अब AI टीचर करेगा बच्चों की पढ़ाई में मदद, Education System में ऐसे मिलेगा Benefit

Written by

in

नई दिल्ली: एजुकेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी Extramarks Education के द्वारा नया AI बेस्ड सिस्टम शुरु हुआ है। इस नए AI का नाम Extra Intelligence है। कंपनी ने यह दावा किया है कि यह AI सिस्टम एजुकेशन सेक्टर के भविष्य में बड़ा बदलाव लाएगा। इस एडवांस्ड AI Suit का इस्तेमाल स्कूलों में पढ़ाने, छात्रों को एवेल्यूशन करने और पढ़ाई में छात्रों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि Extra Intelligence सिर्फ डिजिटल एजुकेशन तक ही सीमित नहीं है। यह एक स्मार्ट, रिस्पोंसिबल और एक खास लर्निंग सिस्टम है।

Teacher Assistant से यूजर्स को होगा फायदा

इस AI की मदद से टीचर्स अपने पढ़ाने के तरीकों के अनुसार, Digital Lessons को कस्टमाइज कर पाएंगे। टीचर्स इसमें रियल लाइफ उदाहरण, एनिमेशन और इंटरएक्टिव कंटेंट को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा टीचर्स इसकी मदद से तुरंत ग्रुप एक्टिविटीज भी बना सकते हैं। इस सिस्टम के अंतर्गत टीचर्स पारंपरिक तौर पर बच्चों का पेन-पेपर टेस्ट भी ले सकते हैं। इसके बाद इन टेस्ट पेपर्स को अच्छी तरह जांच करने के लिए AI के द्वारा कर सकते हैं। ऐसे में असेसमेंट में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।

रियल टाइम ट्रैकिंग की भी मिलेगी सुविधा

इस एआई की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने बताया है कि अब रियल टाइम ट्रैकिंग को भी सुविधा मिल पाएगी। इससे यह ट्रैक किया जा सकेगा कि बच्चे कितना इन्वॉल्व हो रहे हैं। वो कितने एक्टिव हैं और क्या सवाल कर रहे हैं। ऐसे में एजुकेटर्स को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें कब और कैसे अपने पढ़ाने के तरीके को बदलना है।

AI Co-Pilot का मिलेगा सपोर्ट

इस सिस्टम के अंतर्गत 24 घंटे के लिए AI Assistant की सुविधा मिलेगी। यह स्टूडेंट को घर पर पढ़ाई करने में मदद करेगा। यदि स्टूडेंट को किसी सब्जेक्ट में प्रॉब्लम होती है तो एआई की मदद से तुरंत रिप्लाई मिलेगा इससे आप बाई स्टेप उस प्रॉब्लम को सॉल्व भी कर सकते हैं।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *