Category: Tech

  • Online Shopping में मदद करेगा AI, Amazon ने पेश किया नया टूल Interests

    Online Shopping में मदद करेगा AI, Amazon ने पेश किया नया टूल Interests

    टेकः AI का रोल हमारे लाइफ स्टाइल में बढ़ता जा रहा है। अब ऑनलाइन शॉपिंग में भी इसका इस्तेमाल होगा। आने वाले दिनों में जब आप कोई सामान खरीदने बैठेंगे, तो एआई आपको गाइड करेगा। कौन सा प्रोडक्‍ट कम दाम में मिल जाएगा। एमेजॉन ने एक नया AI-पावर्ड शॉपिंग टूल इंटरेस्ट्स (Interests) पेश किया है। एंड्रॉयड हेडलाइन्‍स की रिपोर्ट के अनुसार नया टूल यूजर्स को उनकी पसंद, बजट और जरूरतों के हिसाब से शॉपिंग करने में मदद करेगा। इस टूल को अमेरिका में चुन‍िंदा आईओएएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया गया है। आने वाले दिनों में यह सबको मिलने लगेगा। भारत में इसकी उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

    रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन की तरफ से लगातार उसके शॉपिंग ऐप में एआई टूल्‍स को शामिल किया जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल एआई शॉपिंग गाइड पेश की थीं और अब वह इंटरेस्ट्स नाम से नया एआई पावर्ड फीचर लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि नया टूल, शॉपिंग के दौरान लोगों को सर्च में मदद करेगा। यानी वो अपने पसंदीदा प्रोडक्‍ट सर्च कर पाएंगे।

    अगर किसी यूजर को नया मोबाइल लेना है तो वह गैजेट्स, न्‍यू मोबाइल या स्‍मार्टफोन जैसे प्रॉम्‍प्‍ट डालेगा। इसके बाद ऐप में लेटेस्‍ट मोबाइलों की लिस्‍ट सामने आ जाएगी। बताया जाता है कि नया एआई टूल एमेजॉन स्‍टोर को लगातार स्‍कैन करेगा और यूजर्स को नए प्रोडक्‍ट्स के बारे में नोटिफ‍िकेशन भेजे जाएंगे। बेस्‍ट डील की जानकारी भी लोगों को ताकि जाएगी ताकि वो तय कर सकें कि क्‍या खरीदा जाना है और क्‍या नहीं।

  • बुरी खबर! अब ATM से कैश निकालना होगा महंगा

    बुरी खबर! अब ATM से कैश निकालना होगा महंगा

    नई दिल्लीः एटीएम से पैसे निकालने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में एटीएम से कैश निकालना महंगा पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई से एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंटरचेंज फीस बढ़ा दी है। यह बढ़ी हुई फीस तब लागू होगी जब ग्राहक अन्य एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन लिमिट पार के बाद भी कैश निकालते हैं। बता दें कि अन्य बैंकों के एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट मेट्रो शहरों में 5 और गैर-मेट्रो सिटीज में 3 है। इसके बाद के ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। एटीएम इंटरचेंज फीस एक ऐसा शुल्क है जो एक बैंक दूसरे बैंक को एटीएम सेवाएं प्रदान करने के लिए देता है।

    यह शुल्क, आमतौर पर प्रति लेनदेन एक निश्चित राशि होती है, जिसे अक्सर ग्राहकों को उनकी बैंकिंग लागत के हिस्से के रूप में दिया जाता है। बताया जा रहा है कि 1 मई से ग्राहकों को मुफ्त सीमा से परे प्रत्येक वित्तीय लेनदेन के लिए 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। गैर-वित्तीय लेनदेन, जैसे बैलेंस पूछताछ के लिए शुल्क में 1 रुपये की बढ़ोतरी होगी। नतीजतन, एटीएम से कैश निकालने पर प्रति लेनदेन 19 रुपये खर्च होंगे, जो पहले 17 रुपये था। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, खाते की बची राशि चेक करने पर अब प्रति लेनदेन 7 रुपये खर्च होंगे।

    कहा जा रहा है कि आरबीआई ने व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटरों के अनुरोधों के बाद इन चार्जेस को रिवाइज करने का फैसला किया, जिन्होंने तर्क दिया कि बढ़ते ऑपरेशनल खर्च उनके कारोबार को प्रभावित कर रहे हैं। शुल्कों में बढ़ोतरी पूरे देश में लागू होगी और इसका असर ग्राहकों, खासकर छोटे बैंकों के ग्राहकों पर पड़ने की उम्मीद है। ये बैंक एटीएम इंफ्रास्ट्रक्चर और संबंधित सेवाओं के लिए बड़े वित्तीय संस्थानों पर निर्भर हैं, जिससे वे बढ़ती लागतों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

    बता दें कि एक समय एटीएम को क्रांतिकारी बैंकिंग सेवा के रूप में देखा जाता था। हालांकि, डिजिटल भुगतान के बढ़ने के कारण यह भारत में संघर्ष कर रहा है। ऑनलाइन वॉलेट और यूपीआई लेनदेन की सुविधा ने एटीएम कैश निकासी की आवश्यकता को काफी कम कर दिया है। सरकारी डेटा से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2014 में भारत में डिजिटल भुगतान का वैल्यू 952 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 तक, यह आंकड़ा 3,658 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो कैशलेस लेनदेन की ओर बड़े पैमाने पर बदलाव को दर्शाता है।

  • WhatsApp पर Add करके भी नहीं दिखेगी Profile Photo, जानिए कैसे…

    WhatsApp पर Add करके भी नहीं दिखेगी Profile Photo, जानिए कैसे…

    Tech: WhatsApp पर कई दमदार फीचर्स मौजूद हैं। जिनके जरिए ना केवल आप अपनी अकाउंट को सिक्योर कर सकते हैं बल्कि आपका चैटिंग एक्सपीरियंस भी बेहतर हो सकता है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाती रहती है।

    WhatsApp पर कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को पता ही नहीं है। एक ऐसा ही शानदार फीचर WhatsApp पर मौजूद है। जिसकी मदद से आप अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल कॉन्टैक्ट से अपनी प्रोफाइल फोटो को छिपा सकते हैं।

    अगर आपने WhatsApp पर कॉन्टैक्ट लिस्ट में किसी को एड कर लिया है तो उसे आपकी फोटो शो होती है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि कॉन्टैक्ट लिस्ट में एड करने के बाद भी आपकी प्रोफाइल फोटो नहीं दिखे तो ऐसा करना भी संभव है।

    WhatsApp पर प्रोफाइल फोटो कैसे छिपाएं?

    • सबसे पहले WhatsApp सेटिंग में जाएं।
    • यहां आपको Privacy का ऑप्शन को सलेक्ट करना है।
    • Privacy के ऑप्शन पर टैप करते ही Profile Photo का ऑप्शन आपको दिखाई देगा।
    • Profile Photo पर टैप करते ही आपको 4 ऑप्शन दिखाई देंगे। Everyone, My contacts, My contacts except और Nobody.

    इसमें से आपको My contacts except का ऑप्शन चुनना होगा। My contacts except पर टैप करते ही आपके सामने कॉन्टैक्ट लिस्ट ओपन हो जाएगी। इसके बाद आप जिस भी कॉन्टैक्ट को अपनी प्रोफाइल फोटो नहीं दिखाना चाहते उसको सलेक्ट कर सकते हैं। Nobody करने पर कोई नहीं देख पाएगा WhatsApp पर प्रोफाइल फोटो।

    वहीं अगर आप Everyone का ऑप्शन चुनते हैं तो सभी लोग आपकी प्रोफाइल फोटो को देख पाएंगे. इसके अलावा अगर आपको अपनी प्रोफाइल फोटो सभी से छिपानी है तो आप Nobody के ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।

  • Online Shopping पर देने पड़ेंगे 49 रुपये Extra, जानें वजह

    Online Shopping पर देने पड़ेंगे 49 रुपये Extra, जानें वजह

    टेकः ऑनलाइन शॉपिंग करने पर अब ग्राहकों को 49 रुपये का प्रोसेस‍िंग शुल्‍क देना होगा। यह उन लोगों से लिया जाएगा जो इंस्‍टेंट बैंक डिस्‍काउंट यानी IBD का इस्‍तेमाल करते हैं। अगर डिस्‍काउंट 500 रुपये से ज्‍यादा हुआ तो ग्राहक को 49 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्‍क देना होगा यानी आप जो बचत चाह रहे हैं, वह कम हो जाएगी। यह शुल्‍क अभी एमेजॉन की तरफ से लेना शुरू किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन की तरफ से बताया गया है कि यह शुल्‍क उनके प्लेटफॉर्म पर बैंक डिस्काउंट ऑफर्स को एग्रीगेट, मैनेज और प्रोसेस करने में आने वाले खर्च को कवर करने में मदद करता है। लोगों को अब ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्‍त ध्‍यान रखना होगा कि उन्‍हें कितनी बचत हो रही है।

    एमेजॉन की तरफ से लगाए जा रहे शुल्‍क को ध्‍यान से समझने की जरूरत है। उदाहरण के लिए अगर आप 10 हजार रुपये की शॉपिंग करते हैं और बैंक डिस्‍कांट के तौर पर आपको 10 फीसदी यानी एक हजार रुपये की बचत होती है, तो 9 हजार रुपये चुकाने के बजाए आपको 9 हजार 49 रुपये देने होंगे।

    फ्लिपकार्ट पहले से ले रहा प्रोसेसिंग फी
    एमेजॉन ने जो शुल्‍क लेना शुरू किया है, उस तरफ की फीस फ्लिपकार्ट की तरफ से भी ली जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह शुल्‍क एमेजॉन के प्राइम मेंबर्स पर भी लागू होगा। खास बात है कि अगर आप ऑर्डर कैंसल कर देते हैं या वापस लौटा देते हैं, तब भी यह शुल्‍क नहीं लौटाया जाएगा। यानी 49 रुपये तो आपको देने ही पड़ जाएंगे।

    पेमेंट का मोड बदल सकते हैं
    ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अब लोगों को ध्‍यान रखना होगा कि वह किस मोड से पेमेंट कर रहे हैं। अगर बैंक डिस्‍काउंट 500 रुपये से ज्‍यादा हुआ तो पेमेंट के तरीके को बदला जा सकता है। हालांकि अगर कोई यूजर प्रोडक्‍ट लौटाने के मूड में ना हो, तो वह 49 रुपये की प्रोसेसिंग फीस दे सकता है। साफ तौर पर कहा जाए तो लोगों को बैंक डिस्‍काउंट में मिलने वाली छूट अब कम हो जाएगी।

  • Infinix ने किया धमाकेदार लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

    Infinix ने किया धमाकेदार लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

    Tech: Infinix ने अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 50 Pro+ 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं। इस फोन में 24GB तक रैम, 100W फास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर जैसे धांसू फीचर्स शामिल हैं।
    • Infinix Note 50 Pro+ 5G के शानदार फीचर्स
    • डिस्प्ले: 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
    • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7020
    • रैम: 12GB फिजिकल + 12GB वर्चुअल = 24GB तक
    • स्टोरेज: 256GB इंटरनल
    • कैमरा: 108MP प्राइमरी + AI लेंस | 32MP सेल्फी कैमरा
    • बैटरी: 5000mAh + 100W फास्ट चार्जिंग
    • सिक्योरिटी: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
    • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 14
    कीमत और उपलब्धता इस स्मार्टफोन की संभावित कीमत ₹24,999 के आसपास हो सकती है, हालांकि आधिकारिक कीमत और उपलब्धता जल्द ही सामने आएगी। क्या यह फोन आपके लिए सही है? अगर आप पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग वाला 5G फोन चाहते हैं, तो Infinix Note 50 Pro+ 5G एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
  • ​Apple ने किया यह धमाकेदार Launch, 18 घंटे की बैटरी लाइफ

    ​Apple ने किया यह धमाकेदार Launch, 18 घंटे की बैटरी लाइफ

    Apple ने मार्च 2025 में नया MacBook Air लॉन्च किया है, जो M4 चिप, 15-इंच डिस्प्ले और 18 घंटे की बैटरी लाइफ जैसी उन्नत विशेषताओं के साथ आता है।

    मुख्य विशेषताएं:

    1. प्रोसेसर: नया M4 चिप, 10-कोर CPU, 10-कोर GPU और 32GB तक की यूनिफाइड मेमोरी के साथ, जो प्रदर्शन को दोगुना तेज बनाता है।
    2. डिस्प्ले: 13.6-इंच और 15.3-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले विकल्प, जो 500 निट्स तक की ब्राइटनेस और 1 बिलियन रंगों का समर्थन प्रदान करते हैं।
    3. बैटरी लाइफ: लगभग 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त है।
    4. कैमरा: 12MP सेंटर स्टेज कैमरा, जो वीडियो कॉल के दौरान उपयोगकर्ताओं को केंद्रित रखता है।
    5. कलर ऑप्शंस: नया स्काई ब्लू रंग, साथ ही मिडनाइट, स्टारलाईट और सिल्वर विकल्प उपलब्ध हैं।
    6. भारत में कीमत:
    7. 13-इंच मॉडल: 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 99,900 से शुरू।
    8. 15-इंच मॉडल: 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 1,24,900 से शुरू।
  • India में नई Volvo XC90 लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत और Updated Features

    India में नई Volvo XC90 लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत और Updated Features

    टेकः पॉपुलर स्वीडिश कंपनी वोल्वो ने भारतीय बाजार में अपनी नई XC90 एसयूवी लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.03 करोड़ रुपये है। यह नया मॉडल बेहतर टेक्नॉलजी, नए डिजाइन और अडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है। नई वोल्वो एक्ससी90 को स्वीडन के दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें स्वीडन के राजदूत जान थेस्लेफ और वोल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा भी ​​मौजूद थे। दोनों ने भारत और स्वीडन के बीच मजबूत होते व्यापारिक संबंधों और नई XC90 के भारतीय बाजार में महत्व पर जोर दिया।

    वोल्वो की नई XC90 लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने का दावा करती है। इसके लुक और डिजाइन की बात करें तो एक्सटीरियर में नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, नए फेंडर, 20 इंच के अलॉय व्हील, नई हेडलाइट्स और टेललाइट्स और मलबेरी रेड जैसे कलर विकल्प दिए गए हैं। नई वोल्वो एक्ससी90 के नए इंटीरियर में मॉडर्न स्कैंडिनेवियाई डिजाइन दिखता है। इसमें एक हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड है, जिसमें प्रीमियम रिसाइकल्ड मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। नए वर्टिकल एयर वेंट्स और बेहतर एंबिएंट लाइटिंग इसके इंटीरियर को काफी जबरदस्त बनाते हैं। नई एक्ससी90 में नया 11.2 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें बेहतर रेजॉल्यूशन और अपडेटेड यूजर इंटरफेस है। यह कई फीचर्स, ऐप्स और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट तक की सुविधाओं से लैस है।

    अडवांस सेफ्टी फीचर्स
    सुरक्षा के मामले में नई ‌Volvo XC90 कई अडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक मजबूत सेफ्टी केज और कई एक्टिव सेफ्टी टेक्नॉलजी हैं। यह यात्रियों और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। रडार और फ्रंट कैमरे की मदद से यह एसयूवी अनजाने में लेन से बाहर जाने का पता लगा सकती है। यह खुद ही गाड़ी को वापस लेन में ला सकती है। इससे दुर्घटना से बचा जा सकता है। इसमें रन-ऑफ रोड मिटिगेशन और कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम भी हैं। ये सिस्टम दूसरे वाहनों, पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और जानवरों का पता लगाकर उनसे टक्कर से बचा सकते हैं।

    माइल्ड हाइब्रिड इंजन से लैस
    नई वोल्वो XC90 बी5 अल्ट्रा (पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड) मॉडल में 1969 सीसी का इंजन दिया गया है, जो कि 250 हॉर्सपावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

  • Uber ने शुरू की नई Service, बच्चे भी बुक करवा पाएंगे Cab

    Uber ने शुरू की नई Service, बच्चे भी बुक करवा पाएंगे Cab

    टेकः Uber अपने उपभोक्ता के लिए नई सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है। इसे Uber for Teens का नाम दिया गया है। इस सर्विस की मदद से 13 से 17 साल की उम्र वाले टीनएज पैरेंट्स की इजाजत से कैब बुकिंग कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में टीन के लिए Uber की सर्विस उपलब्ध है। Uber ऐप में अकाउंट पेज में जाने के बाद आपको ये ऑप्शन नजर आएगा। यहां पर पैरेंट्स टीनएजर को डिवाइस की एक्सेस दे सकते हैं।

    अमेरिका से सबसे पहले इस सर्विस की शुरुआत हुई थी। साल 2023 में अमेरिका में पहली बार इस सर्विस का एक्सेस दिया गया था। अब ये 50 देशों में उपलब्ध है। ये पहली बार है जब Uber की तरफ से इस सर्विस की टेस्टिंग भारत में भी शुरू हो गई है। इससे पैरेंट्स को एक्सेस दिया जाता है कि वह अपने बच्चों का अकाउंट कैसे सेटअप करते हैं। इसके अलावा वह अपने बच्चों की राइड को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी मदद यूजर्स ट्रिप बुकिंग को कंट्रोल भी कर सकते हैं।

    Uber की तरफ से इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के यूजर्स के लिए इसे लॉन्च कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया है कि ये सर्विस 35 अन्य शहरों में भी शुरू हो सकती है। इसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे समेत कई अन्य शहरों का भी नाम शामिल है। टीन को ऐप का एक्सेस देने के लिए यूजर्स को डेबिट का क्रेडिट कार्ड ऐड करना होगा। इसके बाद वह किसी भी पेमेंट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Vivo के T4x Smartphone की लॉन्चिंग से पहले जाचें सभी Features

    Vivo के T4x Smartphone की लॉन्चिंग से पहले जाचें सभी Features

    टेकः वीवो 5 मार्च यानी बुधवार को भारतीय बाजार में T4X 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन में 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ सेगमेंट की सबसे पावरफुल 6500mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग T4X 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट मिलेगा। उम्मीद है यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS पर रन करेगा। स्मार्टफोन में दो रैम और दो स्टोरेज का तीन कॉम्बिनेशन मिल सकता है, जिसकी शुरूआती कीमत 12,000 रुपए हो सकती है। कंपनी ने लॉन्चिंग की जानकारी अपने वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दी है। और कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर किए है। एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

    Display: अपकमिंग वीवो T4x स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1500 नीट्स हो सकती है।

    Camera: फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन्स के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप में 50MP+2MP का कैमरा और ​​​​​​सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल सकता है।

    Battery and Charging: वीवो ने कंफर्म किया है कि T4x स्मार्टफोन्स में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट की सबसे बड़ी और पावरफुल बैटरी है।

    Processor: वीवो अपकमिंग स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 बेस्ड फनटर OS पर रन करने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दे रही है।

    RAM and Storage: वीवो T4x स्मार्टफोन में कंपनी दो रैम और दो स्टोरेज के साथ तीन कॉम्बिनेशन दे सकती है। इसमें 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB का कॉम्बो यूजर्स को मिल सकता है।

    Connectivity: स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, 2G से 5G बैंड सपोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रींट सेंसर मिल सकता है।

  • UPI Lite ने निकाला नया Feature, जानें फायदे

    UPI Lite ने निकाला नया Feature, जानें फायदे

    टेकः नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी (NPCI) की तरफ से UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर का नाम Transfer Out है। दरअसल नए फीचर की मदद से यूजर अपने यूपीआई लाइट बैलेंस को सीधे बैंक के बैलेंस में ट्रांसफर कर पाएंगे। इस मामले में NPCI की ओर से 21 फरवरी 2025 को एक सर्कुलर जारी करके जानकारी दी गई है। साथ ही सभी बैंक, PSP बैंक, और UPI ऐप्स को 31 मार्च 2025 तक जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिये हैं।

    NPCI ने साफ किया है कि सभी को Transfer Out फीचर रोलआउट करना होगा। यह यूजर्स को UPI Lite को बिना डिसेबल किये अपने UPI लाइट बैंलेंस को अपने बैंक अकाउंट में पैसे वापस भेजने की सुविधा देगा। इस नए फीचर के साथ यूजर्स को UPI Lite फीचर को डिसेबल नहीं करना होगा। यूजह बिना अपने UPI Lite बैलेंस से अपने बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फंक्शन यूजर को अपने फंड पर कंट्रोल की इजाजत देता है। सिक्योरी को मजबूत बनाने के लिए एक्टिव UPI Lite वाले UPI ऐप्स को लॉग इन करते समय पासकोड, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या पैटर्न-बेस्ड लॉक से अथेंटिकेशन की जरूरत होगी।

    UPI LITE क्या है?
    UPI Lite एक फास्ट पेमेंट यूपीआई पेमेंट सर्विस है, जिसे रोजाना के कम लेनदेन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 500 रुपये से कम के छोटे अमाउंट के लिए बिना पिन के लेनदेन करने की सुविधा मिलती है। RBI ने अक्टूबर 2024 में UPI Lite की लिमिट को बढ़ा दिया था NPCI की तरफ से UPI Lite सर्विस को पेश किया गया था। इस सर्विस में बिना पिन डाले आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। दरअसल हर छोटे-बड़े ऑनलाइन पेमेंट के लिए पिन डालना होता है। इससे बचने के लिए यूपीआई लाइट सर्विस को पेश किया गया था। इसमें यूजर्स को बिना इंटरनेट और पिन के ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलती है। हालांकि यूपीआई लाइट में आपको पहले से एक बार कुछ पेमेंट को ऐड करना होगा।

    UPI Lite की लिमिट में किया गया इजाफा
    UPI Lite वॉलेट लिमिट को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। साथ ही रोजाना ट्रांजेक्शन लिमिट को 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा UPI 123Pay के लिए रोजाना लेनदेन को 5,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये कर दिया गया है।