Online Shopping में मदद करेगा AI, Amazon ने पेश किया नया टूल Interests

Written by

in

टेकः AI का रोल हमारे लाइफ स्टाइल में बढ़ता जा रहा है। अब ऑनलाइन शॉपिंग में भी इसका इस्तेमाल होगा। आने वाले दिनों में जब आप कोई सामान खरीदने बैठेंगे, तो एआई आपको गाइड करेगा। कौन सा प्रोडक्‍ट कम दाम में मिल जाएगा। एमेजॉन ने एक नया AI-पावर्ड शॉपिंग टूल इंटरेस्ट्स (Interests) पेश किया है। एंड्रॉयड हेडलाइन्‍स की रिपोर्ट के अनुसार नया टूल यूजर्स को उनकी पसंद, बजट और जरूरतों के हिसाब से शॉपिंग करने में मदद करेगा। इस टूल को अमेरिका में चुन‍िंदा आईओएएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया गया है। आने वाले दिनों में यह सबको मिलने लगेगा। भारत में इसकी उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन की तरफ से लगातार उसके शॉपिंग ऐप में एआई टूल्‍स को शामिल किया जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल एआई शॉपिंग गाइड पेश की थीं और अब वह इंटरेस्ट्स नाम से नया एआई पावर्ड फीचर लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि नया टूल, शॉपिंग के दौरान लोगों को सर्च में मदद करेगा। यानी वो अपने पसंदीदा प्रोडक्‍ट सर्च कर पाएंगे।

अगर किसी यूजर को नया मोबाइल लेना है तो वह गैजेट्स, न्‍यू मोबाइल या स्‍मार्टफोन जैसे प्रॉम्‍प्‍ट डालेगा। इसके बाद ऐप में लेटेस्‍ट मोबाइलों की लिस्‍ट सामने आ जाएगी। बताया जाता है कि नया एआई टूल एमेजॉन स्‍टोर को लगातार स्‍कैन करेगा और यूजर्स को नए प्रोडक्‍ट्स के बारे में नोटिफ‍िकेशन भेजे जाएंगे। बेस्‍ट डील की जानकारी भी लोगों को ताकि जाएगी ताकि वो तय कर सकें कि क्‍या खरीदा जाना है और क्‍या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *