क्रीन को भी बदल दिया है। अब कॉल रिसीव करने का तरीका अलग है। इनकमिंग कॉल स्क्रीन पर अब हॉरिजॉन्टल स्वाइप या सिंगल टैप के जरिए कॉल को रिसीव या रिजेक्ट किया जा सकता है। इसे सेटिंग्स में नए इनकमिंग कॉल जेस्चर मेनू से सेट कर सकते हैं। इसका उद्देश्य फोन को जेब से निकालते समय कॉल को गलती से पिक करने से बचने के लिए किया है।पहले जैसा करने का एक और तरीका
– इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा।
– इसके बाद ऐप्स में जाकर फोन ऐप के लिए सर्च करें।
– अब Force Stop पर क्लिक करें। फिर स्टोरेज में जाकर Clear cache पर क्लिक कर दें।
– अब थ्री डॉट पर जाकर अनइंस्टॉल अपडेट पर क्लिक कर दें। इससे ऐप पहले जैसा हो जाएगा। -

जल्द भारत में लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पतला Smartphone, Features जान हो जाएंगे हैरान
टेकः दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह फोन सैमसंग, ऐपल या वनप्लस का नहीं बल्कि TECNO का स्मार्टफोन है। कंपनी ने बताया है कि वह भारत में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन की कीमत का भी खुलासा किया है।
इस फोन को कंपनी ने सबसे पहले मार्च 2025 में हुए MWC में पेश किया था। अब यह भारत में एंट्री की तैयारी कर रहा है। जहां एक तरह ऐपल सितंबर में अपना सबसे पतला आईफोन लॉन्च करने वाला है। वहीं, दूसरी तरफ टेक्नो दुनिया का सबसे पतला फोन भारत में लॉन्च करने जा रहा है।
TECNO ने बताया कि वह भारत में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन का नाम रिवील नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह कोई ओर नहीं, बल्कि MWC 2025 में पेश किया गया सबसे पतला TECNO Spark Slim कॉन्सेप्ट फोन होगा। कंपनी जल्द ही फोन का नाम अनाउंस कर सकती है।
इतनी होगी फोन की कीमत
बता दें कि इस स्मार्टफोन की कीमत 80 हजार रुपये के आसपास होगी। फीचर्स की बात करें तो अभी कंपनी ने फोन के सभी फीचर्स नहीं बताए हैं। हालांकि, खास स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। फोन अल्ट्रा थिन डिजाइन के साथ आएगा। यह 5.95mm मोटा होगा। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में 5,200mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन को कई कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। अगर यह वही फोन हुआ, जिसे MWC में पेश किया गया था तो फोन पेंसिल से भी पतला होगा। अभी फोन के बारे में इससे ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कंपनी आगे आने वाले समय में इससे संबंधित अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।
-

नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं, पुराने वाला ही चलेगा कई साल, Follow करें ये Steps
टेकः लोगों को अक्सर ये शिकायत रहती है कि उनका स्मार्टफोन बेहद जल्दी पुराना पड़ जाता है और उन्हें बाद में नया फोन खरीदना पड़ता है। आज के दौर में अच्छा स्मार्टफोन महंगा आता है, लिहाजा लोगों की जेब पर असर पड़ता है। ऐसे में अपने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करना न सिर्फ आपके पैसे बचाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। अच्छी बात यह है कि Apple, Google और Samsung जैसे ब्रांड अब अपने फोन को कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट दे रहे हैं। लेकिन फोन को सात-आठ साल तक अच्छा रखने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।
अपने सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें
आपका फोन तेजी से काम करता रहे, इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट बहुत जरूरी हैं। पुराने फोन जो अपडेट नहीं पाते, वे हैकर्स के लिए आसान निशाना बन सकते हैं। पहले कई Android फोन को सिर्फ दो-तीन साल का अपडेट मिलता था, लेकिन अब Google Pixel 9 जैसे फोन 7 साल तक अपडेट मिलते हैं। नया फोन खरीदते समय हमेशा चेक करें कि वह कितने साल तक अपडेट पाएगा। अपडेट अपने आप इंस्टॉल होने चाहिए, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो रहा, तो सेटिंग्स में जाकर ‘सॉफ्टवेयर अपडेट’ चेक करें।फोन पर कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाए रखें
अगर आपने नया iPhone या कोई और फोन खरीदा है, तो उसे तुरंत कवर में रखें। स्क्रीन प्रोटेक्टर भी लगाएं, क्योंकि फोन की स्क्रीन पर खरोंच पड़ने के बाद उसे ठीक करना मुश्किल है। प्रोटेक्टर खराब हो जाए, तो उसे आसानी से बदल सकते हैं। यह न सिर्फ फोन को नया रखता है, बल्कि अगर आप इसे बाद में बेचना चाहें, तो अच्छी कीमत भी मिल सकती है।बैटरी बदलें, फोन नहीं बदलना है
समय के साथ हर फोन की बैटरी कमजोर पड़ ही जाती है। पुराने फोन में बैटरी पहले की तुलना में आधी ही चल पाती है। कुछ फोन में तो वॉर्निंग भी आती है कि बैटरी कमजोर होने की वजह से प्रोसेसर धीमा हो सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, ज्यादातर फोन की बैटरी आसानी से बदली जा सकती है।अगर आपका फोन कई साल पुराना है, तो उसमें ढेर सारी फोटो, वीडियो और पुराने ऐप्स जमा हो गए होंगे। ये स्टोरेज भरते हैं और फोन को स्लो बना देते हैं। ऐसे में नए सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए जगह भी नहीं बचती। अपने जरूरी फोटो और वीडियो को क्लाउड पर बैकअप करें और बेकार की चीजें डिलीट करें।
-

iPhone 17 की एंट्री से पहले Apple-16 पर भारी Discount
टेकः ऐपल के iPhone का क्रेज भारत समेत दुनिया भर के देशों में है। अब जल्द ही बाजार में iPhone 17 की एंट्री होने वाली है। इससे पहले पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 16 सीरीज के फोन अब बहुत कम कीमत पर बिक रहे हैं। iPhone 16 और iPhone 16 Plus पहले से ही सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं, लेकिन जो लोग प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए अब iPhone 16 Pro पर विजय सेल्स में शानदार डील चल रही है। जो लोग iphone 16 Pro की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए आखिरकार एक बेहतरीन मौका आ ही गया। इस डील को और भी आकर्षक बनाया है। कई बैंक ऑफर भी शामिल किए हैं, जिससे आपको अतिरिक्त छूट मिल सकती है। विजय सेल्स में iPhone 16 Pro की कीमत अभी 1,05,900 रुपये है। यह फोन पहले 1,19,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसका मतलब है कि आपको 14,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। यह ऑफर सिर्फ 128GB स्टोरेज और व्हाइट टाइटेनियम कलर वाले मॉडल पर है। अगर आपके पास ICICI या SBI बैंक का कार्ड है, तो आप 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। HDFC बैंक के ग्राहक EMI ऑप्शन चुनकर 4500 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो और भी बचत की जा सकती है। iPhone 16 Pro में A18 Pro चिप है, जो इसे बहुत तेज और शक्तिशाली बनाती है। इस चिप में 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI से जुड़े काम को आसान बनाता है। फोन में 6.3 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है और 120Hz रिफ्रेश रेट इसे बहुत स्मूथ बनाता है। स्क्रीन की क्वालिटी इतनी अच्छी है कि वीडियो देखना और गेम खेलना बहुत मजेदार एक्सपीरियंस हो जाता है। iPhone 16 Pro में 5G, Wi-Fi 7 और ब्लूटूथ 5.3 जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। इसमें USB-C पोर्ट भी है, जो चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर को आसान बनाता है। यह फोन iOS 18 पर चलता है और इसमें Apple Intelligence के फीचर्स हैं। जल्द ही इसे iOS 26 अपडेट भी मिलेगा। इसकी बैटरी 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देती है, इसका मतलब आप इसे पूरे दिन बिना चार्ज किए इस्तेमाल कर सकते हैं। -

अब AI टीचर करेगा बच्चों की पढ़ाई में मदद, Education System में ऐसे मिलेगा Benefit
नई दिल्ली: एजुकेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Extramarks Education के द्वारा नया AI बेस्ड सिस्टम शुरु हुआ है। इस नए AI का नाम Extra Intelligence है। कंपनी ने यह दावा किया है कि यह AI सिस्टम एजुकेशन सेक्टर के भविष्य में बड़ा बदलाव लाएगा। इस एडवांस्ड AI Suit का इस्तेमाल स्कूलों में पढ़ाने, छात्रों को एवेल्यूशन करने और पढ़ाई में छात्रों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि Extra Intelligence सिर्फ डिजिटल एजुकेशन तक ही सीमित नहीं है। यह एक स्मार्ट, रिस्पोंसिबल और एक खास लर्निंग सिस्टम है।Teacher Assistant से यूजर्स को होगा फायदा
इस AI की मदद से टीचर्स अपने पढ़ाने के तरीकों के अनुसार, Digital Lessons को कस्टमाइज कर पाएंगे। टीचर्स इसमें रियल लाइफ उदाहरण, एनिमेशन और इंटरएक्टिव कंटेंट को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा टीचर्स इसकी मदद से तुरंत ग्रुप एक्टिविटीज भी बना सकते हैं। इस सिस्टम के अंतर्गत टीचर्स पारंपरिक तौर पर बच्चों का पेन-पेपर टेस्ट भी ले सकते हैं। इसके बाद इन टेस्ट पेपर्स को अच्छी तरह जांच करने के लिए AI के द्वारा कर सकते हैं। ऐसे में असेसमेंट में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।रियल टाइम ट्रैकिंग की भी मिलेगी सुविधा
इस एआई की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने बताया है कि अब रियल टाइम ट्रैकिंग को भी सुविधा मिल पाएगी। इससे यह ट्रैक किया जा सकेगा कि बच्चे कितना इन्वॉल्व हो रहे हैं। वो कितने एक्टिव हैं और क्या सवाल कर रहे हैं। ऐसे में एजुकेटर्स को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें कब और कैसे अपने पढ़ाने के तरीके को बदलना है।AI Co-Pilot का मिलेगा सपोर्ट
इस सिस्टम के अंतर्गत 24 घंटे के लिए AI Assistant की सुविधा मिलेगी। यह स्टूडेंट को घर पर पढ़ाई करने में मदद करेगा। यदि स्टूडेंट को किसी सब्जेक्ट में प्रॉब्लम होती है तो एआई की मदद से तुरंत रिप्लाई मिलेगा इससे आप बाई स्टेप उस प्रॉब्लम को सॉल्व भी कर सकते हैं। -

Office से छुट्टी नहीं है तो AI के जरिए भेजे अपने भाईयों को राखी, ऐसे तैयार करें
टेकः रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है। ऐसे में कुछ दफ्तरों में छुट्टी नहीं होती।इसलिए वे घर भी नहीं जा पा रहे हैं। कई बार बहनों को छुट्टी नहीं मिल पाती, तो कई बार भाइयों को काम से फुर्सत नहीं मिलती है। ऐसे में रक्षाबंधन छूट जाता है, लोग ये त्यौहार नहीं मना पाते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर से दूर रहकर भी ये त्यौहार मना सकते हैं। इसके लिए आप डिजिटल वर्ल्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो कॉल के अलावा, आपके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ऑप्शन भी है। इसके इस्तेमाल से आप अपने भाई की कलाई पर राखी देख सकती हैं।
दरअसल, AI के कई सारे टूल्स हैं, जिन पर आप Prompt डालकर इमेज क्रिएट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको AI टूल को सही से दिशा-निर्देश देने हैं। इसके लिए आप ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आसानी से आपके Prompt को कैच कर इमेज बना देगा।
सबसे पहले आपको ChatGPT खोलना है, फिर इस पर अपने और अपने भाई की इमेज को अपलोड करना है। इसके बाद इसे इंस्ट्रक्शन देना है कि एक ऐसा फोटो बनाओ जिसमें तस्वीर में दिख रही बहन, भाई को राखी बांध रही हो। इस तरह से आप भाई को रक्षाबंधन विश कर सकती हैं।
AI राखी की इमेज बनवाकर भेज सकती हैं
इसके अलावा, एक सिंपल स्टेप और है। आपको ChatGPT पर जाए और इससे राखी की इमेज मांगनी है। इसके बाद आप ये राखी डायरेक्ट अपने भाई को भेज सकती हैं। यह AI राखी आपकी फीलिंग्स को भाई तक पहुंचा देगी। -

Whatsapp लेकर आया नया फीचर, अब तस्वीरें लगेगी बिल्कुल Professional
टेक्नोलॉजी: व्हाट्सएप्प यूजर्स को एक और जबरदस्त फीचर मिलने वाला है। इसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह फीचर है इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप जिसमें कैमरा इंटरफेस में एक नया फीचर अपडेट जारी हुआ है। इसमें नाइट मोड का खास फीचर शामिल किया गया है। यह नया बदलाव अभी बीटा वर्जन 2.25.22.2 के अंतर्गत एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी हुआ है। जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।क्या होता है नाइट मोड फीचर?
