Category: Tech

  • WhatsApp हुआ Down करीब आधे घंटे आई दिक्कत

    WhatsApp हुआ Down करीब आधे घंटे आई दिक्कत

    Tech News: दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक Whatsapp थोड़ी देर पहले करीब आधे घंटे के लिए Down हो गया था। जिससे उ यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

    भारत से पहले UK मे व्हाट्सएप के क्रैश होने की खबर भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हज़ारों लोगों ने इस समस्या की रिपोर्ट की है। डाउन डिटेक्टर के अनुसार समस्याएँ दोपहर 3:10 बजे के आसपास शुरू हुईं और पूरे यू.के. में व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को प्रभावित कर रही हैं। अब तक 68,000 से ज़्यादा समस्याएँ दर्ज की जा चुकी हैं। जिन लोगों ने समस्याएँ बताईं, उनमें से 59 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें संदेश भेजने में परेशानी हो रही है, जबकि 22 प्रतिशत को सर्वर कनेक्शन में दिक्कत आ रही है। बाकी 19 प्रतिशत ने कहा कि समस्या ऐप में है। व्हाट्सएप के मालिक मेटा ने अभी तक इस समस्या पर कोई टिप्पणी नहीं की है, हालाँकि Encounter News ने टिप्पणी के लिए उनसे संपर्क किया है।
  • Trump के Reciprocal Tariff के ऐलान से India पर क्या होगा असर, जानें मामला

    Trump के Reciprocal Tariff के ऐलान से India पर क्या होगा असर, जानें मामला

    टेकः बीते साल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में भारत ने जोरदार इजाफा दर्ज किया है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी Apple की रही है। Apple ने मेड इन इंडिया iPhone को पूरी दुनिया में भारत से एक्सपोर्ट किया, जिसका भारत को जमकर फायदा मिला। भारत उन 10 देशों की लिस्ट में शामिल हो गया, जहां से सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट किया गया है। भारत पहली बार 2.5 लाख करोड़ एक्सपोर्ट के आंकड़े को पार कर गया है। कुल इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट में अकेले स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 60 फीसद रही है।

    रेसिप्रोकल टैरिफ का मतलब है एक समान टैरिफ। ट्रंप का कहना है कि अगर कोई देश अमेरिकी सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाता है, तो उतना ही टैरिफ अमेरिका भी उस देश पर लगाएगा। आसान शब्दों में समझें, तो भारत लोकली स्मार्टफोन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए बाहर से आने वाले स्मार्टफोन पर ज्यादा टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी भारत में बनने वाले स्मार्टफोन के अमेरिका में बेचे जाने पर ज्यादा टैरिफ लगाएगा।

    क्या होगा भारत पर टैरिफ का असर
    टैरिफ एक तरह का बॉडर शुल्क या कहें कि टैक्स है, जो विदेशों से आने वाले सामान पर लगाया जाता है। टैरिफ के जरिए ही सरकारों की इनकम में इजाफा होता है। टैरिफ को लगाने के पीछे का एक कारण ये भी है कि देश इसके जरिए घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो अन्य देशों से आने वाले सामान के मुकाबले सस्ते होते हैं।

    Apple को टैरिफ से सबसे ज्यादा नुकसान
    अगर ट्रंप प्रशासन इंडिया से इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन के आयात पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का फैसला करता है, तो Apple को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि इस फैसले से ऐपलके मैन्युफैक्चरिंग इन्वेस्टमेंट के प्लान बीच में लटक सकते हैं। अगर अमेरिका इंडिया से आने वाले प्रोडक्ट्स पर टैरिफ बढ़ाता है, तो उन्हें अपना बिजनेस खोने का खतरा रहता है।

    भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को होगा नुकसान
    भारत दूसरे देश से आने वाले फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 16.5 फीसद ड्यूटी लगाता है। अगर ट्रंप भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 16.5 फीसद की रेसिप्रोकल ड्यूटी लगाते हैं, तो भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को जोरदार नुकसान होगा।

  • Telegram पर लगा 1 Million डॉलर का जुर्माना, जानें पूरा मामला

    Telegram पर लगा 1 Million डॉलर का जुर्माना, जानें पूरा मामला

    टेकः टेलीग्राम पर 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर का जुर्माना लगा है। ऑस्ट्रेलिया की ऑनलाइन सेफअटी रेगुलेटर ने सोमवार को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करते यह जुर्माना लगाया है। कंपनी से बाल उत्पीड़न और हिंसक चरमपंथी मैटेरियल को रोकने के लिए उठाए कदम के बारे में पूछा गया था। कंपनी ने इससे संबंधित सवाल का जवाब देना था, लेकिन जवाब देने में काफी देरी कर दी थी। समय पर जवाब नहीं देने की वजह से ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कार्रवाई की है।

    ऑस्ट्रेलिया की सरकार सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को लेकर सख्ती बरत रही है। बीते साल मई में टेलीग्राम को भी इसी क्रम में नोटिस भेजकर जवाब देने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट का जवाब अक्तूबर में दिया गया था। कंपनी की तरफ से कहा गया था कि वह पूरा ब्यौरा दे कि वह आतंकवाद, हिंसक कंटेंट, बाल शोषण संबंधित कंटेंट रोकने के लिए क्या फैसला लिए जा रहे हैं ? हालांकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर जवाब नहीं दिया गया था। इसी वजह से कंपनी पर कार्रवाई की गई थी।

    इससे पहले, टेलीग्राम के फाउंडर Pavel Durov को फ्रांस में हिरासत में लिया गया था। ऐप पर गैर कानूनी एक्टिविटीज के आरोप लगे थे। Durov से इसको लेकर जवाब मांगे गए थे। Durov को हालांकि जमानत मिल गई थी, लेकिन टेलीग्राम शुरुआत से ही सवालों के घेरे में रहा है।

  • क्या आपका भी Aadhaar Card खो गया? Online बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड, जानें Process

    क्या आपका भी Aadhaar Card खो गया? Online बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड, जानें Process

    टेकः अगर आपका भी आधार कार्ड खो गया है? या फिर खराब हो गया है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही डुप्लीकेट आधार कार्ड इश्यू करवा सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI वेबसाइट से ऑनलाइन आधार कार्ड हासिल किया जा सकता है। सबसे पहले आप आधार कार्ड खोने की शिकायत UIDAI टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके कर सकते हैं। साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट help@uidai.gov.in से ईमेल करके शिकायत कर सकते हैं। बता दें कि शिकायत न करने पर आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने पर आप जिम्मेदार होंगे।

    ऐसे करे ऑनलाइन अप्लाई
    1- सबसे पहले ऑफिशियल UIDAI वेबसाइट पर विजिट करे।
    2- इसके बाद UIDAI वेबसाइट पर आधार सर्विस सेक्शन दिखेगा। यह मेन्यू बार या फिर ड्रॉप डाउन मेन्यू में दिखेगा।
    3- फिर आपको Retrieve Lost UID/EID ऑप्शन दिखेगा। यह आपको एक नए पेज पर लेकर जाएगा, जहां से डुप्लीकेट आधार कार्ड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
    4- इसके बाद Retrieve Lost UID/EID ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और आधार नंबर या फिर इनरोल नंबर दर्ज करना होगा।
    5- फिर जरूरी जानकारी जैसे पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करना होगा। फिर आपको एक सिक्योरिटी कोड दिखेगा। इसके बाद अतिरिक्त जानकारी जैसे रजिस्टर्ड एड्रेस और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।
    6- डिटेल फिल करने के बाद Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर वन-टाइम पासवर्ड ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद ओटीटी डालकर वेरिफाई करना होगा।
    7- एक बार ओटीपी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
    8- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपको आधार नंबर आपके मोबाइल नंबर पर डिस्प्ले होगा। इसके बाद इसे सेलेक्ट करके कंफर्म करना होगा।

  • Apple के Security फीचर हटने से इस Country के Users होंगे प्रभावित

    Apple के Security फीचर हटने से इस Country के Users होंगे प्रभावित

    टेकः Apple ने एन्क्रिप्शन फीचर पर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने एडवांस डेटा प्रोटेक्शन को नए यूजर्स के लिए डिसेबल कर दिया है। ऐपल का ये फैसला UK सरकार के आदेश के बाद आया है। सरकार ने कहा था कि कंपनी को बैकडोर बनाना चाहिए, जिसकी मदद से यूजर डेटा का एक्सेस मिल सके। ब्लूमबर्ग ने अब इसको लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। Apple का ये फीचर क्या है और ये कैसे काम करता है।

    ADP क्या है?
    ADP एक ऑप्शनल फीचर है जो एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन प्रोवाइड करता है। इसकी मदद से iCloud Data को सिक्योरिटी की एक्स्ट्रा लेयर मिलती है। इसकी मदद से डिवाइस का बैकअप, फोटो, मैसेज और कई अन्य चीजों की एक्स्ट्रा सिक्योरिटी मिलती है। हालांकि ऐपल ने ADP फीचर्स को हटाने के बाद नया बयान भी जारी किया है। इसमें कंपनी ने कहा कि वह इस फीचर को हटाकर खुश नहीं है। क्योंकि इससे डेटा चोरी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यूजर्स प्राइवेसी भी लोगों के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है।

    कंपनी ने बयान जारी करते कहा कि हमने ADP प्रोटेक्शन को हटा लिया है। ये एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर थी। हालांकि अब यूके में इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इसका फायदा नहीं मिलने वाला है। ऐसा होने के बाद यूजर्स का डेटा ब्रीच का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। कंस्टमर प्राइवेसी भी अभी बड़ा मुद्दा बन गई है। ADP की वजह से यूजर के अलावा कोई प्राइवेट डेटा एक्सेस नहीं कर सकता है। क्योंकि इसके लिए ट्रस्टेड डिवाइस का होना भी अनिवार्य हो जाता है।

  • Apple आज launch करेगा नया iPhone, अब तक का सबसे सस्ता फोन होगा

    Apple आज launch करेगा नया iPhone, अब तक का सबसे सस्ता फोन होगा

    टेकः एपल आज अपना सबसे सस्ता नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ‘आईफोन SE 4’ हो सकता है। कंपनी के CEO टिम कुक ने X पोस्ट में लॉन्च इवेंट की जानकारी दी। उनकी ओर से शेयर वीडियो में सिल्वर रंग का एपल लोगों दिख रहा है। कुक ने पोस्ट में लिखा कि नए फैमिली मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।

    पिछली 4-5 लॉन्चिंग के मुकाबले यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईफोन SE 4 की कीमत 499 डॉलर (करीब 43,000 रुपए) के करीब हो सकती है। इस इवेंट में कंपनी नए पावर बीट्स प्रो 2 ईयर बड्स, M4 मैकबुक एयर, M3 आईपैड एयर और 11वीं जनरेशन का आईपैड भी लॉन्च कर सकती है।

    यह सस्ता आईफोन बायोनिक A18 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा जा सकता है, आईफोन 16 में भी बायोनिक A18 चिपसेट दिया गया है, जो स्मूद और फास्ट काम करता है। आईफोन 16 सीरीज की ही तरह ही आईफोन SE 4 में 8GB RAM देखने को मिल सकती है। इसे एपल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट आईफोन में OLED पैनल पर बनी 6.1-इंच डिस्प्ले मिल सकता है, जो इससे पहले लॉन्च SE 3 के मुकाबले बड़ा होगा। आईफोन SE 3 में कंपनी ने 4.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया था। आईफोन SE 4 में फोटोग्राफी के लिए 48MP सिंगल कैमरा दिया जा सकता है, जो मोबाइल के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट के साथ फिट होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

  • Vivo V50 भारत में लॉन्च, क्या है इसकी खासियत जानें

    Vivo V50 भारत में लॉन्च, क्या है इसकी खासियत जानें

    टेकः Vivo का V50 भारत में लॉन्च हो गया है। V50 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च Vivo V40 का अपग्रेडेड मॉडल है। नए फोन में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही एआई फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। फोन की टक्कर पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus 12R, iQOO Neo 9 Pro से होगी। फोन ग्लास बैक पैनल में आएगा। साथ ही इसकी बॉडी Vivo V40 के मुकाबले में पतली होगी। फोन की थिकनेस 7.39mm होगी, जबकि वजन 199 ग्राम है।

    Vivo V50 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में आएगा। वही 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। फोन रोज रेड, टाइटेनियम ग्रे और स्टेयरी नाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

    V50 के स्पेसिफिकेशन
    फोन 6.7 इंच क्वाड कर्व्ड फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले में आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही फोन HDR मोड सपोर्ट के साथ आता है।

    प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर फोन में Snapdragon 7 Gen 3 मिलता है। फोन में एआई फीचर्स के तौर पर सर्कल टू सर्च, AI ट्रांसक्रिप्ट, AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे AI फीचर्स दिये गए हैं। फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। इसके अलावा एक अन्य 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 50MP सेंसर दिया गया है। फोन के सभी 3 कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ आते हैं।

    पावर बैकअप की बात करें तो फोन में 6000mAh दी गई है। साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड FunTouchOS 15 पर काम करेगा। साथ ही फोन में IP68+ IP69 वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई है।

  • भारत की पहली Made In India चिप जल्द दे सकती है दस्तक, जानें मामला

    भारत की पहली Made In India चिप जल्द दे सकती है दस्तक, जानें मामला

    टेकः मेड इन इंडिया चिप जल्द ही भारत में दस्तक दे सकती है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऐलान के बाद उम्मीद तेजी के साथ बढ़ी है। यह भारत के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। दरअसल अभी तक चिप मैन्युफैक्चरिंग में चीन, अमरिका, वियतनाम और जापान जैसे देशों का कब्जा रहा है। अब भारत भी इस चिपसेट मैन्युफैक्चरिंग वाले देशों के क्लब को ज्वाइन कर रहा है। मंत्री का कहना है कि अब हम नेक्स्ट फेज की तरफ देख रहे हैं, जहां हम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर, मैटेरियल मैन्युफैक्चरर और डिजाइन को इंडिया में तेजी से ला रहे हैं।

    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मंत्री ने कहा कि इंडिया के सेमीकंडक्टर प्रोग्राम में इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर ने काफी अच्छा रेस्पांस दिखाया है। उन्होंने माना कि उन्न्त किस्म के चिप बनाना आसान नहीं है। इसके लिए बड़े बदलाव की जरूरत है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत इसे आसानी से हासिल करने की क्षमता रखता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की काफी डिमांड है। ऐसे में इस ओर भी देश काम कर रहा है। केंद्रीय अश्विनी ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि भारत खुद का एआई मॉडल बनाएगा, जो अगले 10 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। अमेरिका और चीन की तरह भारत भी एआई रेस में एंट्री ले चुका है।

  • Jio Airfiber लगवाने पर मिलेगा 50 दिनों का Free Offer

    Jio Airfiber लगवाने पर मिलेगा 50 दिनों का Free Offer

    नई दिल्लीः रिलायंस जियो की तरफ से फ्री ट्रायल का ऑफर दिया जा रहा है। जियो फाइबर और एयरफाइबर सर्विस की शुरुआत कर दी गई है। कंपनी ने इस ऑफर को ‘जीरो रिस्क ट्रायल’ का नाम दिया है। अभी कंपनी का जो प्लान चल रहा है उसमें यूजर्स को फ्री ट्रायल ऑफर भी दिया जा रहा है। खास बात है कि ये ऑफर नए और मौजूदा सब्सक्राइबर्स को भी मिल रहा है। यूजर्स को 50 दिनों का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कंपनी ने जानकारी भी शेयर की है। एक मैसेज भेजने के बाद आप इस सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं। जियो की तरफ से ये ऑफर 28 फरवरी 2025 तक दिया जा रहा है। अगर कोई यूजर इस ऑफर को सब्सक्राइब करता है तो उसे जियो फाइबर और जियो एयरफाइबर इंटरनेट सर्विस का 50 दिनों का फ्री ट्रायल दिया जाएगा। इसमें टीवी चैनल्स और ओटीटी ऐप्स को भी शामिल किया जाएगा। जियो की तरफ से यूजर्स को फ्री सेट-टॉप-बॉक्स, फ्री राउटर, फ्री इंस्टॉलेशन भी दी जा रही है। नए कस्टमर्स को 1234 रुपए का रिफंडेबल अमाउंट देना होगा जो 50 दिनों के ट्रायल के साथ आता है। अगर कोई कस्टमर ट्रायल के बाद सर्विस को जारी रखना चाहता है तो उसे 1234 रुपए का क्रेडिट मिल जाएगा। इस क्रेडिट को वह 50 दिनों तक इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिये कि आपने 50 दिनों के बाद 599 रुपए का प्लान खरीदा तो आपके वॉलेट में बैलेंस 1234 रुपए का होगा। इसमें से पहला रिचार्ज हो जाएगा और बाकि बैलेंस का इस्तेमाल नेक्स्ट रिचार्ज में किया जा सकेगा। अगर कोई यूजर सर्विस को जारी नहीं रखना चाहता है तो फीस काटने के बाद उसे 979 रुपए का रिफंड मिल जाएगा। ऑफर एक्टिवेट करन के लिए मौजूदा यूजर्स को WhatsApp पर मैसेज भेजना होगा। इसमें उसे 60008 60008 पर ‘Trial’ लिखकर मैसेज करना होगा। एक बार रिचार्ज करने के बाद लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। ट्रायल की बात करें तो ये 800+ टीवी चैनल, 13 OTT ऐप्स समेत कई अन्य बेनिफिट्स के साथ आता है। Jio AirFiber का सबसे सस्ता रिचार्ज 599 रुपए का है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही 30Mbps की स्पीड दी जाती है। इस प्लान में कुल 1000GB डेटा मिल रहा है। 800+ टीवी चैनल्स के अलावा Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLiv, Sun Nxt का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। Jio AirFiber की बात करें तो इसमें सबसे कम रिचार्ज 1499 का आता है। इसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 300 Mbps स्पीड के साथ 1000GB डेटा दिया जाएगा। 800+ टीवी चैनल्स भी मिल रहे हैं। ओटीटी बेनिफिट्स भी यूजर्स को मिल रहे हैं। प्लान में Netflix, Prime Video, Youtube Premium, Disney+ Hotstar समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है।  
  • WhatsApp Account हो गया है ब्लॉक या बैन तो इस Trick से करें Recover!

    WhatsApp Account हो गया है ब्लॉक या बैन तो इस Trick से करें Recover!

    टेकः अगर आप भी अपने नंबर से वॉट्सऐप पर लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं तो इसके पीछे का कारण वॉट्सऐप द्वारा अपनी कई प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव हो सकता है जिससे कई बार प्लेटफॉर्म पर गलती से या कंपनी गाइड लाइन्स का उल्लघंन करने पर आपके अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। ऐसे में आप अपने नंबर से अकाउंट लॉगिन नहीं कर पाते हैं और किसी से चैट भी नहीं कर पाते हैं, लेकिन अगर आप इस परेशानी में हैं तो कुछ ट्रिक्स के जरिए बैन को हटाया जा सकता है।

    जब वॉट्सऐप अकाउंट बैन किया जाता है, तो यूजर के पास एक नोटिफिकेशन भेजी जाती है। इस नोटिफिकेशन में अकाउंट बैन करने के पीछ की वजह बताई गई होती है। सबसे पहले इसके पीछे की हर वजह पर अपनी सफाई पेश करनी होती है। ये स्पैम के अलाव अनवैरिफाइड मैसेज सेंड करने और थर्ड पार्टी ऐप्स यूज करने की वजह से होता है।

    इस ट्रिक से करें परेशानी दूर

    वॉट्सऐप अकाउंट बिना किसी गलती के बैन किया गया है तो आप वॉट्सऐप की सपोर्ट टीम से कनेक्ट कर सकते हैं। इनसे कॉन्टैक्ट करके आप अपनी परेशानी इन्हें बतकर अकाउंट रिव्यू का सकते हैं। वॉट्सऐप में सेटिंग में जाकर Help सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद ईमेल पर अपनी परेशानी और पूरी बात लिखने के बाद रिपोर्ट कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखना कि आप ईमेल में नीचे अपना नाम और कॉन्टेक्ट नंबर के अलाव पूरी डिटेल्स लिखें। इसके बाद आपके अकाउंट को क्यों बैन किया गया है और इसकी सफाई में आपको क्या कहना है। सब लिखकर सेंड कर दें।

    कई मामलों में अगर वॉट्सऐप टेंपरेरी आपके अकाउंट को बैन करता है तो ये बैन 24 घंटे से लेकर 30 दिन के भीतर ठीक हो सकता है। कई बार वॉट्सऐप थर्ड पार्टी ऐप्स के यूज की वजह से भी आपके अकाउंट को टेंपरेरी बैन कर देता है। इन प्लेटफॉर्म का वॉट्सऐप से कोई कनेक्शन नहीं होता है। अगर आप इन्हें यूज कर रहे हैं तो ये वॉट्सऐप कम्युनिटी की गाइडलाइन्स का उल्लघंन कर रहे हैं। इसलिए इन गाइडलाइन्स का ध्यान रखकर आप वॉट्सऐप बेन हटवा सकते हैं।