व्हाट्सएप्प बेटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने अपना कैमरा और भी ज्यादा स्मार्ट और यूजर- फ्रैंडली बनाने की दिशा में खास कदम उठाया है। इसके जरिए नाइट मोड का नया फीचर आया है जिसमें कम रोशनी या अंधेरे में फोटो खींचने की क्षमता बेहतर बनेगी। यूजर्स को अब साफ-सुथरी और ब्राइट तस्वीरें भी इसमें मिलेगी। यह तस्वीरें व्हाट्सएप्प के कैमरा से ही होगी। अब अच्छी तस्वीरों के लिए किसी थर्ड पार्टी कैमरा ऐप की जरुरत नहीं पड़ेगी। कैमरे में यह नाइट मोड एक चांद आइकन के तौर पर नजर आएगा। यह उसी समय दिखेगा तब आप किसी डार्क एनवायरनमेंट में कैमरा से तस्वीर लेना चाहते हैं। इस बटन को टैप करने के बाद नाइट मोड ऑन हो जाएगा और इसकी मदद से ली गई तस्वीर आपको ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी के साथ नजर आएगी।ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद रहेगा फिल्टर
यह जानना यहां जरुरी है कि यह कोई फिल्टर या फिर इमेज इफेक्ट नहीं है। व्हाट्सएप्प ने सिर्फ एक सॉफ्टवेयर बेस्ड में सुधार किया है। यह फीचर आपके एक्सपोजर को बैलेंस करेगा। नॉइज कम करेगा और ब्राइटनेस बढ़ेगी इससे तस्वीर और भी प्रोफेशनल दिखेगी। यह फीचर ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो देर रात स्टेटस डालते हैं या इनडोर कम लाइटिंग में तस्वीरें लेना पसंद करते हैं।यूजर्स कर पाएंगे कंट्रोल
व्हाट्सएप्प ने इस फीचर को अभी ऑटोमैटिक नहीं बनाया है। यूजर्स को मैन्युअली इस आइकन पर टैप करके नाइट मोड एक्टिव करना पड़ेगा। उसी समय यह मोड एक्टिव होगा। इससे यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी कि वो जब चाहें इसका इस्तेमाल करें। यदि उनको इस फीचर की जरुरत नहीं है तो वो नॉर्मल तस्वीर भी ले पाएंगे।आगे की यह है प्लानिंग
इससे पहले व्हाट्सए्पप ने कैमरा इंटरफेस में यूजर्स के लिए इफेक्ट्स और फिल्टर्स भी जोड़ दिए थे पंरतु नाइट मोड जैसी जरुरी सुविधा सिर्फ कैमरे की क्वालिटी को नया स्तर देगी। इससे आने वाले हफ्तों में यह अपडेट और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेगी। -

अमेरिका को Smartphone बेचने वाला नंबर 1 देश बना भारत
टेक्नोलॉजी: भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन भेजने वाला सबसे बड़ा देश बन चुका है। टेक रिसर्च फर्म Canalys की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल की उस रणनीति को जिसके अंतर्गत उसने चीन से बाहर उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया था जिसको चाइना प्लस वन रणनीति के नाम से जाना जा रहा है।भारत में बढ़ी आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग
पिछले कुछ सालों में एप्पल ने भारत में अपने आईफोन उत्पादन को बहुत तेजी से बढ़ा दिया है। साल 2025 में भारत में बने आईफोन का एक बड़ा हिस्सा सीधे अमेरिका में भेजे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि एप्पल (Apple) ने इस साल 1.5 मिलियन यानी करीब 15 लाख आईफोन को चार्टर्ड कार्गो विमानों के जरिए भारत से अमेरिका तक पहुंचाया गया है। भारत की यह उपलब्धि मेक इन इंडिया पहल के लिए एक बड़ी पहल मानी जा रही है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेटिव स्कीम और राज्यों के साथ मिलकर की गई साझेदारियों के कारण भारत अब ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए चीन का व्यवहारिक ऑप्शन बनता जा रहा है। एप्पल के बाद अब Samsung और Motorola भी भारत में अपनी अमेरिकी ऑर्डर्स का उत्पादन शुरु कर चुके हैं हालांकि वो अभी एप्पल की तुलना में छोटे पैमाने पर हैं। इस बदलाव के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि अमेरिका की व्यापारिक नीतियों में काफी अस्थिरता आ चुकी है। अप्रैल 2025 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में से आने वाले आयात पर 26% टैरिफ लागू कर दिया था। इसको फिलहाल 1 अगस्त के लिए टाल दिया गया है। इसकी अस्थिरता के चलते कंपनियां चीन से बाहर उत्पादन तेजी से शिफ्ट कर रही है।बिक्री में आई गिरावट
आईफोन की अमेरिका में शिपमेंट इस साल के दूसरे महीने में 11% से कम होकर 13.3 मिलियन यूनिट्स रह चुकी है परंतु एप्पल की लॉन्ग टर्म रणनीति अब भी मजबूत मानी जा रही है। वैश्विक स्तर पर भी iPhone की शिपमेंट में 2% की गिरावट दर्ज हुई है। Canalys की मानें तो यह गिरावट यूजर्स की कम मांग के चलते हुई है वहीं कंपनियां संभावित टैरिफ नीति के बदलाव को लेकर पहले ही स्टॉक जमा कर चुकी है।भारत की मैन्युफैक्चरिंग में क्या है?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। भारत के लिए स्मार्टफोन निर्यात में यह उछाल बड़े ब्रांड्स की रणनीति का हिस्सा है परंतु छोटे और मध्यम निर्माताओं को भी अब बाजार में टिकने के लिए अपनी रणनीतियां मजबूत करनी पड़ेगी। -

YouTube हुआ Ban? लग सकता हैं 265 करोड़ तक जुर्माना, जानें मामला
सिडनीः ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यू ट्यूब को भी उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में शामिल कर लिया है, जिन्हें 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन किया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपचैट और X सोशल नेटवर्किंग साइट्स 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन थी, लेकिन अब इस सूची में यूट्यूब को भी शामिल कर दिया गया है। सरकार की ओर से बैन को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है, जिसमें साफ-साफ चेतावनी दी गई है कि अगर 16 साल से कम उम्र के बच्चों का यूट्यूब अकाउंट मिला या बच्चों ने कोई सोशल मीडिया अकाउंट सबसक्राइब किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने मीडिया को जानकारी दी कि यूट्यूब बैन का आदेश 10 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। इसके बाद अगर कोई 16 साल से कम उम्र का बच्चा यूट्यूब का उपयोग करता पाया गया या उसका सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव मिला, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने साफ किया है कि “यूट्यूब किड्स ऐप” इस प्रतिबंध से बाहर रहेगा, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए सुरक्षित और मॉडरेटेड कंटेंट उपलब्ध होता है। साथ ही, इस ऐप पर बच्चे कोई वीडियो अपलोड नहीं कर सकते, जिससे दुरुपयोग की संभावना भी कम होती है। यह नई पॉलिसी दिसंबर 2025 से लागू होगी। इसके तहत अगर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे A$49.5 मिलियन (लगभग ₹265 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस कानून को नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई संसद ने पास किया था ताकि बच्चों पर सोशल मीडिया के बुरे प्रभावों को कम किया जा सके।
ऑस्ट्रेलिया सरकार का ये फैसला बच्चों को सोशल मीडिया की लत, साइबर बुलिंग, हिंसक और अनुचित कंटेंट, और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है। सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के एल्गोरिदम जानबूझकर बच्चों को ऐसा कंटेंट दिखाते हैं जो उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बना सकता है। eSafety आयुक्त जूली इनमैन ग्रांट के अनुसार, एक रिसर्च में सामने आया कि ऑस्ट्रेलिया के 37% बच्चे यूट्यूब पर आत्महत्या, हिंसा और अव्यवस्थित खान-पान जैसे खतरनाक कंटेंट से प्रभावित हो रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है और भविष्य में बड़ी मानसिक और सामाजिक समस्याओं को जन्म दे सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, “सोशल मीडिया हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है, और हम चाहते हैं कि माता-पिता को भरोसा हो कि हम उनके साथ हैं।” उन्होंने कहा कि यह समय है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी याद दिलाई जाए। YouTube ने इस नीति बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे सरकार के साथ मिलकर काम करने और ऑनलाइन नुकसान को कम करने के उद्देश्य को साझा करते हैं। उनका कहना है कि “YouTube एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, सोशल मीडिया नहीं। यहां फ्री और क्वालिटी कंटेंट उपलब्ध है, जिसे लोग टीवी पर भी देख रहे हैं।” इसके बावजूद, सरकार का रुख साफ है – YouTube भी अब इस कानून के दायरे में आएगा।